सोमवार, 28 अप्रैल 2025

*आज :: 28 : 04 :: 2025, सोमवार का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन*

आज का राशिफल :: 28:: 04 :: 2025, सोमवार

28 अप्रैल 2025 :  आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और सोमवार दिन है। प्रतिपदा तिथि सोमवार रात 9 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 2 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। आयुष्यमान भव: एक आशीर्वाद है जिसे वरिष्ठ लोग छोटों को आयुष्यमान भव: कहकर आशीर्वाद देते हैं। यह आशीर्वाद लंबी आयु के लिए दिया जाता है। ठीक इसी प्रकार ज्योतिष में आयुष्मान योग है, जिसमें किए गए कार्य लंबे समय तक शुभ फल देते रहते हैं। जीवनभर इनका असर बने रहने के कारण इसे आयुष्मान योग कहा जाता है। साथ ही सोमवार रात 9 बजकर 38 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। आज चंद्र दर्शन दिवस भी है जो अमावस्या के अगले दिन मनाया जाता है। इस दिन कई लोग उपवास रखते हैं और शाम में चंद्र दर्शन के बाद भोजन ग्रहण करते हैं। 
आज सोमवार को शिवजी की पूजा करना न भूलें। आज भगवान शिव जी की के साथ साथ माता दुर्गा जी की उपासना नियमपूर्वक करते हैं। शिवपुराण का नित्य पाठ कर सकते हैं। प्रति सप्ताह सोमवार व्रत पुण्य प्राप्ति का सुअवसर देता है। चन्द्रमा व गुरु के बीज मंत्र का जप करें। आज सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें। पंचांग के अनुसार सूर्य आज मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा 29 अप्रैल सुबह 02:53 तक मेष राशि उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।




आज का पंचांग: 28 अप्रैल 2025, दिन : सोमवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म
महीना       : बैशाख     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 05: 43 AM, सूर्यास्त : 06: 55 PM
तिथि : प्रतिपदा 09:10 PM तक उपरांत द्वितीया
नक्षत्र : भरणी 09:38 PM तक उपरांत कृत्तिका
राहुकाल : 07:22 AM से 09:01 AM तक
चन्द्रमा :   मेष राशि पर 02:53 AM तक उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, चंद्र दर्शन



आज :: 28 :: 04 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप परिवार के सदस्यों के साथ खुशी के पल बिताएंगे। आप अपने घर को नए तरीके से सेट कर सकते हैं। अपनी निजी बातें किसी से शेयर न करें। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच समझ बढ़ेगी, जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा। आज कमीशन पर काम करने वालों के लिए अच्छी कमाई के संकेत हैं। इस राशि के कारोबारियों को अचानक किसी दूसरी कंपनी से जुड़ने का मौका मिल सकता है। काम से जुड़े नियम-कायदों की जानकारी काम की शुरुआत में ही ले लेनी होगी, नहीं तो आप किसी परेशानी में पड सकते हैं। आज नए काम की शुरुआत में परिवार का फुल सपोर्ट मिलेगा। पार्टनर की कोई बात बुरी लग सकती है, उसे क्लियर कर लें। प्रियजनों के साथ कैंपिंग और बोनफायर का प्लान बना सकते हैं। एकेडमिक फ्रंट पर मिली कामयाबी का जश्न मनाएंगे। शुभ अंक - 2 | शुभ रंग - बेबी पिंक



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। दूसरों की तरक्की देखकर थोड़ी जलन हो सकती है। अपनों को लेकर आपके मन में जो गलतफहमियां थीं, वे दूर हो जाएंगी। सिंगल लोगों को पहली नजर में ही किसी से प्यार हो सकता है। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। आज मेहनत के अनुसार धन लाभ होने की संभावना है। रेस्टोरेंट चलाने वाले लोगों को आज सामान्य से अधिक लाभ होगा। कारोबारी ग्राहकों के साथ अपने संबंध खराब न होने दें। नौकरी में चल रहे तनाव के कारण स्थान परिवर्तन करना उचित रहेगा। आज परिवार के साथ हास्य-मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। नई रिलेशनशिप में किसी भी तरह की जल्दबाजी बिल्कुल न करें। स्मार्ट पैकिंग टिप्स अपनाने से यात्रा में परेशानी नहीं होगी। रेनोवेशन कराने से घर की रौनक निखरकर आएगी। शुभ अंक - 3 | शुभ रंग - मैरून



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज भाग्य आपका साथ देगा। आज कोशिश करें कि ज्यादा दबंग व बनें। सामाजिक क्षेत्र में सभी से संपर्क बनाए रखने के आपके प्रयास आपको लोकप्रिय बनाने वाले हैं। आप किसी खास के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा। आज का दिन आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल नजर आ रहा है। अगर आज आप सफलता हासिल करना चाहते हैं तो ठोस योजना बनाकर काम करें। जमीन-जायदाद का कोई भी सौदा करते समय आपको पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत होगी। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। इमरजेंसी सिचुएशन के लिए बचत करना जरूरी है। जीवन में नई रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। पसंदीदा जगह घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। प्रोपर्टी खरीदने और बेचने के लिए समय अनुकूल है।
शुभ अंक - 5 | शुभ रंग - ग्रीन





कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा। अगर आप किसी बात को लेकर बहुत ज्यादा चिंता नहीं करते हैं, तो अभी आपके लिए अच्छा रहेगा। उन रिश्तों को जोडने की कोशिश करें, जो किसी वजह से टूट गए थे। अगर आप सिंगल हैं, तो किसी से प्यार हो सकता है। आज आप लव लाइफ में काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आपका लकी रंग नीला है। आज आर्थिक गतिविधियों से जुड़ी कुछ लाभकारी योजनाएँ बनेंगी और उन पर तुरंत अमल भी होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। प्लास्टिक के व्यापारियों को अधिक लाभ मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और ज्यादा मेलजोल नहीं बढ़ाना चाहिए। नियमित आमदनी जारी रहेगी, लेकिन बड़ा लाभ होने में समय लगेगा। प्रोफेशनल फ्रंट पर अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होंगे। लॉन्ग ड्राइव पर जाने से मूड अच्छा हो जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होता नज़र आएगा।
शुभ अंक - 18 | शुभ रंग - ब्राउन



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको अपनी पसंद का स्वादिष्ट भोजन मिल सकता है। भावनात्मक समस्याओं का समाधान तुरंत खोजने का प्रयास करना होगा। कुछ लोगों के मन में कुछ शंकाएं रहेंगी लेकिन कह नहीं पाएंगे। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज खुश रहेंगे। करियर के मामले में आप समृद्ध हो रहे हैं और अपने धन का अधिकतम लाभ प्राप्त कर रहे हैं। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर प्राप्त पद को बनाए रखने के लिए अनुशासन बनाए रखने की आवश्यकता है। फैमिली रीयूनियन में खुलकर एन्जॉय करेंगे। रिलेशनशिप में सेल्फ-रिस्पेक्ट का भी ख्याल रखें। भीड़भाड़ वाली जगह पर घूमने जाने से बचें। प्रोपर्टी मैटर बातचीत करने से सुलझ सकते हैं। शुभ अंक - 7 | शुभ रंग - सिल्वर



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके घर पर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती है। आज मन में नई बातें जानने की जिज्ञासा रहेगी। अगर आपको लोगों की मदद करने के अवसर मिलते हैं, तो वा व कहें। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया दौर आने वाला है। आज की शाम आपके वैवाहिक जीवन में रंगीन हो सकती है। यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से लाभकारी हो सकता है। आज रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच लें। व्यापार में कुछ नया करने की इच्छा प्रबल होगी। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का यह सही समय है। कार्यक्षेत्र में आप खूब मेहनत करेंगे लेकिन परिणाम उम्मीद से कम मिलने के संकेत हैं। युवा कपल्स एक-दूसरे की फैमिली से मुलाकात कर सकते हैं। परिवार में पुश्तैनी प्रोपर्टी को लेकर चर्चा शुरू हो सकती है। यात्रा के दौरान मन से सभी टेंशन दूर कर दें। कुछ नया सीखने के लिए छात्रों के मन में उत्सुकता बढ़ेगी। शुभ अंक - 17 | शुभ रंग - ग्रे




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिन अनुकूल रहेगा, साथ ही परिवार में आपके गुणों की सराहना होगी, जिससे खुश रहेंगे। विवाहित लोग एक-दूसरे के प्रति अपने आपसी जुनून को फिर से जगाने वाले हैं। आप अपने प्रेम जीवन के कारण अपने काम में बाधा डाल सकते हैं। आज आपका लकी रंग हरा है। आज पैसों के मामलों में ज्यादा बड़ी-बड़ी बातें न करें। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले व्यापारियों के लिए लाभ के बेहतर अवसर बन रहे हैं। पुराना पैसा अच्छी ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है। आपको किसी भी काम पर धीरे-धीरे आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। कोई भी सलाह मानने से पहले अपने मन की आवाज सुनें। शाम को पार्टनर के लिए समय अवश्य निकालें। तीर्थस्थल की यात्रा पर जाने से आध्यात्मिक शांति मिलेगी। मार्केट में आपकी प्रोपर्टी की डिमांड बढ़ सकती है। शुभ अंक - 11 | शुभ रंग - येलो



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। किसी रिश्तेदार के कारण परिवार में तनाव पैदा हो सकता है। बच्चों की संगति पर नजर रखें। आप अपने साथी के साथ फिर से हनीमून पर जाने की योजना बना सकते हैं। सिंगल राशि के लोगों को अपने पार्टनर से मिले-जुले संदेश मिलेंगे। आज आपके पास आइडिया की कोई कमी नहीं है। पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। व्यापारिक गतिविधियों में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। सरकारी काम अधूरे व छोड़ें। नौकरी से जुड़े लोगों को सहकर्मियों की मदद करनी पड़ सकती है। बुजुर्ग फैमिली मेंबर के होने से घर में रौनक बनी रहेगी। मुश्किल समय में कपल्स एक-दूसरे को सपोर्ट करें। आज अचानक पुराने दोस्तों से मुलाकात संभव है। कॉलेज के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी अच्छे से करें। शुभ अंक - 1 | शुभ रंग - गोल्डन


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा। किसी खास प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के कारण उसका खिताब आपके नाम हो सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन अच्छा रहेगा। सिंगल राशि के लोग डेट पर जाने और लोगों से मिलने के मूड में रहेंगे। आज पैसों के मामले में किस्मत का साथ मिलेगा। अगर आप बिजनेस में किसी से पैसों
का लेन-देन करते हैं तो वह सफल रहेगा। किसी प्रोजेक्ट में निवेश करने के लिए आपको अपनी बचत तोड़नी पड़ सकती है। सरकारी सेवा में लगे लोगों को कोई विशेष ड्यूटी देनी पड़ सकती है। सभी कजिन साथ मिलकर नाइट-स्टे प्लान कर सकते हैं। रिलेशनशिप में थोड़ा नयापन लाने का प्रयास करें। ट्रैवलिंग के दौरान किसी से मामूली मतभेद हो सकता है। घर के लिए कुछ नए अप्लायंस खरीद सकते हैं। शुभ अंक - 9 | शुभ रंग - ब्राउन




मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अपने माता-पिता से कुछ छिपाने की कोशिश करना ठीक नहीं रहेगा। कोई आपके रिश्ते की बात लेकर आपके घर आ सकता है। आपके व्यवहार को देखकर आपका जीवन साथी आपसे खुश होगा। सिंगल लोग नई दुनिया में कदम रखने का फैसला कर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस के मोर्चे पर चीजें योजना के मुताबिक चलती हुई नजर आएंगी। जो लोग अपनी आय बढ़ाने के लिए कोई दूसरा रास्ता तलाश रहे हैं, उनकी सफलता तय है। आपको अपनी योजना को लागू करने के लिए सक्षम स्रोतों और लोगों का सहयोग मिलेगा। करियर में आपको जल्द ही अपनी इच्छा के मुताबिक अवसर मिलने वाले हैं। बुजुर्ग फैमिली मेंबर की सेवा करने से संतुष्टि मिलेगी। पार्टनर के साथ कुछ पसंदीदा एक्टिविटी ट्राई करेंगे। रेगुलर रूटीन से ब्रेक लेकर ट्रिप पर जा सकते हैं। ऑनलाइन स्कैम से सावधान रहने की जरूरत है। शुभ अंक - 6 | शुभ रंग - पीच


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी छोटे बच्चे की कहीं कोई बात आपको पूरे दित खुश रखेगी। घर के कामों को पूरा करने में पड़ोसियों से मदद मिल सकती है। शादीशुदा लोग अपने पारिवारिक जीवन से संतुष्ट रहेंगे। आज पैसों के मामलों में अतिरिक्त सावधानी
बरतें। सुस्त कारोबार आज बेहतर हो सकता है। आज किसी तरह की पूछताछ हो सकती है, इसलिए व्यवसाय क्षेत्र में दस्तावेज पूरे रखें। कठिन काम पूरे होने से आपको लाभ मिल सकता है और करियर में तरक्की देखकर आप खुश होंगे। करियर में कुछ रोमांचक होने वाला है, सरप्राइज के लिए तैयार रहें। दिन में एक बार पूरा परिवार साथ बैठकर भोजन करें। शॉर्ट वैकेशन पर जाने के लिए दिन अच्छा है। नए बिजनेस या स्टार्टअप के लिए जगह ढूंढने में व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक - 9 | शुभ रंग - रॉयल ब्लू




मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके द्वारा तय किए गए ज्यादातर काम पूरे होते बजर आएंगे। अपने जीवनसाथी से संतान प्राप्ति या किसी और दिन दूसरी जगह जावे के बारे में चर्चा करें। प्रेम संबंधों में दुखी लोगों को किसी करीबी से सहयोग मिल सकता है। आज आपका लकी रंग हरा है। आज आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए निवेश के अवसर तलाश सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। रिश्तेदारों के आने से आज का दिन स्पेशल बन जाएगा। कपल्स आपस में अपने फ्यूचर ड्रीम शेयर करें। नई जगह एक्सप्लोर करने से खुशी मिलेगी। रेनोवेशन में देरी होने से बजट भी बढ़ सकता है। शुभ अंक - 17 | शुभ रंग - व्हाइट



कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷