आज 23 :: 03 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल
23 मार्च 2026 : आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 6 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। उसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जायेगी। आज चैत्र नवरात्र का पांचवां दिन है। जो माँ दुर्गा के पांचवें स्वरूप देव्मई स्कंदमाता को समर्पित है। आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 50 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। चन्द्रमा आज सम्पूर्ण दिन रात्रि वृष राशि में होगा। आज राम राज्य महोत्सव और श्री लक्ष्मी पंचमी भी मनाई जाएगी। यह दिन माता लक्ष्मी की पूजा और धन-समृद्धि की कामना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। साथ ही आज चैती छठ पूजा का खरना व्रत भी किया जाएगा। आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।
आज सोमवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कई लाभ मिल सकते हैं। इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा अर्पित करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से रोग और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने और व्रत रखने से मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा रहती है। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सोमवार की रात शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं और नौकरी में सफलता पाने के लिए शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। इन उपायों से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिल सकती है।
नवरात्रि का पांचवा दिन, देवी स्कंदमाता पूजन
चैत्र नवरात्रि का आज पांचवा दिन है।नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गाजी के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की आराधना की जाती है। इस दिन साधक का मन 'विशुद्ध चक्र' में स्थित होता है। भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता होने के कारण देवी के इस पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। भगवान स्कंद 'कुमार कार्तिकेय' नाम से भी जाने जाते हैं। ये प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं के सेनापति बने थे। पुराणों में इन्हें कुमार और शक्तिधर कहकर इनकी महिमा का वर्णन किया गया है, इनका वाहन मयूर है। स्कंदमाता के विग्रह में भगवान स्कंदजी बालरूप में इनकी गोद में बैठे हुए हैं। शास्त्रानुसार सिंह पर सवार स्कंदमातृस्वरूपणी देवी की चार भुजाएं हैं, जिसमें देवी अपनी ऊपर वाली दांयी भुजा में बाल कार्तिकेय को गोद में उठाए हुए हैं और नीचे वाली दांयी भुजा में कमल पुष्प लिए हुए हैं। ऊपर वाली बाईं भुजा से इन्होंने जगत तारण वरद मुद्रा बना रखी है व नीचे वाली बाईं भुजा में कमल पुष्प है। इनका वर्णन पूर्णतः शुभ्र है और ये कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं, इसलिए इन्हें पद्मासन देवी भी कहा जाता है।
इस दिन साधक की समस्त बाहरी क्रियाओं एवं चित्तवृत्तियों का लोप हो जाता है एवं वह विशुद्ध चैतन्य स्वरूप की ओर अग्रसर होता है। उसका मन समस्त लौकिक, सांसारिक, मायिक बंधनों से विमुक्त होकर पद्मासना माँ स्कंदमाता के स्वरूप में पूर्णतः तल्लीन होता है। स्कंदमाता की साधना से साधकों को आरोग्य, बुद्धिमत्ता तथा ज्ञान की प्राप्ति होती है। इनकी उपासना से भक्त की समस्त इच्छाएं पूर्ण हो जाती हैं, उसे परम शांति एवं सुख का अनुभव होने लगता है। स्कंदमाता की उपासना से बालरूप कार्तिकेय की स्वयं ही उपासना हो जाती है, यह विशेषता केवल इन्हीं को प्राप्त है।सूर्यमण्डल की अधिष्ठात्री देवी होने के कारण इनका उपासक आलौकिक तेज एवं कांति से संपन्न हो जाता है। साधक के व्यक्तित्व में एक विशेष आभा प्रकट होती है, जो उसके आध्यात्मिक उन्नयन का संकेत देती है। संतान सुख एवं रोगमुक्ति के लिए स्कंदमाता की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि सच्चे भाव से की गई उपासना से संतान से जुड़े कष्ट दूर होते हैं और परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।
नवरात्रि के नौ दिनों में माता दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है और भक्तजन व्रत रखते हैं। मान्यता है कि जो लोग नवरात्रि में व्रत रखकर नियम अनुसार माता की आराधना करते हैं उसके समस्त कष्ट देवी हर लेती हैं। नवरात्रि के दौरान घर मे कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। शाम को दीपक जलाएं। श्रद्धा, भक्ति और दान के साथ मनाया गया यह पर्व जीवन में सुख, समृद्धि लाता है। इस दिन श्रद्धा और भक्ति से किए गए पूजा-पाठ, दान और अच्छे कार्य जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाते हैं।
लक्ष्मी पंचमी
लक्ष्मी पंचमी का दिन माता लक्ष्मी की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन भक्तजन माता लक्ष्मी की पूजा कर घर में सुख, समृद्धि और धन की वृद्धि की कामना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आज का दिन धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। लक्ष्मी पंचमी के अवसर पर माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है। श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया पूजन जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली लाने वाला माना जाता है। प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। माता लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक और धूप जलाएँ। कमल का फूल, चावल और मिठाई अर्पित करें। माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें और समृद्धि की प्रार्थना करें। जरूरतमंदों को दान देना शुभ माना जाता है।
चैत्र छठ पूजा का खरना आज
लोकआस्था का महापर्व चैती छठ हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है, जो चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। यह सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिवसीय पर्व है, जो मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा सुहागिन महिलाओं द्वारा की जाती है, जो 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है और उषा अर्घ्य अर्थात उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ ही व्रत का समापन होता है।
आज चैती छठ पूजा का दूसरा दिन है। जिसे खरना या फिर लोहंडा के नाम से जाना जाता है। इस दिन व्रती पवित्र नदी तालाब पोखर अथवा घर के कुएं पर अथवा कुंड में स्नान कर दिन भर निर्जला उपवास में रहती हैं। सन्ध्या पहर गुड़ की खीर, फल और सात्विक भोजन बना छठी मइया को भोग अर्पण करती हैं। फिर व्रती स्वंय उसी भोग प्रसाद को ग्रहण करती हैं। खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रती पुनः कठिन निर्जला व्रत शुरू करती है। इस दौरान व्रती पानी तक नहीं पीते हैं। खरना पूजा से व्रती का संकल्प मजबूत होता है और छठी मैया की कृपा प्राप्त होती है।
इस दिन सन्ध्या पहर छठी मइया को भोग अर्पण और व्रती द्वारा भोग प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठ व्रती के घर खरना का प्रसाद लेने वालों का तांता लग जाता है। श्रद्धालु पूरी आस्था और भक्ति के साथ छठ व्रती के हाथों माथे पर सिंदूर का टीका ले व्रती से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने घर परिवार और सुख समृद्धि की कामना करते हैं और खरना का प्रसाद ग्रहण करते हैं। वहीं इस मौके पर सुहागिन महिलाएं व्रती के हाथों अपनी मांग भरवा अपने सुहाग की लंबी आयु और संतान की प्रगति का आशीर्वाद व्रती से ले खरना का प्रसाद ग्रहण करती हैं।
आज का पंचांग : 23 मार्च 2026,दिन: सोमवार युगाब्द : 5127 विक्रम संवत : 2083 शक संवत : 1948 ऋतु : बसन्त मास : चैत्र पक्ष: शुक्ल पक्ष सूर्योदय : 06:22 AM, सूर्यास्त : 06:34 PM तिथि : पंचमी 06:38 PM तक उपरांत षष्ठी नक्षत्र : कृत्तिका 08:49 PM तक उपरांत रोहिणी। राहुकाल : 07:53 AM से 09: 25 AM तक चन्द्रमा : वृषभ राशि पर संचार करेगा व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, भगवान शिव पूजन दिवस, माँ दुर्गा के पांचवें स्वरूप देवी स्कंदमाता पूजन दिवस, चैती छठ पूजा का खरना
आज :: 23 :: 03 :: 2026 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): यदि आज आप कोई नया काम शुरू करते हैं, तो किस्मत आपके साथ रहेगी। इस बात का ध्यान रखें कि परिवार से जुड़ा कोई अहम मामला आज सबके सामने आ सकता है। जो लोग प्रेम-संबंध में हैं, वे आज अपने पार्टनर के साथ अपनी कुछ निजी परेशानियाँ साझा कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें; लेन-देन और सौदों से जुड़े अपने खातों को ठीक से संतुलित रखें। आज ऑनलाइन कोई उत्पाद बिक्री के लिए लिस्ट करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आप अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करके अपने पेशेवर क्षेत्र में आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखते हैं, उन्हें आज अपनी उम्मीदों के अनुरूप परिणाम मिल सकते हैं।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से शुभ रहेगा। इस समय आपके लिए सबसे अच्छा यही होगा कि आप किसी भी खास मुद्दे को लेकर अत्यधिक चिंता करने से बचें। उन रिश्तों को सुधारने का प्रयास करें जो विभिन्न कारणों से टूट गए थे। आज आप अपने प्रेम जीवन को लेकर बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज अपनी संपत्ति का कुछ हिस्सा ज़रूरतमंदों की सेवा के लिए दान करने पर विचार करें; दान का यह कार्य निश्चित रूप से आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। यदि आपके व्यावसायिक कार्यों से जुड़ा कोई अदालती मामला चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का एक अच्छा अवसर है। लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काम के लिहाज़ से काफी फलदायी रहने की उम्मीद है। नौकरीपेशा लोग, दफ़्तर में भारी ज़िम्मेदारियाँ होने के बावजूद, अपने परिवार के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे।
मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज किस्मत का पूरा साथ आपको मिलेगा। परिवार के महत्वपूर्ण मामलों में आपकी सलाह को काफी महत्व और अहमियत दी जाएगी। आज आपका ध्यान मुख्य रूप से मनोरंजन और मौज-मस्ती पर रहेगा। अपने जीवनसाथी को लेकर आपके मन में जो भी शंकाएँ या संदेह हैं, उन्हें दूर कर लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में आपको उदासी या निराशा के कुछ क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका शुभ अंक 4 है। आज अपने माता-पिता से आर्थिक मामलों पर सलाह लें। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों में सतर्क रहना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे सभी कानूनी नियमों का ठीक से पालन कर रहे हैं। आयात-निर्यात के व्यापार में प्रगति होने की संभावना है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। कुछ कार्यों में सफलता पाने के लिए आपको अपनी ओर से अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन ऐसा रहेगा जब आपकी सभी इच्छाएँ पूरी होंगी। पारिवारिक मामलों से जुड़े कोई भी फ़ैसले लेने से पहले आपको काफ़ी सोच-विचार करना चाहिए। महिलाओं को आज अपने जीवनसाथी से कोई सुखद सरप्राइज़ मिल सकता है। आज आपको अपने रोमांटिक पार्टनर और अपने रिश्ते को लेकर थोड़ी उलझन या अनिश्चितता महसूस हो सकती है। आज आपका लकी नंबर 5 है।इस बात की पूरी संभावना है कि आज आपको किसी प्राइम लोकेशन पर प्रॉपर्टी खरीदने का सौभाग्य मिलेगा। बिज़नेस मालिकों को अपनी रणनीतियाँ धैर्य के साथ और सभी नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए बनानी चाहिए। कार्यस्थल पर, किसी सीनियर अधिकारी के सहयोग से, आप उन कामों को सुलझाने और पूरा करने में सफल होंगे जो पहले बिगड़ गए थे। फ़ूड इंडस्ट्री में काम करने वालों के लिए आज का दिन काफ़ी व्यस्त रहने की उम्मीद है।
सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज अपने आस-पास उत्साही लोगों को रखें; आपका राशिफल आपको नई चीज़ें आज़माने की सलाह देता है। अगर अपनी माँ की सेवा करने का कोई मौक़ा मिले, तो उसे हाथ से जाने न दें। शादीशुदा जोड़े अपने घरेलू जीवन में प्यार भरे पल बिताएँगे। जो लोग अभी किसी रोमांटिक रिश्ते में हैं, वे खुद को प्यार के सागर में डूबा हुआ पाएँगे। आज आपका लकी नंबर 3 है।आज दूसरों के साथ मिलकर किए गए प्रोजेक्ट्स से अच्छा मुनाफ़ा कमाने की पूरी संभावना है। अपने बिज़नेस को जैसा चल रहा है, वैसा ही चलने दें; किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। रोज़गार के मामले में, आपमें से जो लोग बदलाव की तलाश में हैं, उन्हें नए अवसर मिलने की पूरी संभावना है।
कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। अपने घर या परिवार से जुड़ी कोई अच्छी ख़बर सुनने के लिए तैयार रहें। जीवनसाथी मिलकर अपने घर की देखभाल और मैनेजमेंट से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करेंगे और उन्हें अंतिम रूप देंगे। जो लोग किसी रोमांटिक रिश्ते में हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और उनके रिश्ते में प्यार और गहरा होगा। आज आपका लकी नंबर 8 है।आपकी इनकम और मुनाफ़े, दोनों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बिज़नेस मालिकों को अपने काम पर पूरी तरह फ़ोकस करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। किसी प्रॉपर्टी को किराए पर देना आपके लिए फ़ायदेमंद साबित होगा। आपको अपने पेशेवर प्रयासों के लिए अवॉर्ड और तारीफ़ मिलेगी।
तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। अगर आप किसी तरह की भावनात्मक परेशानी से गुज़र रहे हैं, तो उसका तुरंत समाधान खोजने की कोशिश करें। आपकी समझदारी आपको कई तरह की परेशानियों से बचाएगी। पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल और प्यार बना रहेगा। जो लोग अभी किसी प्रेम-संबंध में हैं, वे आज बहुत खुश महसूस करेंगे। आज आपका शुभ अंक 5 है। आज आपको कोई कीमती चीज़ या संपत्ति मिल सकती है। अगर आपका काम किसी शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आपको उससे लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। आप अपने व्यापार के लिए कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी में हैं। व्यापारिक लेन-देन में, अनजान लोगों पर ज़रूरत से ज़्यादा भरोसा करने से बचें। IT सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आज बड़ी सफलता मिलने की संभावना है।
वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज साफ-सुथरे और अच्छे कपड़े पहनने की कोशिश करें। अगर आप किसी खास मामले पर कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं, तो अपने बड़ों से सलाह लेने में बिल्कुल भी न हिचकिचाएं। आपका वैवाहिक जीवन आज खुशियों और आनंद से भरा रहेगा। जो लोग प्रेम-संबंध में हैं, वे अपने रिश्ते को प्यार और स्नेह से और भी मज़बूत बनाएंगे। आज आपका शुभ रंग हल्का हरा है। आज आपका शुभ अंक 7 है। अगर आपका कोई पैसा कहीं फंसा हुआ है या बकाया है, तो आज उसके वापस मिलने की पूरी संभावना है। आयात-निर्यात से जुड़ा कोई बड़ा सौदा आज सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। व्यापारिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ समय के लिए ज़रूरी फैसले लेने से बचना पड़ सकता है। अतीत में किसी की मदद करने का आपका कोई काम आज अचानक आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज का दिन आपके लिए मिले-जुले अनुभवों वाला रहेगा। आप अपनी राय और बातचीत के हुनर से ज़्यादातर लोगों पर अपनी एक मज़बूत छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे। आज आपके मन में अपने जीवनसाथी या प्रेमी के प्रति ज़्यादा दयालु और स्नेहपूर्ण होने की इच्छा जागेगी। उनके साथ एक रोमांटिक शाम बिताने का प्लान बना सकते हैं। जो लोग अभी अकेले (Single) हैं, उनके जीवन में आज प्यार और रोमांस की बहार आ सकती है। आज आपका शुभ रंग आसमानी नीला है। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज आप अपने अनुभव और ज्ञान का पूरा-पूरा इस्तेमाल करेंगे, जिसका नतीजा आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आपके व्यवसाय में, ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि आज कुछ खास काम या पहल की जाएंगी, जिनका लाभ आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। जो लोग नौकरी-पेशा में हैं, उन्हें अपने काम के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।
मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज आप बेहद आकर्षक और ऊर्जावान महसूस करेंगे, और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका जीवनसाथी थोड़ा शांत रह सकता है; किसी भी मुद्दे को खुलकर बातचीत करके सुलझाएं। यदि आप प्रेम-संबंध में हैं, तो आज आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सफल हो सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज आपको आर्थिक मामलों में प्रगति देखने को मिलेगी। ऑनलाइन व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए लाभ के बेहतर अवसर सामने आ रहे हैं। आपको अपने पुराने बकाया या दिए गए ऋण की वापसी की उम्मीद हो सकती है, संभवतः अनुकूल ब्याज दरों के साथ। कार्यस्थल पर, आप दूसरों पर अपनी एक मज़बूत छाप छोड़ने में सफल होंगे। यदि आप आज नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं, तो पूरी तरह सोच-विचार करने के बाद ही आगे बढ़ें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज सितारे आपके मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि का संकेत दे रहे हैं। आज कोई व्यक्ति आपसे मिलने के लिए विशेष प्रयास कर सकता है। परिवार के किसी युवा सदस्य को अनुशासन के संबंध में आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता हो सकती है। आपका विनम्र और सौम्य व्यवहार आपके जीवनसाथी का दिल जीत सकता है। आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले, संभावित लाभ और हानि का सावधानीपूर्वक आकलन अवश्य करें। आपको अपने ऋणों या आर्थिक देनदारियों से राहत मिल सकती है। व्यापार और वाणिज्य से जुड़े लोगों को आज महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ हो सकता है। आप राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। हालाँकि, सरकारी कार्यों को निपटाने में की गई कोई भी लापरवाही आपको आर्थिक दंड का भागी बना सकती है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज आपका ध्यान विशेष रूप से आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होगा। मानसिक शांति की तलाश में, आपका निष्क्रिय या खाली बैठने का स्वभाव आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है; इसलिए सावधानी बरतें। आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ एक सुखद समय बिताएंगे। प्रेम-संबंधों में की गई जल्दबाजी या आवेगपूर्ण व्यवहार आपके रिश्ते में तनाव पैदा कर सकता है। आज आपका शुभ अंक 7 है।आज आप किसी नए प्रोजेक्ट या उद्यम की शुरुआत कर सकते हैं। अपने पेशेवर संपर्कों के माध्यम से आपको आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज आपकी आंतरिक शक्ति और दृढ़ता आपके कार्यदिवस को उत्पादक और सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिन लोगों का रुझान संगीत के क्षेत्र की ओर है, उन्हें किसी शो में गाने का प्रस्ताव भी मिल सकता है।
कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷