शनिवार, 26 अप्रैल 2025

आज 26 अप्रैल ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 26:: 04 :: 2025, शनिवार

26 अप्रैल 2025 :  आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शनिवार दिन है। त्रयोदशी तिथि शनिवार सुबह 8 बजकर 28 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। वहीं आज देर रात 3 बजकर 39 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा। आज शिवालय जाकर जलाभिषेक जरूर करें। मासिक शिवरात्रि व्रत के दिन ब्रम्ह मुहूर्त में पार्थिव का शिवलिंग बनाकर उनका रुद्राभिषेक करें। भगवान शिव मंदिर जाएं, जलाभिषेक करें व उनको बेलपत्र, इत्र व शहद अर्पित करें। आज भगवान शिव जी की नियमपूर्वक विधिवत पूजा करते हैं। पार्थिव शिवलिंग की पूजा बहुत श्रद्धा से की जाती है। शिवपुराण का पाठ कर सकते हैं। यह व्रत पुण्य प्राप्ति का सुअवसर देता है। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। फलों व धार्मिक पुस्तकों का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें। शिवलिंग पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। इस माह मंदिरों में भंडारे व अन्न दान की व्यवस्था कराएं। विहंगों को दाना-पानी दें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। चींटी को शक्कर दें। कुत्ते को भी रोटी दें। परम ब्रम्ह शिव साकार व निराकार दोनों हैं। वह किसी भी बड़े कार्य को निर्विध्न रूप से से पूर्ण करवाते हैं। 
आज शनिवार को हनुमान जी और शनिदेव की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार सूर्य आज मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा 27 अप्रैल सुबह 03:38 तक मीन राशि उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। 




आज का पंचांग: 26 अप्रैल 2025, दिन : शनिवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म
महीना       : बैशाख     पक्ष  :  कृष्ण पक्ष
सूर्योदय : 05: 45 AM, सूर्यास्त : 06: 53 PM
तिथि : त्रयोदशी 08:28 AM तक उपरांत चतुर्दशी तिथि 04:50 AM तक उपरांत अमावस्या
नक्षत्र : उत्तरभाद्रपदा 06:27 AM तक उपरांत रेवती 03:38 AM तक उपरांत अश्विनी 
राहुकाल : 08:22 AM से 09:58 AM तक
चन्द्रमा :  मीन राशि पर 03:38 AM तक उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, मास शिवरात्रि




आज :: 26 :: 04 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज किस्मत आपके साथ है। आपके लोगों के बीच खुशनुमा माहौल आपके तनाव को कम करेगा। आज नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने प्यार की परीक्षा दे सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आपको पैसे कमाने के नए रास्ते दिखेंगे। आप किसी बिजनेस डील के लिए किसी से फोन पर बात करेंगे। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। किसी खास व्यक्ति की मदद से आपका रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज और करीबी रिश्तेदारों में आपकी उपलब्धियों की सराहना होगी। कुछ लोग पुरानी बातों में उलझ सकते हैं, सावधान रहें। प्रेमियों के लिए आज रोमांस के लिए आदर्श दिन है। महिलाएं अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, नहीं तो लोग फायदा उठा सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहेगा। इस समय निवेश के अच्छे अवसर मिलने की संभावना है। आज आप बिजनेस में जो भी काम करने का फैसला करेंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको अपनी नौकरी में अपने पिछले काम के लिए तारीफ मिल सकती है। युवाओं को बेकार की गतिविधियों से अपना ध्यान हटाकर अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा। मोबाइल और ई-मेल के जरिए अच्छी खबर मिलने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों को परिवार में कुछ रोमांचक करने की जरूरत महसूस होगी। झूठ बोलने वालों से दूर रहें। विवाहित लोगों का गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन में आज आपको शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। आज आपका लकी रंग लाल है। आज आपका लकी नंबर 3 है। आज आपको पारिवारिक संपकों से लाभमिलेगा। बिजनेस में परेशानियों के बावजूद आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। यदि आप कोई बड़ा सौदा करने जा रहे हैं तो लाभ का आंकलन कर लें। कार्यक्षेत्र में होने वाली मीटिंग सफल रहेंगी। जो युवा नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज नौकरी मिलने की संभावना है।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको तरक्की के कुछ वए साधन मिलेंगे। माता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, आपके लिए अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ गपशप करके आप मन का बोझ हल्का कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में अधिक खर्च होने की संभावना है। प्रेम जीवन में आपका उत्साह फीका पड़ सकता है। आज आपका शुभ अंक 6 है। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और उन पर तुरंत अमल भी होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी को लेकर लापरवाही न करें। खिलाड़ियों को अपने खेल में कोई सम्मान मिल सकता है। 



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने में स्वतंत्र महसूस करेंगे। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आज मनोरंजन के लिए किसी चीज का सहारा लेना आपको शांति दे सकता है। प्रेम जीवन आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। आज आपका जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। आज आपका शुभ अंक 1 है। आपकी आय और लाभ अच्छा रहेगा। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो आज लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। निर्माण कार्य कर रहे लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएं। करियर से जुड़ा कोई बड़ा बदलाव पाने के लिए आपको अपने कौशल को भी बढ़ाने की ज़रूरत है।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज अपनी क्षमताओं का सही इस्तेमाल करने की कोशिश करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। विद्यार्थी यदि सोचने-समझने में बहुत अधिक समय लगाएंगे, तो वे कुछ उपलब्धि खो सकते हैं। आप अपने जीवन साथी के साथ किसी रोमांटिक योजना पर बात कर सकते हैं। आप परिवार के विरुद्ध जाकर प्रेम विवाह से संबंधित निर्णय ले सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज आप अपने ज्ञान का अच्छा उपयोग कर पाएंगे। आपको अपनी बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। ऑनलाइन व्यापार करने वाले लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा। यदि आप रेस्टोरेंट का व्यापार करना चाहते हैं, तो आपको साझेदारी के लिए कोई साथी मिल सकता है। नौकरी में अतिरिक्त आय अर्जित करने का प्रयास न करें।




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज मन में सकारात्मक विचार आएंगे। जो लोग निराशा और हताशा का अनुभव कर रहे थे, उनकी खुशियाँ लौट आएंगी। आज जीवनसाथी के प्रति समर्पण का भाव रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों से बातचीत अधिक हो सकती है। पशु-पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें, इससे आपके मन की शांति मिलेगी। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज कई स्रोतों से धन प्राप्ति संभव है। हार्डवेयर व्यवसायियों की आय में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर पर विपटाने का प्रयास करेंगे तो आपके लिए अच्छा रहेगा। युवा वर्ग बेकार की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने करियर पर ध्यान दें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मन नए उत्साह से भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि पर आपको गर्व करने का अवसर मिलने वाला है। बच्चों को घर में किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अधिक भावुक और रोमांटिक हो सकते हैं। सिंगल राशि के लोगों का आज किसी से बहुत ही रोचक परिचय होगा। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज अपने माता-पिता से वित्तीय सलाह लें। ऑनलाइन गेम में पैसा लगाना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। व्यापार को बढ़ाने की योजनाओं पर काम शुरू होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता के कारण ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर का बचीनीकरण या साज-सज्जा करके सकारात्मक ऊर्जा बढाएं। जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा करके अच्छा महसूस करेंगे। प्रेम के मामलों में आपको सावधान रहना चाहिए। गाय को हरा चारा खिलाना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज आर्थिक मामलों में समझदारी और सोच-समझकर फैसले लें। पैसों को लेकर आपको थोड़ा अधिक जिम्मेदार होना चाहिए। व्यापार में अपने साथ जुड़े लोगों पर कड़ी नज़र रखें। कामकाज में बदलाव को लेकर आपने जो नीतियाँ बनाई हैं, उनमें सफलता मिलवे के पूरे आसार हैं। किसी कंपनी से आपको महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।




मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन सामाजिक गतिविधियों और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है। महिलाओं को स्सोई में काम करते समय सावधानी बरतनी चाहिए और छोटे बच्चों को रसोई से दूर रखना चाहिए। पार्टनर के तौर-तरीकों के हिसाब से डलवा आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपनी रोमांटिक लाइफ का आनंद लेंगे। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी। आप प्रॉपर्टी की बिक्री या खरीद का काम कर सकते हैं। व्यापार में आपको मनचाहा लाभमिल सकता है। कार्यस्थल पर नए विचार लाने की कोशिश करें। नौकरी करने वालों के लिए आज का दिव सामान्य रहेगा।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज का दिव सामाजिक गतिविधियों और मित्रों से संपर्क करने के लिए अच्छा है। महिलाओं को छोटे बच्चों को रसोई से दूर रखना चाहिए। पार्टनर के तौर-तरीकों के अनुसार ढलवा आपके हित में रहेगा। नदी में मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाना आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप ऑनलाइन सेल में खरीदारी करके काफी पैसे बचा सकते हैं। पर्यटन से जुड़े लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। व्यवसायी कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए जल्द ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।




मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके साहस में वृद्धि होगी। आपके स्वभाव में विनम्रता और विवेक जैसे गुण आपके व्यक्तित्व को और निखारेंगे। परिवार में विवाह योग्य कुंवारों के विवाह की चर्चा होगी। आज जीवनसाथी से कोई बहुत महत्वपूर्ण बातचीत होगी। अगर प्रेम संबंध है तो परिवार के सदस्यों से सलाह लेने में संकोच न करें। आज आपका शुभ अंक 8 है। पैसों के लेन-देन में लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है, परिवार के सहयोग से आप अपने व्यापार को बढ़ावे का प्रयास करेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।





कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें