सोमवार, 30 जून 2025

आज 30 जून ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 30: 06 :: 2025, सोमवार

30 जून 2025 : आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार दिन है। पंचमी तिथि 30 जून को सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जायेगी। शाम 5 बजकर 21 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर के 1 जुलाई की सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज पंचमी तिथि है। माता ललिता त्रिपुर सुंदरी इस तिथि की रक्षक हैं. यह तिथि सभी तरह के शुभ काम के लिए अच्छी मानी जाती है। आज स्कन्द षष्ठी व्रत है। स्कन्द षष्ठी व्रत – भगवान कार्तिकेय को समर्पित यह व्रत विशेष फलदायी माना गया है। भक्त उपवास रखकर पूजा-अर्चना करते हैं और संतान सुख व रक्षा की कामना करते हैं। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन बेहद खास है। इस दिन सिद्धि नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं।

आज सोमवार दिन है। आज का दिन मन और माता के कारक ग्रह चंद्रमा से शुरू होता है। जीवन में सकारात्मकता, समृद्धि व सुख समृद्धि की प्राप्ति के लिए सोमवार को महादेव की पूजा आराधना कर सकते हैं। इससे जीवन के सभी संकट और कष्ट भी दूर होते रहेंगे। सोमवार के दिन नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान करें और शिवलिंग का भी गंगाजल से अभिषेक करें। मान्यता है इससे महादेव की कृपा बनती है।

सोमवार का विशेष महत्व : सोमवार को शिवजी का पूजन किया जाए तो जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं. मान्यता है कि वैवाहिक जीवन में सुख और संतान प्राप्ति के लिए इस दिन से 16 सोमवार व्रत करने का विधान है.

क्या करें: शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए काले तिल शिवलिंग पर चढ़ाएं। सोमवार के शुभ दिन पर आप दूध और शक्कर का दान करें।

क्या न करें: कहा जाता है कि सोमवार के दिन दूध, दही नहीं खाना चाहिए।



आज का पंचांग: 30 जून 2025, दिन : सोमवार  युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082       

 शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म  मास         :  आषाढ़    पक्ष  :  शुक्ल पक्ष         सूर्योदय : 05: 26 AM, सूर्यास्त : 07: 23 PM    तिथि : पंचमी 09:24 AM तक उपरांत षष्ठी

नक्षत्र : मघा 07:40 AM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी

राहुकाल : 07:11 AM से 08:56 AM तक

चन्द्रमा : सिंह राशि पर संचार करेगा                    

व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, कौमार षष्ठी, स्कन्द षष्ठी



आज :: 30 :: 06 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

मेष राशि वालों का आज का दिन बेहतरीन होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से काम बनेंगे, इससे आपका मन सुखी रहेगा। बिजनेस शुरू करने से पहले सलाह लें।पुराना लेन-देन आपके लिए फायदेमंद होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई के समय आलस न करें। कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। शादिशुदा जीवन में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आज आप समाज में सराहे जाएंगे। कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाई-बहन या करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बना रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों से अच्छे संबंध बनाए रखें। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर बनाएं और अपने परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने की कोशिश करें।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज वृषभ राशि वाले जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। इससे नुकसान हो सकता है। ऑफिस में अपने टैलेंट का प्रदर्शन करने के लिए तैयार रहें। फैमिली के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। लेकिन स्मार्ट तरीके से पैसे को मैनेज करें। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। धन से जुड़े फैसले होशियारी से लें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। रिलेशनशिप की दिक्कतों का साथ मिलकर समाधान निकालें। इससे साथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा। आपका आज का दिन अच्छा रहेगा, नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे समाचार मिल सकते हैं। जॉब करने वालों का इन्क्रीमेंट लग सकता है। मन खुश रहेगा। भाई-बहन से रिश्ते सुधरेंगे।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज मिथुन राशि वाले सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें। सेल्फकेयर एक्टिविटी में शामिल हों। हेल्दी डाइट लें। धन लाभ के नए अवसरों पर नजर रखें। आज कॉपी राइटर्स, एडिटर्स और अन्य नौकरेपेशा वालों को करियर ग्रोथ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन संभ है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। रोमांटिक लाइफ में प्यार बढ़ेगा। साथी संग रिश्ता मजबूत और गहरा होगा। मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में अपनी समझदारी से निर्णय लें। रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस में चुनौतियों का सामना करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा।


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो))

आज कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन का आवक बढ़ेगा। फीमेल्स घरेलू उपकरण या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खरीदारी का प्लान बना सकती है। यात्रा के दौरान थोड़ा सावधान रहें। ऑनलाइन पेमेंट करते समय सतर्क रहें। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आज धन से जुड़े लिए गए फैसले सही साबित होंगे। लेकिन आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। बिना रिसर्च किए निवेश न करें। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। रिश्तों में प्यार और जुनून भरपूर रहेगा। कर्क राशि वालों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है। कोई दूसरा व्यक्ति आपके काम में बाधा बन सकता है। पैसे को सोच-समझकर खर्च करें, आर्थिक संकट हो सकता है। शादीशुदा लोग अपने पार्टनर से अच्छे से बात करें।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। ऑफिस में आपके स्किल और क्रिएटिविटी की प्रशंसा की जाएगी। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। फैमिली के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। धन से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। आज इमोशनल डिस्टर्बेंस रहेगी। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। साथी से अपने इमोशन्स को शेयर करने में संकोच न करें। इससे रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। सीनियर्स बच्चों के बीच धन का बंटवारा कर सकते हैं। पर्सनल ग्रोथ के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन जीवन में कई चुनौतियों से भी सामना होगा। जॉब चेंज करने का अवसर मिलेगा। प्रोफेशनल लाइफ में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। ऑफिस परफॉर्मेंस शानदार रहेगी। मैनेजमेंट में अच्छी छवि बरकरार रहेगी। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा।


तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज तुला राशि वालों के जीवन में पॉजिटिविटी बढ़ेगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। परिजनों के साथ किसी फैमिली फंक्शन में शामिल होंगे। धन बचत पर फोकस करें। नया फाइनेंसशियल प्लान बनाएं। व्यर्थ के खर्चों पर कंट्रोल रखें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन का आवक बढ़ेगा और भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी खास व्यक्ति की एंट्री होगी।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी करीबी दोस्त की सलाह से धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। आध्यात्म में मन लगेगा। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। ऑयली और स्पाइसी फूड के सेवन से परहेज करें। अपने डाइट में प्रोटीन और न्यूट्रीशन से भरपूर फूड शामिल करें।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे)

आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला है। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। घर-परिवार में कोई बड़ा फैसला लेने पड़ सकता है। काम के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग बनेंगे। अपने करियर गोल्स पर फोकस करें। सफलता प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करें। प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों का दबाव बढ़ेगा। ऑफिस का स्ट्रेस घर न लाएं। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। लव लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आप मेंटली और फिजिकली हेल्दी रहेंगे।


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। जरूरत पड़ने पर फाइनेंसशियल एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। फैमिली के सपोर्ट से कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। ऑफिस में बॉस कार्यों की प्रशंसा करेंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपने काम पर फोकस करें। नए कार्य की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें। इससे करियर ग्रोथ के चांसेस बढ़ेंगे। रिलेशनशिप की दिक्कतें दूर होंगी। लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन शुभ फलदायी साबित होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलेगा। परिजनों से प्रेमी की मुलाकात करा सकते हैं। नए एडवेंचर एक्टिविटी में शामिल हों। लाइफ में नई चीजों को एक्सप्लोर करें। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने से समाज में सराहे जाएंगे। ऑफिस में आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी। रोमांटिक लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और उनसे अपने इमोशन्स शेयर करने में संकोच न करें। इससे रिश्तों में प्यार बढ़ेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज मीन राशि वालों के पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। छोटे भाई-बहन करियर में नई उपलब्धि हासिल करेंगे। परिजनों का सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य सफल होंगे। आज बढ़ते खर्चों को कंट्रोल करने के लिए तैयार रहें। अपने फिटनेस पर ध्यान दें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। नई फिटनेस एक्टिविटी में शामिल हों। इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ अच्छी रहेगी।


कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷