राष्ट्रीय जनता दल के युवा राजद प्रदेश के अध्यक्ष रंजन यादव व प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन खातून हुई शामिल
गिरिडीह (Giridih) 21 जून 2026। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा रविवार को स्थानीय अंबेडकर भवन "युवा संवाद चौपाल यात्रा" के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इरफान आलम एवं संचालन प्रखंड अध्यक्ष ललन यादव ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा राजद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव एवं बतौर विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गुलशन खातून उपस्थित थीं।
कार्यक्रम के दौरान देश के युवाओं को समाजवाद, संविधान और सामाजिक न्याय की विचारधारा को समझने एवं उसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल गरीबों, वंचितों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों एवं युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है।
मौके पर उन्होंने युवाओं को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की विचारधारा से अवगत कराते हुए सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को और मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ना पर भी बल दिया। श्री यादव ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। यदि युवा जागरूक और संगठित हों तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
वहीं जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय जनता दल युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समानता जैसे मुद्दों पर युवाओं को संगठित कर उनके अधिकार दिलाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, युवाओं की राजनीतिक भागीदारी, सामाजिक न्याय, रोजगार और राज्य के समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव कमलेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता क्षितिज मिश्रा, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव हाजी अनमुल राजद जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव, इम्तियाज अंसारी, छोटे लाल यादव, जिला महासचिव बलदेव नायक, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सचिव कामरान अंसारी, धनबाद के जिला अध्यक्ष प्रवीण यादव, जिला प्रवक्ता सुखदेव हाजरा, देवरी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष रामकिशन हाजरा, निरंजन यादव, टीटू यादव, इरफान अंसारी समेत काफी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें