गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::20 :: 02 :: 2025 गुरुवार

20 फरवरी 2025 : आज पवित्र फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज माता सीता की जयंती है। आज कालाष्टमी भी है। आज दोपहर पहले 11 बजकर 34 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज भगवान विष्णु जी के निमित्त व्रत रखें। अष्टमी को माता दुर्गा जी की उपासना करें। यह व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें। फलों व तिल का दान करें। कनकधारा स्तोत्र के पाठ से सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान विष्णु जी के नाम का मानसिक जप करें। अन्न दान का पुण्य करें। लाल वस्त्र व धन का दान बहुत ही मंगलमय होता है, इससे कष्ट समाप्त व धन आगमन तथा शुभता का आगमन होता है। ब्रम्ह मुहूर्त में भगवान कृष्ण जी को तुलसी दल अर्पित करने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। आज भैरो उपासना भी करें। बंगलामुखी माता की पूजा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

  

आज का पंचांग: 20 फरवरी 2025, दिन : गुरुवार, विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, ऋतु : बसंत, मास : फाल्गुन, पक्ष : कृष्ण पक्ष, तिथि : सप्तमी 09:58 AM तक उपरांत अष्टमी, नक्षत्र : विशाखा 01:30 PM तक उपरांत अनुराधा, सूर्योदय : 06: 46 AM, सूर्यास्त : 06: 04 PM, राहुकाल : 02:05 PM से 03:31 PM तक, चन्द्रमा :  वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, श्री चित्रगुप्तवार, चित्रगुप्त पूजन दिवस, माता सीता जयंती


आज :: 20:: 02 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन उलझन भरा रहने वाला है। आप पर काम का दबाव अधिक होने से आप परेशान रहेंगे। अपनी योजनाओं को लेकर आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके कुछ पुराने लेन-देन निपट जाएंगे। नए वाहन की खरीद के लिए आपको लोन आदि लेना पड़ सकता है। आपकी संतान आपसे कुछ मांग सकती है। जिसे आप जरूर पूरा करेंगे। भाग्यशाली अंकः 5, भाग्यशाली रंगः हरा


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आप किसी समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही समस्या का समाधान होगा। एक साथ कई काम मिलने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। आपके मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी, लेकिन अगर आप किसी बड़े लक्ष्य को थामे रहेंगे तो बह आसानी से पूरा हो जाएगा। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। भाग्यशाली अंक: 7,भाग्यशाली रंगः भुरा


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वालों के लिए नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में समझौता कर सकते हैं। आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। आपको अपने लेन-देन से जुड़े मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी कर सकते हैं। आपके काम की सराहना होगी। पारिवारिक विवादों को घर से बाहर न जाने दें।भाग्यशाली अंकः 5, भाग्यशाली रंगः बैंगनी


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों की रुचि दूसरे कामों में अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आप खाने-पीने की चीजों पर अधिक ध्यान देंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की कही कोई बात आपको बुरी लग सकती है। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से मन परेशान रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को नौकरी मिलने के कारण कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। राजनीति में काम करने वाले लोग अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। भाग्यशाली अंक: 6, भाग्यशाली रंगः नारंगी


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। संपत्ति को लेकर यदि आपका कोई विवाद चल रहा था तो वह भी सुलझ जाएगा। आपको किसी नए काम में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। उच्च शिक्षा का रास्ता साफ होगा। आप किसी परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं। आपका कोई मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिलने आएगा। भाग्यशाली अंक: 3, भाग्यशाली रंगः बैंगनी


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन चिंताजनक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बात की सजा मिल सकती है। आपके बॉस आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। काम के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न करें। आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपनी माता से कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जिससे उनका मन परेशान हो जाएगा। सामाजिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। भाग्यशाली अंक: 7, भाग्यशाली रंगः पीला



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आपको कोई नया पद मिल सकता है। आय के स्रोत बढ़ने से आप खुश रहेंगे। आपका कोई सहकर्मी आपके काम में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेगा। आप अपने साथी को मनाने के लिए उसके लिए कोई उपहार ला सकते हैं। परिवार में कोई शुभ कार्य आयोजित हो सकता है। भाग्यशाली संख्या: 6,भाग्यशाली रंगः हल्का नीला


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों को आज थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। अप्रत्याशित लाभमिलने से आप काफी खुश रहेंगे। आपको कोई नई नौकरी मिल सकती है। मानसिक उलझन के कारण आपका मन परेशान रहेगा। संतान की ओर से कोई शुभसमाचार सुनने को मिल सकता है। आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने की भी आवश्यकता है। आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। भाग्यशाली अंक: 9,भाग्यशाली रंगः गहरा नीला 
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी ऊर्जावान रहने वाला है। आप किसी व्यापारिक कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आपका अपने जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था तो वह भी दूर हो जाएगा। आपको किसी व्यर्थ कारण से विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप किसी मित्र की मदद के लिए कुछ पैसों का इंतजाम भी कर सकते हैं। परिवार के लोग आपकी बातों को पूरा महत्व देंगे, जिससे आप प्रसन्न होंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिलेगा। भाग्यशाली अंक: 5, भाग्यशाली रंगः लाल



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
प्रेम जीवन जी रहे मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपको अपने काम में सामंजस्य बनाकर आगे बढ़ना होगा। यदि आप आयात-निर्यात का व्यवसाय करते हैं तो किसी भी गलत तरीके से धन कमाने से बचें। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। भाग्यशाली अंक: 8, भाग्यशाली रंगः हल्का नीला


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि के जातकों को अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा, किसी पुराने किए गए काम के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पारिवारिक रिश्तों में आपको भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। यदि आपको त्वचा संबंधी एलर्जी थी तो वह बढ़ सकती है। आप कोई भी कठिन काम आसानी से कर पाएंगे। छात्रों की उच्च शिक्षा का रास्ता साफ होगा। आपको अपनी इच्छा के अनुसार कोई लाभ मिलेगा।  भाग्यशाली अंक: 9, भाग्यशाली रंगः गुलाबी


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों को आज कर्जों से काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। व्यापार में भी आपको अच्छी सफलता मिलती नजर आ रही है। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करते हैं तो उसमें आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। माता-पिता आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। भाग्यशाली अंक: 6,भाग्यशाली रंगः हरा


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷