रविवार, 9 फ़रवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::09 :: 02 :: 2025 रविवार

09 फरवरी 2025 : आज परम पवित्र माघ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और रविवार दिन है। पूर्व जन्म के पापों के निवारण हेतु यह भगवान विष्णु के निमित्त पावन व्रत एकादशी का पारण है। भगवान भास्कर जी की उपासना करें। अन्न व गुड़ का दान करें, रविवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 03 पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। श्री आदित्यहृदय स्तोत्र के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। भगवान सूर्य जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। अन्न-वस्त्र का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है, पुण्य की प्राप्ति होती है। विष्णु उपासना से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। गायत्री मन्त्र का जप करें। घर मे हवन करें। आज रवि प्रदोष व्रत है। रवि प्रदोष व्रत की पूजा का मुहूर्त 9 फरवरी की शाम 7 बजकर 25 मिनट से लेकर 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। ये प्रदोष काल समय है और इसी समय पर प्रदोष व्रत की पूजा की जाती है।



आज का पंचांग: 09 फरवरी 2025, रविवार, 
विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, मास : माघ, पक्ष : शुक्ल पक्ष, तिथि : द्वादशी तिथि 07:25 PM तक उपरांत त्रयोदशी, ऋतु : शिशिर, नक्षत्र : आद्रा 05:52 PM तक उपरांत पुनर्वसु, सूर्योदय : 07:06 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 15 PM सायं, राहुकाल : 04:51 PM से 06:15 PM तक, चन्द्रमा : मिथुन राशि पर संचार करेगा। 
व्रत-त्यौहार : रवि प्रदोष व्रत


आज :: 09:: 02 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अपना काम किसी और पर न छोड़ें। राजनीति में काम करने वाले लोगों को थोडा सावधान रहना होगा। आप अपने घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं। आईटी सेक्टर से जुड़े लोग प्रमोशन मिलने से काफी खुश होंगे। आपको अपने काम में लापरवाही नहीं करनी है। भाग्यशाली अंकः 5, भाग्यशाली रंगः हल्का लाल


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने काम में बिल्कुल भी लापरवाही न करें। आपको कुछ नए लोगों का सहयोग मिलेगा। आपको अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको धैर्य और हिम्मत के साथ अपने काम को निपटाने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अनुभवों का पूरा लाभ मिलेगा। भाग्यशाली अंक: 5, भाग्यशाली रंगः हल्का हरा


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। आपको अपनी ऊर्जा का सही काम में इस्तेमाल करना चाहिए। आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी। अपनी दिनचर्या को बेहतर रखने का प्रयास करें। व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे। भाग्यशाली अंक: 4,भाग्यशाली रंगः हल्का पीला



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों को किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आप अपने दोस्त के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। अगर आपकी कोई प्रॉपर्टी डील अटकी हुई थी तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी। आपको अपने काम की योजना बनाकर आगे बढ़ने की जरूरत है। घूमते-फिरते कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। भाग्यशाली अंकः 6, भाग्यशाली रंगः सफेद


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
करियर के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार के कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। भाई-बहन आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। आपकी तरक्की के रास्ते में आ रही रुकावटें दूर होंगी। आपको किसी पारिवारिक मामले को शांति से सुलझाना होगा। आपको स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका मन दूसरे कामों में लगेगा। भाग्यशाली अंकः 3, भाग्यशाली रंगः बैंगनी


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास करने का रहेगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ गलतफहमियाँ उत्पन्न हो सकती हैं, जिन्हें दूर करने का आपको पूरा प्रयास करना चाहिए। आप अपने घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान ला सकते हैं। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को कोई अच्छी सफलता मिलेगी। आपको कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी किसी से शेयर नहीं करनी है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। भाग्यशाली अंक: 3, भाग्यशाली रंगः हल्का लाल


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत वाला रहेगा। आपको कोई पैतृक संपत्ति मिल सकती है। अगर आपके परिवार का कोई सदस्य दूर रह रहा है तो वह आपसे मिलने आ सकता है। आपको परिवार के बुजुर्गों का पूरा ख्याल रखना होगा। अगर आपको कोई तनाव है तो उससे भी आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने मन में नकारात्मक विचार रखने से बचना होगा। अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास करें। भाग्यशाली अंक: 6, भाग्यशाली रंगः हल्का हरा


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई सफलता मिल सकती है। आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर होंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपका जीवनसाथी आपको निवेश को लेकर कोई सलाह दे सकता है, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आप छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती में कुछ समय बिताएंगे।
भाग्यशाली अंक: 8, भाग्यशाली रंगः हल्का नीला
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारी से भरा रहने वाला है। अगर विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो उन्हें इसमें अच्छी सफलता मिलेगी, लेकिन अगर आप अपने आलस्य पर काबू पाकर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों के प्रयास थोडे तेज होंगे। किसी बात को लेकर आप तनाव में रह सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। भाग्यशाली अंक: 5, भाग्यशाली रंगः गौरा



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों को आज योजना बनाकर काम करना होगा। व्यापार में आपकी आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आप अपनी कला से अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको बेवजह किसी से बहस करने से बचना होगा। कोई नया काम शुरू करने के लिए आप अपने पिता से सलाह ले सकते हैं।
भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंगः नीला



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों को आज महिला मित्रों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी तरह के बाद-विवाद में न पड़ें। पूजा-पाठ में आपकी काफी रुचि रहेगी, जिसे देखकर परिवार के लोग भी खुश होंगे। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके आगे बढ़ना होगा, तभी आप कोई बड़ा लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। आपको अनावश्यक खर्चों पर ध्यान देने से बचना होगा। आप अपने घर का नवीनीकरण करवाने में भी अच्छा पैसा लगाएंगे। भाग्यशाली अंक: 8, भाग्यशाली रंगः पीला


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आप कुछ नए अनुबंध स्थापित करेंगे। आप अपनी मेहनत से नई पहचान बनाएंगे। आपके बॉस आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत करेंगे। आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। घर में विवाह योग्य सदस्य के लिए कोई बेहतर प्रस्ताव आ सकता है, जिसे परिवार के लोग तुरंत मंजूरी दे सकते हैं। आपके दोस्तों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। भाग्यशाली अंकः 4,भाग्यशाली रंगः हल्का नीला

 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

 

शनिवार, 8 फ़रवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::08 :: 02 :: 2025 शनिवार

08 फरवरी 2025 : आज परम पवित्र माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवर दिन है। आज जया एकादशी व्रत है। ये व्रत विष्णु जी व लक्ष्मी जी को समर्पित बहुत ही पुण्यदायी व्रत माना जाता है। कहते हैं ये व्रत रखने से मनुष्य को अपने सभी पापों से छुटकारा मिल जाता है। पंचांग अनुसार आज जया एकादशी तिथि रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी इसके बाद द्वादशी तिति लग जाएगी। ज्योतिष अनुसार आज श्री रामचरितमानस का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। माता गंगा की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। भगवान कृष्ण जी के नाम का मानसिक जप करें। आज गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान व दान पुण्य करें। अन्न-वस्त्र का दान बहुत ही पुण्यदायी होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है। विष्णु उपासना से मनोवांछित फल मिलते हैं तथा सभी पाप नष्ट होते हैं व आपका आध्यात्मिक मार्ग प्रशस्त होता है। नदी के तट पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रूद्राभिषेक करें। भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें। आध्यात्मिक सतसंग का आनन्द लें। आज सायंकाल हवन करें । परिवार के लोग मिलकर भगवन्नाम संकीर्तन करें। 




आज का पंचांग: 08 फरवरी 2025, शनिवार, 
विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, मास : माघ, पक्ष : शुक्ल पक्ष, तिथि : एकादशी तिथि 08:16 PM तक उपरांत द्वादशी, ऋतु : शिशिर, नक्षत्र : नक्षत्र म्रृगशीर्षा 06:07 PM तक उपरांत आद्रा,  सूर्योदय : 07:07 AM प्रातः सूर्यास्त : 06: 14 PM सायं, राहुकाल : 09:54 AM से 11:17 AM तक, चन्द्रमा : मिथुन राशि पर संचार करेगा। व्रत-त्यौहार : जाया एकादशी



आज :: 08:: 02 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपके जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे। मेहनत से कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी। आज धन-लाभ होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रपोज डे पर आपके प्रेम संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
भाग्यशाली अंकः 1, भाग्यशाली रंगः पीला


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग बन रहें है। बिजनस में नए प्रयोग करने से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। किसी तरह की कोई चुनौती आपके सामने आ सकती है। आज आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे, नौकरी करने वाले लोगों की भी सीनियर्स द्वारा प्रशंसा होगी। आज आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ने वाले हैं। विधार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। आपकी राशि में चल रहे चंद्रमा प्रपोज डे को और रोमांचक बनाएंगे। भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंगः हरा


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आप खुद को साबित करके दिखा देंगे। किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। परिवार का स्नेह अच्छा मिलने वाला है, आप सबके चहेते हैं, इसलिए आपकी सारी फरमाइशें माता-पिता पूरी करेंगे। अपने ऊपर से काम का बोझ किसी से शेयर कर थोड़ा हल्का महसूस कर पाएंगे। लव लाइफ में रोमांच का अहसास होगा।
भाग्यशाली अंक: 6,भाग्यशाली रंगः चंदन



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफल हो जाएंगे। किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें। आज आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा। अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ आज हासिल होगा। महिलाओं का दिन घर के कामों में बीतेगा। लव लाइफ में संयम से काम लेंगे तो प्रपोज डे आपके लिए भी बेहतर होगा। भाग्यशाली अंकः 1,
भाग्यशाली रंगः गोरा


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। मन में शांति रहेगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की परेशानी का हल निकलेगा। रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। आपकी सलाह पर चलकर कोई पढाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम पाने वाला है। भाग्यशाली अंकः 5,भाग्यशाली रंगः हरा


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। आपकी छवि और अधिक मजबूत होगी। संपर्क और संबंधों से लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अपनी प्रॉपर्टी की किसी भी जानकारी को गुप्त रखना बेहद जरूरी होगा। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रुचि रहेगी। नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें। साथी से प्यार का इजहार लव लाइफ को रोमांचक बनाएगा। भाग्यशाली अंक: 3, भाग्यशाली रंगः लाल



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। लौह-धातु के कारोबार करने वालों के लिए समय अच्छा है। आपको आर्थिक रूप में अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। लव लाइफ में आप साथी को हैरान कर सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 9, भाग्यशाली रंगः लाल


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा। कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएंगे। किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकतें है। जरुरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा। संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी। ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे। संयम और समझदारी से प्रपोज डे को यादगार बना सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 6,
भाग्यशाली रंगः सफेद
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज बड़ों से सम्मान और सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तेज हो सकती है। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। छात्रों को आज परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। भाग्यशाली अंक: 6,
भाग्यशाली रंगः सफेद



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरु कर सकते हैं। उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी, नौकरी हो या व्यवसाय आज अच्छी सफलता मिलेगी। अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें। भाग्यशाली अंक: 3, भाग्यशाली रंगः हल्का पीला



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। घर से कुछ मीठे खाकर निकलने से आपके सारे काम बनेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आज आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेन-देन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। भाग्यशाली अंक: 9, भाग्यशाली रंगः गहरा लाल


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। यह समय आपके लिए ऊर्जादायक रहेगा। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरूरत होगी। आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है और कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा।भाग्यशाली अंकः 1,भाग्यशाली रंगः लाल


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷