मंगलवार, 23 जून 2026

आज 23 जून ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 23 :: 06 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

23 जून 2026 : आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार दिन है। नवमी तिथि आज दोपहर बाद 04:39 PM तक रहेगा उसके उपरांत नवमी तिथि प्रारम्भ होगा। आज सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जायेगा। आज का अभिजीत मुहूर्त 11:34 AM से 12:28 PM तक रहेगा। आज सूर्य मिथुन राशि और चंद्रमा कन्या राशि में स्थित हैं। यह ग्रह स्थिति बुद्धिमत्ता, संवाद और योजनाओं को व्यवस्थित करने की ओर संकेत देती है। आज ज्येष्ठ माह का आठवां और आखिरी बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) मनाया जाएगा। मंगलवार का दिन ऊर्जा, साहस और कार्यशीलता का प्रतीक माना जाता है। आज महेश नवमी का पर्व भी मनाया जाएगा, जो भगवान शिव की उपासना को समर्पित है। आज मंगलवार होने के कारण भगवान हनुमान और मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव माना जाता है। इस दिन साहसिक कार्यों और अनुशासन से जुड़े कार्यों को शुभ माना जाता है।


आज मंगलवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाएं। इसके अलावा, मंगल ग्रह के मंत्र "ऊं अं अंगारकाय नमः" का जाप करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। गुड़, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र आदि दान करने और मूंगे की अंगूठी पहनने से भी मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। भोजन में मसूर की दाल शामिल करने से भी लाभ मिलता है। इन उपायों को करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।


महेश नवमी

आज महेश नवमी का पर्व भी मनाया जाएगा, जो भगवान शिव की उपासना को समर्पित है। यह समाज और धर्म दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से परिवार में सुख-समृद्धि और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जिससे दिन का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। नवमी तिथि को शक्ति, आत्मविश्वास और धार्मिक कार्यों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। आज मंगलवार होने के कारण भगवान हनुमान और मंगल ग्रह का विशेष प्रभाव माना जाता है। इस दिन साहसिक कार्यों और अनुशासन से जुड़े कार्यों को शुभ माना जाता है। प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान शिव और हनुमान जी का ध्यान कर पूजा करें। शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करें। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। जरूरतमंदों को अन्न, फल और वस्त्र का दान करें।घर में दीप जलाकर भगवान की आरती करें। दिनभर सकारात्मक विचार और संयम बनाए रखें।


बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल)

ज्येष्ठ माह में आने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल के नाम से जानते हैं। आज ज्येष्ठ माह का आठवां और आखिरी बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) मनाया जाएगा। मंगलवार का दिन ऊर्जा, साहस और कार्यशीलता का प्रतीक माना जाता है। आपको बता दें कि इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास लगा था इसलिए इस बार 4 की जगह आठ बड़ा मंगल आया। यह अत्यंत ही दुर्लभ संयोग था। बड़े मंगल को बुढ़वा मंगल भी कहते हैं। बड़े मंगल के दिन हनुमान की आराधना करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से शुभ माना गया है। महेश नवमी, हस्त नक्षत्र और वरीयान योग का संयोग इस दिन को और भी खास बनाता है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ एवं दान-पुण्य करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।



आज का पंचांग : 23 जून 2026,दिन: मंगलवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948       ऋतु    :  ग्रीष्म                 मास        :  ज्येष्ठ       पक्षशुक्ल पक्ष            सूर्योदय  : 05:24 AM, सूर्यास्त : 07:22 PM    तिथि : नवमी 04:39 PM तक उपरांत दशमी            नक्षत्र : हस्त 11:54 AM तक उपरांत चित्रा                राहुकाल :03::53 PM से 05::38 PM तक        चन्द्रमा  : कन्या राशि पर 12:52 AM तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा                                            व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, हनुमान पूजन दिवस, महेश नवमी



आज :: 23 :: 06 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन परिवार में संयम बनाए रखने के लिए है. किसी भी विवाद या बहस से पूरी तरह से दूर रहें, अन्यथा छोटी सी बात पर परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा बढ़ सकता है. अपनी बात को क्रोध से नहीं, बल्कि शांति से रखें. व्यापार और नौकरी: घर तथा कार्यक्षेत्र दोनों में ही आपके लिए काफी लाभदायक और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा. कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी आपका पूरा सहयोग करेंगे. व्यापार में किसी भी तरह का बड़ा वित्तीय निर्णय लेने से बचें. करियर और शिक्षा: आज का दिन करियर के लिहाज से पूरी तरह सामान्य रहेगा. छात्रों को पढ़ाई में थोड़ा ध्यान भटक सकता है, इसलिए अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखें. हालांकि आज कोई बड़ी उपलब्धि नहीं मिलेगी, लेकिन निरंतर मेहनत करते रहना आपके लिए जरूरी है. स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए खाने-पीने में विशेष सावधानी रखें. बाहर का या भारी भोजन पूरी तरह से टालें. दिनभर की व्यस्तता के कारण आज समय से भोजन भी नहीं मिलेगा, इसलिए अपने साथ कुछ हल्का खाना जरूर रखें. पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं. आर्थिक स्थिति: आज आर्थिक मामलों और लेन-देन के मुद्दों पर बहुत सतर्क रहने की जरूरत है. धन उधार देने या लेने से बचें. अनावश्यक मामलों पर अचानक खर्च हो सकता है, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है, इसलिए आज खर्चों पर पूरी तरह से नियंत्रण रखें. प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों को आज एक-दूसरे के स्वभाव को समझने और धैर्य रखने की जरूरत है. पारिवार के तनाव का असर आपके प्रेम जीवन पर भी पड़ सकता है, जिससे आपसी मतभेद हो सकते हैं. किसी भी बहस से बचें और अपने पार्टनर को समझदारी से समय दें. उपाय: सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें. क्रोध और पारिवारिक विवाद से बचने के लिए मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें. लकी अंक: 9 लकी रंग: सफेद



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए बहुत ही शुभ और आनंददायक रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के साथ गुजरने वाला हर पल आपको खुशी देगा. घर का वातावरण बेहद सकारात्मक और प्रसन्नता से भरा रहेगा. आप सब मिलजुलकर किसी खास योजना पर चर्चा कर सकते हैं. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा. आपको अपना मनपसंद काम मिलने की पूरी संभावना है, जिससे आपकी नौकरी की संतुष्टि में भारी बढ़ोतरी होगी. व्यापारियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा और लंबित कार्य पूरे होंगे. करियर और शिक्षा: आज आप अपनी रचनात्मकता का बेहतरीन उपयोग कर पाएंगे. छात्रों के लिए यह दिन पढ़ाई में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए अच्छा है. आपके मन में नई बातें सोचने और उन्हें व्यावहारिक रूप देने की क्षमता चरम पर होगी, जो आपके करियर को नई दिशा देगी. स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप पूरी तरह से स्वस्थ रहेंगे. सुबह के समय अपने अंदर एक अलग ही ताजगी का अनुभव करेंगे. आपकी ऊर्जा का स्तर बहुत उच्च रहेगा, जिससे आप बिना थके पूरे दिन के कामों को आसानी से निपटा सकेंगे. आर्थिक स्थिति: आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने वाला है. आप सफलतापूर्वक नई आर्थिक योजनाएं बना सकेंगे. धन लाभ की बेहतरीन संभावनाएं बन रही हैं. इसके अलावा, आज आप अपनी इच्छानुसार कपड़े और गहने खरीदने में भी सक्षम रहेंगे. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में भी मिठास बनी रहेगी. आज आप अपने पार्टनर के लिए कपड़े या गहने खरीदकर उन्हें खुश कर सकते हैं. दोनों के बीच समझदारी और प्रेम और गहरा होगा. उपाय: सुबह उठते ही परिवार के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें और उन्हें कोई मीठा खिलाएं. इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी और आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी. लकी अंक: 6 लकी रंग: गुलाबी



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज मंगलवार को चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे, आपका पारिवारिक जीवन बेहद सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा. घर का वातावरण पूरी तरह से अनुकूल रहेगा. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना तनाव और मतभेद आज पूरी तरह से दूर होगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी. व्यापार और नौकरी: आज का दिन व्यापारियों के लिए बेहद अनुकूल और लाभदायक रहेगा. आपके लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे. नौकरीपेशा लोगों को आज काम का भार कुछ ज्यादा रह सकता है. करियर और शिक्षा: करियर के क्षेत्र में आज आपको अपनी योग्यता और प्रतिभा को साबित करने का एक बेहतरीन मौका मिलेगा. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में थोड़ी और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी. मन में भटकाव आ सकता है, इसलिए अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की शुरुआत कुछ नरम रहेगी. काम के बढ़ते दबाव और व्यस्तता के कारण शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि दोपहर के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा. आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. व्यापार में आने वाले लाभ और नौकरी में ओवरटाइम के रूप में धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. आप अपने खर्चों का अच्छी तरह से प्रबंधन कर पाएंगे, बस अनावश्यक खर्चों से बचें. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी अच्छा है. जीवनसाथी के साथ तनाव दूर होने से रोमांस फिर से जिंदा होगा. मित्रों के साथ आपकी आनंददायक मुलाकात होगी. साथ ही, पर्यटन पर जाने का योग बन रहा है, जिससे आपके और आपके पार्टनर के बीच की नजदीकियां बढ़ेंगी. उपाय: मंगलवार के दिन सुबह उठकर भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें. इसके अलावा, किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाल फल का दान करें. इस छोटे से उपाय से आपके कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी और व्यापार में लगातार बढ़ोतरी होगी. लकी अंक: 7 लकी रंग: हल्का पीला



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए बेहद खुशनुमा रहेगा. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आपका दिन आनंद और रोमांच से भरपूर रहेगा. आप स्वादिष्ट भोजन और सांसारिक सुखों का पूरा आनंद ले सकेंगे. पत्नी और बेटे से आपको विशेष लाभ और सहयोग मिलेगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा. व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए यह दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है. आज आप अपने बिजनेस में कोई बड़ा और लाभदायक लेन-देन या सौदा कर सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. इस दिन प्रवास (यात्रा) का योग भी बन रहा है, जो आपके पेशेवर हितों में बदलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही शानदार और अनुकूल रहेगा. पढ़ाई में मन लगाने की आपकी क्षमता आज चरम पर होगी. जो छात्र उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अच्छे परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है. से जुड़े व्यापारियों को कल इंटरनेशनल मार्केट से बड़ा लाभ होता हुआ दिखाई दे रहे हैं; इकोनॉमिक लेवल पर आप पूरी तरह सक्षम और मजबूत होंगे. रुके हुए और पेंडिंग पड़े हुए प्रोजेक्ट्स कल समय पर पूरी तरह कंप्लीट हो जाएंगे आर्थिक: मार्केटिंग और टारगेट बेस्ड जॉब्स करने वाले एंप्लॉयड पर्सन को कल अपने वीकली टारगेट्स को पूरा करने के लिए मार्केट में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. अकाउंट्स और फाइनेंस से संबंधित जॉब करने वालों के लिए कल का दिन बेहद शुभ है; कार्यभार कम होने से आप किसी पार्ट-टाइम प्रोजेक्ट पर विचार कर सकते हैं. स्वास्थ्य : दोपहर के बाद वर्कस्पेस पर थोड़े अप्स-डाउन (उतार-चढ़ाव) की स्थिति बनी रहेगी, सतर्क रहें. धार्मिक कार्यों से जुड़ने पर आप स्वयं में एक अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे; इसलिए दिन का कुछ समय पूजा-पाठ पर जरूर लगाएं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र निरंतरता से आगे बढ़ेंगे. शुभ रंग: ऑरेंज शुभ अंक: 1



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे आपके लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से बेहद शुभ और फलदायी रहने वाला है. घर का वातावरण आनंदमय बना रहेगा और आपको पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी. सबसे खास बात यह है कि आज आपको अपने पिता जी से विशेष लाभ और आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे आपका मनोबल काफी ऊंचा रहेगा. व्यापार और नौकरी: व्यवसाय के क्षेत्र में आज आप अपनी अद्वितीय प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन पदोन्नति के मजबूत योग बना रहा है. आपके दृढ़ आत्मविश्वास के कारण उच्च अधिकारी आपके काम के तरीके और परिणामों से गहराई से प्रभावित होंगे. करियर और शिक्षा: आपका आत्मविश्वास और मनोबल इतना दृढ़ होगा कि आप करियर से जुड़े हर कठिन से कठिन काम को बहुत आसानी से सफलतापूर्वक पूरा करेंगे. छात्रों के लिए यह समय अपने लक्ष्य पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने का अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य: मानसिक तौर पर आज आप बेहद ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे. आत्मविश्वास के उच्च स्तर के कारण आपका तनाव पूरी तरह से दूर होगा. समग्र स्वास्थ्य चमत्कारिक रूप से अच्छा रहेगा, बस अपनी दिनचर्या का पूरा ध्यान रखें और भारी भोजन से बचें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद लाभदायक रहेगा. संपत्ति तथा वाहन संबंधी कोई भी लंबित काम या डील आज आप अत्यंत सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे. निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है. प्रेम जीवन: वैवाहिक जीवन में प्रेम और मधुरता का संगम रहेगा. आपके और आपके जीवनसाथी के बीच के प्रेम संबंध और अधिक मजबूत होंगे. एक-दूसरे के प्रति सम्मान, विश्वास और स्नेह में जबरदस्त इजाफा होगा. उपाय: सुबह उठकर अपने पिता या घर के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद जरूर लें. मंगलवार के दिन होने के कारण किसी हनुमान जी के मंदिर में सिंदूर और लाल रंग का फूल अर्पित करें, इससे आपकी सफलता की गति और तेज होगी. लकी अंक: 2 लकी रंग: केसरिया



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : मंगलवार का दिन चंद्रमा आपके राशि के पहले में संचरण करेंगे, पारिवारिक दृष्टि से काफी सुखद और सकारात्मक रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा और घर का वातावरण खुशियों से भरा रहेगा. मित्रों एवं रिश्तेदारों से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. किसी पुराने परिचित या स्नेहीजन से अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं. व्यापार और नौकरी: व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रगति के संकेत लेकर आ सकता है. विशेष रूप से विदेश या बाहरी संपर्कों से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक अवसर सामने आ सकते हैं. नए कार्यों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह दिन अच्छा रहने वाला है. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा. पढ़ाई में ध्यान बना रहेगा और कठिन विषयों को समझने में आसानी होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है. मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी, जिससे ऊर्जा का स्तर भी अच्छा रहेगा. हालांकि यात्रा के दौरान खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है. आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में दिन लाभकारी साबित हो सकता है. भाई-बहनों या मित्रों के सहयोग से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं. रुका हुआ धन मिलने की संभावना भी बन सकती है. खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने से आर्थिक संतुलन बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में संतुष्टि बनी रहेगी. साथी के साथ आपसी समझ मजबूत होगी. यदि पहले कोई मतभेद थे तो उन्हें दूर करने का अवसर मिलेगा. विवाहित लोगों के जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी. उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना मजबूत होगी. लकी अंक: 7 लकी रंग: आसमानी नीला



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे, दिन की शुरुआत आनंद और उत्साह से होगी. घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा और परिवारजनों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा. हालांकि, दोपहर के बाद किसी अनसुलझी बात को लेकर मन में चिंता उत्पन्न हो सकती है, जिसका असर घर के माहौल पर न पड़े, इसका ध्यान रखें. आपके और आपके जीवनसाथी के बीच के संबंध आज मधुर और प्रेमपूर्ण बने रहेंगे. व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहने वाला है. कार्यस्थल पर आज आपको अपने काम में पूरी तरह से डूबे रहने की आवश्यकता है. यदि आप केवल अपने लक्ष्य पर ही ध्यान केंद्रित करेंगे, तो बाधित पड़े काम अवश्य ही समय पर पूरे होंगे. किसी भी नए काम या प्रोजेक्ट की शुरुआत आज से बचना ही उचित रहेगा. करियर और शिक्षा: छात्रों को दोपहर के समय अपनी एकाग्रता बनाए रखने में थोड़ी परेशानी हो सकती है. नए विषयों को शुरू करने के बजाय पुराने टॉपिक्स का रिवीजन करें. कार्यक्षेत्र में बढ़ते करियर के लिए आज सीनियर्स से संबंध मधुर रखें. स्वास्थ्य: दिन के दूसरे भाग में बढ़ती हुई चिंता और मानसिक तनाव आपके स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है. आज यात्रा की संभावना है, इसलिए थकान दूर करने के लिए पर्याप्त आराम लें और योग या ध्यान का सहारा लें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक लाभ के लिए आज आप किसी अहम मीटिंग में शामिल हो सकते हैं, जिससे धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. लेकिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, क्योंकि वे आपकी आर्थिक योजनाओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. प्रेम जीवन: प्रेमी जोड़ों को आज अपनी वाणी पर पूर्ण नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो तीखी बातों से रिश्तों में खटास आ सकती है. विवाहित लोगों के लिए दिन रोमांटिक और अच्छा है. उपाय: गुप्त शत्रुओं से बचाव और मन की अशांति दूर करने के लिए सुबह सूर्योदय के समय जल अर्पित करें तथा हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें. लकी अंक: 9 लकी रंग: लाल



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : मंगलवार का दिन पारिवारिक दृष्टि से सकारात्मक संकेत दे रहा है. चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे परिवार के सदस्यों के साथ आपका व्यवहार संतुलित और सौम्य बना रहेगा, जिससे घर का माहौल सुखद रहेगा. घर के लोगों के साथ बातचीत में आप समझदारी दिखाएंगे और पुराने मतभेद भी कम हो सकते हैं. दोपहर के बाद मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ कहीं घूमने या छोटे प्रवास का कार्यक्रम बन सकता है. व्यापार और नौकरी: व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक साबित हो सकता है. धन संबंधी मामलों में समय आपके पक्ष में रहेगा और नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. किसी पुराने निवेश या रुके हुए काम से लाभ मिलने की संभावना बन रही है. करियर और शिक्षा: करियर के क्षेत्र में दिन बौद्धिक गतिविधियों से भरा रहेगा. आप किसी महत्वपूर्ण योजना, विचार या रचनात्मक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. पढ़ाई में नियमितता बनाए रखने की आवश्यकता होगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन मानसिक तनाव और गुस्से को नियंत्रित करना जरूरी होगा. अधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है. आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा दिखाई दे रहा है. धन संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी और वित्तीय स्थिति पहले की तुलना में मजबूत हो सकती है. यदि किसी निवेश या लेन-देन का विचार कर रहे हैं, तो सोच-समझकर निर्णय लें. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी समझ बेहतर होगी. जो लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल हो सकता है. उपाय: आज सुबह हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी. लकी अंक: 7 लकी रंग: आसमानी नीला



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : मंगलवार का दिन धनु राशि के जातकों के लिए पारिवारिक दृष्टि से सुखद और सकारात्मक रहने की संभावना है. चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे, परिवार के सदस्यों के साथ आपका व्यवहार मधुर रहेगा और घर का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा. परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी. व्यापार और नौकरी: व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक साबित हो सकता है. नए संपर्क बनने की संभावना है और पुराने रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा. आपके काम की सराहना हो सकती है और अधिकारी आपके प्रयासों से संतुष्ट दिखाई देंगे. करियर और शिक्षा: करियर के क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग ला सकती है. लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और नई चीजें सीखने की उत्सुकता बनी रहेगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा. शरीर में ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. हालांकि अनियमित खान-पान से बचना बेहतर होगा. पर्याप्त पानी और संतुलित आहार लेने से आप स्वयं को अधिक तरोताजा महसूस करेंगे. आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना बन रही है. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है या किसी पुराने निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है. खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने से आर्थिक संतुलन बेहतर रहेगा. प्रेम जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं और आपसी समझ मजबूत होगी. प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक निकटता बढ़ेगी. उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. लकी अंक: 6 लकी रंग: हल्का हरा



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मंगलवार का दिन मकर राशि वालों के लिए पारिवारिक मामलों में मिश्रित परिणाम देने वाला रह सकता है. चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे. परिवार के सदस्यों के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और कुछ मामलों को लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है. संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है. घर के किसी सदस्य की सलाह को नजरअंदाज करने के बजाय धैर्यपूर्वक सुनना बेहतर रहेगा. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको काम का अतिरिक्त दबाव महसूस हो सकता है. कुछ कार्य समय पर पूरे न होने के कारण तनाव बढ़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है. वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयम रखें. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए आज मन को एकाग्र करना थोड़ा कठिन हो सकता है. पढ़ाई में ध्यान भटकने से अपेक्षित परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज विशेष सावधानी की आवश्यकता है. पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच या भारीपन महसूस हो सकता है. बाहर का भोजन करने से बचें और खान-पान में संतुलन रखें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में आज स्थिति सामान्य बनी रह सकती है. आय और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है. अपने साथी से खुलकर बातचीत करें और छोटी बातों को बड़ा न बनने दें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का अच्छा सहयोग और स्नेह मिलेगा. उपाय: आज भगवान हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. इससे मानसिक तनाव कम होगा और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी लकी अंक: 7 लकी रंग: सुनहरा



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : मंगलवार का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है, चंद्रमा आपके राशि के अष्टम में संचरण करेंगे क्योंकि चंद्रमा आपके चौथे भाव में स्थित रहेगा. परिवार के प्रति आपका लगाव अधिक रहेगा और घर-परिवार की छोटी बातों का भी आपके मन पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है. माता का सहयोग और स्नेह आपको मानसिक शक्ति देगा. व्यापार और नौकरी: व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन योजनाएं बनाने और भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए अच्छा रहेगा. आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाई देगी और नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं. नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल पर संयम बनाए रखने की आवश्यकता है. वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों के साथ व्यवहार में सावधानी रखें. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल दिखाई दे रहा है. पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहेगा और नए विषयों को समझने में आसानी होगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. करियर में आगे बढ़ने के लिए नई योजना बनाना लाभकारी रहेगा. स्वास्थ्य: आज मानसिक तनाव और भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं. किसी अनजाने भय या चिंता के कारण मन थोड़ा विचलित रह सकता है. पर्याप्त आराम करें और सकारात्मक विचारों पर ध्यान दें. अधिक सोचने से बचना बेहतर रहेगा. आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से दिन संतुलित रहेगा. धन संबंधी योजनाएं बनाने में सफलता मिल सकती है. महिलाएं नए वस्त्र, आभूषण या सौंदर्य सामग्री की खरीदारी पर खर्च कर सकती हैं. खर्चों के साथ बचत पर भी ध्यान देना आवश्यक होगा. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में भावनाएं अधिक प्रभावी रहेंगी. साथी से अपनी बात शांतिपूर्वक कहें. छोटी गलतफहमियों को बढ़ने न दें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. उपाय: आज माता-पिता का आशीर्वाद लें और शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें. इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी. लकी अंक: 6 लकी रंग: सफेद



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए सुखद और संतुलित रहने वाला है. चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा. यदि पिछले कुछ समय से किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद चल रहे थे, तो उन्हें बातचीत के माध्यम से दूर करने का अवसर मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगा. उनके साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. मित्रों और परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने या किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना भी बन रही है. व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आज आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल दिखाई दे रही हैं. जो काम काफी समय से अधूरे पड़े हुए थे, उन्हें आप व्यवस्थित ढंग से पूरा करने में सफल रहेंगे. नौकरी करने वाले लोगों को अपने कार्यों में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. व्यापारियों के लिए भी दिन लाभदायक रहने की संभावना है. यदि किसी नई योजना पर विचार कर रहे हैं तो उस दिशा में आगे बढ़ने के लिए समय अच्छा रहेगा. आपके विचारों में स्थिरता रहने के कारण निर्णय लेने में आसानी होगी. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए आज एकाग्रता बढ़ाने वाला दिन रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषयों को समझने में सफलता मिल सकती है. कला, संगीत, लेखन या रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा. कलाकारों की प्रशंसा हो सकती है और उन्हें सम्मान मिलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से भी आप संतुलित महसूस करेंगे. हालांकि कार्यों की अधिकता के कारण थोड़ी थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम और संतुलित खान-पान का ध्यान रखें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में आज स्थिति बेहतर रह सकती है. आय और खर्च के बीच संतुलन बना रहेगा. रुका हुआ धन मिलने या लाभ के नए अवसर बनने की संभावना है. आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लेना लाभकारी रहेगा. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. अपने साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है. अविवाहित लोगों के लिए भी नए संबंधों की शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं. उपाय: आज भगवान शिव को जल अर्पित करें और "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति और कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना बढ़ेगी. लकी अंक: 6 लकी रंग: आसमानी नीला



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

  

सोमवार, 22 जून 2026

आज 22 जून ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 22 :: 06 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

22 जून 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर बाद 03:39 PM तक रहेगा उसके उपरांत नवमी तिथि प्रारम्भ होगा। आज सूर्य मिथुन राशि में और चंद्रमा कन्या राशि में स्थित हैं। आज का अभिजीत मुहूर्त 11:34 AM से 12:28 PM तक रहेगा। आज सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा। साथ ही सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जायेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट पर बुध कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। आज शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और सोमवार होने के कारण भगवान शिव की पूजा का भी विशेष संयोग बन रहा है। अष्टमी तिथि को देवी पूजा और आध्यात्मिक साधना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। आज मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व भी मनाया जाएगा, इसलिए मां दुर्गा की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है। सोमवार होने के कारण भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व रहेगा। धूमावती जयंती का संयोग इस दिन को तांत्रिक और शक्ति साधना की दृष्टि से भी खास बनाता है। जिससे दिन का आध्यात्मिक महत्व और बढ़ जाता है।


आज सोमवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कई लाभ मिल सकते हैं। इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा अर्पित करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से रोग और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने और व्रत रखने से मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा रहती है। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सोमवार की रात शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं और नौकरी में सफलता पाने के लिए शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। इन उपायों से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिल सकती है।

आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।


मासिक दुर्गाष्टमी

सोमवार को दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को दुर्गाष्टमी व्रत किया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की उपासना की जाती है। जिस प्रकार चतुर्थी तिथि का अधिष्ठाता भगवान गणेश को माना जाता है, उसी प्रकार प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को देवी दुर्गा की उपासना की जाती है। दुर्गाष्टमी के दिन देवी दुर्गा की उपासना करने से आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी, साथ ही आपकी हर समस्या का हल निकलेगा। शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मां दुर्गा की उपासना के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन विधिपूर्वक पूजा, व्रत और मंत्र जाप करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धूमावती माता की साधना विशेष रूप से नकारात्मक शक्तियों और भय से मुक्ति दिलाने वाली मानी गई है। आज का दिन आध्यात्मिक साधना, देवी उपासना और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। मासिक दुर्गाष्टमी, धूमावती जयंती और सोमवार का संयोग इस दिन के महत्व को और बढ़ा देता है। श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ एवं दान-पुण्य करने से जीवन में सुख, शांति और शक्ति का संचार होता है। प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। मां दुर्गा और भगवान शिव का ध्यान कर पूजा आरंभ करें। माता को लाल फूल, चुनरी और श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। दुर्गा सप्तशती या देवी मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और फल का दान करें। शाम के समय दीप जलाकर मां दुर्गा की आरती करें।



आज का पंचांग : 22 जून 2026,दिन: सोमवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948       ऋतु    :  ग्रीष्म                 मास        :  ज्येष्ठ       पक्षशुक्ल पक्ष              सूर्योदय  : 05:24 AM, सूर्यास्त : 07:22 PM  तिथि : अष्टमी 03:39 PM तक उपरांत नवमी          नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 10:22 AM तक उपरांत हस्त    राहुकाल :07 : 09 AM से 08 : 54 AM तक          चन्द्रमा  : कन्या राशि पर संचार करेगा                  व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, भगवान शिव पूजन दिवस, वृषभ व्रत, दुर्गाष्टमी व्रत, धूमावती जयंती



आज :: 22 :: 06 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और सफलता से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन का अच्छा परिणाम मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे और आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। नए सौदे और नए संपर्क भविष्य में बड़ा लाभ दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और किसी शुभ समाचार से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खानपान पर ध्यान दें। आज प्रेम जीवन में कुछ छोटी-मोटी चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपकी समझदारी रिश्ते को संभाल लेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने से गलतफहमियां दूर होंगी. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा. सिंगल जातकों को किसी नए व्यक्ति से बातचीत का अवसर मिल सकता है. रिश्तों में जल्दबाजी करने से बचें और साथी की भावनाओं का सम्मान करें.


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यशैली और समझदारी की सराहना होगी। नौकरी में उन्नति और व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। निवेश से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार में खुशी और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस और विश्वास बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। आज प्रेम जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. पार्टनर के साथ आपके संबंध पहले से अधिक मजबूत होंगे और आपसी समझ बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. सिंगल लोगों के लिए नए रिश्ते की संभावना बन रही है. प्रेम संबंधों में विश्वास और अपनापन बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा.


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई संभावनाओं और उपलब्धियों का रहेगा। आपकी वाणी और बुद्धिमत्ता लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अत्यंत शुभ है।आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर तनाव महसूस हो सकता है. पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें और बहस से बचें. जिद या अहंकार रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है. विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ अधिक समय बिताने की जरूरत होगी. सिंगल जातकों को फिलहाल किसी नए रिश्ते में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार और रिश्तों को लेकर आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में धैर्य और संयम बनाए रखना आवश्यक होगा।।आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त आराम और सकारात्मक सोच जरूरी होगी। आज प्रेम संबंधों में खुशियां बढ़ सकती हैं. पार्टनर के साथ आपका तालमेल शानदार रहेगा और आप दोनों भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं. यदि कोई पुराना मतभेद था तो उसके दूर होने के संकेत हैं. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से नजदीकियां बढ़ सकती हैं.



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सम्मान और प्रतिष्ठा का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। नौकरी में पदोन्नति और व्यापार में लाभ के संकेत हैं।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ सकती है। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज प्रेम जीवन में किसी भी निर्णय को भावनाओं में बहकर न लें. पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्तों में मजबूती आएगी. किसी करीबी मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है. विवाहित लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. प्रेम संबंधों में धैर्य बनाए रखना लाभदायक रहेगा.



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन मेहनत और उपलब्धियों का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आपकी कार्यशैली और अनुशासन की प्रशंसा होगी। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। प्रेम जीवन में विश्वास और समझ मजबूत होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास प्रेम जीवन को बेहतर बनाने में मदद करेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में नई ताजगी महसूस होगी. छोटी-मोटी नोकझोंक जल्दी समाप्त हो जाएगी. सिंगल लोगों को किसी आकर्षक व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है. प्रेम जीवन में रोमांस और खुशियां बनी रहेंगी.



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन संतुलन और सामंजस्य का रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज प्रेम जीवन में अपेक्षित परिणाम न मिलने से मन थोड़ा उदास हो सकता है. पार्टनर से अपनी भावनाएं छिपाने के बजाय खुलकर बात करें. गुस्से और नाराजगी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. विवाहित लोगों को रिश्तों में धैर्य बनाए रखना चाहिए. सिंगल लोगों को अभी प्रेम संबंधों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए.


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति का रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से पार कर लेंगे। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखें। परिवार में किसी बड़े सदस्य की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई बढ़ेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पार्टनर के साथ घूमने या समय बिताने की योजना बन सकती है. रिश्तों में रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. प्रेम जीवन में खुशियों और नई उम्मीदों का संचार होगा.


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज का दिन भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलने के संकेत हैं। व्यापार में लाभ और नौकरी में उन्नति की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में विश्वास और समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज प्रेम जीवन में चल रही किसी समस्या का समाधान निकल सकता है. पार्टनर के साथ संवाद बढ़ाने से रिश्ते मजबूत होंगे. यदि कोई मनमुटाव चल रहा था तो उसे दूर करने का अच्छा समय है. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में विश्वास और समझ पहले से बेहतर होगी.


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों और उपलब्धियों का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और अनुशासन का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आज प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव महसूस होंगे. पार्टनर के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. छोटी-मोटी नोकझोंक जल्दी ही प्यार में बदल सकती है. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. सिंगल लोगों को किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है.


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन रचनात्मकता और नवीन विचारों का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को महत्व मिलेगा। नई योजनाएं लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में संवाद और समझ बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज प्रेम जीवन में धैर्य और समझदारी की आवश्यकता होगी. किसी भी बात को लेकर जल्द प्रतिक्रिया देने से बचें. पार्टनर की बातों को ध्यान से सुनें और गलतफहमियों को बढ़ने न दें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग लेने का प्रयास करना चाहिए. रिश्तों में संतुलन बनाए रखना आज जरूरी रहेगा.


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक और सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। किसी पुराने प्रयास का शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। परिवार का सहयोग और स्नेह मिलेगा। प्रेम जीवन में निकटता और विश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. पार्टनर के साथ आपका रिश्ता पहले से अधिक मजबूत होगा और आपसी समझ बढ़ेगी. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. सिंगल लोगों के लिए नए रिश्ते की संभावना बन सकती है. प्रेम संबंधों में विश्वास, अपनापन और रोमांस बना रहेगा.



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

  


रविवार, 21 जून 2026

गिरिडीह के अम्बेडकर भवन में सम्पन्न हुआ "युवा संवाद चौपाल यात्रा"

राष्ट्रीय जनता दल के युवा राजद प्रदेश के अध्यक्ष रंजन यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन खातून हुई शामिल


गिरिडीह (Giridih) 21 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा रविवार को स्थानीय अंबेडकर भवन "युवा संवाद चौपाल यात्रा" के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इरफान आलम एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष ललन यादव ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव एवं बतौर विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन खातून उपस्थित थीं।



कार्यक्रम के दौरान देश के युवाओं को समाजवाद, संविधान और सामाजिक न्याय की विचारधारा को समझने एवं उसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों एवं युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। 


मौके पर उन्होंने युवाओं को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की विचारधारा से अवगत कराते हुए सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को और मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना पर भी बल दिया। श्री यादव ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। यदि युवा जागरूक और संगठित हों तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।



वहीं जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समानता जैसे मुद्दों पर युवाओं को संगठित कर उनके अधिकार दिलाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, युवाओं की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक न्याय, रोजगार और राज्य के समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव कमलेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव हाजी अनमुल  राजद जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव, इम्तियाज अंसारी, छोटे लाल यादव, जिला महासचिव बलदेव नायक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव कामरान अंसारी, धनबाद के जिला अध्यक्ष प्रवीण यादव, जिला प्रवक्ता सुखदेव हाजरा, देवरी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रामकिशन हाजरा, निरंजन यादव, टीटू यादव, इरफान अंसारी समेत काफी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।



गौरव का क्षण : गिरिडीह की बेटी कुमारी श्रद्धा हुई BPSC की परीक्षा में सफल

गिरिडीह (Giridih), 21 जून 2026। गिरिडीह की नगीना सिंह रोड निवासी कुमारी श्रद्धा ने BPSC परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने माता, पिता और परिवारजनों के साथ साथ अपने समाज को भी गौरवान्वित किया है।


कुमारी श्रद्धा गिरिडीह शहरी क्षेत्र के नगीना सिंह रोड के माँ तारा मंदिर गली निवासी प्रदीप कुमार एवं संगीता देवी की पुत्री हैं। मूलतः गांडेय निवासी उनके पिता प्रदीप कुमार माहुरी वैश्य महामंडल के केन्द्रीय संगठन मंत्री हैं। जबकि उनकी मां संगीता देवी गृहणी हैं।  



कुमारी श्रद्धा ने गिरिडीह के कार्मेल स्कूल से 10वीं की परीक्षा उतीर्ण की, जबकि 12वीं उन्होंने सीसीएल डीएवी स्कूल से की। वह मिरांडा हाउस दिल्ली यूनिवर्सिटी से गणित में ऑनर्स की है। उन्हें सप्लाई इंस्पेक्टर के पद पर काबिज किया गया है। उनकी इस सफलता से उन्हें तथा उनके परिवारजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा है। सभी श्रद्धा की इस सफलता के लिये उन्हें बधाई दे रहे हैं। कुमारी श्रद्धा ने अपनी BPSC परीक्षा में सफलता का श्रेय अपने माता, पिता के अलावे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने गुरुजनों को दिया है।





आज 21 जून ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

*आज 21:: 06 :: 2026 रविवार का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन*

आज 21 :: 06 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

21 जून 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर बाद 03:20 PM तक रहेगा उसके उपरांत अष्टमी तिथि प्रारम्भ होगा। इस तिथि पर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बना रहेगा। इस दिन चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में रहेगा, सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं। आज सुबह 9 बजकर 31 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। साथ ही दोपहर 11 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। आज का अभिजीत मुहूर्त 11:34 AM से 12:28 PM तक रहेगा। आज भानु सप्तमी का पावन संयोग भी बन रहा है। खास बात यह है कि आज का दिन वर्ष का सबसे बड़ा दिन माना जाता है, इसलिए सूर्य उपासना और आध्यात्मिक साधना के लिए इसे महत्वपूर्ण माना जाता है। आज विश्व योग दिवस भी है। सप्तमी तिथि को ऊर्जा, तेज और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह तिथि सूर्य उपासना और आराधना के लिए विशेष फलदायी मानी जाती है। रविवार और सप्तमी तिथि का संयोग बनने पर यह योग विशेष शुभ माना जाता है। साथ ही आज साल का सबसे बड़ा दिन भी है, इसलिए खगोलीय दृष्टि से भी यह दिन महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


आज रविवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता है।रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। आप सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए 'ऊं सूर्याय नमः ऊं वासुदेवाय नमः, ऊं आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें। लाल चंदन का तिलक लगाकर और लाल रंग का वस्त्र पहनकर घर से बाहर निकलने से कार्यों में सफलता मिलती है। घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दिया जलाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में धन संपत्ति बढ़ती है। सूर्य देवता को गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करने से सभी काम सफल होते हैं। इसके अलावा, बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में बहाने से मनोकामना पूरी होती है। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है।

आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।


भानु सप्तमी

हिंदू धर्म में सप्तमी तिथि को अत्यंत ही शुभ माना जाता है खासतौर से जब यह रविवार को पड़े। रविवार के साथ सप्तमी तिथि के इस संयोग को भानु सप्तमी या रवि सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है।  भानु सप्तमी या रवि सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। भानु सप्तमी का व्रत भगवान सूर्य देव को समर्पित होता है और इस दिन सूर्य उपासना करने से आरोग्य, ऊर्जा और सफलता की प्राप्ति होने की मान्यता है। सिद्धि योग और पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र का संयोग पूजा-पाठ, जप-तप और शुभ कार्यों के लिए विशेष शुभ माना गया है। इस दिन सूर्य देव की उपासना करना बहुत ही उत्तम और फलदायी माना जाता है। भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की आराधना करने से व्यक्ति को स्वस्थ शरीर और निरोगी काया का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली भी बनी रहती है। साथ ही साल का सबसे बड़ा दिन होने के कारण इस तिथि का खगोलीय महत्व भी काफी खास माना जाता है। प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। उगते सूर्य को जल अर्पित करें। भगवान सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें। लाल पुष्प और गुड़ अर्पित करना शुभ माना जाता है। आदित्य हृदय स्तोत्र या सूर्य चालीसा का पाठ करें। जरूरतमंद लोगों को जल, फल और अन्न का दान करें। शाम के समय दीप जलाकर भगवान की आरती करें। श्रद्धा और विश्वास के साथ सूर्य देव की उपासना करने से जीवन में ऊर्जा, सफलता और सकारात्मकता का संचार होने की मान्यता है।



आज का पंचांग : 21 जून 2026,दिन: रविवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948       ऋतु    :  ग्रीष्म                 मास        :  ज्येष्ठ       पक्षशुक्ल पक्ष              सूर्योदय  : 05:24 AM, सूर्यास्त : 07:22 PM    तिथि : सप्तमी 03:20 PM तक उपरांत अष्टमी        नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 09:31 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी                                                              राहुकाल :05 : 37 PM से 07 : 22 PM तक          चन्द्रमा  : सिंह राशि पर 03:39 PM तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा                                    व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, सूर्यदेव पूजन दिवस, भानु सप्तमी, विश्व योग दिवस



आज :: 21 :: 06 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहने वाला है. आपको अपने शब्दों पर पूरा नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. संतान के साथ चल रहे मतभेद आज बढ़ सकते हैं, जिससे मन व्याकुल हो सकता है. ऐसी स्थिति में बहस करने के बजाय चुप रहना ही बेहतर रहेगा. हो सके तो आज ज्यादातर समय मौन व्रत जैसी स्थिति में रहें, ताकि घर का वातावरण खराब न हो. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में भी आज सावधानी बरतने की जरूरत है. आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है. आज के दिन अपने प्रेमी या पति-पत्नी पर कोई आरोप न लगाएं. किसी भी बड़े निर्णय को लेकर आज बातचीत न करें, यह समय इंतजार का है. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों के मूड को देखकर काम करना होगा, क्योंकि वे आपसे खुश नहीं रहेंगे. व्यापार में कोई भी नया निवेश या रिस्क लेना आज हानिकारक साबित हो सकता है. काम समय पर पूरा न होने के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है. करियर और शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है. करियर से जुड़े कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज टाल दें. सरकार विरोधी गतिविधियों या विवादित मामलों से पूरी तरह दूर रहें, अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आर्थिक स्थिति: आज के दिन आर्थिक नुकसान होने की आशंका है. धन के लेन-देन में बहुत ही सावधानी बरतें. बाहर की यात्रा या मनोरंजन पर अनावश्यक खर्च करने से बचें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति आज अलर्ट रहने की आवश्यकता है. बाहर के खान-पान की आदत से आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इसके अलावा, दुर्घटना का भय भी बना हुआ है, इसलिए वाहन का उपयोग ध्यानपूर्वक और नियमों का पालन करते हुए ही करें. उपाय: आज सुबह स्नान के बाद सूर्य देवता को जल अर्पित करें और दिनभर में किसी भी काम को धैर्य के साथ करें.   शुभ अंक: 8       शुभ रंग: नीला



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे, पारिवारिक जीवन में दिन का पहला भाग बहुत ही अच्छा रहेगा. आज आपको अपने प्रिय दोस्तों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने का पूरा आनंद प्राप्त होगा. आपको सुंदर वस्त्रों और आभूषणों को पहनने का अवसर मिलेगा, साथ ही स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद मिलेगा. लेकिन दोपहर के बाद स्थिति आपके नियंत्रण से हट सकती है. घर-परिवार में किसी से अचानक विवाद हो सकता है, जिसे आप चाहकर भी संभाल नहीं पाएंगे. इसलिए शांत रहें. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में दिन की शुरुआत रोमांटिक रहेगी. आप अपने साथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. हालांकि, दोपहर के बाद की बेचैन स्थिति का आपके रिश्ते पर भी प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए छोटी-छोटी बातों पर बहस न करें और तालमेल बनाए रखें. व्यापार और नौकरी: नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन लाभदायक रहेगा. आपको ऑफिस में कोई नया और जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. व्यवसाय में आज उन्नति और वृद्धि के योग बन रहे हैं. बिज़नेसमैन किसी नई डील पर सफलता की मुहर लगा सकते हैं. करियर और शिक्षा: करियर और शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को आज नए संसाधन और मार्गदर्शन मिल सकता है. दोपहर के बाद एकाग्रता कम हो सकती है, इसलिए कठिन विषयों को सुबह ही पढ़ें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति में तेजी नजर आएगी, लेकिन सलाह है कि आज निवेश संबंधी कोई भी योजना ना बनाएं. लंबी अवधि के निवेश या बड़े आर्थिक निर्णयों को टाल देना आपके लिए बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से आप फिट रहेंगे, लेकिन वाहन चलाते समय अत्यंत सावधानी बरतें. वाहन आदि धीमे चलाएं, क्योंकि दोपहर के बाद चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. उपाय: आज रविवार होने से सुब्ह स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और गुड़ का भोग लगाएं. पारिवारिक विवाद और अनियंत्रित स्थिति से बचने के लिए दोपहर में भगवान हनुमान का पाठ करें और अपने धैर्य को बनाए रखें.   शुभ अंक: 6          शुभ रंग: पीला



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए पारिवारिक दृष्टिकोण से बहुत ही शुभ और संवेदनशील है. घर के वातावरण में शांति और सुख-शांति का समावेश रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे सुखमय प्रसंग बनेंगे. आप अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय व्यतीत करेंगे और घर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज आपको मिले-जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. दिन की शुरुआत में आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं या मित्रों के साथ मस्ती कर सकते हैं, लेकिन बीच में आपका गुस्सा आपकी बातचीत को खराब कर सकता है. अपनी बातें प्यार से कहें और छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचें. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपकी प्रगति तय है. पिछले कई दिनों से अटके हुए कार्य आज आसानी से पूर्ण हो जाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. साथी कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा. व्यापार में आपको अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. करियर और शिक्षा: छात्रों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक है. अध्ययन में मन लगेगा और यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी चल रही है, तो उसमें सफलता की संभावना बनी हुई है. काम में यश की प्राप्ति आपके करियर को नई दिशा देगी. आर्थिक स्थिति: आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. आज आपका खर्च बढ़ सकता है, लेकिन आप चिंतित न हों क्योंकि यह खर्च निरर्थक नहीं होगा. यह खर्च भविष्य की किसी योजना या घर की जरूरतों पर होगा. इसके अलावा, अचानक आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है जो आपकी खुशी को दोगुना कर देगी. स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. लेकिन दिन में क्रोध की मात्रा अधिक रहने के कारण आप थकान महसूस कर सकते हैं. योग और ध्यान से अपने को शांत रखें. व्यर्थ उग्रता और गुस्से से दूर रहने की कोशिश करें, ताकि मानसिक शांति बनी रहे. उपाय: क्रोध और तनाव को कम करने के लिए सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और प्रातःकाल की सैर पर जरूर जाएं.  शुभ अंक: 9       शुभ रंग: केसरिया



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में है,आज आपको अपने पारिवारिक जीवन में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. घर का वातावरण शांत और सकारात्मक बनाए रखने के लिए धैर्य से काम लें. परिवार के छोटे सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार के विवाद या बहस से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि छोटी-सी बात भी बड़े मतभेद का रूप ले सकती है. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर गलतफहमी या तकरार होने की संभावना है. ऐसे में अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें और साथी की बातों को ध्यान से सुनें. व्यापार और नौकरी: व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य रहने की संभावना है. किसी बड़े निवेश या नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने के बजाय वर्तमान कार्यों को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी सलाह है कि आज नए कार्यों की शुरुआत से बचें और पहले से चल रहे कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने में थोड़ी कठिनाई महसूस हो सकती है. पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकने की संभावना है, इसलिए समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें. करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों या वरिष्ठों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आर्थिक स्थिति: आज अचानक किसी कार्य पर धन खर्च होने की संभावना बन रही है, जिससे आपका बजट प्रभावित हो सकता है. इसलिए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें और सोच-समझकर ही आर्थिक निर्णय लें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है. विशेष रूप से पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. बाहर का भोजन करने से बचें और संतुलित आहार लें. पर्याप्त पानी पीएं और नियमित दिनचर्या का पालन करें. उपाय: मानसिक शांति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रातःकाल सूर्य देव को जल अर्पित करें तथा श्रद्धापूर्वक "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करें.      शुभ अंक: 9   शुभ रंग: आसमानी (नीला)



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे, पारिवारिक जीवन में आज आपकी सबसे बड़ी चिंता माता के स्वास्थ्य को लेकर रह सकती है. उनकी तबीयत में अचानक गिरावट आने की संभावना है, इसलिए समय रहते उनका उचित इलाज और देखभाल सुनिश्चित करें. परिवार के अन्य सदस्यों का सहयोग मिलेगा, लेकिन मानसिक तनाव के कारण आप स्वयं को थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में आज सतर्कता बरतना बेहद आवश्यक है. धन संबंधी किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें, क्योंकि आर्थिक नुकसान होने की आशंका बनी हुई है. निवेश और लेनदेन के मामलों में विशेष सावधानी रखें. शेयर बाजार या किसी भी जोखिम भरे निवेश में पैसा लगाने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज नए कामों की शुरुआत करने से बचना चाहिए. जो कार्य पहले से चल रहे हैं, उन्हीं पर ध्यान केंद्रित करें. आपकी मेहनत और लगन का उचित परिणाम मिलने की संभावना है. व्यापारियों को धैर्य के साथ काम करना होगा. साथ ही राजनीतिक या बौद्धिक बहसों से दूर रहें, क्योंकि ऐसी चर्चाएं विवाद का कारण बन सकती हैं और आपकी कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती हैं. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है. परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा या किसी महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्य की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के संकेत हैं. एकाग्रता बनाए रखकर पढ़ाई करने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. प्रेम जीवन: प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए दिन अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग और समझदारी आपके मनोबल को बढ़ाएगी. उनके साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा और भावनात्मक संतुलन बना रहेगा. स्वास्थ्य: आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर रह सकता है. आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह ऊर्जावान महसूस नहीं करेंगे. काम का दबाव और थकान आपको परेशान कर सकती है, जिसके कारण स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है.  उपाय: माता के अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए उन्हें पीले फूल अर्पित करें तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.  शुभ अंक: 9  शुभ रंग: नीला



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से काफी सुखद और आनंददायक रहने वाला है. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा. किसी प्रिय रिश्तेदार या पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल दिखाई दे रहा है. अपने साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. आप दोनों किसी धार्मिक स्थल, मंदिर या आध्यात्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते में विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव और मजबूत होगा. व्यापार, नौकरी और आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में आज का दिन लाभदायक रहने की संभावना है. व्यापारियों को अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त हासिल करने का अवसर मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल है. यदि आप किसी नए कार्य या परियोजना की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ माना जा सकता है. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. करियर और शिक्षा: करियर के क्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा. कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी अस्थिरता महसूस हो सकती है, लेकिन निरंतर प्रयास और धैर्य से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे. किसी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन दोपहर के बाद थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. मानसिक तनाव या शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. विशेष रूप से माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, क्योंकि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है. उपाय: माता के उत्तम स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख-शांति के लिए उन्हें अपनी क्षमता अनुसार कोई मीठी वस्तु खिलाएं. साथ ही रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें और उनका ध्यान करें. इससे सकारात्मक ऊर्जा, स्वास्थ्य और सौभाग्य में वृद्धि होगी.  शुभ अंक: 9   शुभ रंग: गहरा नारंगी



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए मिलाजुला रहने वाला है. सुबह के समय घर का माहौल थोड़ा गर्म हो सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ किसी पुरानी बात को लेकर कन्फ्यूजन या गलतफहमी बनी रहेगी, जिसके कारण छोटे-मोटे झगड़े होने की संभावना है. ऐेसे समय में आपको अपनी वाणी पर पूरी तरह से संयम रखने की आवश्यकता है. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में आज दिन की शुरुआत थोड़ी खटास भरी रह सकती है. मन पर नेगेटिविटी का भार रहने से आप अपने पार्टनर को ज्यादा तवज्जो नहीं दे पाएंगे. लेकिन चिंता न करें, दोपहर के बाद जैसे ही मन की ग्लानि दूर होगी, आप अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों को काम पूरा करने में कठिनाई महसूस होगी और बॉस की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है. व्यापार में भी कोई नई योजना पर काम करने में अड़चनें आ सकती हैं. करियर और शिक्षा: छात्रों को अपनी पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है. मन चंचल होने के कारण पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. लेकिन निराश न हों, दोपहर के बाद का समय नई चीजें सीखने के लिए अनुकूल है. नए कौशल सीखने का प्रयास करें. आर्थिक स्थिति: आर्थिक तौर पर आज का दिन सामान्य रहेगा. बेवजह के खर्चों से बचने की जरूरत है, अन्यथा बजट बिगड़ सकता है. किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार कर लें. स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है. शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोरी महसूस हो सकती है. मन पर नेगेटिविटी छाई रहेगी, जिससे आप थकान महसूस करेंगे. दोपहर का भोजन समय पर करें और आराम करें. उपाय: घर में किसी भी झगड़े का हिस्सा न बनें. सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें. इससे घर का वातावरण शांत होगा.        शुभ अंक: 9    शुभ रंग: नारंगी



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे,दिन की शुरुआत बहुत ही सकारात्मक रहेगी. आप अपने परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे. सुबह के समय किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा. हालांकि, दोपहर के बाद घरेलू मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में तनाव देखने को मिल सकता है. प्रेम जीवन: प्रेमी जातकों के लिए दिन सुखद रहने वाला है. आप अपने प्रियजन के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिता पाएंगे. लेकिन शाम के समय बातचीत में तीखता न लाएं, वरना नाराजगी हो सकती है. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाकर रखने का प्रयास करें. व्यापार और नौकरी: कार्यक्षेत्र में आज आपकी प्रगति सुनिश्चित है. आपके सभी अधूरे काम समय पर पूरे होंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. हालांकि, आपको सलाह दी जाती है कि अपने काम में ही ध्यान लगाएं. दूसरों के काम में हस्तक्षेप करने या अनावश्यक सलाह देने से बचें, अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है. पढ़ाई में एकाग्रता कम हो सकती है और कठिन विषयों को समझने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. ऐसे समय में धैर्य खोना उचित नहीं है. आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सावधानी बरतने का है. अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं, वरना बजट बिगड़ने की संभावना है. धन निवेश के लिए आज का दिन उतना अनुकूल नहीं है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा उदासीन न रहें. मौसमी बीमारियां या पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें. उपाय: पारिवारिक सुख-शांति और स्वास्थ्य के लिए घर के मंदिर में सूर्य देव को जल चढ़ाएं और लाल रंग के फूल अर्पित करें. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: सफेद और हल्का नीला



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे, आज आपको अपने पारिवारिक जीवन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ बहसबाजी या किसी बात को लेकर कन्फ्यूजन बना रहेगा. मन में उदासी और नेगेटिविटी छाई रहेगी. ऐसी स्थिति में अपनी वाणी पर संयम रखना बहुत आवश्यक है, अन्यथा मामला और बिगड़ सकता है. क्रोध पर अंकुश रखें. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन में भी तनाव का माहौल रहेगा. मन की नाराजगी और नेगेटिविटी को अपने साथी पर न उतारें. हालांकि, दोपहर के बाद आप अपने मित्रों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और मन की ग्लानि दूर होगी.व्यापार और नौकरी: कार्यस्थल पर आज आपका मन काम में पूरी तरह से नहीं लगेगा. नौकरीपेशा लोगों को काम पूरा करने में भारी कठिनाई और थकान महसूस होगी. हालांकि, दिन के उत्तरार्ध में आप नए कामों के लिए तैयार होंगे और अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं. करियर और शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है. कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों से जुड़े लोगों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है, एक छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है. इन मामलों में धैर्य और सूझ-बूझ से काम लें. आर्थिक स्थिति: आज आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है. अनावश्यक और अधिक खर्च होने के कारण धन की कमी महसूस होगी. इसलिए आज जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें और बजट का ध्यान रखें. स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. चोट लगने या दुर्घटना होने का भय भी बना हुआ है, इसलिए सड़क पर चलते या ड्राइविंग करते समय सावधान रहें. दोपहर के बाद मन में आनंद का भाव आएगा. उपाय: अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और दिन की शुरुआत में किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दही या चीनी दान करें. शुभ अंक: 9 शुभ रंग: गहरा नीला



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे. आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन के लिए बेहद खुशियों भरा रहने वाला है. सांसारिक जीवन में कई सुखद प्रसंग बनेंगे, जिससे आपका मन प्रफुल्लित और खुश रहेगा. घर का माहौल आनंदमय रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा. प्रेम जीवन: प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अच्छा है, जीवनसाथी का सहयोग और साथ आपको हर मुश्किल में सहारा देगा. आपसी संबंध मधुर बने रहेंगे. व्यापार और नौकरी: व्यापार और नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन काफी फायदेमंद साबित होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अपनी क्षमता के अनुसार परिणाम मिलेंगे. हालांकि, दोपहर के बाद थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. अधिकारियों या वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते समय आपके मन में किसी तरह का कन्फ्यूजन या असमंजस हो सकता है. इस स्थिति में धैर्य रखें और स्पष्ट रूप से अपनी बात रखें. करियर और शिक्षा: छात्रों को मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी, लेकिन ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है. आर्थिक स्थिति: आर्थिक रूप से आज आपकी स्थिति मजबूत होगी. पुत्र और पत्नी के माध्यम से आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है, जिससे घर की आय में वृद्धि होगी. लेकिन ध्यान रहे, मनोरंजन और विलासिता के पीछे आपका धन अधिक खर्च हो सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में आज दोपहर के बाद आपको सचेत रहने की जरूरत है. मानसिक अशांति और खराब स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है. थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. विवाद में उलझने से बचें, क्योंकि इससे आपके सम्मान को ठेस पहुंचने का डर बना रहेगा. उपाय: मानसिक शांति और सेहत के लिए किसी नीम के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं. शुभ अंक: 5   शुभ रंग: हरा



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज चंद्रमा आपके राशि के सातवें भाव में संचरण करेंगे, आज आपका पारिवारिक जीवन सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रहेगा. घर का वातावरण काफी खुशनुमा रहेगा और संतान की संतोषजनक प्रगति देखकर आपके मन में विशेष प्रसन्नता होगी. परिवार के सदस्यों के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे आपसी संबंध और भी मधुर होंगे. समाज में आपकी प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा और पुराने मित्रों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी. प्रेम जीवन: प्रेमी जीवन के लिए दिन रोमांटिक रहने वाला है. अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान कर रहे थे, तो यह समय उसके लिए बेहतरीन है. आपके रिश्ते में प्यार और विश्वास गहराएगा, जिससे आपका दांपत्य जीवन और भी सुंदर हो जाएगा. व्यापार और नौकरी: व्यापारी वर्ग के लिए दिन बहुत ही शुभ है. आज व्यापार में निवेश करना या नई योजनाओं पर काम करना फायदेमंद साबित होगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. आपके अधिकारी आपकी कार्यशैली से खुश होंगे और आपके काम की सराहना करेंगे, जो भविष्य के लिए अच्छा संकेत है. करियर और शिक्षा: छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. आपकी मेहनत रंग लाएगी और करियर के नए मौके आपके सामने आएंगे. यह समय अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उत्तम है. आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लंबे समय से फंसा हुआ उधार आज वापस मिलने की प्रबल संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक बाधाएं दूर होंगी और मन में राहत महसूस होगी. स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य चटक और दमदार रहेगा. मानसिक शांति बनी रहने से शारीरिक क्षमता भी बनी रहेगी. आप खुद को ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे. उपाय: आज बाजार से लाए हुए सात प्रकार के अनाज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें, इससे घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि होगी. शुभ अंक: 5 शुभ रंग: हरा



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है. घर के वातावरण में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे लंबे समय से चली आ रही तनावपूर्ण स्थितियां समाप्त हो सकती हैं. यदि जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद या मनमुटाव चल रहा था, तो आज उसे दूर करने का अच्छा अवसर मिलेगा. आपसी समझ और संवाद से रिश्तों में फिर से मधुरता लौटेगी. प्रेम जीवन: प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. आप अपने साथी की भावनाओं को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे, जिससे रिश्ते में विश्वास और मजबूती बढ़ेगी. प्रेमी युगलों के बीच भावनात्मक जुड़ाव पहले से अधिक मजबूत होगा. व्यापार और नौकरी: व्यापारियों के लिए आज नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं. यदि आप किसी नए कार्य या प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों को अपनी योग्यता और कार्यक्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा. कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी और रुके हुए कार्य भी आसानी से पूरे हो सकते हैं. करियर और शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए दिन विशेष रूप से सृजनात्मक कार्यों के लिए लाभदायक रहेगा. साहित्य, कला, लेखन और रचनात्मक क्षेत्रों में रुचि रखने वालों को सफलता मिलने के संकेत हैं. नई चीजें सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के अवसर प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. मित्रों और शुभचिंतकों के सहयोग से धन लाभ के योग बन रहे हैं. पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हालांकि कार्यभार अधिक होने के कारण थकान महसूस हो सकती है. इसके बावजूद मानसिक रूप से आप प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे. पर्याप्त आराम और संतुलित दिनचर्या बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा. उपाय: आज किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दूध या चीनी का दान करें. साथ ही घर में घी का दीपक जलाकर सकारात्मक ऊर्जा और शांति का वातावरण बनाए रखें. शुभ अंक: 6 शुभ रंग: सफेद



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

  

शनिवार, 20 जून 2026

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी स्कूली बच्चों से भरी टेम्पो को टक्कर, कई बच्चे घायल, मची अफरा तफरी

गिरिडीह (Giridih), 20 जून 2026। गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में टेपों पर सवार कई बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंची। सबों ने मिलकर सभी घायल बच्चों को असप्ताल पहुंचाया। इस दौरान मौका पाकर ट्रक का चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार हर दिन की तरह शनिवार को भी दर्जनों स्कूली बच्चों को लेकर टेंपो में स्कूल जा रहा था। इसी दौरान बेलाटांड़ गांव के शमीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे टेम्पो पलट गई और उसमें सवार सभी बच्चे चोटिल हो गये।


घटना के बाद घटनास्थल स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कर सभी बच्चों को सुरक्षित बचा उन्हें अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने एक बच्चे को गम्भीर रूप से घायल बताया है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया गया है। गम्भीर रूप से घायल बच्चा घोसको गांव निवासी पप्पू वर्मा का आठ वर्षीय पुत्र पियूष कुमार वर्मा है।