23 फरवरी 2025 : आज पवित्र फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी और रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 19 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 42 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आज रविवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 बार पाठ करें। गुड़ का दान करें। सूर्य उपासना से सभी कष्ट दूर होते हैं। गायत्री मंत्र का जप करें। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें। लाल वस्त्र दान भी बहुत ही मंगलमय होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है। ब्रम्ह मुहूर्त में उदित सूर्य को जल दें व उनको सहृदय प्रणाम करें।
आज का पंचांग: 23 फरवरी 2025, दिन : रविवार, विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, ऋतु : बसंत, मास : फाल्गुन, पक्ष : कृष्ण पक्ष, तिथि : दशमी 01:56 PM तक उपरांत एकादशी, नक्षत्र : मूल 06:42 PM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा, सूर्योदय : 06: 43 AM, सूर्यास्त : 06: 06 PM, राहुकाल : 04:57 PM से 06:23 PM तक, चन्द्रमा : धनु राशि पर संचार करेगा। व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती
आज :: 23:: 02 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि के जातकों के लिये आज दिन की शुरूआत अच्छी होगी। छात्रों को आज कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। जिससे करियर में बदलाव आयेगा। अगर आप नया वाहन खरीदने चाह रहे हैं तो उसकी प्लानिंग के लिए आज का दिन शुभ है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये ऑफर मिल सकता है। नियमित खान-पान पर ध्यान देनने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है।भाग्यशाली संख्या: 5,भाग्यशाली रंगः ग्रे
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वाले आज आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप व्यावसायिक परियोजनाओं में प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं अतः आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो आज आपको सफलता मिल सकती है। परिवार और दोस्त खुशी के समय और यादगार अवसरों को मनाने के लिए इकट्ठा होंगे। बच्चे परीक्षा में सफल होंगे जो पूरे परिवार के लिए खुशी की बात है। वित्तीय उपक्रमों और निवेशों की लाभ की ध्वनि आपको प्रसन्नचित रखेगी। भाग्यशाली संख्या: 4,भाग्यशाली रंगः पीला
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि के जातक आज किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने पडेगें। नव ऊर्जा का संचार होगा। प्रयास सफल होगा। कारोबार की दिशा प्रगति है। कुछ मानसिक चिंता बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार में सामान्यता रहेगी। सामाजिक दायित्व का निर्वाह होगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। हर कार्य मनोबल से करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। परिजनों का व्यवहार अच्छा रहेगा। भाग्यशाली संख्याः 8, भाग्यशाली रंगः पीला
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालो के लिए आज का दिन लाभ देने वाला है। इस राशि के लोगों को आज धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनियर्स की तरफ से पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा। भविष्य के लिए आज लिया गया खास निर्णय आगे चलकर कारगर साबित होगा। आज आपको अधिक प्रेम और सम्मान मिलेगा। प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। भाग्यशाली संख्या: 4,भाग्यशाली रंगः ग्रे
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों आज अच्छे व्यावसायिक अवसर आपके व्यवसाय को बढ़ाने और विस्तृत करने में सहायक सिद्ध होंगे। आप नए क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार होंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा प्रर्दशन करेंगे और आप उन पर गर्व करेंगे। परिवार आपका पूर्ण सहयोग करेगा तथा परिवार में सदस्यों के मध्य स्नेही वातावरण बना रहेगा। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे जातकों का आत्मविश्वास उन्हें बीमारी से पार पाने में मदद करेगा और स्वास्थ्य में सुधार संभव है। भाग्यशाली संख्याः 7, भाग्यशाली रंगः नीला
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातक आपके तारे आज आपको असाधारण शक्ति देंगे। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। आज का दिन थोड़ा उबाऊ सकता है, इसलिए कोई रचनात्मक कार्य करके दिन को रोचक बना सकते हैं। अवांछित यात्राएँ थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। नया प्रेम संबंध भी आज शुरू हो सकता है। आपके दिमाग में पैसों को लेकर कोई प्लानिंग चल सकती है। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा। आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलेगी। भाग्यशाली संख्याः 7,भाग्यशाली रंगः हरा रंग
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आपको किसी अपने से धन की प्राप्ति होगी। जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। इस राशि के लोगों को आज घरों से बाहर निकलने पर सावधानी पूर्वक वाहनों का प्रयोग करना चाहिए। आज घर से बाहर निकलने से पहले घर में किसी कन्या का आशीर्वाद लेकर निकलें तो निश्चित लाभ की प्राप्ति होगी। भाग्यशाली संख्या: 5, भाग्यशाली रंगः लाल रंग
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के व्यवसाय में आज का दिन एक अनुकूल अवधि है और आप एक नयी साझेदारी में प्रवेश कर रहें हैं। व्यावसायिक और आर्थिक परियोजनाएं उचित विचार और परिश्रम के बाद ही पूर्ण और संपन्न होंगी। आप महत्वपूर्ण लोगो को प्रभावित एवं उनसे संपर्क स्थापित कर पाएंगे। वित्तीय रूप से आज का दिन आपके लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपने खर्च को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। आपके प्रेम संबंध में मधुरता आएगी। आपके आज के दिन माता - पिता से कुछ मतभेद हो सकते है। भाग्यशाली संख्या: 6, भाग्यशाली रंगः गहरा पीला
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन धनु राशि के लिए निवेश करने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आज आपको कही से किसी नौकरी का ऑफर मिलेगा, किसी को पैसे उधार ना दे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। आप आज कोई भी काम करें तो अच्छे से सोच विचार कर ले, किसी भी काम में सिर्फ फायदा ही ना देखें उससे होने वाले नुकसान को भी देखें। परिजन आपके भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता और मानसिक स्थिरता के कारण कार्य सफलता में सरलता होगी। भाग्यशाली संख्या: 4,भाग्यशाली रंगः गोरा
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातक आज आपका दिन उत्साह पूर्ण रहेगा। आज आपका समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बितेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप पिछले दिनों हुई गलतियों को सुधार कर रूके हुए कामों में आगे बढ़ा सकते है। आज के दिन शारीरिक और भावनात्मक रूप से आपको आराम मिलेगा। आप अपने काम को अधिक समय दे सकेंगे। भाग्यशाली संख्या: 5, भाग्यशाली रंगः नारंगी रंग
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गति पकड़ सकती है। नए क्षेत्र में उद्यम करते समय अथवा नए सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए अपने शब्दों एव विचारों का चयन खूब सोच-समझ कर कीजिए। आप सामूहिक चर्चा, बैठकों, सम्मेलनों में भाग लें और आसानी से अपने विचार बिंदु को व्यक्त कर पाएंगे। पारिवारिक परिवेश में काफी समय से लंबित कार्य आक पूरे किए जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी। भाग्यशाली संख्याः 8, भाग्यशाली रंगः गहरा नीला
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों का आज पारिवारिक असयोग से मन व्यथित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। व्यक्ति विशेष से धन लाभ की संभावना है। मध्याह्न के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा द्वारा लाभहोगा। प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। आज केजरीवाल दिन आप यदि किसी भी कार्य में हाथ डालेंगे तो वह कार्य अत्यंत लाभकारी साबित होगा। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। भाग्यशाली संख्या: 5, भाग्यशाली रंगः बैंगनी रंग
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें