आज 28 :: 06 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
28 जून 2026 : आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार दिन है। चतुर्दशी तिथि आज देर रात्रि 03:06 AM तक रहेगा उसके उपरांत पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगा। इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और शुभा योग का विशेष संयोग बनेगा। चतुर्दशी तिथि को धार्मिक साधना, आत्मसंयम और विशेष पूजा-अर्चना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। रविवार का दिन सूर्य देव से जुड़ा माना जाता है, इसलिए कई लोग इस दिन ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मक शुरुआत के लिए पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों पर ध्यान देते हैं। आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक शुभ योग रहेगा। शुभ योग अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इस योग में किये गये कामों से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही प्रसिद्धि की भी प्राप्ति होती है। वहीं आकाशमंडल में स्थित कुल 27 नक्षत्र नौ-नौ की संख्याओं में तीन श्रृंखला में बंटे हुए हैं, जिसमें से पहली श्रृंखला की शुरुआत अश्विनी नक्षत्र से होती है, जबकि नौ नक्षत्रों की दूसरी श्रृंखला का अंत ज्येष्ठा नक्षत्र पर होता है। आकाशमंडल में गिनती के आधार पर ज्येष्ठा नक्षत्र 18वां नक्षत्र है। ज्येष्ठा का अर्थ होता है- बड़ा। साथ ही तावीज़ को ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह माना जाता है। तावीज को सामान्यतः लोग किसी तरह की निगेटिविटी से अपनी रक्षा के लिए पहनते हैं। अतः ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रतीक चिन्ह को रक्षा, सुरक्षा और प्रभुत्व के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। वहीं आज देर रात 1 बजकर 8 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। उसके उपरांत मूल प्रारम्भ होगा। आज का अभिजीत मुहूर्त 11:35 AM से 12:29 PM तक रहेगा। आज सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थित रहेंगे, जिनका प्रभाव दिनभर की सोच, निर्णय और व्यवहार पर देखा जा सकता है।
आज रविवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता है।रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। आप सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए 'ऊं सूर्याय नमः ऊं वासुदेवाय नमः, ऊं आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें। लाल चंदन का तिलक लगाकर और लाल रंग का वस्त्र पहनकर घर से बाहर निकलने से कार्यों में सफलता मिलती है। घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दिया जलाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में धन संपत्ति बढ़ती है। सूर्य देवता को गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करने से सभी काम सफल होते हैं। इसके अलावा, बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में बहाने से मनोकामना पूरी होती है। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है।
आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का पंचांग : 28 जून 2026,दिन: रविवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : ग्रीष्म मास : ज्येष्ठ पक्ष: शुक्ल पक्ष सूर्योदय : 05:26 AM, सूर्यास्त : 07:23 PM तिथि : चतुर्दशी 03:06 AM तक उपरांत पूर्णिमा नक्षत्र : ज्येष्ठा 01:08 AM तक उपरांत मूल राहुकाल :05::38 PM से 07:: 23 PM तक चन्द्रमा : वृश्चिक राशि पर 01:08 AM तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, सूर्यदेव पूजन दिवस
आज :: 28 :: 06 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज के दिन आप अपनी भावनाओं में पूरी तरह से डूबे रहेंगे. चंद्रमा आपके राशि के आठवें भाव में संचरण करेंगे, परिवार में किसी के तीखे या ज्यादा बोलने से आपकी भावनाओं को गहरी ठेस पहुंच सकती है. आज अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी, इसलिए उनका पूरा ध्यान रखें. जीवनसाथी के साथ किसी भी विषय पर विवाद करने से पूरी तरह बचें, वरना माहौल खराब हो सकता है. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. नौकरी या व्यवसाय में छिपे हुए विरोधियों से सचेत रहें, क्योंकि वे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. काम के दौरान आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंचने की संभावना है, लेकिन क्रोध में कोई भी बड़ा कदम उठाने से बचें. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए यह समय बिल्कुल मध्यम रहेगा. पढ़ाई में एकाग्रता लगाने में काफी परेशानी होगी, क्योंकि मानसिक उथल-पुथल के कारण आपका ध्यान भटकेगा. निराशा न होने दें और लगातार अपना प्रयास करते रहें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में यह दिन कुछ कमजोर रहेगा. मानसिक चिंता और अनिद्रा का सीधा असर आपके शरीर पर पड़ेगा, जिससे शारीरिक अस्वस्थता और थकान बनी रहेगी. भारी और बाहर का खाना खाने से बचें. आर्थिक स्थिति: आज के दिन धन का लेन-देन करते समय बहुत सोच-समझकर कदम उठाएं. स्थायी संपत्ति (जैसे भूमि, मकान) से जुड़े किसी भी मामले में निर्णय लेना बिल्कुल उचित नहीं है, ऐसा करना भारी आर्थिक नुकसान दे सकता है. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आपकी अति संवेदनशीलता कारण बन सकती है. पार्टनर की बातों को गलत मत समझें और दिल पर न लें, नहीं तो रिश्ते में अनावश्यक तनाव आ जाएगा. उपाय: सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और घर में अपनी मां के चरण स्पर्श करें. इससे मानसिक शांति बनी रहेगी और स्वास्थ्य में लाभ होगा. लकी अंक: 6 लकी रंग: हल्का गुलाबी
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का यह दिन पारिवारिक सदस्यों के लिए बेहद अनुकूल और शुभ रहेगा. चंद्रमा आपके राशि के सातवें भाव में संचरण करेंगे आप परिजनों के साथ बैठकर घर के किसी महत्वपूर्ण विषय पर गहन चर्चा करेंगे, जिसके सकारात्मक परिणाम निकलेंगे. भाई-बंधुओं का पूर्ण सहयोग आपको हर कदम पर मिलेगा. इसके अलावा, समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपको बड़े सम्मान की दृष्टि से देखेंगे. व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए यह समय विस्तार का है. आज आपके व्यापार में अभूतपूर्व वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. आपके कार्यक्षेत्र में लगे रहने वाले विरोधी और षड्यंत्र आज आपके सामने टिक नहीं पाएंगे. करियर और शिक्षा: आपके लिए भाग्यवृद्धि के योग बन रहे हैं, जिससे आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी. छात्र वर्ग के लिए दिन बेहद अच्छा है. पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषयों को भी आसानी से समझ पाएंगे. करियर की दृष्टि से कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है. स्वास्थ्य: आज के दिन आप तन और मन दोनों से पूरी तरह से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे. आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आप दिनभर एक्टिव और खुश रहेंगे. किसी भी तरह की शारीरिक या मानसिक थकान आपको नहीं सताएगी. आर्थिक स्थिति: आज आपको अपने आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. बड़े निवेश से पहले अच्छे से विचार विमर्श कर लें. भाग्य का साथ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के अच्छे योग भी बन रहे हैं. प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा. आपको अपने प्रिय व्यक्ति का पूरा साथ और स्नेह मिलेगा. मनोरंजन के लिए मित्रों के साथ कहीं यात्रा का आयोजन भी हो सकता है, जिससे आपके रिश्तों में और भी मधुरता आएगी. उपाय: सुबह उठकर लाल वस्त्र पहनकर सूर्य देव को जल और लाल फूल अर्पित करें. इससे आपके भाग्य के द्वार खुलेंगे और सफलता निश्चित होगी. लकी अंक: 7 लकी रंग: पीला
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : परिवार में आज आनंद का वातावरण बना रहेगा. चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे, सदस्यों के साथ मनोरंजन और धार्मिक कार्यक्रमों में समय व्यतीत होगा. घर का वातावरण शांत और सकारात्मक रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर दिन की शुरुआत थोड़ी उलझन भरी रहेगी और आपका मन काम में नहीं लगेगा. हालांकि, दोपहर के बाद स्थिति बदलेगी. नौकरी और धंधे में आपको सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, जिससे रुके हुए काम पूरे होंगे. करियर और शिक्षा: आपके सभी प्रयासों में सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन इसके लिए थोड़ा विलंब हो सकता है. किसी भी नए काम या प्रोजेक्ट को लेकर अपने प्रयास जारी रखें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में धैर्य रखने की आवश्यकता होगी, कठिन परिश्रम का फल जरूर मिलेगा. स्वास्थ्य: आज मौसमी बीमारियों के होने की आशंका बनी रहेगी. अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें और बाहर का खाना-पीना तथा जंक फूड से पूरी तरह बचें. साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें ताकि स्वास्थ्य ठीक बना रहे. सर्दी-जुकाम से बचाव करें. आर्थिक स्थिति: दिन की शुरुआत में आर्थिक मामलों में कुछ दिक्कतें या असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इस समय बड़े वित्तीय निर्णय लेने से बचें. दोपहर बाद धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और कमाई के नए स्रोत खुल सकते हैं. प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बेहद अच्छा रहने वाला है. आपका प्रेम जीवन एक सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में मधुरता आएगी और दोनों के बीच प्रेम गहराएगा. उपाय: सुबह स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और 'ऊँ घृणि सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें. इससे कामों में आ रही बाधाएं दूर होंगी और ऊर्जा का सकारात्मक संचार होगा. इसके अलावा किसी जरूरतमंद को भोजन कराना भी शुभ रहेगा. लकी अंक: 5 लकी रंग: ऑरेंज
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज परिवार का वातावरण अत्यंत आनंदमय रहेगा. चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे दोपहर के बाद आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी अच्छे कार्य में भाग लेंगे, जिससे घर में हंसी-खुशी का माहौल बनेगा. हालांकि, शुरुआत में कुछ बेचैनी रह सकती है, इसलिए मन से नेगेटिविटी को पूरी तरह से दूर रखना अत्यंत आवश्यक है. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज का दिन मिश्रित फल देगा. सुबह के समय आपकी आय कम और व्यय अधिक होने की स्थिति बन सकती है. किसी बात को लेकर ऑफिस या व्यापार में उलझन में रह सकते हैं. लेकिन दोपहर के बाद आपकी सभी समस्याएं सुलझने लगेंगी और काम का बोझ कम होगा. करियर और शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में शुरुआत में मानसिक चिंता और भटकाव हो सकता है. करियर से जुड़े किसी निर्णय को लेकर दुविधा बनी रहेगी. दिन के उत्तरार्ध में आपकी कठिन मेहनत रंग लाएगी और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ेगी, जिससे करियर की दिशा स्पष्ट होगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन की शुरुआत थोड़ी नाजुक रहेगी. इस दौरान आंखों में दर्द या जलन की शिकायत रह सकती है. साथ ही, मानसिक चिंता भी आपको परेशान करेगी. दोपहर के बाद शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में सुधार दिखेगा. आर्थिक स्थिति: आर्थिक तौर पर पहले भाग में धन की बचत नहीं होगी. लेकिन दोपहर के बाद आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा. अटका हुआ धन वापस आने के योग बन रहे हैं. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज वाणी में संयम बनाए रखना बहुत जरूरी है. गुस्से में बोली गई बात रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है. शाम को संबंधों में मधुरता आएगी. उपाय: सुबह उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें और आंखों में दो-तीन बूंद शुद्ध देशी घी की डालें. मानसिक शांति के लिए 'ॐ शांति शांति शांति:' का जाप करें. लकी अंक: 7 लकी रंग: गुलाबी
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा. चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे परिजनों के साथ किसी छोटी-सी बात या गलतफहमी पर तीखी बहस होने की संभावना बनी रहेगी. घर का वातावरण तनावपूर्ण हो सकता है, इसलिए अपने व्यवहार में संयम बरतकर ही स्थिति को संभालें. व्यापार और नौकरी: व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आज आपको बहुत सतर्क रहना होगा. किसी भी प्रकार के नए काम, डील या प्रोजेक्ट को शुरू करने से पूरी तरह से बचें. इसके बजाय अपना पूरा ध्यान पुराने और लंबे समय से पेंडिंग पड़े कामों को सही समय पर पूरा करने पर लगाएं. करियर और शिक्षा: करियर के संदर्भ में आज अपने व्यवहार में विवेक और बुद्धि का पूरा प्रयोग करें. यदि आपके कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों से जुड़े कोई अहम काम हैं, तो आज विशेष सावधानी बरतें. छात्र वर्ग को भी पढ़ाई में अपना ध्यान नहीं भटकने देना चाहिए. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज अपनी भावनाओं पर काबू रखें. अधिक भावुकता के कारण आपके मन में अनावश्यक चिंता और डर बना रहेगा. शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ज्यादातर समय मौन रहना ही आपके लिए सबसे अच्छा उपाय रहेगा. आर्थिक स्थिति: आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति में नरमी आने की पूरी संभावना है. खर्चों की मात्रा काफी अधिक रहेगी, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है. अनावश्यक और भावनात्मक खर्चों से खुद को पूरी तरह से दूर रखना होगा. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन और मित्रता के मोर्चे पर आज बहुत संभलकर चलने की जरूरत है. दोस्तों या प्रियजनों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करें. भावुकता में बोली गई कोई भी बात आज बड़े विवाद का कारण बन सकती है. उपाय: सुबह उठकर भगवान को जल अर्पित करें और शांत मन से कम से कम 11 मिनट तक मौन ध्यान करें. इससे मन की अशांति और चिंता दूर होगी. लकी अंक: 1 लकी रंग: लाल
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए अत्यंत अनुकूल और खुशहाल रहेगा. चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे, परिजनों के साथ आपके संबंध मधुर और अच्छे बने रहेंगे. घर का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा. आज दोस्तों और स्वजनों से आपको कोई विशेष उपहार या सम्मान मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा. व्यापार और नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहद शानदार है. आपके द्वारा किए गए कामों से आपके अधिकारी बेहद खुश रहेंगे. व्यापारी वर्ग भी आज अच्छा लाभ कमा सकते है. हालांकि, दोपहर के बाद आपको किसी बात का कन्फ्यूजन रह सकता है, इसलिए समझदारी से काम लें. करियर और शिक्षा: छात्रों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है. मित्रों का सहयोग आपको नई दिशा दिखाएगा. किसी भी तरह की जल्दबाजी में कोई अहम निर्णय या काम ना करें, नहीं तो गलतियां हो सकती हैं. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आज शाम को गाड़ी चलाने या बाहर जाने में विशेष सावधानी बरतें. लापरवाही भारी पड़ सकती है. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए योग और प्राणायाम पर ध्यान दें. आर्थिक स्थिति: आज का दिन आर्थिक लाभ के लिए शुभ है. मित्रों से लाभ होगा और पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. नौकरी में बॉस की प्रसन्नता आपके वेतन वृद्धि या इन्क्रीमेंट के रास्ते भी खोल सकती है. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत ही फलदायी है. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता आज पक्का हो सकता है और सगाई जैसे शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं. प्रेमी जोड़ों के बीच प्यार बढ़ेगा. उपाय: सुबह घर के मंदिर में दीपक जलाकर और गाय को हरा चारा खिलाकर दिन की शुरुआत करें. शाम को बाहर निकलते समय किसी जरूरतमंद को सफेद मिठाई जरूर खिलाएं, इससे दुर्घटना का योग टलेगा. लकी अंक: 4 लकी रंग: पर्पल
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से बेहद सुखद और संतोषजनक रहने वाला है. चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे लंबे समय से रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. घर में किसी शुभ समाचार या छोटी-सी खुशी के कारण उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल सकता है. व्यापार और नौकरी: व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी साबित होगा. आपके द्वारा पहले लिए गए निर्णय सकारात्मक परिणाम देंगे और व्यवसाय में प्रगति के संकेत मिलेंगे. किसी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों के लिए प्रशंसा प्राप्त होगी. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा. हालांकि पारिवारिक उत्सव या खुशी के माहौल में खानपान पर विशेष ध्यान दें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रहेगा. संपत्ति, भूमि या दस्तावेजों से जुड़े कार्य सफलतापूर्वक पूरे हो सकते हैं. व्यापारिक गतिविधियों से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं. साथ ही भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए निवेश की योजना भी बना सकते हैं. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में मधुरता और निकटता बढ़ेगी. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आपसी विश्वास मजबूत होगा और पुरानी गलतफहमियां दूर होने की संभावना है. रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा. उपाय: सुबह उठकर माता के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें. साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को मिठाई का दान करें. इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. लकी अंक: 7 लकी रंग: सफेद
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज का दिन परिवार में तनाव ला सकता है. चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे परिजनों के साथ बातचीत में धैर्य रखें, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की आशंका बनी हुई है. अपने शब्दों पर संयम बरतना ही स्थिति को सामान्य बनाए रखने का उपाय होगा. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको अधिकारियों के नकारात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है, जिससे मन में गहरी हताशा उत्पन्न हो सकती है. व्यवसाय में अचानक कठिनाइयां आ सकती हैं और विरोधियों की शक्ति में वृद्धि होगी. इसलिए आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पूरी तरह बचना ही आपके हित में रहेगा. करियर और शिक्षा: थकान और आलस के कारण छात्रों और युवाओं का ध्यान पढ़ाई या करियर की ओर से भटक सकता है. मानसिक उथल-पुथल के कारण नई चीजें सीखने में कठिनाई होगी. इस समय जबरदस्ती कुछ नया शुरू करने के बजाय पुराने कामों की समीक्षा करें. स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य सुख मध्यम रहेगा. शारीरिक थकान के साथ-साथ बाहर का खाना खाने से पेट में दिक्कत या अपच होने की संभावना है. गृहणा बनाकर हल्का और सात्विक भोजन करें, ताकि आपकी ऊर्जा बनी रहे. आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा. न तो कोई बड़ी आमदनी होगी और न ही अचानक बड़े खर्चे आएंगे. फिर भी, चिंता के कारण भावनात्मक खरीदारी से बचें और किसी भी तरह के वित्तीय जोखिम से दूर रहें. प्रेम जीवन: चिंता और मन की उथल-पुथल का असर आपके प्रेम जीवन पर भी पड़ सकता है. पार्टनर को लेकर आपके मन में कोई गलतफहमी पैदा हो सकती है. बातचीत में तीखेपन से बचें, वरना रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं. उपाय: सुबह उठकर तुलसी या सूर्य को जल अर्पित करें. घर से बाहर निकलते समय कोई मिठाई अपने मुंह में डालकर ही जाएं. भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित कर मन में शांति बनाए रखें. लकी अंक: 5 लकी रंग: हल्का हरा
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज सुबह का समय परिवार के साथ आनंद और मनोरंजन में बीतेगा. चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे घर का वातावरण काफी अच्छा और खुशनुमा रहेगा. लेकिन दोपहर बाद स्थिति बदल सकती है. मन में अचानक नेगेटिव विचार आ सकते हैं और किसी पुरानी चिंता के कारण आप परिजनों पर अनावश्यक क्रोध कर बैठेंगे. अतः परिवारजनों के साथ अधिक वाद-विवाद से बचने की पूरी कोशिश करें. व्यापार और नौकरी: कामकाजी स्थितियों में दिन का दूसरा भाग थोड़ा कमजोर रहेगा. दोपहर के बाद मन में उत्पन्न होने वाले नेगेटिव विचारों की वजह से आपका ध्यान काम से भटकेगा और काम में मन नहीं लगेगा. ऑफिस में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें. व्यापार में भी भावुकता में आकर कोई निवेश न करें. काम के साथ-साथ आराम पर भी पूरा ध्यान दें. करियर और शिक्षा: जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सुबह का समय पढ़ाई के लिए सर्वोत्तम रहेगा. लेकिन दोपहर बाद मन में अशांति के कारण पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. करियर की दृष्टि से किसी नई योजना पर काम करने से पहले गहराई से विचार विमर्श कर लें. स्वास्थ्य: आपका शारीरिक स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है. बेवजह की चिंताएं और क्रोध आपकी ऊर्जा को नष्ट करेंगे. ऐसे में आध्यात्मिकता का सहारा लें, क्योंकि यही आपको असली शांति प्रदान करेगी. आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टिकोण से दिन स्थिर रहेगा. कोई बड़ा वित्तीय लाभ होने की संभावना कम है. भावुकता में आकर धन खर्च करने से बचें, अन्यथा बजट गड़बड़ा सकता है. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में सुबह के समय रोमांस और प्यार का माहौल रहेगा. हालांकि, शाम को अपनी बातों पर नियंत्रण रखें ताकि रिश्ते में तकरार न हो. उपाय: दोपहर बाद मन की अशांति दूर करने के लिए किसी शांत जगह बैठकर 'ॐ शांति शांति शांति:' का जाप करें. इससे नकारात्मकता दूर होगी. लकी अंक: 3 लकी रंग: ग्रे
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज आपको अपने प्रिय दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ घूमने-फिरने का मन करेगा. चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे पारिवारिक वातावरण आरामदायक रहेगा. आपको वाहन-सुख का आनंद मिलेगा और परिवार के बड़ों से आपको मान-सम्मान भी प्राप्त होगा, जिससे मन में खुशी बनी रहेगी. व्यापार और नौकरी: ऑफिस में दिन के दूसरे भाग में सावधानी बरतने की जरूरत है. आपके स्वभाव में क्रोध की मात्रा अधिक रहने के कारण साथी कर्मचारियों या अधिकारियों के साथ आपके विवाद हो सकते हैं. व्यापारियों को भी सहयोगियों से तालमेल बिगड़ने की संभावना है. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों को धैर्य रखना होगा, क्योंकि पढ़ाई में मन लगाने में कठिनाई हो सकती है. करियर के संबंध में कोई भी बड़ा निर्णय आज के दिन टाल दें. नेगेटिव विचार आपके फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए सकारात्मक बने रहें. स्वास्थ्य: दोपहर के बाद आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. अचानक थकान, सिरदर्द या चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. स्वभाव में आ रहे क्रोध को काबू में रखने की पूरी कोशिश करें, अन्यथा यह आपकी ऊर्जा को नष्ट करेगा. आर्थिक स्थिति: आज के दिन धन अधिक खर्च होगा. घूमने-फिरने और मनमुटाव के कारण अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर बोझ पड़ सकता है. बजट को ध्यान में रखकर ही पैसे खर्च करें, ताकि बाद में पछताना न पड़े. प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला है. आपके गुस्से और नेगेटिव बर्ताव का असर आपके प्रेम संबंधों पर भी पड़ सकता है. पार्टनर से बातचीत में मधुरता बनाए रखें और छोटी-छोटी बातों पर नाराज न हों. उपाय: नेगेटिव विचारों से आप दूर रहें. हो सके तो आज के दिन को पूरे धैर्य के साथ गुजारें. किसी भी प्रकार के विवाद या बहस में शामिल होने से बचें. सुबह उठकर भगवान को जल अर्पित करें और तुलसी के पौधे की पूजा करें. लकी अंक: 5 लकी रंग: पीला
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए बेहद अनुकूल और सुखद रहेगा. चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे आपका परिवार के सदस्यों के साथ प्रेमपूर्ण और सौम्य व्यवहार रहेगा. घर के वातावरण में आनंद और उत्साह की भरमार देखने को मिलेगी, जिससे आपका मन पूरी तरह से प्रसन्न रहेगा. व्यापार और नौकरी: इस दिन कार्यक्षेत्र में आपका कार्यभार काफी अधिक रहने वाला है. हालांकि, आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और कार्यों में सफलता के साथ-साथ यश और प्रशंसा भी प्राप्त होगी. नौकरी और व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में आपको अपने सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे आपके कठिन काम आसानी से पूरे होंगे. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए यह दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. आज पढ़ाई में मन लगाने में काफी परेशानी होगी और बार-बार आपका ध्यान भटकेगा. ऐसे में आपको अपने करियर के लक्ष्यों से दूर नहीं होना चाहिए और योग या मेडिटेशन करके खुद को शांत रखना चाहिए. स्वास्थ्य: आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा, लेकिन एक विशेष चेतावनी दी जा रही है. स्वास्थ्य संबंधी मामलों में थोड़ी सी भी लापरवाही आगे चलकर आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए अपनी दिनचर्या का पूरा ध्यान रखें. आर्थिक स्थिति: कामकाज में आ रही सफलता और यश के कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आज के दिन धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं, लंबे समय से अटके हुए पैसे भी वापस आ सकते हैं. फिर भी अनावश्यक खर्चों से बचना ही समझदारी होगी. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिए यह दिन काफी सकारात्मक रहेगा. आज आप अपने मित्रों के साथ बातचीत में ज्यादा समय गुजारेंगे और पुरानी यादें ताजा करेंगे. आपका अपने पार्टनर के प्रति प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी. उपाय: सुबह उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें और विद्यार्थी अपने अध्ययन स्थल पर एक दीपक जलाएं, इससे मन शांत होगा और पढ़ाई में ध्यान लगेगा. लकी अंक: 7 लकी रंग: केसरिया
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने के लिए अच्छा है. चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे घर के माहौल को शांत बनाए रखने का प्रयास करें. मानसिक संतुलन बनाए रखें और किसी भी बहस या विवाद में न पड़ें, अन्यथा रिश्तों में तनाव आ सकता है. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आज केवल अपने काम से काम रखना ही सबसे अच्छा रहेगा. दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचें. व्यापारियों को आज कोई बड़ा वित्तीय निर्णय लेने से पहले गहराई से विचार करना चाहिए. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है, पढ़ाई में मन लगेगा. इसके अलावा, आज आप कल्पना के लोक में विचरण करना पसंद करेंगे और साहित्य लेखन में आप काफी रचनात्मक रहेंगे. नए विचारों को कागज पर उतारने का यह सही समय है. स्वास्थ्य: आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से मिला-जुला रहेगा. आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. योगा और ध्यान से आपको मानसिक शांति मिलेगी. अनावश्यक तनाव लेने से बचें. ठंडी चीजों का सेवन कम करें, नहीं तो गले में खराश की समस्या हो सकती है. आर्थिक स्थिति: आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला है. पहले से किए गए किसी निवेश से आपको अच्छा लाभ हो सकता है. लेकिन आज धन खर्च करते समय संयम बनाए रखें और जरूरत से ज्यादा खर्चे करने से बचें. प्रेम जीवन: प्रेमी-जनों के लिए आज का दिन बेहद खास है. आप अपने प्रिय व्यक्ति का साथ पाकर काफी अच्छा और रोमांटिक महसूस करेंगे. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बन सकती है. अपनी भावनाओं को साफ तौर पर साझा करें. उपाय: सुबह उठकर किसी जरूरतमंद बच्चे को कलम और कॉपी दान करें. इससे आपकी साहित्यिक रचनात्मकता में और बढ़ोतरी होगी और मानसिक शांति बनी रहेगी. लकी अंक: 7 लकी रंग: हल्का पीला
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें