25 अप्रैल 2025 : आज वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और शुक्रवार दिन है। द्वादशी तिथि शुक्रवार दोपहर पहले 11 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 12 बाद बजकर 31 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। आज शुक्र प्रदोष व्रत किया जाएगा। प्रदोष व्रत में भगवान शिव जी की उपासना करते हैं। पार्थिव शिवलिंग की पूजा बहुत श्रद्धा से की जाती है। शिवपुराण का पाठ कर सकते हैं। यह व्रत पुण्य प्राप्ति का सुअवसर देता है। नवों ग्रहों के बीज मंत्र का जप करें। आज सात प्रकार के अन्न का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें। शिवलिंग पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। इस माह मंदिरों में भंडारे व अन्न दान की व्यवस्था कराएं। विहंगों को दाना-पानी दें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। चींटी को शक्कर दें। कुत्ते को भी रोटी दें। परम ब्रम्ह शिव साकार व निराकार दोनों हैं। वह किसी भी बड़े कार्य को निर्विध्न रूप से से पूर्ण करवाते हैं। सूर्यास्त से 45 मिनट पूर्व व 45 मिनट के बाद का समय प्रदोष काल होता है। प्रदोष पर्व के प्रदोष काल मे शिव मन्दिर जाकर वहां दीपक जलाएं। वहीं आज शुक्रवार को मां लक्ष्मी एवं माता सन्तोषी की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार सूर्य आज मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा दिन-रात मीन राशि पर संचार करेगा।
आज का पंचांग: 25 अप्रैल 2025, दिन : गुरुवार
युगाब्द : 5127, विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1947 ऋतु : ग्रीष्म
महीना : बैशाख पक्ष : कृष्ण पक्ष
सूर्योदय : 05: 46 AM, सूर्यास्त : 06: 53 PM
तिथि : द्वादशी 11:44 AM तक उपरांत त्रयोदशी
नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा 08:54 AM तक उपरांत उत्तरभाद्रपदा
राहुकाल : 10:41 AM से 12:19 PM तक
चन्द्रमा : मीन राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, प्रदोष व्रत, सेन जयंती
आज :: 25 :: 04 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से समझने का प्रयास करेंगे। आज आपके जीवन में कुछ खुशियाँ दस्तक दे सकती हैं। अगर आप अविवाहित हैं, तो किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। इस राशि के जो लोग विवाहित हैं, उनके दांपत्य जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आज आपका शुभ अंक 6 है। अगर आज आप धन प्राप्त करना चाहते हैं, तो नकारात्मकता का त्याग करें। कारोबारियों को अच्छे ऑर्डर और अनुबंध मिलने की संभावना है जो लाभदायक होंगे। अगर आपका करियर रुका हुआ है, तो यह इस बात का स्पष्ट संकेत हो सकता है कि नई नौकरी की तलाश करने का समय आ गया है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। अपने परिवार और बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं। काम को पूरा करने के लिए आपको सही तरीके की आवश्यकता होगी, शॉर्टकट से बचें। सिंगल लोगों को लव पार्टनर मिलने की संभावना है। विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपका लकी नंबर 3 है। आज आपको बिजनेस में काफी लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप बिजनेस में वए एग्रीमेंट करने का मन बवाएंगे। कामकाजी महिलाओं को कोई छोटा-मोटा उद्योग शुरु करने में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिल सकता है। आज आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज किस्मत पूरी तरह से आपके साथ रहेगी। आज निराशाजनक विचारों को अलविदा कहें। आप अपने आस-पास की परिस्थितियों में कुछ बदलाव महसूस करेंगे। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया दौर आने वाला है। आज की शाम शादीशुदा जीवन में रंगीन हो सकती है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने और उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किस्मत आपका साथ देने वाली है। घर में किसी खास व्यक्ति के आने से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। राजनीति से जुड़े लोग अपने क्षेत्र में दबदबा बनाएंगे। जो लोग शादीशुदा हैं, उनका गृहस्थ जीवन समझादारी से आगे बढ़ेगा। पैसों को लेकर आपको थोड़ा और जिम्मेदार होना चाहिए। शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच लें। खाद्य उत्पादों का व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा। जब तक कोई सहकर्मी आपको चुनौती देने की कोशिश नहीं करता, तब तक काम थोड़ा उबाऊ रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपके मन में सकारात्मक विचार आएंगे। जिन मामलों को निपटाने में आपको परेशानी हो रही है, उन्हें टाल दें। परिवार के लोग आपकी बातों को गलत अर्थ में ले सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के प्रति समर्पित रहेंगे। विपरीत लिंग के लोगों से बातचीत अधिक हो सकती है। आज आपका शुभ अंक 10 है। अहंकार से दूर रहें, अन्यथा आज मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने और उन्हें साकार करने के लिए यह अनुकूल समय है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। सहकर्मी के सामने बॉस की बुराई करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है, सावधान रहें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपकी बुद्धिमत्ता का लोहा कई लोग मातेंगे। बिना किसी चिंता के आगे बढ़ने के लिए पिछली समस्याओं को सुलझाना अधिक जरूरी है। मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, रिश्ते मधुर बनेंगे। आज आपका शुभ अंक 8 है। अपने काम से आपको पैसों से जुड़ी स्थिरता मिलेगी। अगर आप व्यापारी हैं, तो आज आपके व्यापार में कुछ नये बदलाव आयेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपके जीवन में किसी नए व्यक्ति के आने से आप खुद के प्रति सकारात्मक महसूस करेंगे। जो लोग विवाहित हैं, उन्हें कुछ खट्टे-मीठे अनुभव हो सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आज आपका लकी रंग हरा है। श्री लक्ष्मी-वारायण मंदिर में प्रसाद चढ़ाना और उसे गरीबों में बांटना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज आपका लकी नंबर 4 है। अगर आप कुछ पाने की इच्छा रखते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अगर आप बिजनेस में कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो पहले उसके लिए योजना तैयार कर लें। लंबे समय से चल रही प्रॉपर्टी की डील करने में आप सफल हो सकते हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए किस्मत के लिहाज से अच्छा रहेगा, साथ ही सिंगल लोगों को लव पार्टनर मिलने की संभावना है। विवाहित लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। आज धन लाभ की संभावना है, लेकिन आज आपको अधिक मेहनत करनी होगी। अगर आज आपको सफलता प्राप्त करनी है तो ठोस योजना बनाकर काम करें। जमीन-जायदाद का कोई भी सौदा करते समय आपको पूरी तरह सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किसी से अपने दिल की बात कहने के लिए अच्छा दिन है। आप पुराने वाहन को बदलकर नया लेने जा सकते हैं। आप अपनी रचनात्मकता से अपने पारिवारिक जीवन को खुशहाल बनाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्यार को लेकर काफी सतर्क रहेंगे। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज पैसा निवेश करते समय सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में बेहतरीन डील फाइनल हो सकती है। आप कारोबार में नई योजनाओं को लागू कर सकते हैं। कामकाज से जुड़ी एकाग्रता बढ़ने से बड़े काम पूरे होंगे। कोशिश करने वालों को विदेश में नौकरी मिल सकती है।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप ऑवलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। अपनी समस्याओं में जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का सहयोग लें। आप अपने दिल की बात अपने प्रियतम से शेयर कर सकते हैं। विवाहित लोगों को अपने रिश्ते में बहुत अच्छा लगेगा। आज आपका लकी नंबर 8 है। अगर आप किसी आर्थिक समस्या से जूझ रहे थे, तो आज आप उसका समाधान भी निकाल पाएंगे। बिजनेस में की गई आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यस्थल पर चापलूसों और गपशप
करने वालों से सावधान रहें। नौकरीपेशा लोगों को अपने कागजी काम बहुत सावधानी से पूरे करने की जरूरत है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए शुभदिन है। घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। पढ़ाई में बच्चे के अच्छे प्रदर्शन से मन प्रसन्न रहेगा। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। कुछ लोग दूसरी बार शादी करने के बारे में सोचेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने प्रेमी से मिलने के लिए अधिक
उत्साहित रहेंगे। आज आपका शुभ अंक 5 है। व्यवसाय/नौकरी: आज आप अपनी वाणी के बल पर अच्छा धन कमा पाएंगे। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। आज कार्य क्षेत्र में कुछ व्यवधान आने की संभावना है, सावधान रहें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना पड़ सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया है और आपको रोमांस का अवसर मिलेगा। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, सावधान रहें। पढ़ाई के क्षेत्र में आप जो मेहनत कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने वाली है। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को ऊंचा स्खेगा। आज आपका शुभ अंक 7 है। यदि आप किसी संस्था से पैसा उधार लेने की
सोच रहे हैं, तो आज आपको आसानी से मिल जाएगा। व्यवसायियों के लिए अपने वरिष्ठों से व्यापार के विस्तार के बारे में चर्चा करते रहना लाभदायक रहेगा। स्थानांतरण चाहने वाले लोगों को जल्द ही कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता आपके कदम चूमेगी।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷