शनिवार, 12 जुलाई 2025

मीडिया के साथ मिलकर इनरव्हील क्लब सनशाइन बदलेगी गिरिडीह की सूरत, शुरू की मुहिम

गिरिडीह (Giridih)। इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन गिरिडीह को एक नया कलेवर देने की अभियान में जुटी है। क्लब अब मीडिया के साथ मिलकर गिरिडीह में पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करने की जुग्गत में है, ताकि गिरिडीह शहर न केवल पर्यावरण के क्षेत्र में बल्कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बना सके।


क्लब ने अपने प्रारम्भिक काल से अब तक पर्यावरण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम की है। क्लब की पीडीसी पूनम प्रकाश ने प्रेसवार्ता कर बताया कि क्लब की अपनी खुद की वाटिका है, जिसमे लगभग चार हजार से अधिक पेड़ लगाये गये है। ताकि गिरिडीह को पर्यावरण प्रदूषण से मुक्त किया जा सके। वहीं कमरशाली गांव में एक फारेस्ट का निर्माण किया गया है। यह फारेस्ट घना पेड़ का बगीचा है। जिसमे काफी कम दूरी पर पेड़ लगाए गए हैं।


पूनम प्रकाश ने बताया कि क्लब बीते चार वर्षों से गिरिडीह शहर में "प्लास्टिक हंटाओ, कपड़े का बैग अपनाओ" एक मुहिम चला रखी है, ताकि गिरिडीह शहर के फल और सब्जी की दुकान पूरी तरह से प्लास्टिक मुक्त हो सके। इस दिशा शुक्रवार को क्लब की ओर से पचम्बा रोड के एक फल दुकान को कपड़े का बैग प्रदान कर उस दुकान को पूर्णतया प्लास्टिक मुक्त दुकान बना दिया है।

वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी क्लब की ओर से समय समय पर पूरे शहर में ब्लीचिंग का छिड़काव किया जाता है। वहीं चन्दनडीह स्थित एक तालाब के सौंदर्यीकरण की दिशा में भी काम शुरू की गयी है। जहां बीते दिनों 50 से अधिक फलदार पेड़ लगाए गए है। साथ वहां के छठ घाट का जीर्णोद्धार कर उसे आकर्षक रूप दिया जा रहा है। ताकि चन्दनडीह का वह तालाब पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो सके। इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन यह कार्य रोटरी गिरिडीह के साथ मिलकर कर रही है।


वहीं क्लब की अध्यक्ष कविता राजगढ़िया ने मीडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब के किये हर कार्यों को मीडिया द्वारा भरपूर सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने भविष्य में भी मीडिया का यह सहयोग क्लब को मिलता रहे, इसका आग्रह की।




प्रेसवार्ता में पीडीसी पुनम सहाय के अलावे क्लब की अध्यक्ष कविता रजगड़िया, सचिव स्मृति आनंद, आईएसओ दीप्ति सिन्हा, एडिटर संगीता सिन्हा, सदस्य रिया अग्रवाल, जुली सहाय, तनुजा सहाय, संगीता सिंह, समेत अन्य सदस्य उपस्थित थीं।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें