रविवार, 23 मार्च 2025

आज 23 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::23 :: 03 :: 2025, रविवार

23 मार्च 2025 :  आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और दिन रविवार है। नवमी तिथि आज पूरा दिन और पूरी रात पार कर सोमवार सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। वहीं आज शाम 5 बजकर 59 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। जबकि आज पूरा दिन और पूरी रात पार कर सोमवार भोर 4 बजकर 18 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
मान्यताओं के अनुसार रविवार का दिन हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व रखता है। इसे भगवान सूर्य का दिन माना जाता है, जो शक्ति, समृद्धि और स्वास्थ्य के प्रतीक हैं। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रह का प्रभाव जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला होता है। भगवान सूर्य को रविवार को जीवन, ऊर्जा, और शक्ति के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। सूर्य देव को 'जगत का कर्ता' माना जाता है, क्योंकि वे पृथ्वी पर प्रकाश और ऊर्जा का संचार करते हैं जो जीवन के लिए आवश्यक हैं। यही कारण है कि रविवार का दिन सूर्य पूजा के लिए आदर्श होता है।  
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालता है। सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को मान-सम्मान, सफलता और समृद्धि प्राप्त होती है, जबकि सूर्य का अशुभ प्रभाव जीवन में विघ्न और समस्याओं का कारण बन सकता है। इस दिन विशेष रूप से सूर्य देव की पूजा और व्रत रखने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। सूर्य देव की पूजा से व्यक्ति को मानसिक शांति मिलती है और उसके आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। विशेष रूप से यह दिन उन लोगों के लिए लाभकारी होता है, जिनकी कुंडली में सूर्य का स्थान कमजोर हो। वैसे लोगों को रविवार के दिन भगवान सूर्य को अर्ध्य अवश्य अर्पित करना चाहिये। साथ ही रविवार का व्रत भी करना चाहिये।


आज का पंचांग :   23 मार्च 2025
विक्रम संवत : 2082      दिन : रविवार
शक संवत    : 1946      ऋतु : बसंत
महीना         : चैत्र         पक्ष : कृष्ण पक्ष 
तिथि :  नवमी 
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा 
सूर्योदय : 06: 22 AM,सूर्यास्त : 06: 34 PM
राहुकाल : 05:04 PM से 06:35 PM तक
चन्द्रमा :  धनु राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, सुर्योपासना दिवस


आज :: 23:: 03 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज दिन की शुरूआत अच्छी होगी। छात्रों को आज कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। जिससे करियर में बदलाव आयेगा। अगर आप नया वाहन खरीदने चाह रहे हैं तो उसकी प्लानिंग के लिए आज का दिन शुभ है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये ऑफर मिल सकता है। नियमित खान-पान पर ध्यान देनने की आवश्यकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। भाग्यशाली संख्याः 6, भाग्यशाली रंगः भूरा


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आप एक नई एसोसिएशन या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। आप व्यावसायिक परियोजनाओं में प्रति उत्साही और आश्वस्त हैं अतः आप भविष्य में पूर्ण सफलता प्राप्त कर पाएंगे। यदि कोई कानूनी मामला लंबित है तो आज आपको सफलता मिल सकती है। परिवार और दोस्त खुशी के समय और यादगार अवसरों को मनाने के लिए इकट्ठा होंगे। बच्चे परीक्षा में सफल होंगे जो पूरे परिवार के लिए खुशी की बात है। वित्तीय उपक्रमों और निवेशों की लाभ की ध्वनि आपको प्रसन्नचित रखेगी। भाग्यशाली संख्याः 4, भाग्यशाली रंगः लाल 


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज किसी पुराने दोस्त से संपर्क साधने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपनी वर्त्तमान समस्या को सुलझाने के लिए कोई संतोषजनक समाधान खोजने पडेगें। नव ऊर्जा का संचार होगा। प्रयास सफल होगा। कारोबार की दिशा प्रगति है। कुछ मानसिक चिंता बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार में सामान्यता रहेगी। सामाजिक दायित्व का निर्वाह होगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। हर कार्य मनोबल से करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। परिजनों का व्यवहार अच्छा रहेगा। भाग्यशाली संख्या: 5,भाग्यशाली रंगः हरा 


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालो के लिए आज का दिन लाभ देने वाला है। इस राशि के लोगों को आज धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनियर्स की तरफ से पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा। भविष्य के लिए आज लिया गया खास निर्णय आगे चलकर कारगर साबित होगा। आज आपको अधिक प्रेम और सम्मान मिलेगा। प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। भाग्यशाली संख्या: 4, भाग्यशाली रंगः नीला 


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अच्छे व्यावसायिक अवसर आपके व्यवसाय को बढ़ाने और विस्तृत करने में सहायक सिद्ध होंगे। आप नए क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार होंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और संपत्ति में निवेश कर सकते हैं। बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा प्रर्दशन करेंगे और आप उन पर गर्व करेंगे। परिवार आपका पूर्ण सहयोग करेगा तथा परिवार में सदस्यों के मध्य स्नेही वातावरण बना रहेगा। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे जातकों का आत्मविश्वास उन्हें बीमारी से पार पाने में मदद करेगा और स्वास्थ्य में सुधार संभव है। भाग्यशाली संख्या: 3, भाग्यशाली रंगः नीला 


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके तारे आज आपको असाधारण शक्ति देंगे। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। आज का दिन थोड़ा उबाऊ सकता है, इसलिए कोई रचनात्मक कार्य करके दिन को रोचक बना सकते हैं। अवांछित यात्राएँ थकाऊ साबित होंगी और बेचैनी का कारण बन सकती हैं। नया प्रेम संबंध भी आज शुरू हो सकता है। आपके दिमाग में पैसों को लेकर कोई प्लानिंग चल सकती है। यह दिन शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा। आपको समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलेगी। भाग्यशाली संख्या: 4, भाग्यशाली रंगः लाल 


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आपको किसी अपने से धन की प्राप्ति होगी। जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। इस राशि के लोगों को आज घरों से बाहर निकलने पर सावधानी पूर्वक वाहनों का प्रयोग करना चाहिए। आज घर से बाहर निकलने से पहले घर में किसी कन्या का आशीर्वाद लेकर निकलें तो निश्चित लाभ की प्राप्ति होगी। भाग्यशाली संख्याः 5, भाग्यशाली रंगः पीला 


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यवसाय में उन लोगों के लिए यह एक अनुकूल अवधि है और आप एक नयी साझेदारी में प्रवेश कर रहें हैं। व्यावसायिक और आर्थिक परियोजनाएं उचित विचार और परिश्रम के बाद ही पूर्ण और संपन्न होंगी। आप महत्वपूर्ण लोगो को प्रभावित एवं उनसे संपर्क स्थापित कर पाएंगे। वित्तीय रूप से आज का दिन आपके लिए दिन अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपने खर्च को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। आपके प्रेम संबंध में मधुरता आएगी। आपके आज के दिन माता - पिता से कुछ मतभेद हो सकते है। भाग्यशाली संख्याः 1, भाग्यशाली रंगः नीला 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए निवेश करने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आज आपको कही से किसी नौकरी का ऑफर मिलेगा, किसी को पैसे उधार ना दे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। आप आज कोई भी काम करें तो अच्छे से सोच विचार कर ले, किसी भी काम में सिर्फ फायदा ही ना देखें उससे होने वाले नुकसान को भी देखें। परिजन आपके भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। धन कोष में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता और मानसिक स्थिरता के कारण कार्यसफलता में सरलता होगी। भाग्यशाली संख्या: 5,भाग्यशाली रंगः पीला 

मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन उत्साह पूर्ण रहेगा। आज आपका समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बितेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप पिछले दिनों हुई गलतियों को सुधार कर रूके हुए कामों में आगे बढ़ा सकते है। आज के दिन शारीरिक और भावनात्मक रूप से आपको आराम मिलेगा। आप अपने काम को अधिक समय दे सकेंगे। भाग्यशाली संख्या: 6, भाग्यशाली रंगः सफ़ेद


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
किस्मत आपका साथ देगी और महत्वाकांक्षी परियोजनाएं गति पकड़ सकती है। नए क्षेत्र में उद्यम करते समय अथवा नए सहयोगियों के साथ बातचीत करते हुए अपने शब्दों एव विचारों का चयन खूब सोच-समझ कर कीजिए। आप सामूहिक चर्चा, बैठकों, सम्मेलनों में भाग लें और आसानी से अपने विचार बिंदु को व्यक्त कर पाएंगे। पारिवारिक परिवेश में काफी समय से लंबित कार्य आक पूरे किए जा सकते हैं। परिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी। भाग्यशाली संख्याः 2, भाग्यशाली रंगः पीला 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज पारिवारिक असयोग से मन व्यथित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। व्यक्ति विशेष से धन लाभ की संभावना है। मध्याह्न के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा द्वारा लाभहोगा। प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। आज केजरीवाल दिन आप यदि किसी भी कार्य में हाथ डालेंगे तो वह कार्य अत्यंत लाभकारी साबित होगा। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। भाग्यशाली संख्या: 5,
भाग्यशाली रंगः नीला 



कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

शनिवार, 22 मार्च 2025

आज 22 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::22 :: 03 :: 2025, शनिवार

22 मार्च 2025 :  आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन शनिवार है। आज शीतला अष्टमी का पर्व है। सनातन धर्म में शीतला अष्टमी का व्रत काफी महत्व रखता है। इस व्रत को 'बसौड़ा' के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता शीतला को बासी भोजन का भोग लगाया जाता है। साथ ही मां के निमित्त व्रत रखा जाता है और उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है। मां को लगाए बासी भोग से ही व्रत का पारण होता है। सनातन संस्कृति में यह परंपरा सदियों से निभाई जा रही है।  
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शीतला अष्टमी के दिन माता शीतला का व्रत और पूजन करने से जीवन में खुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही परिवार के सदस्यों को गंभीर बीमारियों से छुटकारा मिलता है। जो भी साधक इस व्रत को करता है, उसे माता शीतला आरोग्य का वरदान देती है। 
आज दिन शनिवार है और संयोग से तिथि भी अष्टमी है जो शनि प्रभावी तिथि है। आज के दिन ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप शुभ फल देगा। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले कुत्ते और गाय को रोटी खिलाने की मान्यता है। इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ शुभ फल देता है। नीले कपड़ों का दान भी शुभ रहेगा। आज शनि महाराज की कृपा और धन योग के प्रभाव से मिथुन सहित 5 राशियों को धन लाभ और मान सम्मान मिलने का योग बना है। आज मिथुन राशि वालों को कमाई के नए स्रोत मिलेंगे। जबकि सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लिए आज का दिन काफी भाग्यशाली रहेगा।
आज सूर्य के उदय होने का समय सुबह 06:23 मिनट है। आज डेढ़ घंटे का राहुकाल लगेगा। आज के दिन पूर्व दिशा में यात्रा करना शुभ नहीं रहेगा। 


आज का पंचांग :   22 मार्च 2025
विक्रम संवत : 2082      दिन : शनिवार
शक संवत    : 1946      ऋतु : बसंत
महीना         : चैत्र         पक्ष : कृष्ण पक्ष 
तिथि : अष्टमी 05:23 AM तक उपरांत नवमी
नक्षत्र : मूल 03:23 AM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा
सूर्योदय : 06: 23 AM, सूर्यास्त : 06: 33PM
राहुकाल : 09:33 AM से 11:03 AM तक
चन्द्रमा :  धनु राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, कालाष्टमी, शीतला अष्टमी


आज :: 22:: 03 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज इनकम कम और खर्च ज़्यादा होगा। आज इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर अचानक खर्च करना पड़ सकता है। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में अड़चने आ सकती हैं। परिवार में कोई मतभेद उभर सकता है। ऐसा होने पर आप परेशान हो सकते हैं। घर की किसी उलझन को सुलझाने के लिए जीवनसाथी से मदद लें । सेहत ठीक रखने के लिए नियमित रूप से पौष्टिक भोजन लें। आज आप जो भी कार्य कर रहे है। उसके बारे में पॉज़िटिव नज़रिया रखें। ऐसा करने से आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। भाग्यशाली संख्याः 1,भाग्यशाली रंगः चन्दन 


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
व्यावसायिक रूप से आप प्रगति करेंगे। अपने कार्यों के लिए कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। आपमें से कुछ लोग एक नए संबंध या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। स्थिर आय आपको बेहतर स्थिति के लिए प्रोत्साहित करती रहेगी। भूमि से संबंधित किसी सौदे को अंतिम रूप दिया जा सकता है। यदि आपकी विवाह योग्य आयु है तो विवाह संबंध तय हो सकता है। पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा और बच्चे बहुत शिक्षा क्षेत्र में अच्छा करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आप छोटी-मोटी बीमारियों का सामना कर सकते हैं। भाग्यशाली संख्याः 8, भाग्यशाली रंगः नीला 


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल हो सकता है। जीवन-साथी का प्यारा बर्ताव आपका दिन खुशनुमा बना सकता है। वित्तीय मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है। किसी करीबी के प्रति प्यार पनप सकता है। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें। किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है। भाग्यशाली संख्या: 5,भाग्यशाली रंगः हल्का लाल


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर कहीं दूर हो सकता है। इस वजह से आपको अचानक नई परेशानियों और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आज लापरवाही ना करें। पानी अधिक पीने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप जोखिम के काम हाथ में लेने से बचें। कोर्ट से जुड़ा कोई मामला आपके फेवर में आ सकता है। आज अगर आप किसी बिज़नेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो अपने जीवनसाथी से मशविरा ज़रूर करें। सामाजिक मोर्चे पर नई निति अपनाने का फायदा नजर आएगा। यात्रा बेहद फायदेमंद रहेगी। भाग्यशाली संख्याः 9,भाग्यशाली रंगः गहरा लाल


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
नए संपर्क और संचार व्यवसाय को एक नवीन दिशा प्रदान कर सकते हैं। आज समय की मांग है कि आप अपना ध्यान व्यावहारिक मामलों की ओर मोड़ें और उन उपायों को अपनाएं जो वित्तीय मामलों में आपको दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। आप अपने लक्ष्यों को वास्तविक जिम्मेदारियों के प्रकाश में स्वीकार करते हुए परिभाषित करेंगे। बहुत सारी गतिविधियां संपन्न हो सकती हैं और यात्रा भी लाभदायक होगी। बच्चों और प्रियजनों के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। आप अपनी सोच और सपने अपने प्रेमी से साझा करेंगे जिससे आपके प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता लाएगा। भाग्यशाली संख्याः 1, भाग्यशाली रंगः गहरा पीला


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। आज अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की जरूरतों के मुताबिक खुद को ढालें। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। अगर आपने सही समय पर ध्यान न दिया तो आपका जीवनसाथी रौद्र रूप धारण कर सकता है। भाग्यशाली संख्या: 5, भाग्यशाली रंगः ग्रे रंग


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अच्छा साबित हो सकता है। आज सभी रूके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आज कुछ नई योजनाओं से आमदनी का अच्छा जरिया आपको मिलेगा। पदोन्नति के अवसर बन सकते है। आज किसी अनुभवी से बात करते समय अपनी भाषा पर कंट्रोल रखें। इस राशि के स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी सब्जेक्ट में आ रही मुश्किलें आज सॉल्व हो जाएगी। भाइयों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। भाग्य आपके साथ है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्यशाली संख्या: 6, भाग्यशाली रंगः हल्का हरा



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। व्यावसायिक रूप से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभसमाचार मिल सकता है। आप अपने विचारों को दूसरों के समक्ष सकारात्मक रूप में प्रस्तुत कर पाएंगे। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय विस्तार की योजना बन सकती है। आप अपने समर्पण और कड़ी मेहनत से दूसरों से आगे रहेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण होगा। भाग्यशाली संख्याः 2, भाग्यशाली रंगः सफ़ेद 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आएगा। विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऐसी कोशिश करें कि उच्च अधिकारियों से विवाद न हो।आप की आलोचनाएं ना हो ऐसे प्रयास करें। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्कता आवश्यक है। धन का अधिक खर्च मानसिक परेशानी देगा। संबंधों में भेद उजागर होने का भय है। विवेकपूर्ण नीति को अपनाना आपके लिए हितकर रहेगा। मेहमानों का आगमन होगा।नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी बुद्धि और सूझ-बूझ की समाज और परिवार में सराहना होगी। अवसर हितकर होंगे। भाग्यशाली संख्याः 7, भाग्यशाली रंगः हरा 


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपको व्यापार के मामलों में अचानक फायदा हो सकता है। आज आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए पदोन्नति संभव है। आज अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रखें जो आपके लिए कारगर साबित होगा। आज बच्चो और परिवार के साथ समय बिता सकते है, शाम को आप अपने परिवार वालो के साथ कोई मूवी देखने जा सकते है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अनावश्यक काम में समय बर्बाद न करें। भाग्यशाली संख्या: 3, भाग्यशाली रंगः नारंगी 


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आपकी अधिकांश योजनाएं पूरी हो सकती है। आज के दिन आपका ध्यान केंद्रित रहेगा और परिश्रमी रहेंगे योजनाओं को सफल बनाने के लिए आप सहकर्मियों का अधिकतम समर्थन पाने के लिए अपनी बातचीत को आगे बढ़ाएंगे। व्यापारी अपनी प्रखर सोच के लिए प्रशंसा एव सम्मान के पात्र बनेंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे और आप संपत्ति या संप्रेषण में निवेश कर सकते हैं। छोटी यात्राओं और पारिवारिक छुट्टी के लिए यह एक अच्छी अवधि है। परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक आनंदमय होगा। सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आप शादी करने पर विचार करेंगे। भाग्यशाली संख्याः 9, भाग्यशाली रंगः बैंगनी 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। नवीन योजनाओं से लाभ होगा। बाहरी लोग आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न करेंगे। व्यावसायिक बाधाएं आएंगी। प्रतिस्पर्धियों संग विवाद के योग हैं। आप अपने प्रिय द्वारा कही गयी बातों के प्रति काफ़ी सम्वेदनशील होंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। व्यापार में नई योजना लागू हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा में अपनी वस्तु संभाल कर रखें। भाग्यशाली संख्या: 3, भाग्यशाली रंगः हल्का पीला


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

शुक्रवार, 21 मार्च 2025

गिरिडीह कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय "विकसित भारत युवा संसद" कार्यक्रम सम्पन्न

राज्य स्तरीय "युवा संसद" हेतु 10 प्रतिभागियों का हुआ चयन

गिरिडीह (Giridih)।  भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 1 द्वारा गिरिडीह कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय “विकसित भारत युवा संसद”कार्यक्रम शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। 
अंतिम दिन "एक राष्ट्र एक चुनाव " विषय पर 60 प्रतिभागियों ने ओजस्वीपूर्ण एवं तथ्यपरक विचार व व्याख्यान प्रस्तुत किया।



निर्णायकों ने विषय से सम्बंधित सारगर्भित, तथ्यपरक व उत्कृष्ट विचार व्यक्त करने वाले दस प्रतिभागियों के चयन राज्य स्तरीय युवा संसद हेतु किया। राज्य स्तरीय युवा संसद हेतु चयनित प्रतिभागियों में श्वेता सिंह, निलेश कुमार मंडल, रिद्धि कुमारी, प्रेरणा कुमारी, सचिन कुमार मिश्र, सूरज कुमार वर्मा, रौनक मिश्र, दीपा कुमारी, संदीप यादव, रवि राज शामिल हैं।

इसके पूर्व दूसरे और अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार, निर्णायक मंडली में शामिल श्री आर.के. महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ मधुश्री सेन सान्याल, सरिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ संतोष कुमार लाल, प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ छोटू प्रसाद, अधिवक्ता अमित सिन्हा, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की सह सचिव डॉ निकिता गुप्ता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 1 के प्रोग्राम ऑफिसर प्रो धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।


युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोड़ना और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस दो दिवसीय जिलास्तरीय कार्यक्रम के अंतिम दिन का मंच संचालन अमित कुमार ने एवं धन्यवाद ज्ञापन सोनू कुमार ने किया। 

कार्यक्रम उपरांत निर्णायक मंडली में शामिल गणमान्य अतिथियों ने सभी युवा प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया। उन्हें भारत के नव निर्माण में अपना बेस्ट देने हेतु प्रेरित किया। साथ ही सभी चयनित प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु एनएसएस के स्वंयसेवकों एवं आगत अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 1 के स्वयंसेवक सुशांत, अनुराग सागर, सुजल कुमार, सजन पाठक, कौशल सिंह, सुधांशु अग्रवाल, रिया सिंह, काजल कुमारी, काजल मंडल,  सलोनी कुमारी, दीपाली कुमारी, पायल कुमारी, लक्ष्मी कमारी, अंकित कुमार, जय राहुल प्रकाश, लाडली परवीन, चांदनी परवीन, जन्नत, दीपावली, विनीता, अंकित आदि की भूमिका सराहनीय रही।

बीएसएफ जवान के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह Giridih)। पचम्बा थाना क्षेत्र के लखारी स्थित एक बीएसएफ जवान के बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने बंद घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ कर घर मे रखे नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य के जेवरात व अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली।



मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ जवान विवेकानंद सिंह फिलहाल ड्यूटी पर तैनात है। जबकि उसके परिवार के अन्य सभी लोग तीर्थस्थल दर्शन करने गए हुए। वहीं उनका छोटा भाई विक्रम सिंह धनवार थाना क्षेत्र के गरडीह स्थित अपने गांव वाले घर पर था। इस दौरान उनका लखारी स्थित घर बंद था। जिसका फायदा उठा चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। गुरुवार की शाम जब उनके पड़ोसियों ने घर का दरवाजा टूटा देखा तो उसकी सूचना बीएसएफ जवान के भाई विक्रम सिंह को दी। घर मे चोरी की सूचना मिलते ही बिक्रम आपने गांव गरडीह से लखारी पहुंचे और घटना कि जानकारी पचम्बा थाना की पुलिस को दी।


बिक्रम सिंह के अनुसार जब पड़ोसियों से उन्हें घर मे चोरी की सूचना मिली तो वह लखारी पहुंचे तो पाया कि घर के मैन गेट का ताला टुटा हुआ था। घर के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि आलमारी खुला था और कमरे में कपड़ो के साथ जेवर के डिब्बे बिखरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी में रखे लगभग एक लाख नगदी समेत लगभग सात आठ लाख का जेवरात की चोरी की है। घटना की सूचना पाकर पचम्बा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंच सारी वस्तु स्थिति से अवगत हुई। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।