बुधवार, 18 दिसंबर 2024

आज का राशिफल, कैसा होगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल - 18 :: 12 :: 2024, बुधवार

आज का पंचांग:: 18 दिसम्बर 2024, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, पौष मास, कृष्ण पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 4, दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमन्त ऋतु, तिथि तृतीया सुबह 10:07 तक तदनन्तर चतुर्थी, नक्षत्र पुष्य, सूर्योदय 7:25am, सूर्यास्त 5:24pm, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30 तक,कल: श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, गण्डमूल विचार रात्रि 12:59 से

आज :: 18 :: 12 :: 2024 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
यात्रा के दौरान थकान महसूस हो सकती है। शुगर के रोगी अपनी सेहत का ध्यान रखें। रियल एस्टेट से जुड़े लोग किसी भी सौदे से पहले पूरी जाँच-परख कर लें। आपके आवश्यक कार्य छूट सकते हैं। अपनी कार्यशैली से असन्तुष्ट रहेंगे।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप मांगलिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। परिस्थितियाँ आपके लिये काफी अनुकूल हैं। अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। उम्र में बड़े लोग आपका सम्मान करेंगे। दिन के उत्तरार्ध भाग में रुका हुआ सरकारी काम बन सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यदि कोई स्वास्थ्य समस्या है तो चिकित्सक से परामर्श ले लें। बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है। किन्तु आप अपने काम से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। मित्रों पर ज्यादा विश्वास न करें। व्यापार में नये लोगों से थोड़ा सम्भलकर सौदे करें।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
पहले की गयी मेहनत का आज शुभ परिणाम मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता और सन्तुष्टि रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। अचल सम्पत्ति के झगड़ों का निवारण होगा। कलात्मक विधाओं में आपकी रुचि बढ़ेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अटक सकता है। दिखावे व आडम्बर से लाभ होगा। यात्राओं के दौरान सावधानी रखें। बुरे लोगों की संगत के कारण धन हानि हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास करेंगे। समय के अनुसार स्वयं को ढालने का प्रयास करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
नया काम शुरू करने के लिये दिन बेहद अनुकूल है। आज आप अपने शौक़ों को पूरा करने में लगे रहेंगे। सन्तान के आज्ञाकारी व्यवहार से प्रसन्नता होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ किन्हीं महत्वपूर्ण कार्यों की चर्चा कर सकते हैं।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कारोबार में तरक्की होगी। आपकी प्रबन्धन क्षमता की प्रशंसा होगी। माताजी को उपहार दे सकते हैं। पुराने कर्जों से छुटकारा मिल सकता है। आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। अटके हुये कार्यों को आप दोबारा शुरू कर सकते हैं।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप भावनात्मक रूप से थोड़े कमजोर रहेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोग नयी जॉब के लिये इन्टरव्यू दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें। अपने काम से बोरियत महसूस कर सकते हैं। आज किसी के ऊपर अधिक निर्भर न रहें।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
व्यवसाय में अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। ब्लडप्रेशर के रोगियों को समस्या हो सकती है। जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें। मानसिक तनाव से बचने के लिये योग करें। सोच-विचार में ज्यादा समय बर्बाद न करें। आपके कार्यों की लोग सराहना करेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
समय आपके लिये काफी अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। जॉब में आपको पुरस्कार मिल सकता है। नव विवाहित लोग कहीं घूमने जा सकते हैं। मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। लोग आपसे काफी अपेक्षा रखेंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपके सामाजिक यश में वृद्धि होगी। मेहनत का उत्तम लाभ मिलेगा। सिर में थोड़ा भारीपन हो सकता है। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। विदेश में करियर को लेकर उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। भविष्य को लेकर योजना बनायेंगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिये काफी विशेष रहेगा। आपकी योग्यता को विशिष्ट पहचान मिल सकती है। व्यापार में कुछ तकनीकी समस्या हो सकती है जिसे शाम तक सुलझा लेंगे। आयात-निर्यात से बड़ा धन लाभ हो सकता है। दूसरों के सामने अपने हितों को अनदेखा न करें।


कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

मंगलवार, 17 दिसंबर 2024

चोरी कांड का मास्टरमाइंड समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार, गया जेल

गिरिडीह। पचम्बा थाना की पुलिस ने चोरी मामले के मास्टरमाइंड समेत दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी कांड का मास्टरमाइंड करहरबारी निवासी भोला सिंह उर्फ मनीष सिंह (20 वर्ष) एवं दीवानटोला निवासी मनोहर पंडित शामिल है। 


बताया जाता है कि बीते 13 सितंबर की रात भवानी चौक स्थित हरि साहू के किराना दुकान में चोरी की घटना घटित हुई थी। उस मामले में पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाचं करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को दोनों अपराधियों के यहां छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अपराधों को भी स्वीकार कर लिया है।

पचंबा थाना प्रभारी राजीव सिंह के अनुसार गिरफ्तार भोला सिंह पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है। भोला सिंह ने करीब एक दर्जन लोगों का गिरोह बनाकर पचम्बा सहित अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। उसके खिलाफ पचंबा, हीरोडीह, राजधनवार और देवरी थानों में भी चोरी के मामले दर्ज हैं। लंबे समय से विभिन्न थानों की पुलिस को उसकी तलाश थी। उन्होंने बताया कि पुलिस चोरी के अन्य मामलों से जुड़े सामान की बरामदगी और गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों के विरुद्ध धारा 334(1) और 303(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा रहा है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस अपराधिक मामलो को लेकर गंभीर है और अपराधियों की गिरफ्तारी से क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगा।

गहरे गड्ढे में गिरी बाइक, बाइक सवार दो युवकों की मौत

गिरिडीह। जिले के सरिया थाना क्षेत्र के सोनासोती पुल के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। मृतकों में 30 वर्षीय रोहित पासवान सरिया के कंचनपुर गांव का रहने वाला था जबकि 28 वर्षीय मोहन पासवान धनवार थाना क्षेत्र के राजूडीह गांव का निवासी था। दोनों आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे। घटना की सूचना मिलते ही सरिया थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बगोदर ट्रामा सेंटर भेज दिया।


घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मंगलवार को दोनों एक ही बाइक पर सवार हो किसी काम से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सोनासोती पुल के समीप उनकी बाइक सड़क में स्थित एक गड्ढे में जा गिरी। गड्ढा काफी बड़ा था जिस कारण बाइक समेत दोनों गड्ढे में समा गये। जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गईं। 


इधर घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक विनोद सिंह भी बगोदर के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल कर उन्हें सांत्वना देते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।

लिंक क्लिक कर खबर देखें

चार दिनों से लापता युवक का शव कुएँ से बरामद, हत्या की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस

गिरिडीह। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में 4 दिनों से लापता एक युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है। मृतक सिहोडीह निवासी अशोक शर्मा था। उसका शव उसके घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं से बरामद किया गया है।  


मंगलवार सुबह कुएं से बदबू निकलने पर स्थानीय लोग कुएं के पास पहुंचे, तो देखा कि कुएं में अशोक वर्मा का शव है। लापता युवक अशोक शर्मा का शव कुएं से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर काफी संख्या में आस-पास के लोग घटनास्थल पर जुट गये। बाद में लोगों ने मामले की सूचना में मुफ्फसिल थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।


मृतक अशोक के परिजनों ने बताया कि पिछले चार दिनों से लापता था। जिसकी लिखित सूचना परिजनों ने मुफस्सिल थाना पुलिस को चार दिन पूर्व ही दिया था। थाना को दिए आवेदन में परिजनों ने कुछ लोगों पर अशोक को धमकी देने का आरोप लगाया था।



आवेदन मिलने के बाद पुलिस लगातार अशोक  की तलाश करने में जुटी थी। इसी बीच मंगलवार को लापता युवक अशोक का शव कुएं से बरामद हुआ। कुंआ से अशोक का शव बरामद होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

इस लिंक को क्लिक कर देखें