बाइक ने मारी टक्कर महिला गम्भीर
गिरिडीह : जमुआ कोडरमा मुख्य मार्ग में शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना राजधनवार प्रखण्ड के घोथथम्भा ओ पी अंतर्गत उप प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलहारा के समीप घटित हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घायल महिला का तत्काल इलाज करवाया।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार चेरवा गावां निवासी देवंती देवी अपने पति प्रसादी यादव के साथ बैल लेकर सड़क पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान सेरुआ गावां निवासी विकास कुमार यादव अपने मित्र के साथ बाइक पर सवार हो इंटरमीडिएट का परीक्षा देने कोडरमा जा रहा था। घटना स्थल पर तीखा मोड़ होने के कारण उसका बाइक अनियंत्रित होकर महिला को धक्का मार दिया। जिसमे महिला घायल हो सड़क पर गिर गयी। स्थानीय लोग काफी संख्या में वँहा जुट गये और परीक्षार्थी युवक को रोक लिया।
सूचना मिलते ही घोड़थम्भा ओपी के एएसआई सत्येन्द्र कुमार सदल बल घटना स्थल पर पहुंच घायल महिला का चिकित्सालय में ईलाज करवाया। वहीं विकास कुमार यादव को 2 बजे से होने वाली परीक्षा देने के लिए कोडरमा भेज दिये।
उन्होंने कहा कि घायल महिला की स्थिति बिल्कुल ठीक है। इसलिये आरोपी परीक्षार्थी युवक के जीवन से जुड़े होने के कारण परीक्षा देने से उसे वंचित नही किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस प्रशासन के इस मानवीय पहल की काफी सराहना किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें