रविवार, 16 फ़रवरी 2025

साप्ताहिक राशिफल : 16 फरवरी से 22 फरवरी 2025

किनके चमकेंगे सितारे, किन्हें रहना होगा सतर्क

साप्ताहिक राशिफल :16 फरवरी से 22 फरवरी 2025: इस सप्ताह में कुछ राशियों की आर्थिक व व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी, जबकि कुछ राशियों को सतर्क रहना होगा। यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए लकी तो कुछ राशियों के लिए सामान्य परिणाम वाला साबित होगा। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है।


आइए जानते है इस सप्ताह कैसा रहेगा इन 12 राशियों के जातकों का भाग्य

किनके भाग्य के सितारे चमकेंगे और किन्हें रहना होगा सतर्क


मेष 
यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। किसी पारिवारिक विवाद के कारण इस सप्ताह घर में आपसी मतभेद और तनाव की स्थिति बनी रहेगी। इस सप्ताह आपका कोई डिसीजन आपका विरोध में जा सकता है, जिस कारण आपके लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। इस सप्ताह वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद से बचें। नहीं तो आपको अपने काम के क्षेत्र में नुकसान हो सकता है और आपके विरोधी बढ़ सकते हैं। इस सप्ताह कुछ नए लोगों से मिलना होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि का स्वास्थ्य अभी भी ऊपर-नीचे है। प्रेम-संतान की स्थिति बेहतर है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय चल रहा है। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शत्रु उपद्रव करेंगे लेकिन शमन भी होगा। मध्य बड़ा आनंददायक जीवन गुजारेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। अंत खराब होगा। चोट-चपेट लगने वाला। किसी परेशानी में डालने वाला होगा। थोड़ा बचकर पार करें। लाल वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ होगा।



वृष
यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपका मन कुछ उलझन से भरा रहेगा। कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां के चलते इस सप्ताह आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आपको आर्थिक स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आपको किसी विशेष कार्य के लिए बाहर की यात्रा का योग बन सकता है। पत्नी और बच्चों के कारण इस सप्ताह स्थान का परिवर्तन करना पड़ सकता है। इस सप्ताह परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनते दिखाई देंगे, जिससे परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे।स्वास्थ्य अच्छा नहीं चल रहा है। आपके एकादश भाव में शुक्र व राहु का संयोग बन रहा है, जो कि सही नहीं है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी बेहतर है। व्यापार भी अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में मानसिक स्थिति गड़बड़ रहेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं का संकेत है। मध्य परेशानी भरा रहेगा लेकिन जीत आपकी होगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अंत बहुत आनंददायक होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। एक आनंदित क्षण गुजारेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।


मिथुन 
इस सप्ताह आप कोई नई काम की योजना बना सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का अनुभव महसूस करेंगे। इस सप्ताह आपका कोई विशेष काम पूरा होने से आप और आपका परिवार खुश दिखाई देगा। इस सप्ताह आप कुछ पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकालने में सफल होंगे, जिससे परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस सप्ताह आप किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। जिससे आपको बड़ी आर्थिक मदद भी कार्यक्षेत्र में मिल सकती है, जिस कारण आप किसी नए प्रोजेक्ट के हिस्सा बन सकते हैं। परिवार में इस सप्ताह मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। मिथुन राशि बहुत अच्छा नहीं चल रहा है। शारीरिक थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ जो उतार-चढ़ाव था, वो सुधर चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में गृहकलह के संकेत हैं। सीने में विकार संभव है। मध्य में भावुक होकर कोई निर्णय न लें, नुकसान होगा। अंत में परेशान रहेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। काम विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क 
 यह सप्ताह आप कुछ समस्या फंस सकते हैं। हो सकता है आपका कोई पुराना विवाद उभर कर सामने आए, जिस कारण आपको कुछ परेशानियां महसूस होंगी। इस सप्ताह आप कुछ नया करने का विचार कर रहे है। तो अभी थोड़ा इंतजार करें। कोई भी बड़ा निर्णय परिवार और व्यापार से संबंधित न लें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस सप्ताह पत्नी से कुछ मतभेद की स्थिति बन सकती है जिस कारण परिवार का माहौल खराब दिखाई देगा। इस सप्ताह प्रॉपर्टी वाहन आदि में बड़ा निवेश करने का विचार बन सकता है। इस सप्ताह परिवार में पुराना विवाद खत्म होगा। भाई-भतीजे से तालमेल ठीक रहेगा। यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा। पंच मेष और दश मेष मंगल द्वादश भाव में वक्री गति से चल रहे हैं, इसलिए आपकी सरकारी स्थिति अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम-संतान व्यापार मध्यम है। सप्ताह की शुरुआत में व्यावसायिक क्षति हो सकती है। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य और व्यवसाय दोनों प्रभावित दिख रहा है। मध्य में गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। अंत में विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें शुभ होगा।


सिंह 
इस सप्ताह आपको अपने परिवार के लिए किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। पत्नी और बच्चों के भविष्य को लेकर आप चिंतित और उदास दिखाई पड़ सकते हैं। परिवार में एक वर्ग आपका विरोधी दिखाई देगा। आपका डिसीजन को प्रभावित करने की कोशिश की जाएगी। परंतु आप परिवार और बच्चों के हित में निर्णय ले सकते हैं। इस सप्ताह कुछ नए लोगों से आपका मिलना हो सकता है, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा। साथ ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी सुधर चुकी है। व्यापार भी अच्छा चल रहा है। थोड़ी शुभता की ओर आप आगे बढ़ रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में धन हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। जुबान पर काबू रखिएगा। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलने का पूर्ण योग है। अंत में कलह से बचें, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि का संकेत है। पीली वस्तु पास रखें।


कन्या 
इस सप्ताह आप अपने जीवन शैली में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी नए का के बारे में विचार कर सकते हैं। इस सप्ताह आप किसी बड़ी पार्टनरशिप के हिस्सेदार बन सकते हैं, जिससे आपको आगामी समय में बड़ा प्रॉफिट मिलने के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। परिवार और बच्चों के लिए इस सप्ताह शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा दिखाई पड़ेगा। आप अपने परिवार के साथ यह सप्ताह अच्छा बिताने वाले हैं। इस सप्ताह घर में मेहमानों का आना लगा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। सप्ताह की शुरुआत में ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा, इसलिए बैचेनी, घबराहट बनी रहेगी। मध्य में बेहतर हो जाएगा, लेकिन धन हानि के संकेत हैं। इसका ध्यान रखिएगा। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पराक्रम रंग लाएगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।



तुला 
यह सप्ताह आपका अच्छा रहने वाला है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष काम का मन में प्लान चल रहा है वह इस सप्ताह पूरा होने वाला है, जिससे आपके घर में खुशियों का माहौल दिखाई देगा। इस सप्ताह परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से आपकी यह यात्रा सुखद रहेगी। परिवार में चल रहे आपसी मतभेद दूर होंगे। इस सप्ताह आप अपनी प्रॉपर्टी बेचने का मन बना सकते हैं। साथ ही किसी नए काम में बड़ा इन्वेस्टमेंट करने का विचार मन में आ सकता है।स्वास्थ्य अच्छा। लेकिन थोड़ा सा नकारात्मक रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। जीवन में कई ऑप्शन बने हुए हैं। बहुत तरह के दिमाग जा रहे हैं, वो थोड़ा विचलित करेगा। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा संभव है। मध्य में सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। अंत में धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। हरी वस्तु पास रखना आपके लिए शुभ है।


वृश्चिक 
इस सप्ताह आप किसी विशेष काम को लेकर चिंतित रह सकते हैं। सप्ताह चिंताओं से भरा रहेगा, जिस करण आपके स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस होगी। परिवार और व्यवसाय को लेकर चिंता बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। इस सप्ताह कहीं बाहर घूमने जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। नहीं तो दुर्घटना के योग बन सकते हैं। किसी बड़े काम को लेकर अपने किसी मित्र से आर्थिक मदद मांग सकते हैं। वाणी पर काबू रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान सुधर चुका है। व्यापार अच्छा। धन का आगमन बढ़ रहा है। सप्ताह की शुरुआत में आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। मध्य में खर्च की अधिकता होगी। अज्ञात भय सताएगा। अंत में भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। शुभ संकेत। पीली वस्तु पास रखें।


धनु 
यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। परिवार में अपनों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। साथ ही काम अधिक होने के कारण आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। इस सप्ताह आप किसी नए कार्य का प्लान मन में बना सकते हैं। साथ ही इस काम के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। इस सप्ताह पत्नी और बच्चों से कुछ बातों को लेकर मतभेद की स्थिति दिखाई पड़ेगी। परिवार में किसी व्यक्ति की नौकरी लग सकती है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में इस सप्ताह आपका विरोध हो सकता है, जिस कारण आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी से बचें। नए व्यापार की शुरुआत न करें। व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मध्य में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। अंत में मानसिक परेशानी बनेगी। खर्च की अधिकता होगी। पीली वस्तु पास रखें।


मकर 
इस सप्ताह आपका समय अच्छा रहने वाला है। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप किसी विशेष काम के लिए प्रयास कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। इस सप्ताह कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिलने से आपके कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। साथ ही घर में मेहमानों का आना होगा। इस सप्ताह आपके परिवार में चल रहा कोई पुराना विवाद हमेशा के लिए खत्म हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। साथ ही परिवार के अंदर एक पॉजिटिव माहौल देखने को मिलेगा। इस सप्ताह माता-पिता परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान व व्यापार मध्यम है। सप्ताह की शुरुआत में भाग्य पर भरोसा करके कोई काम न करें। यात्रा से बचें। मध्य में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। अंत में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का परम सुख मिलेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। काली जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।


कुंभ 
इस सप्ताह आपका कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होने वाला है। इस सप्ताह पत्नी और बच्चों का सहयोग कार्यक्षेत्र में आपको मिलने वाला है। साथ ही आपका मन नई ऊर्जा से भरा दिखाई देगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। इस सप्ताह आपके ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे आप अपनी जरूरत को पूरा कर सकते हैं। इस सप्ताह किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे सफलता का मार्ग खुलेंगे। कुंभ राशि की स्थिति अच्छी है। सरकारी तंत्र से सुधर चुका है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। मध्य सामान्य हो जाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अंत में व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। सूर्य को जल देते रहें।


मीन 
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी अपनों के सहयोग से आप नया मकान खरीदने का मन बना सकते हैं। इस सप्ताह आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने का विचार कर सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी। परिवार को लेकर यह सप्ताह ठीक रहेगा, परंतु किसी विवाद के चलते आपसी मतभेद की स्थिति बनी रहेगी। इस सप्ताह आप अपनी फैमिली को लेकर कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं। साथ ही बच्चों की पढ़ाई आदि को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। पुराना कोई विवाद खत्म होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह वाहन आदि खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे। प्रेम-संतान की स्थिति में उतार-चढ़ाव है। व्यापार अच्छा है। सप्ताह की शुरुआत में खुद के स्वास्थ्य में और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्य में चोट-चपेट लगने का संकेत है। अंत सामान्य हो जाएगा। भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। भगवान शिव का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।





आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::16 :: 02 :: 2025 रविवार

16 फरवरी 2025 : आज पवित्र फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन रविवार है। भगवान भास्कर जी के निमित्त व्रत रखें। परम पिता परमेश्वर भगवान शिव व सूर्य की उपासना करें।, यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री शिवपुराण का पाठ करें। फलों व तिल का दान करें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र के 03 पाठ से सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान भोलेनाथ के नाम का मानसिक जप करें। दान पुण्य करें। सूर्य पिता का कारक ग्रह है। आज पिता की किसी भी बात की अवज्ञा ना करें। आज लाल वस्त्र व धन का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है। इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होगा। ब्रम्ह मुहूर्त में सूर्य को जल अर्पित करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होगी। आज हो सके तो रूद्राभिषेक करें। आज गायत्री मंत्र का जप भी बहुत पुण्यदायी होगा। आज द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बने हैं। इस दिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्थी तिथि, हस्त नक्षत्र, धृति योग, बव करण, पश्चिम का दिशाशूल और कन्या राशि का चंद्रमा है। आज द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी के दिन व्रत रखकर गणेश जी और चंद्र देव की पूजा करते हैं। गणपति पूजा सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग में है। गणेश जी को अक्षत्, चंदन, फूल, फल, दूर्वा, धूप, दीप, नैवेद्य आदि अर्पित करें. मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी की व्रत कथा सुनें और पूजा का समापन गणेश जी की आरती से करें. रात के समय में चंद्रोदय होने पर जल में कच्चा दूध और सफेद फूल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। फिर पारण करके व्रत को पूरा करें। 
आज द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी को रविवार व्रत भी है। सुबह में करने के बाद सूर्य देव का जल चढाएं। उस जल में गुड़, लाल फूल और लाल चंदन मिला लेना चाहिए। सूर्य को जल देते समय उनके किसी एक मंत्र का उच्चारण करें। उसके बाद गायत्री मंत्र का जाप कर सकते हैं। यदि रविवार व्रत रखते हैं तो आपको नमक से परहेज करना है। शाम के समय में मीठा भोजन करें। यदि कुंडली में सूर्य को मजबूत करना है तो अपने पिता का सम्मान करें और रोज सेवा करें। इसके अलावा रविवार के दिन लाल रंग के कपड़े पहनें। लाल कपड़ा, केसर, लाल रंग के फल, फूल, गुड़, घी, सोना, तांबे के बर्तन आदि का दान करें।



आज का पंचांग: 16 फरवरी 2025, रविवार, 
विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, मास : फाल्गुन, पक्ष : कृष्ण पक्ष, तिथि : चतुर्थी  02:16 AM तक उपरांत पंचमी, ऋतु : शिशिर, नक्षत्र : हस्त 04:31 AM तक उपरांत चित्रा, सूर्योदय : 07:02 AM, सूर्यास्त : 06: 19 PM, राहुकाल : 04:54 PM से 06:19 PM तक, चन्द्रमा :  कन्या राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, द्विजप्रिय संकष्टी गणेश चतुर्थी



आज :: 16:: 02 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। निश्चित ही घर में खुशियां आएगी। पारिवारिक परेशानियां खुद-ब-खुद दूर होंगी। आज कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। जॉब में प्रमोशन के नए अवसर प्राप्त होगें। सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं।  भाग्यशाली अंकः 1,भाग्यशाली रंगः सुनहरा


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जीवन-साथी की सेहत को ठीक तरह से ध्यान दिए जाने और देखभाल की ज़रूरत है। आपकी गैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। अपने जीवन-साथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का ख़तरा है। उपहार/भेंट वगैरह भी आज आपके प्रिय का मूड बदलने में नाकाम रहेंगे। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाखुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 3,भाग्यशाली रंगः गुलाबी


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। अपनो से ही पीडा मिल सकती है। विरोधी परास्त होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार व सम्मान के योग है। स्वास्थ्य व प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायी होगी। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है।
भाग्यशाली अंकः 7, भाग्यशाली रंगः भुरा


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन परिवार के साथ फंक्शन में बीतेगा। रिश्तेदारों का आना-जाना घर में लगा रहेगा। राजनीति में आप सक्रिय भूमिका निभाएंगे। जिससे लोग आपकी तारीफ करेंगे। आज यात्रा ज्यादा होने से थकान महसूस करेंगे। कलाकारों के लिए दिन अच्छा रहेगा। उनकी कला की तारीफ होगी। इंजीनियरिंग के छात्रों को किसी कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। जरूरी चीजों की खरीदारी में आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। जरुरतमंद को भोजन खिलाएं। आपको खुशियां मिलेगी। भाग्यशाली अंक: 9, भाग्यशाली रंगः काला


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपको अपना अतिरिक्त समय अपने शौक़ पूरे करने या उन कामों को करने में लगाना चाहिए, जिन्हें करने में आपको सबसे ज़्यादा मज़ा आता है। आज आपका सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फ़रमाएँ। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। भाग्यशाली अंक: 5,भाग्यशाली रंगः हरा


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप नौकरी व व्यवसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थिति रहेंगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। विरोधियों पर विजय की अनुभूति के साक्षी बनेंगे। मनमुटाव से बचें। शिक्षा में प्रगति होगी। माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। फालतू कामों व बातचीत में समय नष्ट करने से बचें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाइयों एवं बहनों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी। अध्ययन में रुचि जगेगी। भाग्यशाली अंक: 2, भाग्यशाली रंगः सफेद



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज बाहर का मौसम अच्छा होने के कारण आपका पूरा समय बाहर ही बितेगा। बिजनेस में बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। छात्रों को पढ़ाई में काफी मेहनत करने की जरूरत है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा से शुभ फल मिलेगा। प्राइवेट जॉब करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आपका आर्थिक फक्ष मजबूत रहेगा। चन्दन का तिलक लगाकर घर से निकलें। मन को शांति मिलेगी। भाग्यशाली संख्या: 8,भाग्यशाली रंगः गुलाबी


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पेट के रोगों, ख़ास तौर पर गैस, के मरीज़ों को तले और वसा-युक्त आहार से दूर रहने की ज़रूरत है। इससे उनकी दिक़्क़त बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। अपनी दीवानगी को क़ाबू में रखें, नहीं तो यह आपके प्रेम-संबंध को मुश्किल में डाल सकती है। अगर आप सही लोगों को अपनी क्षमताएँ और प्रतिभा दिखाएंगे, तो जल्दी ही लोगों की निगाहों में आपकी नयी और बेहतर छवि होगी। भाग्यशाली अंक: 3,भाग्यशाली रंगः पीला
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज कुछ कीमती सामान खोने का डर है। इसलिए अपने जरूरी सामान को संभाल कर रखें। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। आज आपका जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। झुंझलाहट से बचने के लिए शांतचित्त रहें। आज आप स्वयं को भीड़ में आगे लाने की कोशिश न करें, तो बेहतर रहेगा। बल्कि आप दूसरों को आगे आने के लिए प्रेरित करें। खुद आगे आने की कोशिश करेंगे, तो दूसरे आप पर आसानी से हावी हो जाएंगे। भाग्यशाली अंक: 9, भाग्यशाली रंगः केसरिया



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस से डांट पड़ सकती है। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ेगा | आज किसी भी बात पर जल्दी से गुस्सा करने से बचें। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन शुभ है। सामाजिक कार्यों को लेकर आपके आस-पास के लोग आपकी तारीफ कर सकते है। लवमेट के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। अपने इष्ट देव को फूल चढ़ाएं। हर कष्ट दूर होगा। भाग्यशाली अंक: 8, भाग्यशाली रंगः आसमानी


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। लोगों के साथ ठीक तरह से पेश आएँ, ख़ास तौर पर उनके साथ जो आपसे प्यार करते हैं और आपका ख़याल रखते हैं। गर्लफ्रेण्ड/बॉयफ्रेण्ड से धोखा मिल सकता है। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाक़ई तसल्ली होगी। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। जीवनसाथी की ख़राब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 1, भाग्यशाली रंगः सफेद


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज कार्यक्षेत्र में अचानक विवाद हो सकता है। भावुक होने से बचें। जीवनसाथी के साथ आज आप भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। मकान खरीदने या बनाने के मामले में आप पार्टनर की राय को नज़रअंदाज़ ना करें। आने वाले खर्चों के प्रबंध को लेकर आपको मिल जुलकर आगे बढने का प्लान बनाना होगा। आज आपका समय बहुत अच्छा चल रहा है। आज आपके दुश्मन शांत रहेंगे। संपत्ति को लेकर बड़े सौदे हो सकते हैं। आज आपको रोममर्रा के काम से फायदा मिल सकता है। परिवर्तन से लाभ होगा। रूके हुए काम समय से पूरे होंगे। किसी की मदद करने का मौका मिल सकता है। भाग्यशाली अंक: 5,भाग्यशाली रंगः पीला


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷