गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026

तालाब में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या का आरोप लगा परिजनों ने किया सड़क जाम

गिरिडीह (Giridih)। जिले के बिरनी प्रखण्ड के खरखरी गांव में बुधवार की शाम एक युवक की लाश गांव के ही एक तालाब में तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। खबर जंगल मे आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी। देखते ही देखते काफी लोग तालाब के समीप पहुंचे और शव को तालाब से बाहर निकाला। मृतक युवक की पहचान खरखरी गांव निवासी स्व. राजदेव राणा के 28 वर्षीय पुत्र अनिल राणा के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन भी वहां पहुंचे और शव देख दहाड़ मार कर रोने लगे।



परिजनों ने बताया कि अनिल करमाटांड़ स्थित एक छड़ सीमेंट दुकान में काम करता था। उसके पिता की बीते जून माह में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। वह घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसके दो छोटे छोटे बच्चे और पत्नी है। जिन पर उसकी मौत से दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


परिजनों ने आशंका जताया है कि उसकी हत्या कर शव को तालाब में फैंका गया है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के शव को सीमेंट दुकान के सामने मुख्यपथ पर रखकर कोवाड कोडरमा मुख्य पथ को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही बिरनी थाना और भरकट्टा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझा जाम हंटवाने की कोशिश में जुट गयी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सड़क जाम हंटवा मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें