गिरिडीह(Giridih)। स्थानीय श्री श्याम मंदिर परिसर में श्री श्याम सेवा मंडल के तत्वावधान से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पूर्व श्री श्याम सेवा मंडल, कुटिया रोड से भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
जिसमें 151 महिलाएं श्रद्धा पूर्वक माथे पर कलश लेकर पूरी भक्ति भाव के साथ कलश यात्रा में शामिल हुईं। यह कलश यात्रा कटिया रोड से निकल कर बड़ा चोक होते हुए पूरे शहर का भ्रमण कर श्री श्याम मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान पूरे शहर का माहौल पूरी तरह से भक्ति मय हो गया। इस दौरान पूरे रास्ते में श्याम प्रभु के जयकारों से पुरा शहर गुंजायमान रहा। मौक़े पर मुकेश जालान, राकेश मोदी, किशन अग्रवाल, रोहित जालान समेत काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे।
श्री श्याम मंदिर परिसर में बतौर मुख्य यजमान बांके बिहारी शर्मा सपत्नी पूजन एवं आरती में शामिल होकर भगवत कथा की शुरुआत कराया। जिसमे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान जयपुर से पधारे कथा वाचक राधेश जी गौतम द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन दोपहर बाद 3 बजे से सायं 6 बजे तक कथा वचन एवं सन्ध्या पहर भजन-कीर्तन और प्रवचन होंगे। वहीं आगामी 3 जनवरी को महाप्रसाद वितरण के साथ ही यह सात दिवसीय आयोजन सम्पन्न होगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें