07अप्रैल 2025 : आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार दिन है। दशमी तिथि आज रात 8 बजे तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जायेगी। आज शाम 6 बजकर 19 तक पुष्य नक्षत्र और धृति योग का संयोग रहेगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर मंगलवार सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 40 मिनट पर बुध मार्गी होंगे।
सोमवार का दिन हिंदू धर्म में विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व रखता है। ये दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। भक्तजन सोमवार के दिन व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, सोमवार चंद्रमा से संबंधित है, जो मन, भावना और सौंदर्य का कारक होता है।
हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का अपना विशेष महत्व होता है, जिनमें सोमवार का स्थान अत्यंत ही पावन माना जाता है। सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित होता है। भक्त इस दिन उपवास रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, दही और बेलपत्र अर्पित करते हैं। इस दिन भोलेनाथ का व्रत रखने से कुंवारी कन्याओं को उत्तम वर की प्राप्ति होती है, वहीं विवाहित स्त्रियों के लिए ये व्रत सुखद वैवाहिक जीवन का प्रतीक है। प्राचीन ग्रंथों में वर्णन है कि सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से समस्त पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार का संबंध चंद्रमा से है, जो मन और भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा मनुष्य के मानसिक स्वास्थ्य, कल्पनाशक्ति और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता है। यदि किसी की कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो, तो सोमवार का व्रत और चंद्र मंत्रों का जाप लाभदायक सिद्ध होता है।
चैत्र नवरात्रि का पारण : नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है तथा व्रत रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। नवरात्रि का पारण अष्टमी यानी व्रत के आठवें दिन और नवमी यानी व्रत के नौवें दिन कन्या पूजन के साथ होता है। इसीलिए चैत्र नवरात्रि में व्रत का पारण अष्टमी, नवमी या दशमी तिथि को किया जा सकता है। जो लोग अष्टमी के दिन व्रत रखते हैं वे नवमी के दिन पारण करते हैं। नवमी के दिन व्रत रखने वाले दशमी के दिन पारण करते हैं। कुछ लोग दशमी तिथि में भी पारण करते हैं। निर्णय सिन्धु के अनुसार नवरात्रि पारण यानी व्रत तोड़ने के लिए नवमी की समाप्ति के बाद का दिन अर्थात् दशमी तिथि को उत्तम बताया गया है। अतः हिन्दू कैलेंडर पंचांग के मुताबिक, वर्ष 2025 में चैत्र नवरात्रि व्रत का पारण 7 अप्रैल, सोमवार को दशमी के दिन किया जाएगा।
आज का पंचांग: 07 अप्रैल 2025, दिन : सोमवार
युगाब्द : 5127, विक्रम संवत : 2082
शक संवत : 1947 ऋतु : बसंत
महीना : चैत्र पक्ष : शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 06: 04 AM,सूर्यास्त : 06: 42 PM
तिथि : दशमी 08:00 PM तक उपरांत एकादशी
नक्षत्र : पुष्य 06:24 AM तक उपरांत आश्लेषा
राहुकाल : 07:50 AM से 09:23 AM तक
चन्द्रमा : कर्क राशि पर संचार करेगा
व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, चैत्र नवरात्रि का दशमी, नवरात्रि का पारण, दुर्गा विसर्जन
आज :: 07 :: 04 :: 2025 का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए उन्नति का दिन रहेगा। प्रियजनों के आगमन से घर में खुशियाँ बनी रहेंगी। निजी मामलों में प्रगति देखने के लिए थोड़ा धैर्य रखने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं। निजी जीवन की बात करें तो आज घरेलू जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम जीवन में परेशानियाँ आ सकती हैं, सतर्क रहें। आज आपका शुभ अंक 4 है। आपको अपना आशावादी रवैया बनाए रखने की आवश्यकता है, भले ही आपको लगे कि वित्तीय स्थिति आपकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं है। अगर महिलाएँ गृह उद्योग शुरू करवा चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आधिकारिक कार्यों के प्रति फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। आपको अपनी इच्छा शक्ति बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए। पिता के व्यवहार के कारण आप दुखी महसूस कर सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी करने की कोशिश करेंगे। अपने लवमेट पर भरोसा रखें, लोगों की बातों में आकर अपने रिश्ते खराब न करें। आज आपका लकी रंग हरा है। आज आपका लकी नंबर 9 है। आज पैसे खर्च करने से आपको परेशानी हो सकती है। बिजनेस में कर्मचारियों और सहकर्मियों के साथ सही संबंध बनाए रखें। जो लोग खाली बैठे हैं, उन्हें नया काम शुरू करना चाहिए। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों को दस्तावेजों से जुड़े काम सावधानी से करने की जरूरत होगी।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज अपने समय और धैर्य का पूरा उपयोग करें। परिवार के किसी सदस्य से आपको लेक्चर सुनने को मिल सकता है। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय निकालकर उनसे लंबी बातचीत करें। आप दोनों को इसकी जरूरत है। आज आपका लकी रंग क्रीम है। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूरा नियंत्रण रहेगा। आपकी हाल की रचनात्मक ऊर्जा आज रंग लाएगी और आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपके ग्रह आपको सौभाग्य प्रदान करेंगे। खुद को किसी नए बदलाव के लिए तैयार रखें। आपको अपने बच्चे के व्यवहार पर कड़ी वज़र रखनी होगी। कोई बहुत ही मजाकिया व्यक्ति आज आपकी रुचि जगाने वाला है। दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका शुभ अंक 1 है। धन संबंधी समस्याएं आज हल होंगी।
पारिवारिक व्यवसाय में आज आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी। महिलाएं आज अपने लिए खरीदारी करने की योजना बनाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई बहुत महत्वपूर्ण कॉल आ सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई भी अनैतिक काम करने से दूर रहना चाहिए।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपने जो रास्ता चुना है, उस पर चलते रहें। आज सक्रिय रहें, अवसरों का इंतजार न करें, उन्हें तलाशें और उनका लाभ उठाने का प्रयास करें। महिलाएं आज अपने लिए खरीदारी करने की योजना बनाएंगी। आपको अपने निजी जीवन में छोटे-मोटे सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत है। विवाहित लोगों का घरेलू जीवन आज रोमांटिक रहेगा। आज आपका शुभ अंक 12 है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें दिन के अंत में व्यापारिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। आपकी प्रयोगात्मक दृष्टि और व्यावहारिक बुद्धि आपके करियर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। आज महत्वपूर्ण संपर्क बनाने और कुछ सीखने के अवसर मिलेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन होगा। बड़ों और सज्जनों का आदर करने में अग्रणी बनें। किसी का सकारात्मक व्यक्तित्व आपमें उत्साहजनक बदलाव लाने वाला है। आपको अपने प्रिय को कुछ स्पेस देना चाहिए। इस राशि के नवविवाहितों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आपका शुभ अंक 2 है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपको उम्मीद से
अधिक धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल पर जो मुकाम आप पाना चाहते हैं, उसे पाने के लिए आज पूरी लगन से प्रयास करें। ऑफिस में सहकर्मियों आदि के साथ अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करने से रिश्ते मजबूत होंगे।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। यदि आप किसी मुद्दे पर निर्णय नहीं ले पा रहे हैं, तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें। दांपत्य जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग रोमांस के सहारे अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। आज आपका लकी रंग सफेद है। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज पैसों से जुड़ी समस्याएं सुलझ जाएंगी। शेयर बाजार में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज आप अपने बिजनेस में किसी से कोई काम निकलवाने में सफल हो सकते हैं। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर न करवा उचित रहेगा। सरकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर हो सकता है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज किसी से कोई वादा करने से बचें। किसी बाहरी व्यक्ति से परिवार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करने से बचें। झूठ बोलकर आप फंस सकते हैं, सावधान रहें। आपकी लव लाइफ बहुत बढ़िया चल रही है। अगर आप अपने जीवन साथी की बातों को गंभीरता से नहीं लेंगे तो विवाद हो सकता है। आज आपका लकी नंबर 9 है। पैसों से जुड़ी समस्याएं आज सुलझ जाएंगी। शेयर मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज आप अपने बिजनेस में किसी से कोई काम निकलवाने में सफल हो सकते हैं। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर न करवा ही उचित रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों का ट्रांसफर हो सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। ऐसे पार्टनर को खुश करने की जरूरत नहीं है जो समय पर आपकी मदद न करे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आज आपका लकी नंबर 3 है। आज पैसों से जुड़े मामलों में आपको दिल और दिमाग के बीच सही संतुलन बनाना होगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत में कमी न आने दें। कमीशन बीमा संबंधी कार्यों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।
मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप बच्चों के साथ समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। अगर आप अपने प्रेमी से दूर रहते हैं तो उनसे मिलने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में किसी अन्य व्यक्ति के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है, सावधान रहें। आज आपका शुभ अंक 11 है। आज आपको अटका हुआ पैसा मिल सकता है। मकर राशि के जातक व्यवसाय को जैसे चल रहा है वैसे ही चलने दें, लेकिन लापरवाही व करें। कामकाजी महिलाओं को काम को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। आपमें से जो लोग नौकरी के मामले में बदलाव की तलाश में हैं, उन्हें नए अवसर मिलने की पूरी संभावना है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन होगा। लोग आपकी भावनाओं का गलत और अनुचित लाभ उठा सकते हैं। प्रेम के मामलों में गुस्सा करना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। अलग रहने वाले लोग वीडियो कॉल के जरिए अपने साथी से संपर्क बनाए रख पाएंगे। आज आपका शुभ अंक 7 है। आपको अपने व्यापार और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा मिलता रहेगा। आप कोई पारंपरिक वस्तु खरीदने का मन बनाएंगे। कार्यस्थल पर मेहनत करने की बजाय समझदारी से काम लें। जो लोग नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द ही अच्छे अवसर आएंगे।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपको तरक्की के कुछ नए साधन मिलेंगे। किसी पवित्र कार्य की तैयारियां जोरों पर रहेंगी, आप पूरे जोश के साथ लगे रहेंगे। जो लोग आपके खिलाफ थे, ये आज आपके पक्ष में आ जाएंगे। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन शुभ और लाभकारी रहेगा। प्रेम जीवन में आपको खुशियाँ मिलेंगी। आज आपका शुभ अंक 6 है। आज आपकी पैसों के मामले में अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप अपना खुद का व्यवसाय चलाते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यापारियों को वए निवेशक मिल सकते हैं। आपको अपने काम का मनचाहा लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको तरक्की के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
कृपया ध्यान दें👉
यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें