गुरुवार, 27 मार्च 2025

आज 27 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::27 :: 03 :: 2025, गुरुवार

27 मार्च 2025 :  आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार दिन है। आज त्रयोदशी तिथि रात्रि 11 बजकर 03 मिनट तक रहेगी उसके उपरांत चतुर्दशी लग जायेगी। आज सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक साध्य योग रहेगा, उसके बाद शुभ योग लग जायेगा। आज रात 12 बजकर 34 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज प्रदोष व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज मास शिवरात्रि का व्रत भी किया जायेगा।
आज तिथि के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। गुरुवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान से करें। भगवान विष्णु दया के सागर हैं। आपको अपने पास हृदय से लगा कर रखते हैं। वह विध्नों को समाप्त करते हैं। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने का उत्तम फल है। सम्पूर्ण भक्ति भाव से विष्णु उपासना करें। विधिवत पूजन करें। गुरुवार का उपवास रखें।
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार को विशेष महत्व प्राप्त है। ये दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है, जो ज्ञान, धन, सुख और समृद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति को बुद्धि, विद्या, सम्मान और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। यही कारण है कि गुरुवार के दिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और दान करने से जीवन में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक दृष्टि से गुरुवार को भगवान विष्णु और उनके अवतारों की आराधना का दिन माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, पीले वस्त्र धारण करते हैं और पीले रंग के खाद्य पदार्थों का सेवन व दान करते हैं, क्योंकि पीला रंग बृहस्पति ग्रह से संबंधित माना जाता है।
मान्यता है कि गुरुवार का व्रत करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं का निवारण हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है,उन्हें इस दिन विशेष उपाय करने चाहिए, जैसे कि गुरु मंत्र का जाप, पीले रंग की चीजों का दान और जरूरतमंदों की सहायता आदि। ऐसा करने से बृहस्पति की अनुकूलता बढ़ती है और व्यक्ति के जीवन में उन्नति होती है। 
आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की आज पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।




आज का पंचांग :   27 मार्च 2025
विक्रम संवत : 2082     दिन : गुरुवार
शक संवत    : 1946      ऋतु : बसंत
महीना         : चैत्र         पक्ष : कृष्ण पक्ष 
तिथि :  त्रयोदशी 11:03 PM तक उपरांत चतुर्दशी
नक्षत्र :   शतभिषा 
सूर्योदय : 06: 17 AM,सूर्यास्त : 06: 36 PM
राहुकाल : 01 :59 PM से 03 :31 PM तक
चन्द्रमा :    कुंभ राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार :  गुरुवार व्रत, भगवान श्री चित्रगुप्त एवं भगवान विष्णु पुजन दिवस, मास शिवरात्रि, प्रदोष व्रत,मधु कृष्ण त्रयोदशी, रंग तेरस



आज :: 27:: 03 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दिन आपको नौकरी और व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। जो काम लंबे समय से रुके हुए थे वे पूरे होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अगर आप कोई नया निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। भाई-बहनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप यदि किसी काम को लेकर ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आप किसी बिजनेस के काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं। आपका किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़े। विद्यार्थियों की किसी नये कोर्स के प्रति रुचि जागृत होगी।खानपान में सावधानी रखें। सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। वाणी पर संयम रखें। मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। स्थान परिवर्तन के योग हैं । सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कारोबार में आपको अच्छी उन्नति मिलेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के कामों से आज उनकी एक नई पहचान बनेगी। आपको अपने बॉस से किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई-झगड़े में नहीं पड़ना है, नहीं तो उनके प्रमोशन पर रोक लग सकती है। आपकी संतान को किसी सरकारी काम में नंबर आ सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी से धन का लेनदेन भी सोच विचारकर करना होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सफलता पाने के लिए श्रम करना होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। जो लोग विदेशो से व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको ईर्ष्यालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कारोबार में आपको अच्छी सफलता मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपके सुख साधनों पर आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आर्थिक सफलता मिलेगी। पिता या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी और धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है जिससे घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। वाणी पर संयम रखें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें ।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में धन लगा सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से कार्यक्षेत्र में काफी समस्याओं से आसानी से बाहर निकलेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर विचलित रहेगा। जीवनसाथी की बातों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। पिता या धर्मगुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। वाणी पर संयम रखें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गोवंश का उपचार करा दें।



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आपको बाहर के खान-पान से परहेज रखने की आवश्यकता है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर कोई अच्छा इंश्योरेंस प्लान दे सकते हैं। आपको अपनी किसी जरूरी जानकारी को किसी दूसरे के सामने उजागर नहीं करना है। आपके किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको किसी नए घर के खरीदारी करना भी बेहतर रहेगा। माताजी की सेहत को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन अशांत रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के कारण तनाव मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापारियों को मुनाफा होने की संभावना है। अगर आप यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता और तरक्की लेकर आएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे और नौकरीपेशा लोगों को नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको निवेश से लाभ मिल सकता है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।जल स्नान के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेंगी। आपका बिजनेस में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। आपको अपने खानपान पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या होने की संभावना है। बुद्धि कौशल से कार्य करें। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहे। परिवार में सुख शांति रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचे। सुबह कुत्ते को भोजन कर दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारी से कामों को आसानी से पूरा करेंगे। आप बिना वजह किसी काम को लेकर यात्रा पर ना जाएं, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगे। आपको कामों को लेकर कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपके बॉस को आपकी दी गई सलाह खूब काम आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आलस्य से बचें। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्यार और रिश्तों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। अपने मन की शांति बनाए रखें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।



        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें