रविवार, 16 फ़रवरी 2020

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

ट्रेन की चपेट में आ युवक की मौत
गिरिडीह: जिले के डुमरी प्रखंड क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से रविवार को एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी।  

घटना धनबाद-गया ग्रैंड कोड लाइन के बालूटुंडा डाउनलाइन के समीप की है। मृतक युवक की पहचान रोशनटुंडा निवासी विजय पंडित के रूप में की गई है। 

मामले की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही निमियाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपनी अभिरक्षा में लेकरमामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

परिजनों ने बताया कि युवक चाउमीन खाने की बात कह कर घर से निकला था। घटना से परिजन स्तब्ध है। उनका रो रो कर बुरा हाल है।

अरविंद केजरीवाल ने तीसरी बार लिया दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ

आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने लिया तीसरी बार मुख्यमंत्री का शपथ


मन्त्रिमण्डल के छह मंत्रियों को भी दिलायी गयी शपथ

नई दिल्ली। आप के मुखिया और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज रविवार यानि 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथग्रहण कर कमान संभाल ली हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के छह मंत्री पद की शपथ दिलाई।

वहीं पिछली सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्रियों गोपाल राय, सत्येन्द्र जैन, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र पाल गौतम ने भी केजरीवाल के साथ नवगठित सरकार के मंत्री के तौर पर शपथ ली।

दिल्ली को कोई केजरीवाल, कोई नेता नहीं चलाता- अरविंद केजरीवाल

शपथग्रहण के बाद अरविंद केजरीवाल ने अपना बयान दिया। केजरीवाल ने कहा पांच साल मैंने किसी के साथ सौतेला व्यवहार नहीं किया। किसी भी काम के लिए मेरे पास आ जाना। देश में नई राजनीति की शुरुआत हुई है। नई राजनीति का डंका पूरे देश में बज चुका है। मैं सभी के साथ मिलकर काम करना चाहता हूँ।

दिल्ली को कोई केजरीवाल, कोई नेता नहीं चलाता। दिल्ली को दिल्ली के टीचर, डॉक्टर, ऑटो, रिक्शेवाले, छात्र, बस ड्राइवर, रेहड़ी वाले, व्यापारी चलाते हैं। मुझे खुशी है कि हमारे साल ये लोग चीफ गेस्ट के तौर पर आए हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल सब मुफ्त कर रहा है। नायाब चीजों की कोई कीमत नहीं होती है। मां का प्यार बच्चे के लिए फ्री होता है। श्रवण कुमार की सेवा फ्री होती है।

मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद चाहता हूं- अरविंद केजरीवाल

तीसरी बार दिल्ली की कमान संभालने के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव में विरोधियों ने हमारे बारे में जो कुछ बोला, हमने उन्हें माफ कर दिया। मैंने हर दल के लोगों के लिए काम किया है। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। सबके साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत बनाना है।

सभी पार्टियों के साथ मिलकर काम करना है। दिल्लीवालों आपने इस चुनाव के अंदर एक नई राजनीति को जन्म दिया है। स्कूल, चौबीस घंटे बिजली, अच्छी सड़कों, महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्ट्रचार मुक्त, 21वीं सदी के भारत, मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य की राजनीति को जन्म दिया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद चाहता हूं।

बाबूलाल कल होंगे भाजपा में शामिल, झाविमो का होगा विलय

बाबूलाल मरांडी की घर वापसी होगी सोमवार को
होगा भाजपा में झविमो का भी विलय
राजेश कुमार

झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी सोमवार को भाजपा में शामिल हो जाएंगे। वंही भाजपा से अलग होकर उनके द्वारा बनायी गयी उनकी खुद की पार्टी झाविमो का भी वह भाजपा में विलय कर देंगे। इसके लिए उनकी पार्टी की केंद्रीय समिति मंजूरी दे चुकी है। माना जा रहा है कि मरांडी को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। उनकी पार्टी के नेताओं में भाजपा में विलय होने को लेकर उत्साहित हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री और भजपा अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

मरांडी की घर वापसी के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 20 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 17 फरवरी को रांची स्थित प्रभात तारा मैदान में विलय समारोह में उपस्थित रहेंगे। इसके लिये प्रभात तारा मैदान को काफी सलिखे से सजाया और सँवारा गया है।

ऐतिहासिक होगा विलय समारोह : अभय सिंह

झाविमो के प्रधान महासचिव अभय सिंह का कहना है कि उनकी पार्टी का भाजपा में विलय ऐतिहासिक होगा और इसमें शामिल होने के लिए पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता आएंगे। उन्होंने कहा, 'झारखंड को संवारने और राष्ट्रवाद को मजबूती देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता नए उत्साह का संदेश लेकर समारोह स्थल से लौटेंगे।'

मरांडी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

विलय के बाद संगठन के स्वरूप और उसमें बाबूलाल मरांडी की भूमिका पर भी चर्चा हुई। भाजपा नेताओं ने मरांडी को महत्वपूर्ण दायित्व देने की बात कही, पर मरांडी ने कहा कि वे एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में भाजपा में शामिल होंगे। उन्हें पद की कोई लालसा नहीं। मरांडी ने अमित शाह से आग्रह किया के वे पार्टी के विलय समारोह में शामिल हों।

प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे बाबूलाल

सूत्रों के मुताबिक झाविमो के भाजपा में विलय के बाद बाबूलाल को बड़ा पद दिए जाने की संभावना है। बता दें कि वर्ष 2000 में जब बिहार से अलग होकर  झारखंड राज्य बना था, उस वक्त बाबूलाल मरांडी भाजपा के दिग्गज नेता थे और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे।

मुख्यमंत्री के नाम विधायक को सौंपा प्रज्ञा केंद्र संचालकों ने मांग पत्र

प्रज्ञा केन्द्र संचालक संघ ने सौंपा विधायक को मांग पत्र
वीएलई की समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की किया मांग

गिरीडीह :  प्रदेश प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ गिरिडीह जिला ईकाई ने विधायक सुदिब्य कुमार को मुख्यमंत्री के नाम रविवार को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमे वीएलई की समस्या समाधान की दिशा में सार्थक पहल करने की मांग की गयी है। 

संघ के जिला सचिव शुभांकर कुमार के नेतृत्व में विधायक को मांग पत्र सौपने के बाद जिला सचिव ने कहा कि विषम परिस्थितियों से जूझते हुए बगैर मानदेय, संसाधन और सुरक्षा के राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों को सुगमता पूर्वक सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक पहुंचाने में प्रज्ञा केंद्र वीएलई की भूमिका काफी अहम रही हैं। जिन्हें सम्मान देने के बजाय सरकार द्वारा शोषित और उपेक्षित किया गया है। 

           सचिव ने बताया कि बर्तमान हेमन्त सरकार पर प्रज्ञा केंद्र संचालकों की पूरी आस टिकी हुई है। इसी के तहत जिले के सभी प्रखण्ड के वीएलई द्वारा विधायक को मांग पत्र सौपने का अभियान चल रहा है। 

विधायक ने दिया आश्वासन :

गिरिडीह के झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार ने वीएलई को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री को धयानाकृष्ट करायेंगे और वीएलई की समस्या समाधान की दिशा में सार्थक पहल किया जायेगा।

ये भी थे मौजूद :

विधायक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपने के दौरान संघ के जिला कोषाध्यक्ष नवल किशोर दास, जिला संगठन मंत्री शशिभूषण तुरी, कार्यालय मंत्री अल्ताफ़ आलम अंसारी, गिरीडीह प्रखण्ड उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा, नीरज कुमार, धीरज कुमार आदि वीएलई मौजुद थे।

  

महाशिवरात्रि 21 को, तैयारी में जुटे शिवभक्त


झारखण्ड धाम में शिवरात्रि पर लगेगा तीन दिवसीय मेला 20 से
महाशिवरात्रि 21 को , तैयारी में जुटे शिवभक्त

गिरिडीह :  झारखण्ड का प्रसिद्ध पर्यटन एवं तीर्थ स्थल झारखंडधाम में महाशिवरात्रि की तैयारी परवान पर है। मेले की तैयारी को लेेकर स्थानीय प्रशासन के साथ मंदिर प्रबंधन समिति कदमताल कर रही है। 

झारखंडधाम के विकास एवं यात्री सुविधा के लिए पिछले चार वर्षों में करोड़ों रुपये खर्च किए गए पर जमीनी हकीकत अब भी कुछ अलग ही दिख रही है। इतने रुपये सौंदर्यीकरण व विकास के नाम पर खर्च करने के बाद भी वहां की समस्याएं कमतर नहीं हुई हैं। 
        हालांकि कुछ बड़ी बड़ी इमारतें खड़ी कर दी गई हैं लेकिन उन भवनों का नियमित रखरखाव एवं बेहतर उपयोग नहीं हो पा रहा है। 

बदइंतजामी का आलम यह है कि झारखंडधाम में एक भी शौचालय का उपयोग नहीं हो पा रहा है । पुराने विवाह भवन, पुराने सामुदायिक भवन और शिवगंगा व इरगा नदी के बगल क्लस्टर में शौचालय निर्मित हैं। सौंदर्यीकरण के तहत सर्किट हाउस के पीछे एवं शिवगंगा के बगल में दो क्लस्टर शौचालय बनाए गए हैं जो अब तक चालू नहीं हो पाए हैं। 
           झारखंडधाम के विकास व प्रबंधन समिति एवं झारखंडधाम ट्रस्ट नाम से दो दो संगठन झारखंडधाम की बेहतरी के लिए लगे हुए हैं बावजूद यहां पेयजल, स्वच्छता और यात्री सुविधा की भारी किल्लत है। 

महाशिवरात्रि पर झारखंडधाम में गिरिडीह का एक बड़ा मेला लगता है। इस वर्ष 20 फरवरी से 22 फरवरी तक तीन दिनों तक यहां लोगों की भारी भीड़ जुटेगी। देश के कोने कोने से लोग यहां आते हैं। आनेवाले लाखों लोगों के लिए यहां पेयजल, ठहराव व शौचालय की भारी किल्लत होगी। 

झारखंडधाम में जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पानी की सप्लाई के लिए बनी टंकी सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। शिवगंगा के जल को भी स्वच्छ बनाने की दिशा में कोई प्रयास अब तक नहीं किया गया है। सौंदर्यीकरण के नाम पर बने मार्केट कांप्लेक्स के कमरे बंद पड़े हैं। सर्किट हाउस व नया विवाह भवन दो वर्षों से उद्घाटन की बाट जोह रहा है। इस कारण शिवभक्तों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।

सरिया के फकीरा पहरी में दो और की हुई मौत


 सरिया के फकीरा पहरी में मृतकों की संख्या बढ़ कर हुई आठ
गिरिडीह : जिले के सरिया प्रखंड के फकीरा पहरी गांव में रविवार अहले सुबह दो और लोगो की मौत हो गयी। जिससे उक्त गांव में अज्ञात कारणों से मरने वालों की संख्या अब बढ़ कर आठ हो गई है।

पिछले चार दिनों से लगातार इस प्रकार के मौत से पूरे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुवा है। ग्रामीण बताते हैं कि संक्रमित व्यक्ति सीने में पहले हल्की दर्द होती है उसके बाद उल्टी और दस्त। फिर यह सिलसिला जारी रहने के पश्चात व्यक्ति की मौत हो जाती है। बताया जाता है कि अब भी इस बीमारी से संक्रमित 3-4 अन्य लोग इलाजरत है।  
रविवार की सुबह बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो घटना स्थल फकीरापहरी गाँव पहुंचे। पूर्व विधयक ने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा से टेलीफोनिक वार्ता कर गांव में डॉक्टरों की टीम मुहैया करवाने को कहा। जिसपर उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया कि गांव में चिकित्सकों की टीम उपलब्ध करा दिया जा रहा है। बीमारी से मृत शरीर का पोस्टमार्टम कर हो रही मौत की जानकारी सावर्जनिक किया जायगा।
 वंही घटना स्थल पर सरिया प्रमुख रामपति वर्मा और सरिया पुलिस निरीक्षक अपने दल बल के साथ पहुंचे। इस बीच यह आशंका जाहिर किया गया है कि सम्भवतः जहरीली शराब के सेवन से इस प्रकार की घटना घटित हो रही है। बहरहाल पुलिस द्वारा अवैध ओर जहरीली शराब के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है ।

देवरी में पुनः हुई एक की मौत

देवरी कर गादीकला में नहीं थम रहा है मौत का सिलसिला
एक युवक की फिर हुई मौत

 गिरिडीह:  ज़िले के देवरी प्रखंड के चिकनाडीह पंचायत स्थित गादीकला में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला। रविवार की सुबह फिर एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

 इस प्रकार अब तक उक्त गांव में अज्ञात कारणों से मरने वालों की संख्या 6 हो गयी है। 

एक सप्ताह के भीतर छह लोगों की मौत से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

हालांकि अब तक नहीं हो सका है मौत के कारणों का खुलासा। इस घटना से जंहा जिला स्वाथ्य महकमा सकते में है वंही जिला प्रशासन में हड़कंप मचा है।

शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

गिरिडीह के सरिया में मौत का कहर

अज्ञात कारणों से तीन दिनों में छः की मौत

गिरीडीह: जिले के सरिया प्रखंड के फकीरा पहरी गांव में मौत का कहर। अज्ञात कारणों से तीन दिनों में 6 लोगों की हुई मौत,दो अन्य की स्थिति नाजुक।
फकीरा पहरी गांव में मचा कोहराम। प्रखंड प्रशासन में भी मचा हड़कंप। जांच पड़ताल में जुटा स्वास्थ्य व प्रशासनिक महकमा।

बिरनी में लगा रोजगार मेला

बिरनी में लगा रोजगार मेला
गिरिडीह : जिले के बिरनी प्रखण्ड मुख्यालय में शनिवार को प्रखंड स्तरीय रोज़गार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह शामिल हुए। जिन्हें आयोजकों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया । 

वंही इस रोजगार मेला कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख सीताराम सिंह, पश्चिमी जिला परिसद सदस्या किरण कुमारी, बिरनी प्रमुख सुलोचना देवी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संदीप मदेसिया, मुखिया संघ के अध्यक्ष देवनाथ राणा, मनोज सिंह सहित सैंकड़ो के संख्या में युवा मौजूद थे।

11वीं बोर्ड की परीक्षा पांच मार्च से

11वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि की घोषणा, परीक्षा पांच मार्च से


झारखण्ड एकेडेमिक काउंसिल ने 11वीं बोर्ड की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा आगामी पांच मार्च से सात मार्च तक होगी।

परीक्षा प्रक्रिया में किये गए हैं कई बदलाव :
स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के दिशा-निर्देश के अनुरूप कक्षा 11वीं की परीक्षा प्रक्रिया में काफी बदलाव किया गया है।
11वीं में पांच विषयों की ही परीक्षा ली जायेगी। पांच में चार विषय में पास करने वाले विद्यार्थी 12वीं में प्रमोट किये जायेंगे। प्रत्येक विषय की परीक्षा 40 अंकों की होगी और प्रत्येक विषय में दस अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। आंतरिक मूल्यांकन संबंधित स्कूल-कॉलेज के स्तर पर किया जायेगा।

प्रवेश पत्र 25 फरवरी से झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट  www.jac.jharkhand.gov.in  से डाउनलाेड किया  जा सकेगा।

3.40 लाख परीक्षार्थियों के लिये बनाये गए है 470 केंद्र : इस परीक्षा में राज्य भर से लगभग 3.40 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर राज्य भर में 470 केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा उन्हीं केंद्रों पर ली जायेगी, जिन केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। आंतरिक मूल्यांकन के अंकों की प्रविष्टि के लिए सादा अंक पत्र जैक के वेबसाइट से 20 फरवरी से उपलब्ध होगा। परीक्षार्थियों को प्रश्न पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा।

कुल 250 अंकों की होगी परीक्षा : कक्षा 11वीं की बोर्ड परीक्षा 250 अंकों की होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। साइंस में भौतिकी व रसायन व कॉमर्स में एकाउंट व बीएसटी की परीक्षा एक पाली में होगी। दोनों विषय में 40-40 प्रश्न के अलावा दो वैकल्पिक विषयों की परीक्षा एक साथ होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा वैकल्पिक विषयों की लिस्ट भी जारी कर दी गयी है।

 आकांक्षा 40 की परीक्षा मार्च में : रांची.इंजीनियरिंग व मेडिकल के नि:शुल्क कोचिंग के लिए सरकार द्वारा संचालित आकांक्षा 40 में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा मार्च में होगी। परीक्षा मैट्रिक की परीक्षा समाप्त होने के बाद होगी। झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा परीक्षा तिथि की घोषणा इस माह कर दी जायेगी।



बाइक के टक्कर से महिला घायल

बाइक ने मारी टक्कर महिला गम्भीर
गिरिडीह : जमुआ कोडरमा मुख्य मार्ग में शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घटना राजधनवार प्रखण्ड के घोथथम्भा ओ पी अंतर्गत उप प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बलहारा के समीप घटित हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घायल महिला का तत्काल इलाज करवाया। 

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार चेरवा गावां निवासी देवंती देवी अपने पति प्रसादी यादव के साथ बैल लेकर सड़क पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान सेरुआ गावां निवासी विकास कुमार यादव   अपने मित्र के साथ बाइक पर सवार हो इंटरमीडिएट का परीक्षा देने कोडरमा जा रहा था।  घटना स्थल पर तीखा मोड़ होने के कारण उसका बाइक अनियंत्रित होकर महिला को धक्का मार दिया। जिसमे महिला घायल हो सड़क पर गिर गयी। स्थानीय लोग काफी संख्या में वँहा जुट गये और परीक्षार्थी युवक को रोक लिया।

सूचना मिलते ही घोड़थम्भा ओपी  के एएसआई सत्येन्द्र कुमार सदल बल घटना स्थल पर पहुंच घायल महिला का चिकित्सालय में ईलाज करवाया। वहीं विकास कुमार यादव को 2 बजे से होने वाली परीक्षा देने के लिए कोडरमा भेज दिये। 

उन्होंने कहा कि घायल महिला की स्थिति बिल्कुल ठीक है। इसलिये आरोपी परीक्षार्थी युवक के जीवन से जुड़े होने के कारण परीक्षा देने से उसे वंचित नही किया गया।  प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस प्रशासन के इस मानवीय पहल की काफी सराहना किया।

गिरिडीह: दहेज की बलि चढ़ी फिर एक विवाहिता

दहेज की बलि चढ़ी फिर एक विवाहिता
गिरिडीह : जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के जोगीडीह में दहेज की बलि चढ़ा दी गयी एक विवाहिता।  मृतका का शव फांसी के फंदे से झिलता मिला है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर अपनी बेटी को दहेज के खातिर मार देने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपनी अभिरक्षा में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

घटना के बाबत मृतका के पिता युनूस अंसारी ने बताया कि 8 महीने पहले ही उन्होंने अपनी बेटी मुस्कान खातून का निकाह इलियास अंसारी के साथ बड़े ही धूमधाम से किया था। लेकिन शादी के दो महीने बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग करने लगे। उन्होंने बाइक के लिये 20 हजार नगद भी दिया। लेकिन और रुपये की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा उसके साथ मारपीट भी किया जाता रहा।

यूनुस ने बताया कि शुक्रवार को भी बेटी ने फोन पर मारपीट की बातें बतायी थी और वह उसे लेने आने वाले थे।  लेकिन दामाद इलियास ने फोन कर खुद पहुंचा देने की बात उनसे कही। और, आज सुबह उन्हें उनकी बेटी की मौत की खबर मिली। 
मृतका के पिता ने हत्या कर शव को फंदे से झूला देने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल वाले फरार हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।