मंगलवार, 18 अगस्त 2020

सड़क दुर्घटना में पुत्र की मौत, पिता चोटिल, उग्र ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सड़क दुर्घटना में पुत्र की मौत, पिता चोटिल, उग्र ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद प्रखण्ड के  हाडोडीह गाँव निवासी विजय सिंह उर्फभालू सिंह  अपने दस वर्षीय पुत्र के साथ मनसा पूजा में शामिल होने बाइक से गांडेय जा रहे थे। 

गांडेय के पनदनिया मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में भालू सिंह के 10 वर्षीय पुत्र की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि भालू सिंह को हल्की चोटें आई है। 
घटना के बाद ट्रक चालक घटना स्थल से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने गांडेय महेशमुण्डा पथ को जाम कर दिया है और घटना की सूचना गांडेय पुलिस को दे दिया है। अंतिम सूचना मिलने तक पुलिस घटना स्थल पर नही पहुंची थी।

132/33 के वी ग्रिड सब स्टेशन जमुआ का मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

132/33 के वी ग्रिड सब स्टेशन जमुआ का मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाइन उद्घाटन
      क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अब मिलेगा निर्बाध 
      बिजली  : केदार हाजरा

जमुआ/ गिरीडीह : जमुआ प्रखंड के कुरूमडीहा में बने बहु प्रतीक्षित 132/33 पावर ग्रिड सब स्टेशन का मंगलवार को सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ऑनलाइन उद्घाटन किया गया।

वंही स्थल पर समारोह पूर्वक उद्घाटन कार्य जमुआ के विधायक केदार हजरा ने किया। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए विधायक केदार हजरा ने कहा यह क्षेत्र के विकास का मिल का पत्थर है।  इस पावर ग्रिड सब स्टेशन से 80 हजार घर रोशन होंगे। कहा कि जमुआ, देवरी के अलावे धनवार, तीसरी और गांवां की जनता को इससे बुनियादी जरूरत बिजली की आपूर्ति होगी। उन्होंने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने का श्रेय सरकार स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को देते हुए कहा कि सबों के सम्मिलित सहयोग से ही यह पूरा हो सका है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने किया। कार्यक्रम विद्युत संचरण मण्डल देवघर के उप महाप्रबंधक वी पी झा, के फ्लो मोर कम्पनी के उपाध्यक्ष एन. के झा, कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रवि सिंह, संचारण अंचल देवघर के महाप्रबन्धक  संजीव कुमार वर्णवाल, जमुआ बीडीओ बिनोद कर्मकार, जीप सदस्य अनिता देवी, भाजपा नेता सुभाष सिन्हा, उत्तम लाला, दशरथ वर्मा, अशोक सिंह, प्रदीप सिंह, के डी सिंह, महेंद्र कुमार, कैलाश साव, अजीत दुबे, सिकन्दर फ़ॉल्टन, अनिल यादव सहित कई लोग थे। 


इलाज के अभाव में हुई पचम्बा के सीमेंट दुकान संचालक अनिल कंधवे की मौत

इलाज के अभाव में हुई पचम्बा के सीमेंट दुकान संचालक अनिल कंधवे की मौत
गिरिडीह : शहर की उपनगरी पचम्बा में संचालित साईं सीमेंट के संचालक अनिल कंधवे की इलाज के अभाव में तड़प तड़प कर मौत हो गयी।

          मृतक अनिल कंधवे का फाइल फोटो


पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनिल सुगर रोग से ग्रसित थे। बीती रात अचानक उनकी तबियत बिगड़ी उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। लेकिन उनका सुगर 450 के ऊपर पहुंच गया था जिस कारण चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया।

परिजन रात में ही उन्हें लेकर रांची पहुंचे। लेकिन रांची के किसी भी अस्पताल ने उन्हें भर्ती नही लिया। एक अस्पताल में उनकी जांच की गई जिसमें वह कोरोना संक्रमित नही पाये गये बाबजूद उन्हें उस अस्पताल ने भर्ती नही लिया। रात भर मरीज को लेकर परिजन अस्पताल दर अस्पताल भटके रहे। अंततः अहले सुबह रिम्स में उन्हें दाखिला मिला जंहा इलाज शुरू होते ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक अनिल कंधवे परिवार के इकलौता कमाऊ सदस्य से उनके तीन पुत्र हैं जो सभी अभी काफी छोटे है। उनकी मौत से परिवार पर घोर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है।

बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
गिरिडीह : 60 बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर 40 लाख ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरिडीह के एसपी अमित रेणु ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 13 अगस्त को ठगी की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना में इस बाबत एक कांड संख्या 206/20 दर्ज कर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि अभियुक्त मनोज कुमार की गिरफ्तारी रांची के डोरंडा स्थित महावीर नगर संत अरविंदो स्कूल के पास से की गई। मनोज मूलतः बिहार के पटना स्थित पालीगंज थाना के पुरानी बाजार का रहने वाला है।

एसपी ने बताया कि इसने नेशनल बोर्ड ऑफ स्कोलरशिप एंड स्किल डेवलपमेंट नाम से एक निजी ट्रस्ट बनाकर कुछ व्यक्तियों को किसी स्कूल में नियुक्ति किये जाने की बात कहकर लुभाया। उसके बाद पैसे लेकर अपॉइंटमेंट लेटर जारी कर नियुक्ति भी करवा दी। लेकिन काम करने के बाबजूद मानदेय नहीं मिलने पर कुछ व्यक्तियों ने आपत्ति जताया और नियुक्ति में लिए गए पैसे लौटाने की मांग किया। उसके बाद ही इस मामले का खुलासा हो पाया। बताया कि पूछताछ के क्रम में मनोज कुमार ने अपना दोष स्वीकार किया है। उसने गिरिडीह के अलावे साहिबगंज पाकुड़ आदि जिलों में भी इस तरह की ठगी के बाद बताई है।

एसपी ने बताया कि अपॉइंटमेंट लैटर मनोज कुमार के सिग्नेचर से जारी किया गया है।  ट्रस्ट के अपॉइंटमेंट लैटर से सरकारी विद्यालयों में लोगों की नियुक्ति कैसे हो गई  यह जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि इसकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सरकारी सेवक की संलिप्तता सामने आती है तो उनके उपर भी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक को हिरासत में लिया है और उससे गहन पूछताछ भी कर रही है। एसपी ने बताया कि संस्था के लैटर पेड पर सरकारी विद्यालय में नियुक्ति हुई है तो निश्चित तौर पर शिक्षा विभाग से जुड़े किसी न किसी व्यक्ति की मिलीभगत अवश्य रही होगी। बताया कि इसकी छानबीन की जा रही है। 

बहरहाल पुलिस गिरफ्तार मनोज कुमार के बैंक डिटेल को खंगाला रही है। इसके एकाउंट में पैसे कंहा से आये और फिर  किसके एकाउंट में ट्रांसफर हुये है। आशंका जताया जा रहा है कि इसके पीछे कई सफेदपोश लोगों की मिली भगत अवश्य रही होगी। पुलिस सभी बिंदुओं पर पैनी निगाह रख कर जांच पड़ताल में जुटी है।

एक ही रात में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों में की नकदी समेत हजारो की चोरी

एक ही रात में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों में की नकदी समेत हजारो की चोरी
बगोदर/ गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र में बीती रात दो अलग-अलग जगहो पर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने दो दुकानों से नगदी समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
 बताया जाता है चोरों ने एक दुकान की शटर तोड़कर व दुसरे  दुकान का ताला तोड कर नगदी समेत हजारों रूपये की सामान की चोरी कर ली। दोनों दुकान के मालिकों ने मंगलवार को बगोदर थाना मे अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया है।  

बगोदर तिरहा मोड के दुकान मालिक योगेश्वर साव ने बगोदर थाने में आवेदन देकर बताया है कि  8 हजार 790 रूपये सहित दो हजार के सामान अज्ञात चोरों के द्वारा शटर डेढा करके चोरी कर ली। वही दुसरी घटना कुसमरजा पंचायत के घोषको गांव की है।जहां चोरों ने घनश्याम रजक की दुकान से दस हजार रूपये की सामान की चोरी कर ली। वही बगोदर पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है

वज्रपात से एक युवक की मौत, 5 अन्य घायल

वज्रपात से एक युवक की मौत, 5 अन्य घायल

 गांवां/गिरिडीह: गांवां थाना अंतर्गत सरुवा गांव में मंगलवार की दोपहर वज्रपात होने से एक युवक की मौत हो गयी। जबकि 5 अन्य युवक घायल हो गये। मृतक युवक सेरुवा निवासी सहदेव मिस्त्री का 18 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र मिस्री है। 

बताया जाता है कि राजेन्द्र मिस्त्री अपने कुछ मित्रों के साथ मवेशी चराने खेत की तरफ गए हुए थे। वहां वह दोपहर लगभग 1 बजे अपने मित्रों के साथ मोबाइल में फ़िल्म देख रहा था। तभी अचानक बिजली चमकी और वज्रपात हो गई। वज्रपात की चपेट में आने से राजेन्द्र मिस्त्री की मौके पर मौत हो गयी और उसके 5 अन्य साथी घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र गांवां में उपचार चल रहा है। युवक की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में झड़प, कई घायल

जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में झड़प, कई घायल
जमुआ/गिरीडीह :  हीरोडीह थाना क्षेत्र के झारखंडी गाँव मे रविवार शाम दो सगा भाइयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई झड़प में दोनों और से कई लोग चोटिल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेज दियायी है।

बता दें कि गांव के बालेशवर कुशवाहा एंव राजेन्द्र कुशवाहा दोनो भाइयो की जमीनी विवाद कई साल से चल रहा है। जिससे दोनों के बीच मनमुटाव बना हुआ है।

घटना के बाबत एक पक्ष राजेन्द्र कुशवाहा का आरोप है कि उनकी पत्नी गंगोत्री देवी जब खेत की और गयी थी तो दूसरे पक्ष के बालेश्वर कुशवाहा के परिजनों ने उसके साथ वेवजह मारपीट किया। जिससे उनकी पत्नी का माथा फट गया और हाथ मे भी गंभीर रूप चोटे आयी है।दूसरी ओर बालेश्वर कुशवाहा ने उनके पुत्र पर बाइक चढ़ाने की कोशिश की जिससे वह भागकर जान बचाया।

जबकि दूसरे पक्ष बालेश्वर कुशवाहा की पत्नी ने पुलिस के समक्ष दिये बयान में कहा कि उनके पति बालेश्वर कुशवाहा पर राजेन्द्र वर्मा के परिजनों अचानक हमला कर दिया जिससे उनका माथा फट गया।  उनके पुत्रों के साथ भी उन लोगों ने मार पीट किया है। जिससे दोनों चोटिल हो गए है। 

बहरहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के दिये आवेदन के आलोक में अनुसंधान शुरू कर दिया है।

व्यवहार न्यायालय परिसर में 29 अगस्त को होगा बीमा लोक अदालत का होगा आयोजन

व्यवहार न्यायालय परिसर में 29 अगस्त को होगा बीमा लोक अदालत का होगा आयोजन 
जमुआ/गिरीडीह :  आगामी 29 अगस्त को बीमा लोक अदालत का ऑनलाइन आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर गिरिडीह में आयोजित होगा। उक्त जानकारी पीएलवी सुबोध कुमार साव ने ग्रामीण विधिक सहायता केन्द्र चकमन्जो में उपस्थिति ग्रामीणों को दी।

उन्होंने बताया कि झालसा रांची के निर्देशा पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष दीपकनाथ तिवारी और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप कुमार बर्तम के आदेशानुसार उक्त बीमा लोक अदालत का आयोजन होगा। कहा कि यदि बीमा संबंधित वाद विवाद है तो डालसा से ऑनलाइन संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते है। 
मौके पर उपस्थित समसुद्दीन अंसारी, छोटू कुमार शर्मा, प्रमिला देवी, जितेंद्र शर्मा, मुमताज़ अंसारी, खतीजा खातून आदि मौजूद थे।

सेवानिवृत्त अमीन अर्जुन प्रसाद वर्मा को पत्नी शोक,गाँव के पूर्वी नदी तट पर किया गया अंत्येष्टि

सेवानिवृत्त अमीन अर्जुन प्रसाद वर्मा को पत्नी शोक,गाँव के पूर्वी नदी तट पर किया गया अंत्येष्टि
जमुआ/गिरीडीह : जमुआ प्रखंड के पोबी निवासी समाजसेवी सेवानिवृत्त अमीन अर्जुन प्रसाद वर्मा की 65 वर्षीय पत्नी मणि देवी का ईलाज के दौरान मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंनेे अपने पीछे चार पुत्र वीरेंद्र वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, टिंकू वर्मा ,रोहित वर्मा व सॉफ्टवेयर इंजीनियर पोता अनुराग वर्मा सहित भरा पूरा ख़ुशहाल परिवार छोड़ गई हैं। 

कोरोना महामारी के कारण लागू लॉक डाउन के कारण दुबई से छोटा पुत्र रोहित वर्मा नही आ सका। पूरे धूमधाम के साथ गाँव में स्थित पूर्वी घाट तट पर मंगलवार को अंत्येष्टि कर दिया गया। 

समाजसेवी की पत्नी के निधन पर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने मुखिया नकुल कुमार पासवान, पंचायत समिति सदस्य सीतीया देवी, युवा समाजसेवी योगेश कुमार पाण्डेय, युवा ब्राह्मण संघ के जिला वरीय पदाधिकारी मुकेश कुमार पाण्डेय, वरीय नागरिक बच्चन बेचारा, भाजपा नेता गंगाधर पाण्डेय, नरेश यादव, आजसू नेता शंकर यादव, पंसस दिलीप राम, अवधेश श्रीवास्तव, बीरेन्द्र राणा ,हुरो राम सहित सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दल के नेता, कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी उनके घर पहुंच गहरी संवेदना व्यक्त किया। 

सोमवार, 17 अगस्त 2020

हीरोडीह पुलिस ने किया 5 जुआड़ियों को गिरफ्तार, भेजा जेल

हीरोडीह पुलिस ने किया 5 जुआड़ियों को गिरफ्तार, भेजा जेल
गिरिडीह : जिले की हीरोडीह थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चिरुडीह स्थित जमडीहा जंगल में बड़े पैमाने पर चल रहे जुआ अड्डे पर छापेमारी कर 5 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। उक्त जानकारी हीरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय ने दी।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर उन्होंने जमडीहा जंगल में छापा मारा। जंहा 30- 35 लोग जुआ खेलते देखे गए। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। जिनमे 5 लोगों को खदेड़ कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में करिहारी का अभय कुमार, देवरी थाना क्षेत्र के दलोरायडीह का निरंजन कुमार रवानी, कठवारा का उदय कुमार, चिरुडीह का मोहम्मद मंजूर अंसारी, पांडेयडीह का प्रदीप पांडेय शामिल है।

थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त स्थान पर तिरपाल का टेंट लगाकर जुआ अड्डा चलाया जा रहा था।  छापेमारी के दौरान पुलिस ने 5 बाइक, टेंट में लगा तिरपाल बांस बल्ला, एक मोबाइल, 6,660 रुपया बरामद किया गया है।

 

खेत मे मिला युवक का शव, इलाके में मची कोहराम

खेत मे मिला युवक का शव, इलाके में मची कोहराम
गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव के समीप स्थित खेत में सोमवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। खेत के युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया। 

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बेंगाबाद पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक युवक की पहचान रांगामाटी गांव के बाबूलाल मुर्मू का 30 वर्षीय पुत्र सुनील मुर्मू के रूप में की गई है। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।


पेड़ से टकरायी वाहन, उड़े वाहन के परखच्चे, हादसे में पति की मौत पत्नी गम्भीर

पेड़ से टकरायी वाहन, उड़े वाहन के परखच्चे, हादसे में पति की मौत पत्नी गम्भीर

गिरिडीह : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के थंबाचक मोड़ के समीप एक बैगनार कार अनियंत्रित होकर महुआ के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतना जोरदार था कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।इस हादसे में कार में सवार पति की मौत हो गयी जबकि पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिन्हें बेहतर इलाज हेतु गिरिडीह भेज दिया गया है।

घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि तिसरी के चिलगिली गांव निवासी 40 वर्षीय संदीप बरनवाल जो पेशे से माइका कारोबारी था। सोमवार को अपनी पत्नी पम्मी देवी का इलाज कराने अपनी चार पहिया 
 बैगनार वाहन से गिरिडीह आये थे। वापसी के क्रम में उनका कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक महुआ के पेड़ से जा टकराई। हादसे में दोनों बेहोश हो गये स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को तिसरी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने संदीप को मृत घोषित कर दियाऔर पम्मी का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज हेतु गिरिडीह रेफर कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।