गुरुवार, 15 जनवरी 2026

उपायुक्त ने की खेल एवं पर्यटन संवर्धन विभाग की समीक्षात्मक बैठक, दिए कई निर्देश

गिरिडीह (Giridih)। उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज खेल एवं पर्यटन संवर्धन विभाग के तहत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने खेल एवं पर्यटन विभाग की योजनाओं की स्थिति एवं प्रगति की जानकारी ली। साथ ही खेल एवं पर्यटन विभाग को प्राप्त आवंटन एवं व्यय की समीक्षा की।



मौके पर उपायुक्त ने पर्यटन स्थलों पर विकास कार्यों, सफाई, सौंदर्यीकरण को समय पर पूरा करने, खेल सामग्री वितरण, फुटबॉल स्टेडियमों के निर्माण और स्थानीय खेल सुविधाओं (पे-एंड-प्ले मोड) को बेहतर बनाने हेतु विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। ताकि पर्यटकों और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएँ मिल सकें और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिले।


बैठक के दौरान उन्होंने जिले में पर्यटन स्थलों के विकास की दिशा में चल रहे कार्यों, चिन्हित स्थलों पर आधारभूत संरचनाओं का विकास तेजी लाने को कहा ताकि अधिक से अधिक पर्यटक आकर्षित हो सकें। वहीं युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने हेतु पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित करने का खेल विभाग को निर्देश दिया।



इन्नरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने मनाई मकर संक्रांति

गिरिडीह (Giridih)। इन्नरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धों के साथ मकर संक्रांति का पर्व अत्यंत उत्साह के साथ मनाया। क्लब अध्यक्षा कविता राजगढ़िया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बुजुर्गों के बीच तिलकुट, तिल, चूड़ा, फल, मिठाइयाँ और कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।


साथ ही बुजुर्गों के साथ मिलकर पतंगबाजी का भी आनंद लिया। इस अवसर पर पीडीसी (PDC) पूनम सहाय, क्लब सदस्या संगीता सिन्हा, विभूति रंजना, सुमन गौरीसरिया, सुनीता बरनवाल आदि ने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।


पूर्व विधायक कॉ बिनोद सिंह के पहल पर लगा ट्रांसफार्मर, ढोल नगाड़ों का साथ हुआ उद्घाटन

गिरिडीह (Giridih)। जिले के बिरनी प्रखंड के बाराडीह पंचायत के पिपराडीह टोला में पूर्व विधायक कॉ बिनोद सिंह के प्रयास से बिजली का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया।ट्रांसफार्मर के लग जाने से इलाके के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। गुरुवार को इलाके में ढोल नगाड़े के साथ बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया।


ट्रांसफार्मर उद्धघाटन के मौके पर माले प्रखंड सचिव शेखर शरण दास, मुखिया सहदेव यादव, माले नेता इजरायल अंसारी, पंसस मंजूर अंसारी, तेजनी देवी, अरुणा देवी, रीना देवी, क्रांति देवी, राजकुमार दास, अजय साव समेत काफी संख्या में स्थानीय महिला पुरुष उपस्थित थे।



आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी के फंदे से झूल कर ली इहलीला समाप्त

गिरिडीह (Giridih)। जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह गांव में गुरुवार को आर्थिक तंगी से परेशान होकर एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक चारो बाश्के है।



स्थानीय लोगों ने बताया कि तीन दिन पूर्व चारो बाश्के का पुत्र बबलू बाश्के का सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल बबलू का धनबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां वह कोमा में है। इलाज में भारी खर्च आ रहा था। आर्थिक रूप से कमजोर चारो बाश्के बेटे के इलाज हेतु रुपये की व्यवस्था नहीं कर पा रही था। जिससे वह काफी तनाव में थे। इसी तनाव में चारो बाश्के ने गुरुवार को यह कदम उठा लिया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।


वहीं घटना की सूचना मिलते ही पीरटांड़ पुलिस मौके पर पहुंचीऔर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है



आज 15 जनवरी ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 15:: 01 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

15जनवरी 2026 : आज माघ माह के कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि और गुरुवार दिन है। द्वादशी तिथि आज रात 08:16 PM तक जारी रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:10 PM से 12:52 PM तक रहेगा। आज राहुकाल 01:50 PM से 03:08 PM तक रहेगा। आज नक्षत्र ज्येष्ठा रहेगा तो योग वृद्धि। चंद्र देव वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे तो सूर्य देव मकर में रहेंगे। इस दिन मकर संक्रांति, कूर्म द्वादशी, पोंगल और बिहु का त्योहार रहेगा। धार्मिक और सांस्कृतिक दोनों दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण है। माघ बिहु, उत्तरायण काल, और मकर राशि में सूर्य इस दिन को विशेष शुभता प्रदान करते हैं। इस दिन पूजा, दान और सकारात्मक कर्म करने से जीवन में सुख, स्थिरता और समृद्धि आती है। इस दिन किए गए कर्म जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और आध्यात्मिक उन्नति लाते हैं। श्रद्धा, भक्ति और नियमपूर्वक किए गए कर्म जीवन में शांति, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। माघ मास में स्नान और साधना से मन और शरीर शुद्ध होता है। इस मास में किए गए धार्मिक कार्य, दान और व्रत विशेष फलदायी होते हैं।

जनवरी का महीना हिन्दू कैलेंडर के अनुसार विशेष महत्वपूर्ण है। ये महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है। जनवरी महीने में कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं। इन पर्व त्यौहार लोगों के लिए नए संकल्प, नई आशाएं और उल्लास लेकर आते हैं।    आज गुरूवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव मकर राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करेंगे। आज कृष्ण कूर्म द्वादशी है। आज तिथि के हिसाब से आप गुरुवार का व्रत रख सकते हैं। गुरुवार व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधि विधान से करें। भगवान विष्णु दया के सागर हैं। आपको अपने पास हृदय से लगा कर रखते हैं। वह विध्नों को समाप्त करते हैं। आज श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने का उत्तम फल है। सम्पूर्ण भक्ति भाव से विष्णु उपासना करें। विधिवत पूजन करें। गुरुवार का उपवास रखें। गुरुवार के दिन दूध में केसर या हल्दी मिलाकर पीने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। इस दिन शिवजी का अभिषेक करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। नकारात्मकता दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर जल में हल्दी और गंगाजल मिलाकर छिड़काव करना चाहिए। 'ऊं क्लीं बृहस्पतये नम:' मंत्र का 108 बार जाप करने से बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही गुरु दोष से राहत मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा और विष्णु स्तोत्र या सहस्रनाम का पाठ करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा गाय को चने की दाल और गुड़ खिलाने से भी गुरु मजबूत होता है और जरूरी कार्यों में सफलता मिलती है।


गुरुवार के दिन धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और दान करने से जीवन में शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक दृष्टि से गुरुवार को भगवान विष्णु और उनके अवतारों की आराधना का दिन माना जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, पीले वस्त्र धारण करते हैं और पीले रंग के खाद्य पदार्थों का सेवन व दान करते हैं, क्योंकि पीला रंग बृहस्पति ग्रह से संबंधित माना जाता है। मान्यता है कि गुरुवार का व्रत करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और वैवाहिक जीवन में आने वाली समस्याओं का निवारण हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है, उन्हें इस दिन विशेष उपाय करने चाहिए, जैसे कि गुरु मंत्र का जाप, पीले रंग की चीजों का दान और जरूरतमंदों की सहायता आदि। ऐसा करने से बृहस्पति की अनुकूलता बढ़ती है और व्यक्ति के जीवन में उन्नति होती है।

आज के दिन को चित्रगुप्तवार भी कहते है। संसार के समस्त प्राणियों के कर्मों का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त की आज पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करें। चित्रगुप्त स्तुति एवं चित्रगुप्त चालीसा का पाठ करें। भगवान चित्रगुप्त की पूरे भक्ति भाव से आरती करें। आपके सभी कष्टों का निवारण होगा। घर मे सुख समृद्धि आयेगी। आपके यश और कृति में वृद्धि होगी। दिन शुभ व मंगलमय होगा।


माघ बिहु

माघ बिहु असम का प्रमुख फसल उत्सव है, जो नई फसल के आगमन और ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है। इस दिन पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं और सामाजिक मेल-मिलाप का विशेष महत्व होता है। यह पर्व सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली का संदेश देता है। बिहु शब्द दिमासा लोगों की भाषा से ली गई है जो की प्राचीन काल से एक कृषि समुदाय है। उनकी सर्वोच्च देवता ब्राई शिबराई या पिता शिबराई हैं। मौसम की पहली फसल अपनी शांति और समृद्धि की कामना करते हुए ब्राई शिबराई के नाम पर अर्पित किया जाता हैं। तो 'बि' मतलब 'पुछना' और 'शु' मतलब पृथ्वी में 'शांति और समृद्धि' हैं। अत: शब्दै बिशु धीरे-धीरे भाषाई तहजीह को समायोजित करने के लिये बिहु बन गया। अन्य सुझाव यह हैं कि 'बि' मतलब 'पुछ्ना' और 'हु' मतलब 'देना' और वही से बिहु नाम उत्पन्न हुआ। 

असम में एक साल में तीन बिहु मनाया जाता हैं-बोहाग (बैसाख, अप्रैल के मध्य), माघ (जनवरी के मध्य में) और काटी (कार्तिक, अक्टूबर के मध्य) के महीनों में। बिहु प्राचीन काल से असम में मनाया जा रहा हैं। प्रत्येक बिहु खेती कैलेंडर में एक विशिष्ट चरण के साथ मेल खाता हैं। सबसे महत्वपूर्ण और तीन बिहू उत्सव में सब्से रंगीन हैं वसंत महोत्सव "बोहाग बिहू" या रोंगाली बिहू जो कि अप्रैल के मध्य में मनाया जाता हैं। यह उत्सब कृषि सीज़न की शुरुआत को भी दर्शाता हैं। बिहु असम कि सभी भागो में और सभी जाति-जनजाति और धर्म के लोगो द्वारा मनाया जाता हैं। प्रत्यक्षतया यह कहा जा सकता हैं कि बिहु एक धर्मनिरपेक्ष त्योहार हैं जो भीन्न जाति और धर्म के बीच मानवता, शांति और भाईचारा लाता हैं।



आज का पंचांग: 15 जनवरी 2026,दिन: गुरुवार    युगाब्द      : 5127        विक्रम संवत : 2082        शक संवत : 1947        ऋतु    :  हेमन्त            मास        :  माघ           पक्ष:  कृष्ण पक्ष                  सूर्योदय  : 07: 15 AM, सूर्यास्त : 05:46 PM    तिथि :  द्वादशी 08:16 PM तक उपरांत त्रयोदशी      नक्षत्र : ज्येष्ठा 05:47 AM तक उपरांत मूल                राहुकाल : 01: 59 PM से 03: 08 PM तक  चन्द्रमा   : वृश्चिक राशि पर 05:47 AM तक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा                                        व्रत/त्यौहार : गुरुवार व्रत, चित्रगुप्तवार, माघस्नान जारी, भगवान चित्रगुप्त पूजन दिवस, गंगा सागर स्नान, कृष्ण कूर्म द्वादशी, षटतिला एकादशी का पारण, मकर संक्रांति, पोंगल, माघ बिहू



आज :: 15 :: 01 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज आपकी सामाजिक स्थिति और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ फीकी न पड़ें या खराब न हों। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका पार्टनर देखेगा कि आप थोड़ा अलग व्यवहार कर रहे हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है।आज कुछ मामलों में आपके लिए महत्वपूर्ण है। आप में से कुछ लोग आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलरों से संपर्क करना शुरू करेंगे। नए बिजनेस प्लान लागू करने के लिए समय अनुकूल है। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम पर स्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण लग सकती हैं।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने दुश्मनों से सावधान रहना चाहिए। घरेलू मोर्चे पर आप जो करना चाहते हैं, उससे सभी सहमत होंगे। सिंगल लोगों को लव पार्टनर मिलने की संभावना है। आज अहंकार के कारण आपके जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 है। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको बिजनेस में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग विदेश में काम करना चाहते हैं, उन्हें नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ बड़ी खबर मिल सकती है।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। आज मुफ्त में कुछ भी उम्मीद करना बेकार है। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। प्यार के मामलों में आपका दिल थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आपका भाग्यशाली रंग केसरिया है। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है। वित्तीय मामलों में आय और व्यय के मामले में आज का दिन संतुलित माना जा सकता है। व्यापारियों के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपकी नौकरी में आपका काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। शिक्षा के लिए दिन अच्छा रहेगा।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। अविवाहित लोगों को शादी करने का मन करेगा। अपने जीवनसाथी के साथ मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करें। रोमांटिक रिश्ते में रहने वाले लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करेंगे। आज आपका भाग्यशाली रंग फ़िरोज़ी है। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 है। फंसा हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। व्यापारियों को बड़े सौदे करते समय सतर्क रहने की जरूरत है। बेरोजगार लोगों को आज जीवन भर की नौकरी का अवसर मिल सकता है। आप अपने धैर्य और टैलेंट से वर्कप्लेस पर अपने विरोधियों को हराने में सफल होंगे।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। परिवार में सभी के चेहरों पर खुशी देखना आपकी उपलब्धि है। कुछ गलत लोगों की संगति के कारण आप बुरी आदतों का शिकार हो सकते हैं, सावधान रहें। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के लिए यादगार हो सकता है। जीवनसाथी चुनते समय व्यक्ति की योग्यताओं का ध्यान से आकलन करें। आज आपका भाग्यशाली अंक 6 है। आज आपकी कड़ी मेहनत के अनुसार आर्थिक लाभ की संभावना है। रेस्टोरेंट चलाने वाले लोग आज सामान्य से अधिक मुनाफा कमाएंगे। व्यवसाय में समझदारी और सावधानी से निर्णय लें। भावनात्मक दृष्टिकोण के बजाय आपका व्यावहारिक दृष्टिकोण आपकी प्रगति में सहायक होगा। जो छात्र रिसर्च कर रहे हैं, उन्हें आज बड़ी सफलता मिल सकती है।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा। घर में जल्द ही शुभ कार्य होने की संभावना है। बच्चों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आपको अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। कन्या राशि के जातक आज प्रेम जीवन के मामलों में मजबूत स्थिति में हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है। आज आर्थिक लाभ की संभावना है। आपको सरकारी कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग कपड़ों का व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज़्यादा मुनाफा मिलेगा। जो लोग अपने शहर में घर से काम कर रहे हैं, उनके लिए दिन रोमांचक साबित होगा।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज अपनी बुद्धिमत्ता का दिखावा करने से बचें। सावधान रहें, क्योंकि कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक मामला सार्वजनिक हो सकता है। अपने शब्दों का चुनाव ध्यान से करें, क्योंकि आप किसी को ठेस पहुँचा सकते हैं। आप अपने किसी पुराने रोमांटिक पार्टनर से मिल सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी के साथ प्यार भरी बातें करेंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 है। भविष्य की जरूरतों के लिए की गई बचत आज काम आएगी। जिन व्यावसायिक उद्यमों पर आप काम कर रहे हैं, उनमें सफलता प्राप्त करने के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस के काम में अपना ध्यान कमजोर न होने दें। यदि आप नौकरी के लिए विदेशी कंपनियों में आवेदन करना चाहते हैं, तो आज का दिन बहुत शुभ है।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज आपको नकारात्मक विचारों को अपने मन में आने से रोकना होगा। अजनबियों के साथ बहस में पड़ने से बचें, अन्यथा, स्थिति बिगड़ सकती है, और आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। सिंगल लोग डेट पर जाने और लोगों से मिलने के मूड में रहेंगे। शादीशुदा लोगों का घरेलू जीवन में दिन अच्छा रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 9 है। आप आज एक नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। रिश्तों से लाभ मिलने की संभावना है। अपने व्यवसाय में कर्मचारियों के बीच उचित अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखें। आपकी आंतरिक शक्ति कार्यस्थल पर आपके दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कुछ गृहिणियां आज अपने घरों में किटी पार्टी आयोजित कर सकती हैं। विपरीत परिस्थितियों में भावनाओं में न बहें। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बौछार हो सकती है। जो लोग रोमांटिक रिश्ते में हैं, वे अपने रिश्ते को रोमांस के साथ आगे बढ़ाएंगे। आज आपका भाग्यशाली रंग हरा है। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है। आज आप अपने अनुभव और ज्ञान का पूरा उपयोग करेंगे, और आपको इससे लाभ होगा। कुछ व्यावसायिक सौदे होने की संभावना है जो आने वाले दिनों में आपको लाभ पहुंचाएंगे। वेतनभोगी कर्मचारियों को सतर्कता से काम करने की आवश्यकता है।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): गृहिणियों को उनकी कलात्मक क्षमताओं और सौंदर्य बोध के लिए बहुत प्रशंसा मिलने की संभावना है। आपके पास पैसा हो या न हो, आप किसी विशेष कार्य में योगदान देने से नहीं हिचकिचाएंगे; आप दान कर सकते हैं। एक अप्रत्याशित मुलाकात आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में भ्रमित कर देगी। आपको अपने जीवनसाथी से खुशी और समर्थन मिलेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 है। आज आपको परिवार के किसी सदस्य से पैसा मिल सकता है। आज का दिन दुकानदारों के लिए फायदेमंद रहेगा। व्यापारियों को बकाया भुगतान मिलने की संभावना है। सैलरी वाले कर्मचारियों की इनकम में कमी आ सकती है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए अच्छे नतीजे लाएगा। महिलाओं को शॉपिंग करते समय सोच-समझकर खर्च करना चाहिए। अगर ससुराल वालों के साथ आपके रिश्तों में कोई समस्या थी, तो आज उनमें सुधार होगा। आज अपने पार्टनर से झूठ बोलना ठीक नहीं है। लव लाइफ के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज आपका लकी नंबर 3 है। आज व्यापारियों को पैसे कमाने के नए रास्ते मिलेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजन पर ज़्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको अपने मैनेजमेंट स्किल्स दिखाने पड़ सकते हैं।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज आपको इमोशनल लेवल पर कुछ ज़रूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं। महिलाओं से बात करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखें। किसी अपने के प्रति पॉजिटिव भावनाएं आएंगी। जो लोग रोमांस पसंद करते हैं, वे ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज आपको अपने बिज़नेस और दूसरे कामों से मुनाफ़ा और फ़ायदा मिलता रहेगा। काम की जगह पर ज़्यादा मेहनत नहीं, बल्कि स्मार्ट तरीके से काम करें। जो लोग नौकरी के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें जल्द ही अच्छे मौके मिलेंगे।



कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



बुधवार, 14 जनवरी 2026

आज 14 जनवरी ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 14:: 01 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

14जनवरी 2026 : आज माघ माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि और बुधवार दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। उसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जायेगी। आज देर रात 3 बजकर 4 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद ज्येष्ठा शुरू होगा। आज के दिन षटतिला  एकादशी का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा आज मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन किए गए कर्म जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और आध्यात्मिक उन्नति लाते हैं। श्रद्धा, भक्ति और नियमपूर्वक किए गए कर्म जीवन में शांति, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। माघ मास में स्नान और साधना से मन और शरीर शुद्ध होता है। इस मास में किए गए धार्मिक कार्य, दान और व्रत विशेष फलदायी होते हैं।

जनवरी का महीना हिन्दू कैलेंडर के अनुसार विशेष महत्वपूर्ण है। ये महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार जनवरी महीने में कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं। इन पर्व त्यौहार लोगों के लिए नए संकल्प, नई आशाएं और उल्लास लेकर आते हैं। जनवरी महीने के प्रमुख पर्व त्यौहारों में :

मकर संक्रांति : यह पर्व 14 जनवरी 2026 बुधवार को मनाई जाएगी। यह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर पर आता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति, पंजाब में माघी, असम में बिहू और दक्षिण भारत में पोंगल के नाम से मनाया जाता है। इस दिन तीर्थ स्नान और दान का विशेष महत्व है।

पोंगल: दक्षिण भारत का मुख्य पर्व पोंगल 14 जनवरी, बुधवार से 17 जनवरी, शनिवार 2026 तक मनाया जाएगा। यह चार दिवसीय उत्सव भगवान सूर्य को समर्पित है और फसल कटाई के महत्व को दर्शाता है।

मौनी अमावस्या: मौनी अमावस्या 18 जनवरी, रविवार 2026 को है। इस दिन गंगा स्नान, दान और तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य कार्य और तर्पण से पितृऋण का निवारण होता है और कई जन्मों के पाप समाप्त होते हैं। भगवान शिव और विष्णु की पूजा भी इस दिन प्रमुख रूप से होती है।



आज बुधवार दिन है जो भगवान गणेश को समर्पित होता है। आज वार के हिसाब आप बुधवार के व्रत कर सकते हैं। बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर गणेशजी को गुड़ का भोग लगाने और 21 दूर्वा चढ़ाने से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती। इस दिन गाय को हरी घास खिलाने से आर्थिक उन्नति और समस्याओं से मुक्ति मिलती है। बुध दोष से मुक्ति के लिए 'ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे' मंत्र का 108 बार जाप और श्री गणेश को सिंदूर अर्पित करना भी लाभकारी है। इसके अलावा, पन्ना धारण करना चाहिए। 'ऊं गं गणपतये नम:' या 'श्री गणेशाय नम:' मंत्र का जाप करना चाहिए। जरूरतमंद को हरी मूंग या हरा कपड़ा दान करना भी बुध ग्रह की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

षटतिला एकादशी

यह एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन तिल से संबंधित छह कार्य दान, स्नान, उबटन, हवन, भोजन और जप करने से पापों का नाश और पुण्य की प्राप्ति होती है। यह व्रत विशेष रूप से कर्ज, दरिद्रता और कष्टों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है।


मकर संक्रांति : मकर संक्रांति सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का पर्व है। आज बुधवार को दोपहर बाद 3 बजकर 6 मिनट पर सूर्यदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। इस दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं, जिसे शुभ काल की शुरुआत माना जाता है। दान, स्नान, जप और तिल-गुड़ के सेवन का विशेष महत्व है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश को मकर संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति को खिचड़ी भी कहा जाता है। धार्मिक मानता का विशेष महत्व रखने वाले हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्योहार मकर संक्रांति की तैयारी लोग जोर से कर रहे हैं। बिहार में इस त्योहार को लेकर लोग काफी उत्साहित रहते हैं। इस दिन दही, चुरा और तिलकुट का भोजन होता है। इस त्योहार के बाद खरमास की समाप्ति हो जाती है और शुभ कार्य हो जाते हैं। मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को हमेशा से मनाया जाता रहा है। लेकिन पिछले 5-6 सालों से संसय की स्थिति बनी रही है और कोई 14 जनवरी को मकर संक्रांति मानते हैं तो कोई 15 जनवरी को। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और सूर्य उत्तरायण हो जाते है। इसके बाद खरमास की समाप्ति हो जाती है। सूर्य जब से मकर राशि में प्रवेश करता है उसके बाद से ही मकर संक्रांति मानना उचित माना जाता है।

पोंगल

पोंगल दक्षिण भारत का प्रमुख फसल उत्सव है। यह प्रकृति, सूर्य देव और अन्नदाता किसानों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। इस दिन नए अन्न से बना पोंगल प्रसाद अर्पित किया जाता है।



आज का पंचांग: 14 जनवरी 2026,दिन: बुधवार    युगाब्द      : 5127        विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947        ऋतु    :  हेमन्त            मास        :  माघ           पक्ष:  कृष्ण पक्ष                  सूर्योदय  : 07: 15 AM, सूर्यास्त : 05:45 PM    तिथि :  एकादशी 05:53 PM तक उपरांत द्वादशी      नक्षत्र : अनुराधा 03:04 AM तक उपरांत ज्येष्ठा          राहुकाल : 12: 30 PM से 01: 49 PM तक        चन्द्रमा   : वृश्चिक राशि पर संचार करेगा                      व्रत/त्यौहार : बुधवार व्रत, माघस्नान जारी, भगवान गणेश पूजन दिवस, गंगा सागर स्नान, षटतिला एकादशी, मकर संक्रांति, पोंगल



आज :: 14 :: 01 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन कई मायनों में अच्छा रहेगा। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें कि बाद में आपको निराशा हो। प्रतिस्पर्धी भावना बनाए रखें। आप किसी करीबी दोस्त की ओर आकर्षित महसूस कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। आज आपका भाग्यशाली अंक 1 है। आज आपको महत्वपूर्ण वित्तीय लाभ होने की संभावना है। आप कुछ शर्तों के साथ एक नया बिजनेस डील फाइनल कर सकते हैं। अपने काम में प्रगति के लिए ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से जुड़ने की कोशिश करना फायदेमंद होगा।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): पारिवारिक कार्यक्रम आपके बीच की दूरी को कम कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी के साथ भावनात्मक बंधन मजबूत होंगे। यह शादी में रुचि रखने वालों के लिए उपयुक्त समय है। प्रेमी अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 है। आज आप कोई महंगी घरेलू चीज़ या पुरानी कार बेचने की योजना बना सकते हैं। अपने व्यवसाय में कानूनी जटिलताओं से बचें, क्योंकि वित्तीय नुकसान की संभावना बढ़ सकती है। जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें प्रमोशन के साथ-साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण खुशी का दिन है। आप किसी बाहरी गतिविधि में भाग ले सकते हैं। झूठ बोलने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। तलाकशुदा लोग किसी से शादी करने की योजना बना सकते हैं। अपने पार्टनर से अधूरी उम्मीदों के कारण कुछ निराशा हो सकती है। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है। आज पैसों के मामलों में मिला-जुला दिन रहेगा। फाइनेंस में काम करने वालों को एक अनुकूल डील मिलने की संभावना है। आयात-निर्यात कार्यों में तेजी आएगी। आपको कई जिम्मेदार काम भी मिल सकते हैं। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिल सकता है।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज आपकी कड़ी मेहनत और किस्मत हर तरह से आपके साथ रहेगी। आप अपने बच्चों के साथ किसी भी मुद्दे पर चर्चा करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को पहले और समय पर पूरा करें। आपका जीवनसाथी आपकी किसी बात से असहमत हो सकता है। अपने प्रेम संबंध के साथ-साथ अपने पार्टनर के साथ दोस्ताना संबंध भी बनाए रखें। आज आपका भाग्यशाली अंक 7 है। आज आपको उधार लिया हुआ पैसा चुकाना पड़ सकता है। व्यवसाय करने वाले लोग बड़ी रकम से संतुष्ट रहेंगे। अगर आपको किसी चीज़ में निवेश करना है, तो उदारता से करें; किस्मत आपका साथ देगी। अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए अपनी नौकरी में गंभीरता बनाए रखें।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। खाली बैठने की आपकी आदत आपकी मानसिक शांति के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। लव रिलेशनशिप में जल्दबाजी आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है। आज आपका लकी नंबर 1 है। आप बचत जैसी गतिविधियों में भी व्यस्त रहेंगे। बिजनेसमैन को मुनाफे के लिए क्लाइंट्स के साथ विनम्र रहना होगा। किसी भी काम में आगे बढ़ने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें। नौकरीपेशा लोग पार्ट-टाइम काम करने की योजना बना सकते हैं।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। अपनी महत्वाकांक्षाओं को काबू में रखना अच्छा होगा। आप कुछ ऐसे लोगों से मिलेंगे जो भविष्य में आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे। आज आपके रिश्ते में फिर से रोमांस देखने को मिलेगा, लेकिन हल्के-फुल्के खर्चे होंगे। आज अपने फाइनेंस के मामले में धैर्य रखें। आपको बिजनेस में मुनाफे के कई नए मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी या पिछले निवेश से अच्छे रिटर्न की उम्मीद है; आत्मविश्वास बनाए रखें। प्रेरणा और प्रोडक्टिविटी आज आपके काम के दिन को बताने के लिए सही शब्द हैं।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज नए लोगों से मिलने की संभावना है। आप आकर्षक, तेजस्वी हैं और पॉजिटिव एनर्जी से घिरे हुए हैं। जिस बात से आप सहमत नहीं हैं, उसका साथ न दें। आपका जीवनसाथी पैसे और घर के कामों को लेकर बहस कर सकता है। आपकी लव लाइफ बहुत जल्द बदलने वाली है। आज आपका लकी रंग बैंगनी है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज पैसों के मामलों में धैर्य रखें। बिजनेस मालिकों को अपने सीनियर्स के साथ बिजनेस बढ़ाने पर चर्चा करने से फायदा होगा। कोई भी ज़रूरी काम शुरू करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लें। जो लोग ट्रांसफर की तलाश में हैं, उन्हें जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सफलता आपकी होगी।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज आपका मन बहुत भटक सकता है। किसी भी गैर-कानूनी काम में शामिल न हों। सड़क पर चलते समय सावधान रहें और चलते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने से बचें। आपका जीवनसाथी आपके विचारों को मानेगा, लेकिन एक हद तक ही। जिनकी शादी होने वाली है, वे एक-दूसरे के करीब आएंगे। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने की कोशिश करें। हार्डवेयर बिजनेस वालों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। अपनी प्रॉपर्टी को लेकर खास तौर पर सावधान रहें; कोई आपको धोखा देने की कोशिश कर रहा है। जो लोग घर से काम कर रहे हैं, उन्हें अपने काम को लेकर लापरवाह नहीं होना चाहिए; आपके परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है। जो लोग किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए सफलता पक्की लग रही है।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज आप अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे। रिश्तेदार या दोस्त आज आपको कोई बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। जो लोग अकेली और बोरिंग ज़िंदगी जी रहे हैं, उन्हें प्यार का एहसास हो सकता है। शादीशुदा जोड़ों को आज अपने रिश्ते में रोमांस देखने को मिलेगा; छोटे-मोटे खर्चे होंगे। आज आपका लकी नंबर 3 है। आज आपको अपने जीवनसाथी से पैसे मिलने की संभावना है। किसी को भी बड़ी रकम उधार न दें। बिजनेस में आपके कुछ दुश्मन आपके खिलाफ नई साजिश रच सकते हैं; सावधान रहें। अपना काम पूरा करने के लिए आपको सही तरीका अपनाना होगा; शॉर्टकट से बचें। सरकारी काम आसानी से पूरे होंगे।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज आप जीवन को पॉजिटिव नज़रिए से समझने की कोशिश करेंगे। आज आपके दरवाज़े पर खुशियां दस्तक दे सकती हैं। अगर आप अविवाहित हैं, तो एक नया रिश्ता शुरू हो सकता है। इस राशि के जो लोग शादीशुदा हैं, उनके वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज गलत तरीकों से पैसे कमाने की कोशिश आपको मुश्किल में डाल सकती है। नई पार्टनरशिप की तलाश करें; आने वाले दिनों में वे आपके पक्ष में रहेंगी, और अगर सावधानी से आगे बढ़ा जाए, तो वे आर्थिक आराम देंगी। आज बिज़नेस की दिक्कतें खत्म होती दिख रही हैं। आप अचानक करियर से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज का दिन आपके बेटे के करियर के लिए खास साबित हो सकता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज आपके सितारे चमक रहे हैं। परिवार के सदस्यों के सहयोग से आप आज घर के काम पूरे करने में सफल रहेंगे। आज आपका जीवनसाथी आपको डिनर पर बाहर ले जा सकता है। जो लोग रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं, उन्हें अपने पार्टनर के व्यवहार से थोड़ी निराशा हो सकती है। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज लोन से दूर रहें। आज का दिन प्रोफेशनल तरक्की के लिए अच्छा है। अपने काम पर ध्यान दें। मौजूदा हालात के कारण सरकारी नौकरियों में काम का बोझ ज़्यादा रहेगा।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज देर शाम आपको दूर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। महिलाएं आज घर पर कुछ नया और अच्छा बनाने की कोशिश करेंगी। निजी स्वार्थ के कारण कोई आपके परिवार में कन्फ्यूजन पैदा कर सकता है; सावधान रहें। शादीशुदा ज़िंदगी में खुशी रहेगी। आज आपको एहसास हो सकता है कि किसी के प्रति आपका बढ़ता आकर्षण सिर्फ एकतरफा है। आज आपका लकी रंग नारंगी है। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज पैसों के मामलों में ज़्यादा लालच आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। क्रॉकरी के बिज़नेस से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। बिना ठीक से जांच-पड़ताल किए किसी भी प्रॉपर्टी में पैसा इन्वेस्ट न करें। युवाओं को फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने करियर पर फोकस करना चाहिए।



कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


मंगलवार, 13 जनवरी 2026

एसपी डॉ बिमल कुमार ने जरूरतमंद बिरहोर परिवारों के बीच बांटें कम्बल

गिरिडीह (Giridih)। जिले के सरिया थाना अंतर्गत अमनारी पंचायत के बिरहोर कॉलोनी में आज पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच ठंढ से बचाव के लिए कंबल एवं अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया।


इस दौरान उन्होंने बिरहोर समुदाय के लोगों से भेंट कर उनके समस्याओं से अवगत हुए और उन्हें पुलिस की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक के साथ अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बगोदर-सरिया एवं संबंधित थाना,ओ०पी० प्रभारी भी उपस्थित थे। 


कार्यक्रम के बाबत एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि पुलिस एवं आम जनता के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह कम्बल वितरण किया गया।


एसपी ने बैठक कर दिया पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश

गिरिडीह (Giridih)। पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार आज सरिया पहुंचे। उन्होंने अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बगोदर-सरिया के कार्यालय में अनुमंडल क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की।


बैठक के दौरान एसपी ने जहां क्षेत्र की विधि व्यवस्था की समीक्षा की वहीं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। इस दौरान एसपी ने थाना प्राभारियों एवं ओपी प्राभारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने का भी निर्देश दिया।


सोहराय पर्व मनाने मायके से ससुराल आयी विवाहिता की हुई सन्दिग्ध मौत, हत्या का आरोप, पति गिरफ्तार

गिरिडीह (Giridih)। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के पनियाय गांव में एक विवाहिता सूरजमुनी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक के पिता अरूण मरांडी ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना एवं लोकाय ओपी पुलिस गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज, मामले में जांच-पड़ताल शुरू की। वहीं पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति अशोक मुर्मू को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले आयी।


मृतका के पिता ने बताया कि सूरजमुनी की शादी 6 माह पूर्व अशोक मुर्मू के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब ठीक रहा लेकिन बाद में पति एवं ससुराल के अन्य लोगों द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी विवाद के कारण वह मायके आ गयी थी। लेकिन सोयराय पर्व साथ मनाने की बात कह उसका पति उसे अपने साथ कल वापस ले आया था और आज सूरजमुनी की मौत की खबर उन्हें आसपास के लोगों से मिली।


बताया कि खबर मिलते ही वे यहां पहुंचे तो उसका शव उसके घर मे पड़ा मिला। उन्होंने सूरजमुनी की हत्या करने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। हालांकि ससुराल वालों ने जहर खाने से उसकी मौत होना बता रहे हैं। 



बाल तस्करी का शिकार होने से बचाये गए चार नाबालिग, एक बाल तस्कर गिरफ्तार

गिरिडीह (Giridih)। जस्ट रायट्स फॉर चिल्ड्रेन के सहयोगी संगठन बनवासी विकास आश्रम, आरपीफएफ सरिया तथा आभा की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चार नाबालिग बच्चों को बाल तस्करी के संभावित खतरे से सुरक्षित बचा लिया गया। सभी बच्चों की उम्र लगभग 3 से 8 वर्ष के बीच है। बच्चों के रेस्क्यू के दौरान टीम ने एक बाल तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर बिहार प्रदेश के जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत नदीयावां गांव निवासी लालन राठौड़ का पुत्र पिंटू राठौड़ है।



बताया गया कि कोडरमा चाइल्डलाइन द्वारा बनवासी विकास आश्रम के कार्यक्रम समन्वयक उत्तम कुमार को मंगलवार सुबह बाल तस्करी की सुचना मिली। सूचना मिलते ही उत्तम ने हजारीबाग रोड रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को मामले से अवगत कराया।


 RPF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 12365 के D–5 कोच में कार्रवाई की और चार नाबालिग बच्चों का सुरक्षित रेस्क्यू करते हुए उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति द्वारा बच्चों के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर मामले को संदिग्ध मानते हुए आगे की कार्रवाई हेतु बाल कल्याण समिति के पास भेजा दिया। इस रेस्कीयू अभियान में उत्तम कुमार, छोटेलाल यादव, भागीरथी देवी की अहम भूमिका रही।