बुधवार, 1 जनवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा होगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::01 :: 01 :: 2025, बुधवार

आज का पंचांग:: 1 जनवरी 2025, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, पौष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 18, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि द्वितीया, नक्षत्र उत्तराषाढ़ा, सूर्योदय 7:31 प्रातः, सूर्यास्त 5:32 सायं, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30 तक
कल: आरोग्य व्रत


आज :: 01:: 01 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
कार्यक्षेत्र में आप भावुकता में आकर निर्णय न लें। समय का बेहतरीन सदुपयोग कर पायेंगे। शाम के समय मित्रों के साथ भोजन का आनन्द ले सकते हैं। प्रेम प्रसंग में नजदीकियाँ बढ़ेंगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। जॉब को लेकर इन्टरव्यू दे रहे हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आप में सकारात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाये रखें। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। यद्यपि विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। मन में अज्ञात भय का प्रभाव रहने वाला है। कर्मचारियों की गतिविधियों की जानकारी रखें।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कार्यक्षेत्र में आपको बड़े परिवर्तन करने से बचना चाहिये। आवश्यक कार्यों को दोपहर से पहले पूर्ण कर लें। सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से धन लाभ होगा। वैवाहिक सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। लोग आपके कार्यों की आलोचना कर सकते हैं।






कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
किसी सरकारी मामले में विजय होने की सम्भावना है। प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परोपकार के कार्यों में मन लगायेंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन करेंगे। जीवनसाथी आपका काफी ध्यान रखेगा। परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे।




सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपको नये अनुभवों के लिये तैयार रहना चाहिये। त्वरित प्रतिक्रिया देने से बचें। आप जिन अवसरों को तलाश रहे थे, वे आपको प्राप्त हो सकते हैं। नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों को परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी उपलब्धियों को लेकर असन्तुष्ट हो सकते हैं। किसी समारोह में सम्मिलित होने का विचार बनायेंगे।




कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
करियर को लेकर किसी से सलाह लेना उचित नहीं है। लवमेट के साथ अच्छा समय बितायेंगे। सभी कार्यों को समय से पूर्ण कर लेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। घुटनों में दर्द की शिकायत हो सकती है।





तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
छात्र पढ़ाई-लिखाई को लेकर चिन्तित रहेंगे। परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में कुछ नयी योजना बना सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। कोर्ट केस में आपको विजय मिल सकती है। पहले की गयी मेहनत आज सुखद परिणाम दे सकती है।




वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। परिवार के साथ बैठकर गम्भीर विषयों पर चिन्तन करेंगे। सरकारी कार्यों से धन लाभ मिलेगा।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
जॉब को बदलने का विचार बना सकते हैं। धर्म के प्रति मन में आस्था कम हो सकती है। आपके आदर्शों और व्यवहार की प्रशंसा होगी। व्यवसाय में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। घर में अतिथियों का आगमन होगा। बड़े भाई-बहनों के साथ व्यवहार में कड़वाहट हो सकती है।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
बाहरी लोगों के ऊपर अपना समय बर्बाद न करें। बड़े अधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। रुके निर्माण कार्यों को दोबारा शुरू कर सकते हैं।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। आपका मन किसी कारण खराब हो सकता है। नये लोगों से दोस्ती करने से बचें। आपकी दिनचर्या अच्छी नहीं रहेगी। व्यवसाय में धन का नुकसान होगा। बच्चों से व्यवहार अच्छा रखें।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाये रखें। दोपहर के बाद आपको शुभ समाचार मिलेंगे। सन्तान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। जिम्मेदार व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिये समय निकालेंगे।




कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


मंगलवार, 31 दिसंबर 2024

गिरिडीह के 57 मजदूरों से उड़ीसा में काम करवाकर नहीं दिए पैसे

फॉरवर्ड ब्लॉक की अगुवाई में श्रमिकों ने श्रम अधीक्षक से लगाई गुहार

गिरिडीह (GIRIDIH)। गिरिडीह के 57 मजदूरों से उड़ीसा में 2 साल से भी अधिक समय तक काम करवाकर करीब 4 लाख 30 हजार रुपया बकाया रख लिया गया है। ठेकेदारों द्वारा पैसे के लिए लगातार टालमटोल करने पर थक-हारकर मजदूरों ने पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव को इसकी जानकारी दी जिसके बाद उनकी अगुवाई में इस मामले का संज्ञान श्रम अधीक्षक गिरिडीह को देकर पैसे का भुगतान कराने की गुहार लगाई गई है।


इस बाबत पीड़ित में से 21 मजदूरों का हस्ताक्षर युक्त एक आवेदन श्री यादव ने श्रम अधीक्षक को सौंपी तथा उनसे बात भी की। श्रम अधीक्षक ने इसे एक गंभीर मामला बताते हुए हर संभव कार्रवाई का भरोसा दिया है। फॉरवर्ड ब्लॉक नेता ने कहा कि, बिना प्रवासी मजदूरों का पंजीयन कराए ठेकेदारों द्वारा इस तरह मजदूरी के लिए दूसरे प्रदेशों में ले जाना और फिर काम करवाकर पैसा नहीं देना बड़ा अन्याय है। ऐसा सरकार की गलत श्रम नीतियों के कारण ही संभव हो पा रहा है। इस तरह के मामलों मजदूरों के हक में कड़े कानून होने चाहिए, ताकि कोई मजदूरी मारने जैसी जुर्रत नहीं कर सके।


उन्होंने कहा कि, फॉरवर्ड ब्लॉक से जुड़े ट्रेड यूनियन की उड़ीसा यूनिट को भी इसकी जानकारी देकर मदद की अपील की जा रही है। हम किसी भी तरह मजदूरों का बकाया भुगतान कराने का प्रयास या जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी करेंगे।

श्रम अधीक्षक के नाम आवेदन प्रस्तुत करते समय पार्टी नेता मनोज कुमार यादव, शंकर वर्मा, शंभू तुरी सहित मजदूर रीतलाल दास, सोनू दास, गोकुल कु दास, नारायण दास, राजू दास, दिनेश राम, दामोदर यादव, राजू शर्मा, शमशुद्दीन अंसारी, कांग्रेस रवानी, आफताब अंसारी, जमीर अंसारी, अविनाश कुमार, सुनील साव, रमेश रवानी, चंदन रवानी, बीरू दास, विक्की कुमार, सहदेव दास, भुनेश्वर दास एवं जीतू रवानी मौजूद थे।

दो जेवर दुकानों का शटर तोड़ चारों ने की 30 लाख के जेवरात व नगदी की चोरी

गिरिडीह (GIRIDIH)। जिले के हीरोड़ीह थाना क्षेत्र के कोदंबरी में बीती रात चोरों ने दो जेवर दुकानों वंदना ज्वेलर्स और आरएस ज्वेलर्स  का शटर तोड़ नगदी समेत 30 लाख के जेवरात व नगदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

  
घटना के बाबत भुक्तभोगी सीताराम स्वर्णकार और सुधीर स्वर्णकार ने बताया कि हर दिन की तरह सोमवार की रात भी यह दोनों अपने-अपने दुकान को बंद कर घर चले गए थे। जब सुबह दुकान खोलने  पहुंचे तो दोनों ही दुकान का शटर टूटा पाया और सारा सामान बिखरा हुआ था। बताया कि दुकान के अंदर रखे हुए सोने चांदी के जेवर व नगदी गायब थे।


 आरएस ज्वेलर्स के संचालक ने बताया उनके दुकान से चोरों ने करीब 6 लाख का जेवर और 85 हजार रुपया नगद चोरी की है। वहीं वंदना ज्वेलर्स के संचालक ने बताया कि चोरों ने उनके दुकान से लगभग 20 से 30 लाख का सामान की चोरी की है। बताया कि चोरों ने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा को तोड़ दिया और डीबीआर भी ले गए। दो जेवर दुकानों से लाखों की चोरी की घटना की सूचना मिलते ही हीरोड़ीह थाना की पुलिस कोदंबरी गांव पहुंच घटना का जायजा लिया। 



इतनी बड़ी चोरी की घटना के बाद जिला पुलिस महकमा सकते में आ गया है। एसपी के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी है।