रविवार, 22 दिसंबर 2024

अपराध की योजना बना रहे छह अपराधियों को पुलिस ने किया दो देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार

गिरिडीह(GIRIDIH)।  गिरिडीह पुलिस ने जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के घुज्जी जंगल में अपराध की योजना बना रहे छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने दो देसी कट्टे भी बरामद किए हैं। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विमल कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता कर दी। 





उन्होंने बताया कि अपराधियों की योजनाओं के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और यह कार्रवाई की। एसपी ने बताया कि सूचना के आलोक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम की अगुवाई में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच अपराधियों की योजना का सत्यापन किया और उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। 



एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में मो समीर अंसारी,रेहान अंसारी और रिजवान अंसारी धनवार का निवासी है। जबकि फणीभूषन साव एवं शिबू साव बिरनी का तथा  सिराजुद्दीन अंसारी लालबाजार का निवासी है। सभी छह अपराधियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस को दिए स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वे सभी इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए थे। लेकिन पुलिस की तत्परता ने उनकी योजनाओं को नाकाम कर दिया।



इधर,एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने इस सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि गिरिडीह पुलिस क्षेत्र में अपराधों पर काबू पाने के लिए लगातार मेहनत कर रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाइयों को जारी रहेगी।


देश भर के कलाकारों का गिरिडीह में होगा जुटान मार्च में

20 से 23 मार्च 2025 तक गिरिडीह मे होगा चार दिवसीय नाटक व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

रंगकर्मियों के अभिनय और संस्कृतिकर्मियों के नृत्य की थिरकन से चार दिनों तक झूमेगा गिरिडीह


गिरिडीह (GIRIDIH)।  सांस्कृतिक संस्था कला संगम द्वारा आगामी 20 से 23 मार्च 2025 तक गिरिडीह के सवेरा सिनेमा हॉल में चार दिवसीय अखिल भारतीय नाटक, लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह निर्णय संस्था के अध्यक्ष प्रकाश सहाय की अध्यक्षता में ईश्वर स्मृति भवन में सम्पन्न हुई बैठक में लिया गया। कार्यक्रम के दौरान देश-भर के चुने हुए 15 कलाकारों को स्व दिगम्बर प्रसाद की स्मृति में नाट्य श्री और कला श्री की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया जाएगा।

साढ़े सात लाख रुपए का बजट पारित

बता दें कि कला संगम द्वारा झारखण्ड अलग राज्य गठन के बाद पहले राज्य स्तरीय फिर अखिल भारतीय स्तरीय नाटक व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। हर वर्ष की तरह अखिल भारतीय स्तर का यह आयोजन इस वर्ष भी काफी धूमधाम से अयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान संस्था के कोषाध्यक्ष बिनय बक्शी ने इस वर्ष के आयोजन हेतु साढ़े सात लाख रुपए का बजट रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। 


कला संगम की पहचान है यह आयोजन : राजेन्द्र बगेड़िया

बैठक को सम्बोधित करते हुए संस्था के संरक्षक राजेन्द्र बगड़िया ने कहा कि यह कार्यक्रम कला संगम की पहचान है। हमलोगों ने शिमला में जाकर अपना परचम लहराया है। अब कला संगम का देश भर में नाम है। हमें उस गरिमा को बनाए रखने की जरूरत है। संरक्षक अजय कुमार सिन्हा मंटू तथा डॉ विकास लाल ने कहा इस बार अच्छे-अच्छे नाटकों तथा झारखंड के मशहूर लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किये जायेंगे। 

वहीं अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने आपसी सामंजस्य स्थापित कर पूरी सक्रियता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्यों को जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को इस कार्यक्रम की सफलता बनाने अपना आर्थिक योगदान देने की अपील किया। बैठक में राजीव कुमार सिन्हा एवं कृष्ण कुमार सिन्हा ने अपना विचार रखते हुए विजेता कलाकारों को इस वर्ष भी नकद व शिल्ड देकर सम्मानित करने की बातें कही। वहीं अंजनी कुमार सिन्हा ने कहा कि नाटक प्रतियोगिता स्व जगदीश प्रसाद कुशवाहा की स्मृति में जबकि नृत्य प्रतियोगिता स्व उमा रानी ताह की स्मृति में समर्पित करने की बातें कही।

बैठक में थे उपस्थित 

बैठक में मुख्य सलाहकार विशाल आनंद, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिन्हा, संगीत प्रभारी अरित चंद्र, नाटक प्रभारी नीतीश आनंद, शुभम कुमार, कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, शिलधर प्रसाद, सह सचिव सुजय गुप्ता, राजेश सिन्हा, रविश आनंद, बिनय बक्शी, अजय कुमार, अनिल चंद्रवंशी, कविंद्र भट्टाचार्य, इंद्रजीत आदि उपस्थित थे।


बैठक के दौरान सौंपी गयी जिम्मेवारी 

बैठक के दौरान देश भर के कला टीमों को आमंत्रित करने हेतु सचिव सतीश कुन्दन को अधिकृत किया गया। सचिव ने कहा कि नाटक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 10 जनवरी से प्रवेश फार्म उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका अंतिम तिथि 31 जनवरी होगा।

वहीं संस्था के मुख्य संरक्षक उपायुक्त तथा संरक्षक अनुमंडल पदाधिकारी से शिष्टाचार भेंट करने हेतु  अंजनी कुमार सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा, मदन मंजर्वे, राजेश सिन्हा एवं सतीश कुन्दन को जिम्मेवारी सौंपी गयी। जबकि नाटक व नृत्य प्रतियोगिता के प्रायोजक से वार्ता के लिए पंकज कुमार ताह, अंजनी कुमार सिन्हा, शिवेन्द्र कुमार सिन्हा एवं सतीश कुन्दन को जिम्मेदार दी गई।

डालमियानगर की प्रतियोगिता में शामिल होगी संस्था

बैठक के दौरान कला संगम के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा डालमियानगर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय नाटक प्रतियोगिता में कला संगम की टीम भी शामिल होगी। उक्त प्रतियोगिता में कला संगम द्वारा भुवनेश्वर दर भुवनेश्वर का नाटक मंचन करने का निर्णय लिया गया।