रविवार, 27 अप्रैल 2025

आज 27 अप्रैल ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 27:: 04 :: 2025, रविवार

27 अप्रैल 2025 :  आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और रविवार दिन है। अमावस्या तिथि रविवार देर रात 1 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 19 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही रात 12 बजकर 39 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैशाख अमावस्या है। आज भगवान शिव जी की के साथ-साथ भैरो उपासना भी नियमपूर्वक विधिवत पूजा करते हैं। पार्थिव शिवलिंग की पूजा बहुत श्रद्धा से की जाती है। बटुक भैरव स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं। यह व्रत पुण्य प्राप्ति का सुअवसर देता है। राहु व शनि के बीज मंत्र का जप करें। आज सप्त अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें। शिवलिंग पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। इस माह मंदिरों में भंडारे व अन्न दान की व्यवस्था कराएं। विहंगों को दाना-पानी दें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। चींटी को शक्कर दें। कुत्ते को भी रोटी दें। परम ब्रम्ह शिव साकार व निराकार दोनों हैं। वह किसी भी बड़े कार्य को निर्विध्न रूप से से पूर्ण करवाते हैं। अमावस्या को पीपल की उपासना की जाती है। विहंगों व विशेषकर काग को रोटी खिलाएं। अमावस्या को भैरो उपासना व पितृ दोष के शमन हेतु त्रिपिंडी श्राद्ध करवाने की आज उत्तम तिथि है। आज मन्दिर परिसर में पीपल का पेड़ लगवाएं। 
आज रविवार को सूर्यदेव को अर्घ्य देना न भूलें। पंचांग के अनुसार सूर्य आज मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा भी दिन-रात मेष राशि पर संचार करेगा।




आज का पंचांग: 27 अप्रैल 2025, दिन : रविवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म
महीना       : बैशाख     पक्ष  :  कृष्ण पक्ष
सूर्योदय : 05: 44 AM, सूर्यास्त : 06: 54 PM
तिथि : अमावस्या 01:01 AM तक उपरांत प्रतिपदा
नक्षत्र : अश्विनी 12:39 AM तक उपरांत भरणी
राहुकाल : 04:25 PM से 06:01 PM तक
चन्द्रमा :   मेष राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, बैशाख अमावस्या, सूर्य उपासना दिवस


आज :: 27 :: 04 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप दिनभर नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। आज आपको अपने जीवन साथी की सभी जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान देवा होगा। जीवनसाथी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज आपको पैसों के मामले में किस्मत का साथ मिलेगा। अगर आप अपना खुद का बिजनेस करते हैं तो आपको मार्केटिंग पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने काम का मनचाहा लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको तरक्की के उचित अवसर मिल सकते हैं।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन किस्मत के मामले में मिले-जुले असर वाला रहेगा। आपके लिए अच्छा यही रहेगा कि आप किसी की न सुनें। ससुराल पक्ष से रिश्तों में अगर कोई कड़वाहट थी तो वह भी आज दूर हो सकती है। आपका जीवनसाथी आज आपको किसी धार्मिक कार्य में ले जा सकता है। आज आपका लकी नंबर 2 है। अगर आज आपके मन में किसी गलत तरीके से धन प्राप्ति का विचार है तो उसे अपने दिमाग से निकाल दें तो आपके लिए बेहतर होगा। नए काम और वए बिजनेस डील सामने आ सकते हैं। मशीनरी फैक्ट्री से जुड़े बिजनेस में आपको बहुत अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। करियर से जुड़े अपेक्षित बदलाव देखने के लिए महत्वपूर्ण चीजों पर काम करें।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप अपना दिन दान-पुण्य के कामों में बिताएंगे। पुरानी नकारात्मक बातें आपका वर्तमान खराब कर सकती हैं, सावधान रहें। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आज किसी को दिल देने से पहले अच्छे से सोच लें। आज आपका लकी रंग पीला है। आज आपका लकी नंबर 9 है।आज आप अपनी शान-शौकत और ऐशो-आराम पर कुछ पैसे खर्च कर सकते हैं। जमीन-जायदाद का कोई भी सौदा करते समय आपको पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत होगी। व्यापारियों को किसी समझौते से धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है।




कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। आपकी लापरवाही आपको हंसी का पात्र बना सकती है, सावधान रहें। आज अचानक किसी खास से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको कुछ यादगार अनुभव होंगे। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज पैसों के मामलों में विशेष सावधानी बरतें। सुस्त पड़ा कारोबार आज बेहतर हो सकता है। आज किसी तरह की पूछताछ हो सकती है, इसलिए व्यवसाय के क्षेत्र में दस्तावेज पूरे स्खें। कठिन काम पूरे होने से आपको लाभ मिल सकता है और करियर में प्रगति देखकर आपको खुशी होगी।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास करने का रहेगा। आज आपको सलाह दी जाती है कि किसी का बचा हुआ खाना व खाएं। परिवार का कोई करीबी रिश्तेदार आज आपसे मिलने घर आ सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा सकते हैं। प्रेम जीयन जीने वालों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आपका शुभ अंक 8 है। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सोने-चांदी के व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। कोई नया काम करने से पहले मंदिर में माथा टेकने से आपका आत्मविश्वास बढेगा।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपको दूसरों की बातों पर ध्यान देने से ज्यादा अपने जीवन पर ध्यान देना चाहिए। कोई जानकार व्यक्ति अपने बच्चों के करियर के लिए आपसे अच्छी सलाह ले सकता है। किसी कीमती सामान के चोरी होने का डर हो सकता है। घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। आपमें से कुछ लोग अपने प्रेमी के साथ खास समय बिताएंगे। आज आपका शुभ अंक 9 है। आज पैसों के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरतें। सुस्त कारोबार में आज सुधार हो सकता है। आपको किसी नए शहर में नौकरी के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। कामकाज से जुड़े लोगों को आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता पड़ सकती है।




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको सलाह दी जाती है कि अपने रहस्य दूसरों को न बताएं। अपने स्वार्थ के लिए किसी बच्चे को दूसरे के खिलाफ भड़काने से बचें। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिए कारगर साबित होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्यों में ध्यान लगाएंगे। प्रेम जीवन में आपके लिए कोई बहुत ही सनसनीखेज खबर आ सकती है। आज आपका शुभ अंक 7 है। आज धन लाभ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा। सौंदर्य और फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों का व्यवसाय अच्छा रहेगा। सोच-समझकर और गुप्त रूप से व्यापारिक योजनाओं को आगे बढ़ाएं। करियर में जल्द ही आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर मिलेंगे।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। आपके भाई-बहनों में से कोई घर लौटकर आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। पुराना प्यार फिर से जीवंत होने की संभावना है, रोमांस की शुरुआत हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज आप पैसों से जुड़े भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। अगर आज धार्मिक कार्यों में दान करने का अवसर मिले तो जरूर दान करें। आज व्यापार में हर गतिविधि पर पैनी नजर स्खें। राजनीति में आपको लाभ की स्थिति मिल सकती है। रोजगार की दिशा में काम कर रहे लोगों को आज कोई ऐसी सूचना मिलेगी, जिससे ये प्रसन्न होंगे।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आप काफी भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। किसी बात को लेकर ज्यादा चिंता न करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने किसी दुश्मन से बात करते समय अपने राज न बताएं। सिंगल लोग आज अकेले रहने का आनंद लेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य है। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन देखने को मिलेगा और वे अपने जीवनसाथी से प्यार से बात करेंगे। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज आपके लिए तरक्की के नए द्वार खुल सकते हैं, अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। खाद्य पदार्थों का व्यापार करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में किसी नए ऑफर के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। आज आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा का भरपूर उपयोग करेंगे।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटें या फीकी न पड़ें। अगर आपको गरीबों की मदद करने का मौका मिले तो जरूर करें। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपका पार्टनर नोटिस करेगा कि आप थोड़ा अलग व्यवहार कर रहे हैं। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार धन लाभ होगा। आज पारिवारिक व्यापार में भाई-बहन की मदद ले सकते हैं, यह सहयोग आपके लिए फायदेमंद रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को सावधानी से निपटाने की जरूरत है। प्राइवेट जॉब करने वालों की आज बॉस तारीफ करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई बहुत महत्वपूर्ण कॉल आ सकती है, सावधान रहें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आप दिवभर रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। आपकी वाणी का प्रभाव दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। आपके विरोधी आपसे दूरी बनाए रखेंगे। विवाहित लोगों को आज अपने फालतू मामलों पर नियंत्रण रखना चाहिए, नहीं तो परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज आपका लकी रंग केसरिया है। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज न करें। अपने काम के प्रति निष्ठा बढ़ती नजर आएगी। आपमें से कुछ लोगों का किसी टूर्नामेंट के लिए चयन होने की संभावना है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको अपनी मेहनत और किस्मत के दम पर हर तरह से बेहतरीन मिलेगा। किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना है, सावधान रहें। आपके परिजन आपको खुश रखने के लिए किसी भी हद तक जाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज खुश महसूस करेंगे। आज आपका शुभ अंक 3 है। आज पैसों के मामलों में थोड़ी गोपनीयता बनाए रखने की जरूरत है। अगर आप कोई क्या बिजनेस शुरु करना चाह रहे हैं तो उससे जुड़े लोगों से सलाह जरूर लें। नौकरी से जुड़े लोगों को सावधानी से काम करना होगा।





कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷