बुधवार, 19 मार्च 2025

आज 20 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::20 :: 03 :: 2025, गुरुवार

20 मार्च 2025 :  आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 2 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 20 मिनट तक वज्र योग रहेगा।
आज तिथि के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। गुरुवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान से करें। भगवान विष्णु दया के सागर हैं। आपको अपने पास हृदय से लगा कर रखते हैं। वह विध्नों को समाप्त करते हैं। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने का उत्तम फल है। सम्पूर्ण भक्ति भाव से विष्णु उपासना करें। विधिवत पूजन करें। गुरुवार का उपवास रखें।
हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार को विशेष महत्व प्राप्त है। ये दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है, जो ज्ञान, धन, सुख और समृद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति को बुद्धि, विद्या, सम्मान और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती है। यही कारण है कि गुरुवार के दिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और दान करने से जीवन में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक दृष्टि से गुरुवार को भगवान विष्णु और उनके अवतारों की आराधना का दिन माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, पीले वस्त्र धारण करते हैं और पीले रंग के खाद्य पदार्थों का सेवन व दान करते हैं, क्योंकि पीला रंग बृहस्पति ग्रह से संबंधित माना जाता है।
मान्यता है कि गुरुवार का व्रत करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं का निवारण हो सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उन्हें इस दिन विशेष उपाय करने चाहिए, जैसे कि गुरु मंत्र का जाप, पीले रंग की चीजों का दान और जरूरतमंदों की सहायता आदि। ऐसा करने से बृहस्पति की अनुकूलता बढ़ती है और व्यक्ति
के जीवन में उन्नति होती है। 

गुरुवार को चित्रगुप्तवार भी कहते है। संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की पुजा -अर्चना आज पूरे विधि विधान से करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।




आज का पंचांग   : 20 मार्च 2025
विक्रम सम्वत : 2082      दिन : गुरुवार
शाका : 1946                ऋतु : बसंत
मास : चैत्र                     पक्ष : कृष्ण पक्ष 
तिथि : षष्ठी 02:45 AM तक उपरांत सप्तमी
नक्षत्र : अनुराधा 11:31 PM तक उपरांत ज्येष्ठा
सूर्योदय : 06: 25 AM, सूर्यास्त : 06:32 PM
राहुकाल : 02:04 PM से 03:34 PM तक
चन्द्रमा :   वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, भगवान चित्रगुप्त पुजन दिवस



आज :: 20:: 03 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
सबकी मदद करने की आपकी इच्छा आपको आज बुरी तरह थकाएगी। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएँ। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। भाग्यशाली संख्याः 7, भाग्यशाली रंगः हरा 



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आसपास धार्मिक कार्य होने से आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करेंगे। आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा। आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। आज आप परिवार के साथ देवी मां के मंदिर जायेंगे। माँ दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे। भाग्यशाली संख्याः 1, भाग्यशाली रंगः लाल 



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज मन से किया गया हर काम आसानी से पूरा हो जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। व्यापारियों के व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे। आज के दिन को जी भरकर जिएंगे। आज आपकी उर्जा और सकारात्मकता ज्यादा रहेगी। नए अवसर मिल सकते हैं। नए रिश्ते बनने के योग हैं। मौज मस्ती और मनोरंजन के हिसाब से समय अच्छा है। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। आप किसी तरह का कर्ज लेने की कोशिश कर रहे हैं तो उसमें मंजूरी मिल सकती है। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। भाग्यशाली संख्या:6, भाग्यशाली रंगः सफ़ेद 

             जय श्री चित्रगुप्त भगवान

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अगर मुमकिन हो तो लम्बे सफ़र पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। रियल एस्टेट और वित्तीय लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। कोई नया रिश्ता न सिर्फ़ लंबे वक़्त तक क़ायम रहेगा, बल्कि फ़ायदेमंद भी साबित होगा। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी खूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं। भाग्यशाली संख्याः 9, भाग्यशाली रंगः गुलाबी 


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको सबके साथ अपने रिश्तें बेहतर बनाकर रखने चाहिए। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब का कोई अच्छा ऑफर आयेगा। वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत है। इस राशि के बुक सेलर्स को आज रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। अगर आप कोई शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल नवरात्र के दौरान कर सकते हैं। माँ शैलपुत्री को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा। रोजगार संबंधी समस्या हल होगी। वाद-विवाद की संभावना है। भाग्यशाली संख्या: 4,
भाग्यशाली रंगः बैंगनी 


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप अपने नये काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का आनंद प्राप्त होगा। भाग्यशाली संख्याः 2,भाग्यशाली रंगः भूरा 



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। आपको कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है, जो न केवल आपको बल्कि आपके परिवार को भी रोमांचित कर देगी। आपको अपने रोमांच को नियंत्रित रखने की ज़रूरत है। काफ़ी वक़्त फ़ोन न करके आप अपने प्रिय को तंग करेंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। अगर आप अपने जीवन साथी की छोटी-छोटी बातों को नज़र अन्दाज़ करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। सितारे कह रहे हैं कि आज का दिन तनहा गुज़रने वाला है; अपने पालतू पशु के साथ समय बिताकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। भाग्यशाली संख्या: 3, भाग्यशाली रंगः नीला 


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज मां दुर्गा के आशीर्वाद से आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आपको दोस्तों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में आपको अधिकारियों का प्राप्त होगा। आज आपकी तरक्की सुनिश्चित है। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलता रहेगा। सेहत के मामले में भी सब बेहतर रहेगा। आज आप परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने जायेंगे। बड़ा धन लाभहोने का योग बन रहे है। दुर्गा जी को नारियल अर्पित करें, समस्यायों का समाधान मिलेगा। भाग्यशाली संख्याः 8, भाग्यशाली रंगः पीला 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज किसी मित्र का आगमन हो सकता हे। अचानक आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको कई नए अनुभव दे कर जाएगा। यदि आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो शेयर बाजार में पैसे लगाना मुनाफे का सौदा होगा, समय इसकी गवाही दे रहा है। कारोबार के विस्तार के लिए लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। आय बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधन आसानी से जुटा लेंगे। लंबी दूरी की यात्रा अर्थलाभ दे सकती है। भाग्यशाली संख्या: 7, भाग्यशाली रंगः हरा 



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
निश्चित तौर पर वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा- लेकिन साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ खूबसूरत परिवर्तन हो सकता है। आज के भाग-दौड़ भरे दौर में हम अपने परिवार को कम समय ही दे पाते हैं। भाग्यशाली संख्या: 3, भाग्यशाली रंगः सफ़ेद 


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल आयेगा। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिये आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। अधिकारियों को आपकी राय पसंद भी आयेगी। आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। मां शैलपुत्री आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी करेगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। अचानक धन लाभ होगा। माँ दुर्गा को श्रृंगार का सामान चढ़ायें, सभी कार्यों में सफलता मिलती रहेगी। भाग्यशाली संख्याः 9, भाग्यशाली रंगः गुलाबी 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको किसी की जमानत लेने तथा पैसे की लेन-देन करने से बचना होगा। खर्च में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवार जनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। किसी के साथ गलतफहमी होने से झगड़ा होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। दुर्घटना से बचें। कोई काम पूरी तरह नए सिरे से करने का मन बना सकते हैं। पैसों के कुछ मामलों पर आपको विचार करना होगा। किसी खास मामले में पार्टनर की मदद जरूर लें। पार्टनर के किसी आइडिया से आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। भाग्यशाली संख्या: 5, भाग्यशाली रंगः हल्का पीला



कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।



        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷