रविवार, 22 दिसंबर 2024

देश भर के कलाकारों का गिरिडीह में होगा जुटान मार्च में

20 से 23 मार्च 2025 तक गिरिडीह मे होगा चार दिवसीय नाटक व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

रंगकर्मियों के अभिनय और संस्कृतिकर्मियों के नृत्य की थिरकन से चार दिनों तक झूमेगा गिरिडीह


गिरिडीह (GIRIDIH)।  सांस्कृतिक संस्था कला संगम द्वारा आगामी 20 से 23 मार्च 2025 तक गिरिडीह के सवेरा सिनेमा हॉल में चार दिवसीय अखिल भारतीय नाटक, लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह निर्णय संस्था के अध्यक्ष प्रकाश सहाय की अध्यक्षता में ईश्वर स्मृति भवन में सम्पन्न हुई बैठक में लिया गया। कार्यक्रम के दौरान देश-भर के चुने हुए 15 कलाकारों को स्व दिगम्बर प्रसाद की स्मृति में नाट्य श्री और कला श्री की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा।

साढ़े सात लाख रुपए का बजट पारित

बता दें कि कला संगम द्वारा झारखण्ड अलग राज्य गठन के बाद पहले राज्य स्तरीय फिर अखिल भारतीय स्तरीय नाटक व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की तरह अखिल भारतीय स्तर का यह आयोजन इस वर्ष भी काफी धूमधाम से अयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष बिनय बक्शी ने इस वर्ष के आयोजन हेतु साढ़े सात लाख रुपए का बजट रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। 


कला संगम की पहचान है यह आयोजन : राजेन्द्र बगेड़िया

बैठक को सम्बोधित करते हुए संस्था के संरक्षक राजेन्द्र बगड़िया ने कहा कि यह कार्यक्रम कला संगम की पहचान है। हमलोगों ने शिमला में जाकर अपना परचम लहराया है। अब कला संगम का देश भर में नाम है। हमें उस गरिमा को बनाए रखने की जरूरत है। संरक्षक अजय कुमार सिन्हा मंटू तथा डॉ विकास लाल ने कहा इस बार अच्छे-अच्छे नाटकों तथा झारखंड के मशहूर लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किये जायेंगे। 

वहीं अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने आपसी सामंजस्य स्थापित कर पूरी सक्रियता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों को जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम की सफलता बनाने अपना आर्थिक योगदान देने की अपील किया। बैठक में राजीव कुमार सिन्हा एवं कृष्ण कुमार सिन्हा ने अपना विचार रखते हुए विजेता कलाकारों को इस वर्ष भी नकद व शिल्ड देकर सम्मानित करने की बातें कही। वहीं अंजनी कुमार सिन्हा ने कहा कि नाटक प्रतियोगिता स्व जगदीश प्रसाद कुशवाहा की स्मृति में जबकि नृत्य प्रतियोगिता स्व उमा रानी ताह की स्मृति में समर्पित करने की बातें कही।

बैठक में थे उपस्थित 

बैठक में मुख्य सलाहकार विशाल आनंद, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, संगीत प्रभारी अरित चंद्र, नाटक प्रभारी नीतीश आनंद, शुभम कुमार, कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, शिलधर प्रसाद, सह सचिव सुजय गुप्ता, राजेश सिन्हा, रविश आनंद, बिनय बक्शी, अजय कुमार, अनिल चंद्रवंशी, कविंद्र भट्टाचार्य, इंद्रजीत आदि उपस्थित थे।


बैठक के दौरान सौंपी गयी जिम्मेवारी 

बैठक के दौरान देश भर के कला टीमों को आमंत्रित करने हेतु सचिव सतीश कुन्दन को अधिकृत किया गया। सचिव ने कहा कि नाटक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 10 जनवरी से प्रवेश फार्म उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका अंतिम तिथि 31 जनवरी होगा।

वहीं संस्था के मुख्य संरक्षक उपायुक्त तथा संरक्षक अनुमंडल पदाधिकारी से शिष्टाचार भेंट करने हेतु  अंजनी कुमार सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा, मदन मंजर्वे, राजेश सिन्हा एवं सतीश कुन्दन को जिम्मेवारी सौंपी गयी। जबकि नाटक व नृत्य प्रतियोगिता के प्रायोजक से वार्ता के लिए पंकज कुमार ताह, अंजनी कुमार सिन्हा, शिवेन्द्र कुमार सिन्हा एवं सतीश कुन्दन को जिम्मेदार दी गई।

डालमियानगर की प्रतियोगिता में शामिल होगी संस्था

बैठक के दौरान कला संगम के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा डालमियानगर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय नाटक प्रतियोगिता में कला संगम की टीम भी शामिल होगी। उक्त प्रतियोगिता में कला संगम द्वारा भुवनेश्वर दर भुवनेश्वर का नाटक मंचन करने का निर्णय लिया गया।

आज का राशिफल, कैसा होगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::2व :: 12 :: 2024, रविवार

आज का पंचांग:: 22 दिसम्बर 2024, रविवार, विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 8, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि सप्तमी दोपहर 2:32 तक तदनन्तर अष्टमी, नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी, सूर्योदय 7:27am, सूर्यास्त 5:26pm, राहुकाल सायं 4:30 से 6:00 तक


आज :: 22 :: 12 :: 2024 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप प्रसन्न रहने वाले हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। दूसरों की भलाई और सेवा में लगे रहेंगे। लेकिन लोग इसका महत्व आपको नहीं देंगे। ठण्ड से बचने का प्रयास करें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
घर के लोगों के व्यवहार से आपको परेशानी होगी। आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना होगा। बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ होगा। बहुमूल्य सम्पत्ति को खरीदने का विचार बनायेंगे। भविष्य को लेकर बड़ा व महत्वपूर्ण निर्णय न लें। दिखावे और आडम्बर युक्त व्यवहार से आपको बचना चाहिये।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। व्यवसाय में उत्तम डील प्राप्त हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति विश्वास बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। विवाहादि मंगल कार्यों को लेकर घर में चर्चा हो सकती है।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
गृहस्थ जीवन थोड़ा उथल-पुथल भरा हो सकता है। अपनी जीवनशैली को सन्तुलित रखें। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। भारी और अत्यधिक गरम भोजन का सेवन तुरन्त न करें। इससे आपको पाचन व एसिडिटी की समस्या हो सकती है।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आप अपनी स्किल्स में काफी सुधार करेंगे। नजदीकी मित्रों के साथ पार्टी कर सकते हैं। सही दिशा में किये गये कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। मौजमस्ती और खेलकूद में विशेष रुचि ले सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से काफी सन्तुष्ट रहेंगे।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार में अचानक गिरावट आने की आशंका है। सम्वेदनशील विषयों को लेकर मन व्यथित होगा। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आये। काम करने के दौरान अपने मन को शान्त रखें। सेहत को लेकर अपने चिकित्सक से परामर्श कर सकते हैं।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
दिन का शुरुआती भाग आपके लिये शुभ रहेगा। आप दूसरों पर अपने व्यक्तित्व की छाप डाल पायेंगे। मार्केटिंग सम्बन्धी कार्यों में काफी लाभ होगा। बच्चों को अपने माता-पिता से संवाद रखना चाहिये। बचत के धन का व्यवसाय में अच्छा उपयोग कर पायेंगे। दिखावे में धन खर्च न करें।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पारिवारिक जीवन बहुत ही आनन्दमय रहने वाला है। व्यवसाय में लक्ष्यों को पूर्ण कर सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ आप शॉपिंग करने की योजना बनायेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। मित्रों से उत्तम सलाह मिलेगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
नये कार्यों में कुछ बाधा आ सकती है। अनुशासन हीनता के कारण आप अपने अवसरों का लाभ नहीं उठा पायेंगे। पुराने अनुभवों से लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। पूरा दिन आनन्द और मनोरञ्जन में ही बीतने वाला है। धार्मिक पूजन व पाठ में काफी सक्रिय रहेंगे।


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज जो भी बोलें सोच-समझकर ही बोलें। असामाजिक तत्वों से आपका सामना हो सकता है। बेहतर है कि आज सबसे विनम्र भाव ही रखें। उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें। मन किसी बात को लेकर उद्विग्न हो सकता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारों में वृद्धि होगी। रुके हुये सभी कार्य आसानी से हो जायेंगे। भाई-बहनों के साथ आनन्दपूर्ण समय व्यतीत करेंगे। घरेलू कारोबार में आपको बड़ा धन लाभ हो सकता है। दोपहर के बाद कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपकी आय बढ़ने से आप काफी उत्साहित रहेंगे। अधिकारों के साथ आपको अपने उत्तरदायित्व की चिन्ता रहेगी। कुसंगति से आपको बचना चाहिये। अपनी भावनाओं पर नियन्त्रण रखें। आपकी वाक्पटुता और हाजिरजवाबी से लोग प्रभावित रहेंगे।




कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷