समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग मुझे प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन भी अपेक्षित है।
रविवार, 12 जुलाई 2020
बगोदर थाना परिसर में चला सफाई अभियान, हुआ पौधारोपण

शनिवार, 11 जुलाई 2020
समाजसेवी डॉ रूपेश ने किया मैट्रिक में अवल्ल आयी छात्रा रिंकी को सम्मानित
समाजसेवी डॉ रूपेश ने किया मैट्रिक में अवल्ल आयी छात्रा रिंकी को सम्मानित
जमुआ/ गिरिडीह : जन कल्याण संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष समाजसेवी व चिकित्सक डॉ रूपेश सिंह बेंगाबाद प्रखंड के मोतीलेदा पंचायत अंतर्गत ग्राम केन्दुआगडहा गांव पहुँच कर मैट्रिक की परीक्षा में अव्वल अंको के साथ उतीर्ण हुई छात्रा रिंकी कुमारी को मिठाई खिला व उपहार देकर कर उसका हौसला अफजाई किया।मौके पर उन्होंने उसे आर्थिक सहयोग भी किया।
गौरतलब है कि छात्रा रिंकी के पिता शम्भू वर्मा की कुछ महीनों पूर्व हृदयाघात से मौत हो गयी है। शम्भू वर्मा की मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लेकिन रिंकी ने संकटों के सामने घुटने टेकने के बजाय हिम्मत से काम लेते हुए मैट्रिक की परीक्षा में अव्वल अंको के साथ उतीर्ण हुई। समाजसेवी डॉ रूपेश ने मौके पर रिंकी के आगे की पढ़ाई में हर संभव सहयोग करने का अस्वासन उसके परिवार को दिया है।

मारुति वेन में लगी आग मची अफरातफरी
मारुति वेन में लगी आग मची अफरातफरी
जमुआ/गिरिडीह : जमुआ थाना के समीप शनिवार को एक गल्ला व्यसायी के मारुति भेंन में अचसनक आग लगी। जिससे अफरा तफरी मच गयी।
घटना के बाद जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि आग बुझने के बाद अग्निशामक वाहन भी पहुँचा।
बताया जाता है की छोटू कुमार गुप्ता जमुआ थाना के निकट हरला रोड में गल्ला का दुकान चलाता है। शनिवार को अचानक शार्ट सर्किट उसकी मारुति भेन में आग लग गयी।
घटना की सूचना पर जमुआ पुलिस अंचलनिरिक्षक विनय कुमार राम, थाना प्रभारी संतोष कुमार, प्रशिक्षु दारोगा अभिषेक रंजन के अलावे हरला पंचायत के मुखिया महेंद्र कुमार सहित स्थानीय ग्रमीणों व पुलिस बल के जवानों ने बाल्टी से पानी लाकर आग बुझाया।

गायक से नायक बने "विवेक पांडे",जल्द् आएंगे फिल्मो में नजर

प्रतिबंधित मांस मामले में धराये दो व्यक्ति भेजे गए जेल
प्रतिबंधित मांस मामले में धराये दो व्यक्ति भेजे गए जेल
गिरिडीह : प्रतिबंधित मांस लिए जा रहे दो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया था। शनिवार को दोनों व्यक्तियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस घटना में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जिन तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है उनमें मोहम्मद सिराज अंसारी और मोहम्मद मकबूल अंसारी को ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रतिबंधित मांस के साथ खदेड़ कर पकड़ा था। इन दोनों को गिरिडीह जेल भेज दिया गया। जबकि इस कांड में शामिल राजू उर्फ सिराज मियां अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
बताते चलें कि बीते शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल पर बोरे में लादकर प्रतिबंधित मांस को ढोया जा रहा था। ग्रामीणों ने दो व्यक्ति और एक बाइक को पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया था। पुलिस कांड अंकित कर मामले का अनुसंधान कर रही है।

देवरी के 120 ग्रामीणों का लिया गया कोरोना जांच हेतु स्वाब

निमियाघाट थाने का किया एसपी अमित रेणु ने औचक निरीक्षण, थाना प्रभारी को दिए कई निर्देश
निमियाघाट थाने का किया एसपी अमित रेणु ने औचक निरीक्षण, थाना प्रभारी को दिए कई निर्देश
गिरिडीह : जिले के पुलिस कप्तान अमित रेणु शनिवार को निमियाघाट थाने पहुंचे और थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की कई मामले के बारे में जानकारी ली और थाना प्रभारी विकाश पासवान को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।
एसपी ने चौक चौराहों पर पुलिस की ड्यूटी महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाने तथा थाना क्षेत्र के इलाकों पर पैनी नजर बनाये रखने का भी आदेश दिया।
मौके पर थाना प्रभारी विकाश पासवान, बिजेंद्र सिंह, राधेश्याम चौधरी विकाश कुमार मेहरा, सोनू पासवान, निकोलस सोरेन, बाबुजन मुर्मू, अशोक सिंह थाना के मुंसी लक्ष्मीकांत सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना के तहत बिछाए जा रहे गैस पाइपलाइन का डीसी ने किया निरीक्षण
प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना के तहत बिछाए जा रहे गैस पाइपलाइन का डीसी ने किया निरीक्षण
गिरिडीह : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा शनिवार को बगोदर प्रखंड अंतर्गत बगोदर, जरमुने एवं सोनतुरपी गांव में बिछाए जा रहे गेल इंडिया गैस पाइपलाइन का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने कहा कि पूरे राज्य में प्रधानमंत्री उर्जा गंगा योजना अंतर्गत 550 किलो मीटर के दायरे में गैस पाइपलाइन बिछानी है जिसमें गिरिडीह जिले में कुल 48 किलोमीटर तक के क्षेत्रों में गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है। कहा कि पूरे क्षेत्र में जितने भी फर्टिलाइजर प्लांट्स है उन सभी फर्टिलाइजर प्लांट्स को बनाने हेतु रॉ मटेरियल के रूप में गैस उपलब्ध कराया जाएगा ताकि जितने भी घर पूरे क्षेत्र में आते हैं, उन सभी को टैग कर सीधे कनेक्शन लिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सितम्बर महीने तक इस योजना को पूर्ण करना है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत इस योजना को शत प्रतिशत पूरा किया जाय और पूरे गिरिडीह जिले के 48 किलो मीटर के क्षेत्र वाले हिस्से में जल्द से जल्द गैस पाइपलाइन बिछाई जाय।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के साथ अनुमंडल पदाधिकारी, बगोदर-सरिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी बगोदर, अंचलाधिकारी, बगोदर, गेल इंडिया के प्रतिनिधि, एडीएफ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

नाबालिग किशोरी को अगवा कर तीन दिनों तक किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

जिला टॉपर छात्र को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

पांच नये कोरोना संक्रमितों में एक की हुई इलाज के दौरान रांची में मौत

प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय ने गिनायी मोदी सरकार की उपलब्धियां
प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व सांसद ने गिनायी मोदी सरकार की उपलब्धियां
गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला अध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता में माननीय विधायक केदार हाजरा के आवासीय कार्यालय में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत विषय पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कोडरमा के पूर्व सांसद डा. रवीन्द्र राय ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के बीच मोदी सरकार ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। भारत के नवनिर्माण का उद्घोष किया। भारत भविष्य में वैश्विक शक्ति बनेगा।
पूर्व सांसद राय ने कहा कि पीएम मोदी के नेत्तृव में जनता कोरोना के खिलाफ की लड़ाई में एकजुट है। मोदी सरकार ने लोगों को बीमारियों से सुरक्षित करते हुए आत्मनिर्भर भारत योजना की शुरुआत की। बताया कि पहले फेज के कार्यकाल में पीएम मोदी ने देश को संवारा, तो दूसरे फेज में देश के तमाम वर्गों का विकास किया। कहा कि मोदी के इन प्रयासों के कारण ही विश्व में भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है। कोरोना काल में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि 14 कृषि उत्पादों को लाभकारी सूची में डालना जाहिर करता है कि किसानों के प्रति सरकार कितनी गंभीर है।
इस प्रेस वार्ता में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद कोडरमा रवींद्र राय के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, विधायक जमुआ केदार हाजरा, निवर्तमान गिरिडीह विधायक निर्भय शाहाबादी, निवर्तमान गांडेय विधायक जय प्रकाश वर्मा, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला 20 सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय, अधिवक्ता संघ के सचिव चुन्नुकान्त, विवेश जालान, संजय सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एंव कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
