गिरिडीह (GIRIDIH)। जिले के गावां थाना क्षेत्र के डोरंडा मुख्य पथ पर घंघरीकुरा के पास एक तेज रफ्तार बाईक और एक बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में बाईक पर सवार एक युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार पटना-डोरंडा पथ पर सांख-घंघरीकुरा के बीच बोलेरो और बाइक की सीधी टक्कर हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाईक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं घटना में बाइक सवार तिसरी थाना क्षेत्र के गड़कुरा निवासी सिकन्दर राय, प्रीति कुमारी और कुंदन राय गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की स्थिति नाजुक बतायी जाती है।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई जिन्होंने पुलिस की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें