समाज में घटित घटनाओं, दैनिक समाचारों, फ़िल्म और नाट्य जगत से जुडी खबरों के अलावे साहित्यिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, सामाजिक व ज्योतिषीय विचारों, कविता, कहानी, फीचर लेख आलेख का संगम है यह "वेब न्यूज पोर्टल"। आशा ही नही अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप सबों का भरपूर सहयोग मुझे प्राप्त होगा। आपका सुझाव व मार्गदर्शन भी अपेक्षित है।
बुधवार, 22 जुलाई 2020
गरीब कल्याण रोजगार अभियान एवं मनरेगा के तहत धरातल पर उतारने लगी योजनाऐं

नवजीवन नर्सिंग होम के डॉक्टर समेत 6 कर्मी पाये गये कोरोना पोजेटीव, लोगों में दहशत

रविवार, 19 जुलाई 2020
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने किया 6 जिलाध्यक्ष के नामो की घोषणा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया 6 जिलाध्यक्ष के नामो की घोषणा
हजारीबाग से अशोक यादव
रामगढ़ से प्रवीण मेहता
धनबाद (शहरी) से चंद्रशेखर सिंह,
धनबाद (ग्रामीण) से ज्ञान रंजन,
पूर्वी सिंहभूम से सौरभ चक्रवर्ती और
साहेबगंज से रामदरश यादव।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में 6 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की।
जिसमे से 6 जिलाध्यक्ष बनाए हैं। धनबाद में चंद्रशेखर सिंह, हजारीबाग में अशोक यादव और रामगढ़ में प्रवीण मेहता को भारतीय जनता पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाया है।
गौरतलब है कि भाजपा संगठन ने पहली बार धनबाद जिले को दो भागों में बांटते हुए शहरी और ग्रामीण के लिए दो अलग-अलग जिलाध्यक्षों की तैनाती की है। ज्ञान रंजन धनबाद ग्रामीण के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में 6 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 19 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की थी।
बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बीते दो दिनों से दिल्ली में जमे थे। इस क्रम में दोनों नेताओं ने संगठन और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों से मुलाकात की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिले थे।
बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने 4 जुलाई को प्रदेश कमेटी की नई टीम की घोषणा की थी। साथ ही 19 जिलों के जिलाध्यक्ष के नामों की भी घोषणा की गई थी।
ये बनाये गये थे 19 जिलों के जिलाध्यक्ष
पाकुड़ - बलराम दुबे
गोड्डा - राजीव मेहता
देवघर- नारायण दास
जामताड़ा- सोमनाथ सिंह
बोकारो- भरत यादव
गिरिडीह- महादेव दुबे
कोडरमा- नीतेश चंद्रवंशी
चतरा- अशोक शर्मा
गढ़वा- ओमप्रकाश केशरी
लातेहार- हरेकृष्णा सिंह
लोहरदगा- मनीर उरांव
गुमला- अनूप अधिकारी
सिमडेगा- लक्ष्मण बड़ाईक
खूंटी- चंद्रशेखर गुप्ता
रांची ग्रामीण- सुरेंद्र महतो
रांची महानगर- केके गुप्ता
पं. सिंहभूम- विपीन पूर्ति
सरायकेला खरसावां-विजय महतो
जमशेदपुर महानगर-गुंजन यादव

झारखण्ड अन्दोलनकारी रघुनाथ तिवारी का मनाया गया चौथी पुण्यतिथि

आरएसएस ने किया पौधारोपण, लगाये 15 फलदार व छायादार वृक्षों का पौधा
आरएसएस ने किया पौधारोपण, लगाये 15 फलदार व छायादार वृक्षों का पौधा
गिरिडीह : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गिरिडीह नगर इकाई ने रविवार को पर्यावरण संतुलन और जल संरक्षण के उद्देश्य से उसरी नदी के किनारे अवस्थित जिला संघ कार्यालय निर्मल कुटीर के पीछे खाली पड़ी भूमि पर पौधारोपण किया।
मौके पर आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह मुकेश रंजन सिंह ने कहा कि यहां नीम, करम, पीपल और कटहल समेत 15 पौधा लगाया गया। कहा कि एक पेड़ लगाना 100 पुत्र के बराबर होता है। अतः इस वर्षा ऋतु में हरियाली को बढ़ाने हेतु आम जन को एक-एक वृक्ष को गोद लेकर उसे संरक्षित करना चाहिये ताकि पर्यावरण की रक्षा कर हम धरती को सुरक्षित रख सकें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश सेठ उप महापौर, विकास चंद्र गौतम जिला प्रचारक, धर्मवीर नगर कार्यवाह, अजीत कुमार विस्तारक, सुजीत भदानी, अमित कुमार, विजय लाल, अभिषेक कुमार, धर्मेंद्र कुमार, प्पपू, सोनू, रितेश, सिकंदर, आकाश आदि स्वयंसेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

जमुआ पुलिस ने किया चोरी की घटना का उद्भेदन, चार चोर गिरफ्तार
जमुआ पुलिस ने किया चोरी की घटना का उद्भेदन, चार चोर गिरफ्तार
बैटरी समेत मोटरसाइकिल बरामद
जमुआ/ गिरिडीह : जमुआ थाना पुलिस ने चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए चार चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। इस दौरान पुलिस ने चोरी गये एचबीएल पावर सिस्टम लिमिटेड 12 वोल्ट का बैटरी 3 पीस और पावर जोन कंपनी का 12 वोल्ट बैटरी 1 पीस के साथ एक अपाची मोटरसाइकिल जे एच11 डब्लू 8581 भी बरामद किया है।
इस बाबत रविवार को जमुआ थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बीते 16 जुलाई को बसंत कुमार वर्मा पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत नावाडीह ने लिखित आवेदन दिया था कि तीन सोलर लाइट की बैटरी एवं एक ट्रैक्टर की बैटरी की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी। उक्त आवेदन के आलोक में जमुआ थाना में कांड संख्या 163 / 2020 दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि उक्त कांड का उद्भेदन हेतु पुलिस निरीक्षक जमुआ अंचल विनय कुमार राम तथा जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कारवाई करते हुए उक्त कांड का उद्भेदन किया और मामले के 4 अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में निशू पटेल पिता विनोद कुमार वर्मा, विकास कुमार वर्मा पिता पोखन महतो, दोनों ग्राम बरोटांड़, थाना जमुआ जिला गिरिडीह, पंकज कुमार वर्मा पिता महेंद्र कुमार वर्मा ,ग्राम बाघरा एवं उपेंद्र कुमार दास पिता सुकर दास ग्राम बोना भंडारीडीह, दोनों थाना बेंगाबाद, जिला गिरिडीह शामिल है। जबकि एक अभियुक्त फरार है। फरार अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।
एसडीपीओ ने बताया कि इस चोरी का मास्टरमाइंड पंकज कुमार वर्मा है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है और उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी गए चारों बैटरी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जप्त किया गया है।
उक्त छापामारी दल में जमुआ पुलिस निरीक्षक विनय कुमार राम, जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार, परी0, पु0अ0 नि0अभिषेक कुमार रंजन, परि, पु0अ0नि0 मनीता कुमारी, स0अ0नि0 नरेश कुमार यादव ,स0 अ0 नि0 संजय कुमार छापामारी दल में शामिल थे ।

रविवार को बगोदर बाजार रहा स्वतःस्फूर्त बंद
रविवार को बगोदर बाजार रहा स्वतःस्फूर्त बंद
व्यवसायियों ने लिया है एक सप्ताह बाजार बंद रखने का निर्णय
बगोदर/ गिरिडीह : कोरोना महामारी की बढते प्रकोप को देखते हुए बगोदर के व्यवासायियों ने एक अपने प्रतिष्ठान दुकान स्वेच्छा पुर्वक एक सप्ताह बंद रखने का निर्णय लिया है। रविवार को इस स्वतःस्फूर्त बन्द का खासा असर बगोदर बाजार में देखने को मिला। बगोदर बाजार के सभी कपड़ा, जूता चप्पल, मनिहारि और मोबाइल दुकाने बन्द रही।
विदित हो कि यंहा के सभी व्यवसायियों ने 19 जुलाई से 25 जुलाई तक अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने निर्णय लिया है। बगोदर बाजार व्यावसायिक संघ से जुड़े एसके कंपलेक्स के मालिक भरत गुप्ता, सुनील स्वर्णकार, गौरी शंकर, विजय फुटवेयर अमजद खान विजय साव, महेंद्र कुमार, कारू साव, अशफाक खान पिंकू साव इत्यादि ने बताया कि संक्रमण से बचाव के उद्देश्य से और उसके फैलाव के चक्र को तोड़ने की नीयत से हम व्यवसायियों ने बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।

इनरव्हील क्लब ने किया पौधा और ब्लीचिंग पावडर का वितरण

मुस्कान ने अपने गांव बहुरियाडीह का नाम किया रोशन

सरिया : बज्रपात से हुई एक युवक की मौत

झारखंड के 26 मजदूरो की हुई वतन वापसी, दुबई में फंसे थे सभी

गिरिडीह में अब सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगे दुकान
