18 मार्च 2025 : आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज रात 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 51 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आज मंगलवार को हनुमान जी की पूजा अवश्य करें। पंचांग के अनुसार आज सूर्य मीन राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा दिन-रात तुला राशि पर संचार करेगा।
मंगलवार का दिन हिंदू धर्म और ज्योतिष में अत्यंत ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन का संबंध विशेष रूप से भगवान हनुमान से है, जो भक्ति, शक्ति और निर्भयता के प्रतीक माने जाते हैं। भक्त इस दिन उपवास रखते हैं, हनुमान मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान हनुमान की आराधना करने से सभी प्रकार के भय, नकारात्मक ऊर्जा और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से है, जो ऊर्जा, शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है। मंगल ग्रह को कुंडली में प्रबल बनाने के लिए इस दिन विशेष पूजा, दान और व्रत करने की परंपरा है। मंगल ग्रह यदि अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति के जीवन में संघर्ष, क्रोध और शारीरिक कष्ट बढ़ सकते हैं। ऐसे में मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा करना, लाल वस्त्र धारण करना और दान-पुण्य करना लाभकारी माना जाता है।
आज का पंचांग : 18 मार्च 2025
विक्रम सम्वत : 2081 दिन : मंगलवार
शाका : 1946 ऋतु : बसंत
मास : चैत्र पक्ष : कृष्ण पक्ष
तिथि : चतुर्थी 10:09 PM तक उपरांत पंचमी
नक्षत्र : स्वाति 05:51 PM तक उपरांत विशाखा
सूर्योदय : 06:27 AM, सूर्यास्त : 06:31 PM
राहुकाल : 03:34 PM से 05:03 PM तक
चन्द्रमा : तुला राशि पर संचार करेगा।
व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, अंगारकी चतुर्थी, संकष्टी गणेश चतुर्थी
आज :: 18:: 03 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। अपनी उपयोगिता की ताकत को सकारात्मक सोच और बातचीत के ज़रिए विकसित करें, ताकि आपके परिवार के लोगों को लाभ हो। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फरिश्ते के रूप में आएगी। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप सुपर-स्टार हैं, लेकिन सिर्फ उन चीजों की ही प्रशंसा करें जो उसके काबिल हैं। भाग्यशाली संख्याः 9, भाग्यशाली रंगः नारंगी
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपका बेहतरीन रहेगा। आज रास्ते में आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो आपके बिजनेस में निवेश कर सकता है। जिससे मिलकर आपको खुशी महसूस होगी। इस राशि के लॉ के स्टूडेंट्स को लॉ फार्म में जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। अगर आप नई गाड़ी खरीदना चाहते है तो आज का दिन शुभ है। लवमेट के साथ अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते है। मां दुर्गा को दो इलायची का भोग लगाने से आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। भाग्यशाली संख्या: 2,भाग्यशाली रंगः पीला
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन परिवार में बड़े सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आप कोई बड़ी जिम्मेदारी उठाने में सफल होंगे। कृषि के क्षेत्र में विशेष लाभ होगा। वाद-विवाद से बचें। धन हानि संभव है। कोर्ट-कचहरी के मामले शांत होने से आपको खुशी मिलेगी। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही आप मानसिक उथल-पुथल और दिक्कत महसूस करेंगे। आप साधारण रवैया अपनायें और डॉक्टर के अनुसार व्यायाम भी करें। आज आप खुद को उलझन में फंसा हुआ महसूस करेंगे। आज रोमांस आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। बेकार की बातों और झगड़ों से बचें। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। भाग्यशाली संख्याः 9,भाग्यशाली रंगः सफ़ेद
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएं, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। निवेश से जुड़े अहम फैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लेगा और घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक गौर करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएं। आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में फंसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं।भाग्यशाली संख्याः 3, भाग्यशाली रंगः हल्का नीला
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य स्थापित न होने के कारण आप थोड़ा तनाव महसूस कर सकते है। इस राशि के स्टूडेंट्स आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें। ऐसा करने से आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे और चीजें अपने आप आपके पास आने लगेंगी। बेरोजगारों को आज नौकरी मिलने का योग बन रहा है। मेरीन इंजीनियर के लिए दिन शानदार है, प्रमोशन का योग बन रहा है। मां दुर्गा को एक कपूर और छ लौंग अर्पित करें, आपका तनाव कम होगा। भाग्यशाली संख्याः 8, भाग्यशाली रंगः हरा रंग
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। वर्तमान समय में नए कार्यों से सम्बन्धित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। चिंता के बोझ से राहत अनुभव होने से स्फूर्ति और उत्साह का अनुभव करेंगे। भावुकता अधिक रहेगी। साहित्य और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज विशेष दिन है। परिजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आर्थिक आयोजन पूरे होंगे। मनपसंद भोजन मिलेगा। भाग्यशाली संख्या: 4,भाग्यशाली रंगः ग्रे
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन बुजुर्गों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की खास जरूरत है। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ जरूरी चीजें ही खरीदें। दोस्तों के साथ शाम बिताना या खरीदारी करना मजेदार और रोमांचक रहेगा। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज देखने को मिल सकता है। दफ्तर में आपको पता लग सकता है कि जिसे आप अपना दुश्मन समझते थे, वह दरअस्ल आपका शुभचिंतक है। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आंखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है। भाग्यशाली संख्या: 3, भाग्यशाली रंगः नारंगी
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते है। जिससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के नए मौके मिलेगें। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। इस राशि के जो लोग आज कोई नया वाहन खरीदना चाहते है तो उनके लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाने से तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। भाग्यवृद्धि का अवसर प्राप्त होगा। भाग्यशाली संख्या: 7,भाग्यशाली रंगः गहरा नीला
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपको अपने मनपसंद कार्य को करने का पूरा अवसर मिलेगा। आप पठन- पाठन की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी। स्वभाव में भावुकता प्रबलता रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखना आवश्यक है। कार्यों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ और इष्ट आशीर्वाद से नई सफलता को प्राप्त करेंगे। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्य स्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं। आप आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है। लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। भाग्यशाली संख्या: 5, भाग्यशाली रंगः पीला
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप किसी अजीब, निराशाजनक और शर्मनाक हालात में पड़ सकते हैं। लेकिन ऐसा होने पर दिल छोटा न करें, क्योंकि जिंदगी में हर चीज से कुछ-न-कुछ सीखा जा सकता है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आज आप अपने चारों तरफ के लोगों के बर्ताव के चलते खीज महसूस करेंगे। अपने प्रिय को आज निराश न करें, क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। भाग्यशाली संख्याः 8, भाग्यशाली रंगः गहरा हरा
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। खुशियों की बारिश कभी भी हो सकती है। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा। रिश्तेदारों का घर पर आन-मजाना लगा रहेगा। आज किसी बुजुर्ग की मदद करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इस राशि की आविवाहित महिलाओं को आज के दिन विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स आज लाल रंग की शर्ट पहने तो करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। मां दुर्गा को मिठाई का भोग लगाएं, आपके घर में खुशियां बरकरार रहेगी। भाग्यशाली संख्या: 6, भाग्यशाली रंगः नीला
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप अपने साथी या दोस्तों से जलन महसूस ना करें और न ही साथी को ऐसा कोई मौका दें, जिससे कि वह आपको लेकर चिड़चिड़ाहट या जलन महसूस करे। अच्छे रोमांटिक मूड में किसी तीसरे की आवश्यकता नहीं होती। आपके लिए यही उचित होगा कि बैठकर ठंडे दिमाग से शांतचित्त होकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचें। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्यशाली संख्या: 5, भाग्यशाली रंगः नीला
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷