बुधवार, 25 दिसंबर 2024

आज का राशिफल, कैसा होगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::25 :: 12 :: 2024, बुधवार

आज का पंचांग:: 25 दिसम्बर 2024, बुधवार, विक्रमी सम्वत 2081, शाका 1946, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पौष मास की प्रविष्टा 11, उत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु, तिथि दशमी, नक्षत्र चित्रा दोपहर 3:22 तक तदनन्तर स्वाति, सूर्योदय 7:28 प्रातः, सूर्यास्त 5:27 सायं, राहुकाल दोपहर 12:00 से 1:30 तक,कल: तुलसी पूजन महोत्सव



आज :: 25:: 12 :: 2024 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर की साज-सजावट में आप काफी ध्यान देंगे। मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। पारिवारिक तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जीवनसाथी के साथ चर्चा करने से आपकी काफी समस्याओं का समाधान हो जायेगा। अनावश्यक बातों को तूल देने से बचें। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। दैनिक वेतन भोगियों की आय में वृद्धि हो सकती है। शत्रु पक्ष आपका नुकसान पहुँचाने को लेकर तत्पर रहेगा।



मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कार्यक्षेत्र में नये मित्र बन सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में थोड़ी सावधानी रखें। आपकी लापरवाही बड़ी परेशानी को आमन्त्रण दे सकती है। निजी कम्पनियों में काम कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। लेकिन शाम का समय आप मनोरंजन में बितायेंगे।





कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने में लगे रहेंगे। कुसंगति से आपको बचना चाहिये। नयी कार्ययोजना बनाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। रक्तचाप के रोगियों को तनाव से बचना चाहिये।




सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपकी जीवनशैली काफी अनुशासित रहेगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर योजना बना सकते हैं। धन को लेकर समस्या का समाधान हो जायेगा। आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिये काफी बेहतरीन है। आपके सामने करियर के कई विकल्प सामने आयेंगे।



कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कार्यक्षेत्र में आलस्य का अनुभव करेंगे। नयी विधा सीखने के लिये तत्पर रहेंगे। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। दिन भर की थकान दूर होगी। आपका खोया हुआ आत्मविश्वास जागृत होगा। दूसरों के मामले में अपनी सलाह सोच-समझकर दें।।




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कार्यक्षेत्र में अपने संसाधनों का सार्थक सदुपयोग करने के कारण आपको लाभ मिलेगा। आप आज किताबें पढ़ने और सिनेमा आदि का भी आनन्द ले सकते हैं। बच्चे अपने करियर को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। प्रेमीजन के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दिन की शुरुआत में काम की अधिकता रहेगी।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
अपने नकारात्मक पक्ष को समझें और उसे नियन्त्रित करने का प्रयास करें। बिना माँगी सलाह देने के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। विदेश में रहने वाले लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।



धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। पैतृक व्यवसाय कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। आज अपने काम को काफी परफेक्शन के साथ अंजाम देंगे। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द लेंगे। घर की साज-सजावट का काफी ध्यान रखेंगे।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यावसायिक यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। रिटेल कारोबार में तेजी का माहौल रहेगा। रिश्तों के बीच बढ़ रही दूरियाँ दूर होंगी। अपनी योग्यता के अनुरूप काम करके आत्मसन्तुष्टि का अनुभव करेंगे। जीवनसाथी के साथ अनबन दूर होगी। आपके काम में स्थिरता रहेगी।



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षित रहेंगे। परिजनों के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। अपने क्रोध पर नियन्त्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर त्वरित प्रतिक्रिया आपकी छवि के लिये नुकसानदेह हो सकती है। जॉब में आपको स्थानान्तरण के मौके मिल सकते हैं।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादने का प्रयास न करें। इसके कारण आपका मूड ऑफ हो सकता है। चापलूस लोगों से दूरी बनाकर रखें। बदलते मौसम को लेकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यथार्थवादी बने रहें अन्यथा आप गलत निर्णय ले सकते हैं।



कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷