15 मई 2025 : आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 14 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 8 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा गुरु मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। इस दिन वृषभ संक्रांति है यानी सूर्य का वृषभ राशि में गोचर होगा। इस दिन शिव योग और ज्येष्ठा नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं।
वृषभ संक्रांति का विशेष महत्व : संक्रांति का दिन आत्मशुद्धि, तप और पुण्य अर्जन के लिए उपयुक्त समय होता है। इस दिन किए धार्मिक कार्य व्यक्ति को जन्मों तक पुण्य फल देते हैं। क्या करें : भगवान सूर्य को स्नान के बाद जल में सफेद तिल मिलाकर अर्घ्य देना चाहिए। साथ ही इस दिन श्री सूर्य स्तोत्र का पाठ करने से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। क्या न करें : संक्रांति वाले दिन किसी भी पशु या घर आए जरुरतमंदो को बिना कुछ दान दिए वापस न लौटाएं, पितर नाराज हो सकते हैं। बिना नहाए भोजन नहीं करना चाहिए।
आज तिथि के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। गुरुवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान से करें। भगवान विष्णु दया के सागर हैं। आपको अपने पास हृदय से लगा कर रखते हैं। वह विध्नों को समाप्त करते हैं। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने का उत्तम फल है। सम्पूर्ण भक्ति भाव से विष्णु उपासना करें। विधिवत पूजन करें। गुरुवार का उपवास रखें।
आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की आज पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करनी चाहिये। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।
आज का पंचांग: 15 मई 2025, दिन : गुरुवार
युगाब्द : 5127, विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1947 ऋतु : ग्रीष्म
महीना : ज्येष्ठ पक्ष : कृष्ण पक्ष
सूर्योदय : 05: 30 AM, सूर्यास्त : 07: 05 PM
तिथि : तृतीया 04:03 AM तक उपरांत चतुर्थी
नक्षत्र : ज्येष्ठा 02:07 PM तक उपरांत मूल |
राहुकाल : 01:59 PM से 03:41 PM तक
चन्द्रमा : वृश्चिक राशि पर 02:07 PM तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, वृषभ संक्रांति, चित्रगुप्तवार, भगवान चित्रगुप्त पूजन दिवस
आज :: 15 :: 05 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने आपको शांत और संयमित रखने का प्रयास करें। मान-सम्मान मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ समय बिता सकते हैं। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने के लिए दिन काफी अच्छा है। आज अपने सभी टास्क डेडलाइन से पहले ही पूरा कर लें। प्यार कभी-कभी कहीं से भी मिल सकता है और आपको सरप्राइज कर सकता है। आज का राशिफल बताता है कि आप अप्रत्याशित रूप से किसी के प्यार में पड़ सकते हैं। भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 33
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको शारीरिक बीमारी से छुटकारा मिलने की संभावना प्रबल है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रिश्तों में गर्मजोशी भरा दिन बिताने का प्रयास करें। काम के बोझ के बावजूद, आप अपने आप को खुद को ऊर्जा से भरपूर पाएंगे। आज करियर तौर पर बड़े डीसीजन लेने पड़ सकते हैं। यह वास्तव में रोमांचक अनुभव हो सकता है। इसलिए इसके हर पल का आनंद लें। खर्च को लेकर सावधान रहना जरूरी है। अगर कोई चीज आपके लिए सही नहीं है तो अपना मन बदल लेना या उससे पीछे हट जाना ठीक है। भाग्यशाली रंग: भूरा, लकी नंबर: 25
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
किसी भी ऐसी चीज का सेवन करने से बचें, जो आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है। आर्थिक रूप से आज आपको राहत मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। प्रियजनों का साथ मिलेगा। आज याद रखें, अपनी खुशी और मेंटल हेल्थ को प्राथमिकता देना ठीक है। आपको कमिटमेंट पर टिके रहने की जरूरत नहीं है, जो अब आपके काम नहीं आती। अगर अब आपकी कोई रुचि नहीं है, तो ऐसा कहना बेहतर होगा बजाय इसके कि आप उस चीज के साथ चलते रहें, जिसके बारे में आप भावुक नहीं हैं।
भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 25
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अपने काम को जल्दी खत्म करने का प्रयास करेंगे। बची हुई समय प्रेमी के साथ बिताएंगे। वित्तीय मामलों में सुधार होने की संभावना है। नए विचार आएंगे। उसपर आपको सोच-समझकर ही फैसला लेना है। करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर सकते हैं।अगर आप उम्मीद कर रहे हैं कि प्यार आपके पास आएगा तो आज का राशिफल सुझाव देता है कि कोई रोमांटिक प्रस्ताव आपके सामने आ सकता है। चाहे आप सिंगल हों या पहले से ही किसी रिश्ते में हों, प्यार हवा में है। यह आपके लिए वास्तव में रोमांचक समय हो सकता है। भाग्यशाली रंग: बैंगनी, लकी नंबर: 85
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपने गुस्से पर काबू रखने का प्रयास करें, नहीं तो इस दौरान आप कोई ऐसा कार्य कर सकते हैं। जिसमें भविष्य में काफी नुकसान की संभावना है। किसी कारणवश आज आपको आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन शाम तक सब सही हो जाएगा। आज नई संभावनाओं के लिए अपनी आंखें और दिल खुला रखें। आप आमतौर पर यह बता सकते हैं कि आपके जीवन में कोई चीज अब रोमांटिक नहीं है। चीजों पर बात करना और देखना ठीक है कि वे किस ओर जा रही हैं। कभी-कभी शांति से अलग होना दोनों लोगों के लिए सबसे अच्छी बात हो सकती है। भाग्यशाली रंग: हरा, लकी नंबर: 36
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
परिवार के कुछ सदस्यों से आपका वाद-विवाद हो सकता है। रियल एस्टेट में निवेश कर सकते हैं। आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का भी एक बढ़िया दिन है। जीवनसाथी के साथ अपना कीमती समय बिता सकते हैं। जीवनसाथी आपको कोई उपहार दे सकता है। कभी-कभी पास्ट की बातों को पकड़कर रखना आपको पीछे धकेल सकता है। अतीत को याद रखना और उससे सीखना महत्वपूर्ण है, लेकिन उन चीजों को छोड़ना भी महत्वपूर्ण है, जो आप पर बोझ डाल रही हैं। भाग्यशाली रंग: पीला, लकी नंबर: 5
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके रिश्तों में किसी कारणवश दरार आ सकती है। प्यार के मामलों में धैर्य रखने का प्रयास करें। भावनाओं में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। अगर आप चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। तो इसमें विजय निश्चित है। आज हो सकता है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति के आसपास हों, जिससे आप प्यार करते थे और अब आप स्ट्रेस या घबराया हुआ महसूस करते हों। यह एक संकेत हो सकता है कि उस रिश्ते में प्रॉब्लम को सॉल्व करने या नई शुरुआत करने का समय आ गया है। भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 32
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शराब पीने से बचें, पैसे का सही जगह पर उपयोग करें। सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य पूर्ण होगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। खुद को रोमांटिक मूड में पाएंगे। शाम के समय आपको पैसे कमाने के कई अवसर आ सकते हैं। आज आप उन चीजों को छोड़ कर आगे बढ़ने के बारे में एक बड़ा सबक सीख सकते हैं, जो आपको काम में अटका रही हैं। कोई पुराना मोमेंट हो सकता है, जो आपको रोक रहा है। यह खुद को माफ करने और आगे बढ़ने का समय है। भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 40
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
स्वास्थ्य को तंदुरुस्ती भरा बनाए रखने के लिए बाहर का भोजन करने से बचें। आर्थिक रूप से आपको काफी लाभ की संभावना दिख रही है। माता-पिता के साथ समय बिताएं। उनसे आपको कोई सलाह मिल सकती है। जो आपको काफी फायदा पहुंचाएगी। जब आप किसी के साथ टीम बना सकते हैं और एक साथ बड़े प्रोजेक्ट को करने में मजा ले सकते हैं तो चीजें अकेले क्यों करें? आज किसी ऐसे व्यक्ति के साथ जुड़ने का बहुत अच्छा दिन है, जिसके पास अलग-अलग स्किल्स और प्रतिभाएं हैं, जो आपके काम आ सकती हैं। भाग्यशाली रंग: गुलाबी, लकी नंबर: 12
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज विनम्र और शालीन व्यवहार लोगों को काफी अच्छा लगेगा। जिसकी वजह से आपका दिन काफी खुशनुमा गुजरेगा। आज आपको कुछ अलग कार्य करने की जरूरत है। प्रियजनों को चोट पहुंचाने से बचें। सामंजस्य बनाकर रहें। आज आप पाएंगे कि टीम के साथ काम करना चीजों को अधिक आनंददायक और प्रॉडक्टिव बना सकता है। अगर कोई चीज आपकी खुशी के रास्ते में आ रही है, तो आज कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने का दिन हो सकता है कि आपकी आवाज सुनी जाए। भाग्यशाली रंग: सिल्वर, लकी नंबर: 18
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दूसरों को खुशी में शामिल होने का प्रयास करें। किसी से भी जलन की भावना न रखें। वित्तीय मामलों में आप किसी अनुभवी मामलों में सलाह ले सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। प्यार को लेकर उतार-चढ़ाव भरा दिन रह सकता है। कभी-कभी आपको यह एहसास ही नहीं होता कि आपके कार्य किसी दूसरे को ठेस पहुंचा रहे हैं। आज आपको एक कदम पीछे हटकर यह सोचने की जरूरत हो सकती है कि आपका व्यवहार दूसरों को कैसे प्रभावित कर रहा है। भाग्यशाली रंग: सोना, लकी नंबर: 25
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको शारीरिक और मानसिक आराम करने का दिन है। निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ समय आपका बीतेगा। ईमानदारी से कार्य करें। विवादों से बचें, नहीं तो पछतावा करना पड़ सकता है। आप जीवन द्वारा मिलने वाली सभी खुशियों का अनुभव करने के लायक हैं। चाहे वह प्रकृति में समय बिताना हो, अपने पालतू जानवरों के साथ खेलना हो, या अपने प्रियजनों के साथ रहना हो, आपको उन चीजों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए, जो आपको खुशी देती हैं। भाग्यशाली रंग: लाल, लकी नंबर: 12
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें