06 मई 2025 : आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और मंगलवार दिन है। नवमी तिथि आज मंगलवार सुबह 8 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 30 मिनट तक तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आज पूरा दिन पार कर कल भोर 4 बजकर 06 मिनट पर बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे।
आज मंगलवार है। हनुमान जी की उपासना करें। आज हनुमान जी की पूजा करना न भूलें। इसके अलावा आज हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। सप्त अन्न का दान करना भी आज बहुत फलित होता है। आज सीता नवमी व्रत भी रहेगा। पंचांग के अनुसार सूर्य मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा दिन-रात सिंह राशि पर संचार करेगा। दशमी तिथि है। आज भगवान शंकर जी की उपासना बहुत पुण्यदायी होती है। जल दान के लिए शुभ दिन है।
वैशाख महीना चल रहा है ऐसे में इस पवित्र माह में किसी गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करें। नदी के तट पर पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। गर्मी का मौसम है। घर की छत पर विहंगों को दाना-पानी दें। गाय को पालक खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। हर सप्ताह मंगलवार का नियमित व्रत नियम पूर्वक रहकर हनुमान जी के मंदिर जाएं व वहां दीपक जलाएं। हनुमान जी के विग्रह को पीपल के पत्ते की माला पहनाएं।
आज का पंचांग: 06 मई 2025, दिन : मंगलवार
युगाब्द : 5127, विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1947 ऋतु : ग्रीष्म
महीना : बैशाख पक्ष : शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 05: 37 AM, सूर्यास्त : 06: 58 PM
तिथि : नवमी 08:39 AM तक उपरांत दशमी
नक्षत्र : मघा 03:51 PM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी
राहुकाल : 02:39 PM से 04:27 PM तक
चन्द्रमा : सिंह राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, सीता नवम
आज :: 06 :: 05 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। अगर आप अपनी सकारात्मक सोच का इस्तेमाल सार्थक कामों में करेंगे तो आपकी रचनात्मक प्रतिभा सबके सामने आएगी, लोगों के बीच आपका सम्मान बढेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में थोडा उतार-चढ़ाव हो सकता है, ध्यान और योग का सहारा लें। आज आपको घर में कुछ मरम्मत करवानी पड़ेगी। महिलाओं को घर के कामों से राहत मिलेगी। शाम का समय भाई-बहनों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा। कल आपको अपने जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवन में चल रही परेशानियाँ खत्म होंगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन वृष राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। कल आप सभी महत्वपूर्ण काम आसानी से पूरे कर लेंगे। आज कार्यस्थल पर आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपके प्रदर्शन से खुश होंगे और आपकी तारीफ करेंगे। कल आप जिस बड़े लक्ष्य को हासिल करना चाहते हैं, उसे हासिल करने का रास्ता खोज लेंगे। अंतिम परिणाम आपके काम पर निर्भर करेगा। साथ ही आपकी
आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। स्वास्थ अच्छा रहेगा, अनावश्यक तनाव से दूर रहें। परिवार में चल रही समस्या को आप तुरंत सुलझाने का प्रयास करेंगे। समय का सदुपयोग करते हुए काम को पूरा करें। व्यवसाय में पिता द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को आप आसानी से पूरा करेंगे। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। कल आपका पूरा ध्याव अपने काम को बेहतर बनाने पर रहेगा। आज बच्चे अपने माता-पिता का अधिक ध्यान रखेंगे और उनकी बात भी मानेंगे। आज आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं,
लेकिन शुरू करने से पहले अपने बड़ों की सलाह जरूर लें। उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। व्यवसाय में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।
पारिवारिक मामलों में आज आपका निर्णय कारगर साबित होगा। आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। आज आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। कल आपका झुकाब आध्यात्म की ओरअधिक हो सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कल इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप दूसरों से दोस्ती करें और अपने विचार तभी शेयर करें जब आपको उसके बारे में पूरी जानकारी हो और आप उसे अच्छी तरह से समझ लें। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता आपके व्यापार में आपका साथ देंगे। लोग आपकी तारीफ करेंगे, जिसे आप हमेशा सुनना चाहते थे। नवविवाहितों की आज यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपको अचानक घर में कोई महत्वपूर्ण चीज वापस मिलेगी। जिसे पाकर आपका दिल खुशी से झूम उठेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको पहले किए गए छोटे-छोटे कामों से भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। सफलताएं छोटी-छोटी ही सही लेकिन निरंतर रहेंगी, इससे आप सकारात्मक सोचेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं, उनका काम अच्छा चलेगा और आपकी अपना सारा अटका हुआ पैसा वापस मिल जाएगा। ऑफिस का काम करते समय फोकस बनाए रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से पूरा करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके जीवन में खुशियाँ लेकर।आया है। आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने बड़ों की बातों को ध्यान से सुर्वे, यह भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेगा। युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें पहले किए गए कामों में सराहना मिलेगी। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं, तो कल का दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन में मधुरता चनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि बालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। करियर को बढ़ाने के लिए किए गए प्रयास लाभ दिलाएंगे। आज आप अपने प्रियजन की निकटता से प्रसन्न होंगे। आज आपकी अच्छी छवि लोगों के सामने निखर कर आएगी। बच्चों की सफलता से घर में खुशी का माहौल रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज बच्चे किसी जरूरी काम में अपनी मां की मदद मांगेंगे। जिससे उनका काम पूरा हो जाएगा।
आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और आपको मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है। आज आप सामाजिक कार्यों में योगदान देने के बारे में सोचेंगे। आज आपको रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।आज परिस्थितियों को ठीक से देखेंगे तो हर समस्या का समाधान कर पाएंगे। आज आप उन लोगों से दूरी बना लेंगे जी आपकी सादगी का फायदा उठाते हैं। किसी महत्वपूर्ण काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे। छात्रों को आज सफलता मिलेगी। सेहत में कोई खास परेशानी नहीं होगी, लेकिन
काम के अत्यधिक दबाव के कारण थकान महसूस हो सकती है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, ऑफिस में सहकर्मी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन आपको दूसरों के काम में दखल देने से बचना चाहिए। मुश्किल काम को आगे बढ़ाने के लिए आपको प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। आप किसी से व्यापार को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा करेंगे। आज आपको काम को आसान तरीके से करने का तरीका मिल सकता है। किसी नई योजना पर काम शुरू हो सकता है।आप परिवार की जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएंगे, जिससे आप खुश रहेंगे। पैसों से जुड़ी परेशानियाँ दूर होंगी।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। अचानक धन लाभ से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। आज व्यापार में वृद्धि होगी। किसी पुराने क्लाइंट से आपको अच्छा लाभमिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज आप गलत विचारों को दूर करके खुद को बेहतर बनाएंगे। आज क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। कल आपको नए अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। कल समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज आप अपनी इच्छाशक्ति के बल पर योजनाओं पर काम कर पाएंगे। आपको अहंकार से बचना होगा। केबल उन चीजों पर ध्यान दें जो आपको बेहतर बनाती हैं और खुद को बेहतर बनाती हैं। आज के लिए आप जितनी पुख्ता योजना बनाएंगे, सफलता मिलने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। आज भाई-बहनों के बीच चल रही अनबन खत्म होगी, आपसी रिश्ते मजबूत होंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मीन राशि वालों के लिए नए उत्साह से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, आप सामान की खरीदारी करने के लिए बाजार जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है, आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आज शाम को आप किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां आपके अन्य मित्र भी होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपको थोडी चर्चा करनी पड़ सकती है, शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होगा। मल्टीनेशवल कंपनी में काम करने वाले इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जल्द ही दूर होंगी।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷