शनिवार, 10 जनवरी 2026

पर्यवेक्षक पर मनमानी कर अपने चहेते को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाने का आरोप

राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर किया निष्पक्ष रायशुमारी करा मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग

गिरिडीह(Giridih)। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा गिरिडीह जिले में सांगठनिक ढांचे को मजबूत एवं और अधिक समृद्ध बनाने के उद्देश्य से जहां जिले में दो दो जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं जिला भाजपा में मंडल अध्यक्ष के नियुक्ति पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए भाजपा के सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र प्रेषित कर मंडल अध्यक्ष के चुनाव में चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा पार्टी के नियम और सिद्धान्त के विपरीत जाकर कार्यकर्ताओं के निर्णय के विरुद्ध मनमानी तरीके से अपने चहेते व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने का आरोप लगाया है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रेषित 39 सदस्यों द्वारा संयुक्त हस्ताक्षर युक्त पत्र की प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को भी प्रेषित कर निष्पक्ष तरीके से रायशुमारी करा मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग किया है। साथ ही चुनाव पर्यवेक्षक के विरुद्ध भी कार्रवाई करने की मांग किया है, ताकि कार्यकर्ताओं का विश्वास पार्टी पर बनी रहे।


यह पुरा मामला जिले के पीरटांड़ मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति से जुड़ा है। जिसके चुनाव पर्यवेक्षक जिला महामंत्री महेंद्र प्रसाद वर्मा थे। जिन पर यह आरोप लगाया गया है कि रायशुमारी के दौरान पीरटांड़ के भाजपाइयों ने मात्र एक ही नाम पर सर्वसम्मति से निर्णय सुनाया। तब पर्यवेक्षक ने यह कहा कि एक नहीं तीन नाम चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जब यह कहा कि जब सबों की सहमति एक ही नाम पर है तो अन्य नाम की जरूरत ही क्या है? तब चुनाव पर्यवेक्षक ने प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी निर्देश का हवाला देते हुए तीन नाम देने की बातें कही। पीरटांड़ के भाजपाइयों ने तब तीन नाम दिये। लेकिन मंडल अध्यक्ष के पद पर उन तीनों नाम को छोड़ चौथे व्यक्ति को नियुक्त किया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सेटिंग गेटिंग के आधार पर चुनाव पर्यवेक्षक ने अपने चहेते चौथे व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष बनाया है। जबकि रायशुमार के दौरान उनका नाम तक नहीं आया था।


राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रेषित पत्र में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं ने कहा है कि चुनाव पर्यवेक्षक महेंद्र प्रसाद वर्मा न केवल पार्टी के नियमों को ताख पर रख कर अपनी मनमानी किया है बल्कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ करने का काम किया है। प्रेषित पत्र में यह भी उल्लेखित किया है सर्व प्रथम सर्वसम्मति से एक नाम पंचम कुमार सिंह का दिया गया था। लेकिन पर्यवेक्षक के कहने पर दो अन्य नाम अरविंद बरनवाल और संतोष राणा का दिया गया था। लेकिन मंडल अध्यक्ष चौथा व्यक्ति अजय कुमार सिंह नियुक्त किया गया। जो बहुत ही गलत, दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंतनीय है। साथ ही समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ नाइंसाफी है।


स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर गिरिडीह कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शरू

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शनिवार को किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के तस्वीर पर पुष्प अर्पित ओर फीता काट कर आगत अतिथियों द्वारा किया गया।


उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् बिहार झारखंड क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता चुनुकांत के अलावे डॉ सुमन कुमार, डॉ एसपी सिंहा, प्रो विनीता कुमारी एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुज कुमार उपस्थित थे।


अभाविप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के उपलक्ष्य में आयोजित यह तीन दिवसीय जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और स्वामी जी के 'स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन' के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित है। 


कहा कि स्वामी विवेकानंद हमेशा युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर देते थे। उनका मानना था कि खेल के मैदान से युवाओं में राष्ट्र निर्माण की शक्ति जागृत होती है। उन्होंने गिरिडीह विधायक सह सूबे के मंत्री सुदिव्य सोनू पर सत्ता के नशे में चूर हो स्वामी विवेकानंद के कार्यक्रम को रोकने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह तुच्छ मानसिकता का परिचय है। कहा कि अभाविप कार्यकर्ताओं को जिसने भी छेड़ा है सब मिट्टी में मिले हैं। चाहे गढ़वा के विधायक और मंत्री रहे मिथलेश ठाकुर हों या फिर लातेहार के बैद्यनाथ राम। कहा कि वर्ष 2029 में होने वाले चुनाव में सुदिव्य सोनू को भी अभाविप कार्यकर्ता मिट्टी में मिला देंगे।




वहीं अभाविप प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने कहा कि सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है, आधारभूत सुविधाओं का अभाव है। विश्वविद्यालयों में समय पर परीक्षा व परिणाम घोषित नहीं हो पा रहे हैं। इससे छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो रहा है। कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही देरी, नियुक्ति प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी और स्थानीय युवाओं की उपेक्षा गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा व्यवस्था में सुधार और रोजगार सृजन को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो अभाविप राज्यव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।


कार्यक्रम का संचालन प्रदेश SFS सह प्रमुख अनीश राय ने किया। मौके पर जिला प्रमुख प्रोफेसर राजकुमार वर्मा, नगर अध्यक्ष प्रोफेसर ज्योति चौधरी, उज्जवल तिवारी, नगर मंत्री नीरज चौधरी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य ऋषि त्रिवेदी, मुस्कान सिंह, नगर सह मंत्री सदानंद राय, शुभम, कॉलेज अध्यक्ष अंकुश सिंह, कॉलेज मंत्री क्रिस पासवान, कॉलेज उपाध्यक्ष संदीप वर्मा, करण यदुवंशी, दीपा सेठ, पायल कुमारी, सलोनी कुमारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन, मुख्य समारोह झंडा मैदान में होगा आयोजित

गिरिडीह (Giridih)। गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आज जिले के सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमे गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह झंडा मैदान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।


बैठक में गणतंत्र दिवस का उत्सव भव्य तरीके से मनाने हेतु उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों आवश्यक निदेश दिया। उन्होंने परेड, झंडोतोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न विभागों द्वारा झांकी निकालने एवं सभी सरकारी कार्यालयों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन करने हेतु निर्देशित किया।



उपायुक्त ने समारोह को लेकर झंडा मैदान की साफ- सफाई, लाउडस्पीकर की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, परेड की तैयारियां, राष्ट्रगान, परेड के निरीक्षण हेतु जीप एवं एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था समुचित तरीके से करने का निर्देश दिया। वहीं बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, कर्मी समेत अन्य लोगों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करने पर भी चर्चा की गई। मौके पर उपायुक्त ने आम नागरिकों से भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में झण्डा फहराने की अपील की।


इन विभागों द्वारा निकाली जायेगी झांकी : गणतंत्र दिवस समारोह में कृषि विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, पशुपालन विभाग, मत्सय विभाग, जिला समाज कल्याण कार्यालय, जिला गव्य विकास कार्यालय, JSLPS, डी आर डी ए, गिरिडीह, उत्पाद विभाग, जिला उद्योग केन्द्र,अग्निशमन केन्द्र, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, शिक्षा विभाग, जिला आपूर्ति कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा झांकी निकाली जायेगी। बैठक के दौरान झांकियों में उपयोग किये जाने वाले सभी वाहनों की जाँच 25 जनवरी को जिला परिवहन पदाधिकारी/मोटर यान निरीक्षक को करने एवं झांकी की व्यवस्था सुचारू रूप से सम्पादन हेतु उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में एक टीम गठन करने का निर्णय लिया गया।


परेड में 12 टुकड़ियां लेगी भाग : गणतंत्र दिवस के झण्डोत्तोलन समारोह में आयोजित परेड में होमगार्ड, एनसीसी सीनियर विंग, गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह कस्तुरबा गाँधी आवासीय बालिका विधालय, कार्मेल स्कुल, सुभाष पब्लिक स्कूल, बीएनएस डीएवी स्कूल, सीसीएल डीएवी स्कूल, जिला सशस्त्र बल पुरूष एवं महिला, सीआरपीएफ, आईआरबी एवं एसएसबी की एक-एक टुकडी भाग लेगी। परेड की सम्पूर्ण व्यवस्था परिचारी प्रवर, गिरिडीह द्वारा की जायेगी। परेड का पूर्वाभ्यास दिनांक 20 जनवरी से 24 जनवरी तक करने का निर्णय लिया गया।


अलग अलग विभागों को दिया गया निर्देश : वहीं बैठक में झण्डा मैदान समेत पूरे शहर की साफ सफाई, सभी चौक चौराहे पर स्थित प्रतिमाओं की साफ सफाई, कार्यक्रम स्थल पर समुचित पेयजल, बेरिकेटिंग तथा आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों एवं अन्य व्यक्तियों के बैठने हेतु पर्याप्त मात्रा में कुर्सी की व्यवस्था, कारपेट बिछाने एवं फुल गमला आदि की व्यवस्था करने हेतु अलग अलग विभागों को निर्देशित किया गया।


कार्यक्रम स्थल पर रहेगा अलग अलग बोर्ड : वहीं मुख्य समारोह स्थल पर बैठने हेतु महिला, पुरूष एवं गणमान्य व्यक्तियों, मीडिया कर्मियों हेतु अलग-अलग बोर्ड लगवाने एवं मंच सहित पूरे झण्डा मैदान मे सोडियम हाईपोक्लोराइट का छिड़काव करने का भी निर्देश दिया गया साथ ही प्राथमिक उपचार हेतु मेडिकल टीम / ऐम्बुलेंस की व्यवस्था करने को निर्देशित किया गया।


बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री में फिर हुआ हादसा, कार्य के दौरान मजदूर की मौत, परिजनों ने किया मुख्यगेट जाम

[राजेश कुमार]

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह सदर प्रखंड के पूर्वांचल क्षेत्र में संचालित बालमुकुंद स्पंज नामक लौह फैक्ट्री में कार्य के दौरान एक मजदूर की पुनः मौत हो गयी। मृतक मजदूर जसपुर पंचायत के मटरुखा बल्हो निवासी शीतल मंडल का 35 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार मंडल है। वह फैक्ट्री कर ड्राइवर के पद पर कार्यरत था। कार्य के दौरान उसे गम्भीर चोटें आयी थी। जिससे उसकी मौत हो गयी।



एक सप्ताह के भीतर उक्त फैक्ट्री में हुई यह दूसरी घटना ने फैक्ट्री के सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने की पोल खोल दी है। मजदूर मुकेश मंडल की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने उसके शव के साथ फैक्ट्री का मुख्य गेट जाम कर दिया है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।


गौरतलब है कि सरकार द्वारा निर्धारित काम के घण्टों की इन फैक्ट्रियों द्वारा खुलेआम अनदेखी की जाती है। निर्धारित आठ घण्टों के स्थान पर 12 घण्टे मजदूरों से काम लेना यहां आम बात हो गयी है। 


जिला प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा इन फैक्ट्री संचालकों की कार्यशैली में बदलाव लाने की काफी कोशिश की गई है। लेकिन फैक्ट्री संचालक उनकी आंखों में धूल झोंकने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती और अपनी मनमानी पर अमादा है। जिस कारण आये दिन इन फैक्ट्रियों में कार्य के दौरान मजदूरों के साथ हादसे होते रहते हैं। 

जिले का श्रम विभाग भी इन फैक्ट्री संचालकों के कार्यगुज़रियों पर नकेल कसने के बजाय उनके आगे नतमस्तक रहती है। नतीजतन इन फैक्ट्रियों में कार्य करने वाले मजदूर आये दिन काल का ग्रास बन अपनी जान गंवाते रहते है।


फिलवक्त मृतक मुकेश मंडल की मौत के बाद उनके परिजन मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री का मुख्य गेट जाम कर दिये हैं। वहीं फैक्ट्री में फिर एक मजदूर की मौत की खबर सुन विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतागण भी वहां पहुंच चुके हैं और परिजनों के हक में आवाज बुलंद कर रहे हैं। वहीं मजदूर संगठनों ने भी हादसे पर आक्रोश जताते हुए जिला प्रशासन से मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषी प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।



अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, मचा हड़कम्प

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 टन से अधिक कोयला एवं दर्जनाधिक दो पहिया वाहन जब्त किया है। वहीं जब्त सभी वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया है।


मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार सुबह सीसीएल कोलियरी क्षेत्र के कबरीबाद इलाके में गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की है। पुलिस के इस कार्रवाई से कोयला के अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।


थाना प्रभारी ने श्याम किशोर महतो ने बताया कि अवैध कोयला तस्करी की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर यह छापेमारी की गई है। बताया कि जब्त वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है और कोयला थाने में जमा कर लिया गया। उन्होंने कहा की जब तक अवैध कोयला तस्करी बंद नहीं होगी तब तक ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।


चोरी की बाइक के साथ बाइक चोर गिरोह का पांच सदस्य गिरफ्तार, सरगना की तलाश में जुटी पुलिस

गिरिडीह(Giridih)। एन्टी क्राइम चेकिंग के दौरान गिरिडीह पुलिस ने चोरी की एक ग्लैमर मोटरसाइकिल के साथ वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वाहन चोर गिरोह के सदस्यों में रविन्द्र साव, विजय साव, मो. ताज हसन, सत्यनारायण पाण्डेय एवं सुनील कुमार दास शामिल हैं। उक्त जानकारी डीएसपी नीरज कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर दी।



उन्होंने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के नेताजी चौक के पास शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक काले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल संख्या JH11S 9135 पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया। वाहन सवार युवक रुकने के बजाय वाहन मोड़कर भागने लगे। लेकिन मौके पर मौजूद सशस्त्र बल के जवानों ने उन्हें खदेड़ कर धर दबोचा। डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान उक्त  मोटरसाइकिल पर लगा रजिस्ट्रेशन नंबर JH 11S 9135 फर्जी पाया गया, जबकि वाहन का वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर JH 11W 8296 है।



उन्होंने बताया कि उक्त चोरी की ग्लैमर मोटरसाइकिल को जब्त कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को नगर थाना लायी। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम रविन्द्र साव और विजय साव बताया। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि चोरी की मोटरसाइकिल का नंबर बदलकर उसे बिक्री के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। बाद पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर सत्यनारायण पाण्डेय, सुनील कुमार दास और मो. ताज हसन को भी गिरफ्तार कर लिया।


इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 07/26 के तहत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना मोहम्मद सद्दाब उर्फ मिठ्ठू फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 


आज 10 जनवरी ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 10:: 01 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

10जनवरी 2026 : आज माघ माह के कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि और शनिवार दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 08:23 AM तक जारी रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:08 PM से 12:50 PM तक रहेगा। आज राहुकाल 09:52AM से 11:10 AM तक रहेगा। माघ मास में कृष्ण पक्ष की सप्तमी का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यंत गहरा है। साथ ही, इस दिन कालाष्टमी मनाई जाती है, जो विशेष रूप से संकट और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति पाने के लिए फलदायी मानी जाती है। कालाष्टमी, शनिवार और कृष्ण सप्तमी का संगम, इस दिन को पूजा, व्रत और साधना के लिए अत्यंत फलदायी बनाता है। श्रद्धा, भक्ति और नियमपूर्वक किए गए कर्म जीवन में शांति, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इस दिन किए गए धार्मिक कार्य, दान और व्रत विशेष फलदायी होते हैं। इस समय स्नान और साधना से मन और शरीर शुद्ध होता है।

जनवरी का महीना हिन्दू कैलेंडर के अनुसार विशेष महत्वपूर्ण है। ये महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार जनवरी महीने में कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं। इन पर्व त्यौहार लोगों के लिए नए संकल्प, नई आशाएं और उल्लास लेकर आते हैं। जनवरी महीने के प्रमुख पर्व त्यौहारों में :

मकर संक्रांति : यह पर्व 14 जनवरी 2026 बुधवार  को मनाई जाएगी। यह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर पर आता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति, पंजाब में माघी, असम में बिहू और दक्षिण भारत में पोंगल के नाम से मनाया जाता है। इस दिन तीर्थ स्नान और दान का विशेष महत्व है।

लोहड़ी: पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी का त्योहार नई फसल के आगमन का प्रतीक है। यह 13 जनवरी, मंगलवार 2026 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोग रात में आग के चारों ओर तिल, मूंगफली और गुड़ डालकर खुशी और आभार व्यक्त करते हैं।

पोंगल: दक्षिण भारत का मुख्य पर्व पोंगल 14 जनवरी, बुधवार से 17 जनवरी, शनिवार 2026 तक मनाया जाएगा। यह चार दिवसीय उत्सव भगवान सूर्य को समर्पित है और फसल कटाई के महत्व को दर्शाता है।

मौनी अमावस्या: मौनी अमावस्या 18 जनवरी, रविवार 2026 को है। इस दिन गंगा स्नान, दान और तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य कार्य और तर्पण से पितृऋण का निवारण होता है और कई जन्मों के पाप समाप्त होते हैं। भगवान शिव और विष्णु की पूजा भी इस दिन प्रमुख रूप से होती है।


आज शनिवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कन्या राशि से तुला राशि में गोचर करेंगे। आज कालाष्टमी और मासिक जन्माष्टमी है। वार के हिसाब से आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो शनि देव को समर्पित होता है। सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं।



आज का पंचांग: 10 जनवरी 2026,दिन: शनिवार      युगाब्द      : 5127        विक्रम संवत : 2082          शक संवत : 1947        ऋतु    :  हेमन्त            मास        :  माघ           पक्ष:  कृष्ण पक्ष                  सूर्योदय  : 07: 15 AM, सूर्यास्त : 05:42 PM    तिथि :  सप्तमी 08:24 AM तक उपरांत अष्टमी    नक्षत्र : हस्त 03:39 PM तक उपरांत चित्रा              राहुकाल : 09: 52 AM से 11: 10 AM तक  चन्द्रमा   : कन्या राशि पर 04:52 AM तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा                                  व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, माघस्नान जारी, मासिक कालाष्टमी




आज :: 10 :: 01 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन सावधानी से आगे बढ़ने का है। महिलाओं की कपड़ों में रुचि बढ़ेगी। आज आपके माता-पिता हर काम में आपका पूरा साथ दे सकते हैं। आपके जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम संबंधों में रहने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं। आज आपका भाग्यशाली अंक 3 है। आज बड़े वादे करने से बचें। ऑनलाइन व्यवसायों के लिए बेहतर मुनाफे के अवसर खुल रहे हैं। अच्छे ब्याज के साथ पुराने कर्ज वसूल होने की संभावना है। आपको किसी भी काम में धीरे-धीरे और लगातार आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज भाग्य आपको कुछ अच्छे अवसर प्रदान करेगा। बाहर खाने-पीने पर बेवजह खर्च करने के बजाय, उन्हें घर पर बनाने की कोशिश करना बेहतर होगा। आप छोटी-छोटी बातों पर भी संवेदनशील हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। आज आपका भाग्यशाली अंक 2 है। आज आप कुछ वित्तीय कठिनाइयों से घिरे रह सकते हैं। वित्तीय सलाह के लिए अपने माता-पिता से बात करें। व्यवसाय विस्तार योजनाओं पर काम शुरू होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम का बोझ बढ़ने के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने बड़ों और सम्मानित लोगों का सम्मान करने में सबसे आगे रहें। खासकर महिलाएं अपनी पर्सनैलिटी को बेहतर बनाने पर ध्यान देंगी। किसी की सकारात्मक पर्सनैलिटी आप में एक उत्साहवर्धक बदलाव लाएगी। इस राशि के नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन आनंदमय रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ मामूली मतभेद हो सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली अंक 4 है। आज आपको अनावश्यक खर्चों से बचने पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। व्यापारियों को मुनाफा कमाने के लिए अपने संपर्क सक्रिय रखने चाहिए। विदेश से जुड़े कामों में प्रगति देखने को मिलेगी। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप सरकारी सेवा में हैं, तो किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि में शामिल न हों; जांच हो सकती है।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन आपके लिए ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। छात्रों की शिक्षा में रुचि बढ़ेगी, और वे कुछ नया सीखने में सफल होंगे। यदि आपके फैसले दूसरों के सुझावों पर निर्भर करते हैं, तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। घरेलू मामलों को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ मामूली मतभेद हो सकते हैं। इस राशि के लोगों को प्यार से जुड़े मामलों में थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत है। आज आपका लकी नंबर 9 है। अगर आपकी मौजूदा आर्थिक स्थिति संतोषजनक नहीं है, तो पार्ट-टाइम नौकरी के बारे में सोचना एक अच्छा विचार होगा। आज बिज़नेस में ग्रोथ और उसे नई दिशा देने के लिए शुभ दिन है। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। अनुभवी लोगों के साथ समय बिताने से आपको कुछ बेहतर सीखने में भी मदद मिलेगी। प्राइवेट सेक्टर से जुड़े लोगों को आज बहुत काम करना पड़ेगा।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज सफेद चंदन का पेस्ट तिलक के रूप में लगाना आपके लिए शुभ और फायदेमंद रहेगा। घरेलू मामलों में अचानक बढ़ी ज़िम्मेदारियों के बोझ से निपटने में कोई आपकी मदद कर सकता है। नए शादीशुदा जोड़े रोमांटिक समय बिताएंगे। अविवाहित लोग शादी के लिए ऑनलाइन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। युवाओं को फालतू रोमांटिक रिश्तों में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। आज आपका लकी नंबर 9 है। अब आपके लिए पैसे बचाना आसान हो सकता है; अच्छी इनकम आपको भविष्य के बारे में सोचने का मौका देगी। अपने बिज़नेस में अभी जो हो रहा है, उस पर ध्यान दें। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को सावधान रहना चाहिए; किसी गलती की वजह से अधिकारी आपसे नाराज़ हो सकते हैं।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज अपने विचारों को थोड़ा खुला रखने की कोशिश करें। घर और परिवार के आराम और सुविधाओं से जुड़ी चीज़ों की खरीदारी होगी। कभी-कभी, लापरवाही और ज़्यादा आत्मविश्वास के कारण आप धोखा खा सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। अपने जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रूप से चलेगा। रोमांटिक रिश्ते में रहने वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कमज़ोर रहेगा। आज आपका लकी रंग आसमानी नीला है। आज आपका लकी नंबर 2 है। आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं होगी। पेमेंट इकट्ठा करने और मार्केटिंग के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आप अपने बिज़नेस के कामों में निश्चित रूप से सफलता हासिल करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने सहकर्मियों की मदद करनी पड़ सकती है।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज सावधानी से आगे बढ़ने का दिन है। कोई आपकी दी हुई जानकारी का इस्तेमाल आपके खिलाफ कर सकता है। गृहिणियां अपने स्वादिष्ट खाने और घर की सजावट से मेहमानों को प्रभावित करेंगी। आप शाम को अपने जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने का प्लान बनाएंगे। रोमांटिक रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपका लकी नंबर 4 है। आज आपको धन कमाने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। इसका मतलब है कि आप जितनी ज़्यादा मेहनत करेंगे, नतीजे उतने ही बेहतर होंगे। अगर बिजनेस से जुड़ी कोई केस चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का सही समय है। कामकाजी पेशेवर ऑफिस की जिम्मेदारियों के बावजूद अपने परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे।


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): भले ही आज सब कुछ आपके पक्ष में हो, फिर भी आपको कुछ कदम उठाने होंगे; ज़्यादा एक्टिव और एनर्जेटिक रहें। परिवार के छोटे बच्चे आज कुछ मांगें कर सकते हैं, जिन्हें आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आप कविता के ज़रिए अपने प्रिय के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त कर सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों के लिए शादीशुदा ज़िंदगी बहुत खूबसूरत रहेगी। आज आपका लकी नंबर 6 है।आज आपको किसी अनजान सोर्स से आर्थिक फायदा मिल सकता है। अपने बिजनेस में किसी भी गतिविधि को नज़रअंदाज़ न करें। आपके काम के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा। आप में से कुछ लोगों को टूर्नामेंट के लिए चुने जाने का मौका है।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): आज आपको सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। कभी-कभी आप अपने परिवार को लेकर असुरक्षित महसूस कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो ज़्यादा रिएक्ट करते हैं। आज का राशिफल आपके प्रेम जीवन को लेकर आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा ज़िंदगी प्यार भरे पलों से भरी रहेगी। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज आपको धन लाभ होगा। अपने बिजनेस में अभी क्या हो रहा है, उस पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। अपने प्रोफेशनल जीवन में, आप अपना बेस्ट कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने जुनूनी और बुद्धिमान हैं। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज सावधानी से आगे बढ़ने का दिन है। कोई आपकी दी हुई जानकारी का इस्तेमाल आपके खिलाफ कर सकता है। गृहिणियां अपने स्वादिष्ट खाने और घर की सजावट से मेहमानों को प्रभावित करेंगी। रोमांटिक रिलेशनशिप में रहने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज धन में वृद्धि होगी; इससे जुड़ी किसी भी जानकारी के बारे में सावधान रहें। जिस काम में आपने पैसा लगाया है, उसे पूरा होने में समय लग सकता है। आपको किसी एक्सपर्ट की सलाह से बिज़नेस में सफलता मिलेगी। आज आप अपने रोज़ाना के काम पूरे करने में सफल रहेंगे। आपको ऑफिशियल काम में अपने पिछले प्रयासों से बेहतरीन नतीजे मिलेंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज आपको कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। यह समय अपनी बड़ी आकांक्षाओं को फिर से पूरा करने का है। आज आपको दूसरों की मदद करके शांति मिलेगी। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन भी आज सुखद रहेगा। आप अपने प्रेमी के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताएंगे। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज आपको आर्थिक मामलों में फ़ायदा हो सकता है। फूल का बिज़नेस करने वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आपको पेंडिंग कामों में देरी करने से बचना चाहिए। ऑफिस में किसी काम के लिए आपकी तारीफ़ भी हो सकती है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज आप अपने भविष्य के बारे में सोचेंगे। आप धार्मिक प्रवृत्ति के होंगे और कुछ पवित्र काम करेंगे। आप किसी साज़िश या षड्यंत्र में फंस सकते हैं; सावधान रहें। आपका जीवनसाथी एक आदर्श पार्टनर के तौर पर आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। आप अपने पार्टनर को अपना प्यार जताने के लिए किसी तोहफ़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 7 है। आज आपका कुछ पैसा शुभ कामों में खर्च हो सकता है। आप प्रॉपर्टी की बिक्री से मनचाहा रिटर्न मिलने की उम्मीद कर सकते हैं, इसलिए बिना किसी झिझक के आगे बढ़ें। अपने बिज़नेस पर ध्यान दें। कुछ अच्छे और फ़ायदेमंद समझौतों के मौके हैं। काम की जगह पर किसी भी समस्या से निपटने के लिए अपनी टीम की बात सुनें।



कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


शुक्रवार, 9 जनवरी 2026

आज 09 जनवरी ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 09:: 01 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

09जनवरी 2026 : आज माघ माह के कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि और शुक्रवार दिन है। आज सूर्योदय पूर्व सुबह 7: 05 AM तक षष्ठी तिथि रहेगी उसके बाद सप्तमी तिथि आज पूरा दिन और पूर्णरात्रि तक जारी रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। माघ मास में किए गए धार्मिक कार्य, दान और व्रत विशेष फलदायी होते हैं। इस समय स्नान और साधना से मन और शरीर शुद्ध होता है। शुक्रवार और माघ मास का संगम इस दिन को पूजा, साधना, व्रत और दान के लिए उत्तम बनाता है। श्रद्धा और भक्ति से किए गए कर्म जीवन में शांति, पुण्य और सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 12:07 PM से 12:49 PM तक रहेगा। आज राहुकाल 11:10 AM से 12:28 PM तक रहेगा।

जनवरी का महीना हिन्दू कैलेंडर के अनुसार विशेष महत्वपूर्ण है। ये महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि हिंदू कैलेंडर के अनुसार जनवरी महीने में कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं। इन पर्व त्यौहार लोगों के लिए नए संकल्प, नई आशाएं और उल्लास लेकर आते हैं। जनवरी महीने के प्रमुख पर्व त्यौहारों में :

मकर संक्रांति : यह पर्व 14 जनवरी 2026 बुधवार  को मनाई जाएगी। यह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर पर आता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति, पंजाब में माघी, असम में बिहू और दक्षिण भारत में पोंगल के नाम से मनाया जाता है। इस दिन तीर्थ स्नान और दान का विशेष महत्व है।

लोहड़ी: पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी का त्योहार नई फसल के आगमन का प्रतीक है। यह 13 जनवरी, मंगलवार 2026 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर लोग रात में आग के चारों ओर तिल, मूंगफली और गुड़ डालकर खुशी और आभार व्यक्त करते हैं।

पोंगल: दक्षिण भारत का मुख्य पर्व पोंगल 14 जनवरी, बुधवार से 17 जनवरी, शनिवार 2026 तक मनाया जाएगा। यह चार दिवसीय उत्सव भगवान सूर्य को समर्पित है और फसल कटाई के महत्व को दर्शाता है।

मौनी अमावस्या: मौनी अमावस्या 18 जनवरी, रविवार 2026 को है। इस दिन गंगा स्नान, दान और तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य कार्य और तर्पण से पितृऋण का निवारण होता है और कई जन्मों के पाप समाप्त होते हैं। भगवान शिव और विष्णु की पूजा भी इस दिन प्रमुख रूप से होती है।

                           जय माँ लक्ष्मी

आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। आज कोई व्रत और त्योहार नहीं है।  शुक्रवार को देवी लक्ष्मी और शुक्र देव की विशेष महिमा मानी जाती है। इस दिन किए गए व्रत, पूजा और दान से सुख, समृद्धि और वैवाहिक जीवन में मंगल प्राप्त होता है। आज वार के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं, जो माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें सफेद और लाल रंग के फूल जैसे कमल या गुलाब अर्पित करना लाभदायक होता है। कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को श्वेत वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा चावल, आटा, दूध जैसी सफेद चीजों का दान करना मददगार होता है। आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा में चावल की खीर और श्रीफल अर्पित करना चाहिए। कमलगट्टे की माला से उनके नामों का जप करना भी लाभकारी होता है। लक्ष्मी वैभव व्रत करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है और सभी दुख दूर हो जाते हैं।



आज का पंचांग: 09 जनवरी 2026,दिन: शुक्रवार    युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2082            शक संवत : 1947       ऋतु:  हेमन्त                      मास        :  माघ          पक्ष:  कृष्ण पक्ष                  सूर्योदय  : 07: 15 AM, सूर्यास्त : 05:41 PM          तिथि     : सप्तमी                                                  नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 01:40 PM तक उपरांत हस्त  राहुकाल : 11: 10 AM से 02: 28 PM तक  चन्द्रमा   : कन्या राशि पर संचार करेगा                      व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, माघस्नान जारी, माता लक्ष्मी पूजन दिवस



आज :: 09 :: 01 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन छात्रों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। अपने परोपकारी स्वभाव के कारण आप दूसरों के लिए दया के काम करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं, तो आज अपने बच्चों का खास ख्याल रखें। अपने पार्टनर के प्रति ज़्यादा प्यार और स्नेह दिखाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 5 है।आज आप फाइनेंस के बारे में कुछ नया सीख सकते हैं। व्यवसाय के काम समय पर पूरे होंगे। किसी भी काम को छोटा या बड़ा न समझें। इस राशि के इंजीनियर अगर अपने अनुभव का सही दिशा में इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। परिवार के मोर्चे पर मिली अच्छी खबर आपके हौसले बुलंद रखेगी। आप सामाजिक और नैतिक मुद्दों पर ध्यान देंगे। अपने पार्टनर की ज़रूरतों और राय को महत्व दें। आपको अपने प्रेम जीवन में चल रही मुश्किलों से राहत मिल सकती है। आज आपका भाग्यशाली रंग हरा है। आज आपका भाग्यशाली अंक 4 है। आज आपका बैंक बैलेंस बढ़ने की संभावना है। घर के लिए नई चीज़ें खरीदने की संभावना है। आज अपने व्यवसाय की हर गतिविधि पर कड़ी नज़र रखें। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई ऐसी खबर मिलेगी जो उन्हें खुश कर देगी।


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आप किसी करीबी रिश्तेदार की बुरी आदतों को लेकर चिंतित हो सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने वैवाहिक जीवन में संतुष्ट नज़र आएंगे। प्रेम संबंधों में रहने वालों को अपने रिश्ते में आगे बढ़ना चाहिए। आज आपका भाग्यशाली अंक 10 है। आपकी आय और मुनाफ़ा बढ़ेगा। व्यापारियों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। प्रॉपर्टी किराए पर देना फायदेमंद रहेगा। किसी भी तरह के कागज़ी काम करते समय सावधानी बरतें।



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज का दिन निश्चित रूप से आपके लिए फलदायी रहेगा। अपने प्रति सकारात्मक रवैया बनाए रखें। अपने बच्चों की ज़रूरतों को पूरा करने पर ज़्यादा ध्यान दें। आपको अपने घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव का अनुभव होगा। रोमांटिक रिश्ते में रहने वालों के लिए दिन सुखद रहेगा। भगवान विष्णु के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपका भाग्यशाली अंक 8 है। आज आपको फाइनेंस के संबंध में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में नए वेंचर शुरू करने के बेहतर मौके हैं। दूसरों की सलाह के बजाय अपनी योजनाओं को प्राथमिकता दें। आपको किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए।


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीज़ें चाहते हैं जो समय के साथ टूटें या फीकी न पड़ें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं, तो आपका पार्टनर देखेगा कि आप थोड़ा अलग व्यवहार कर रहे हैं। आपके जीवनसाथी की कोई बुरी आदत आपको परेशान कर सकती है। आज आपका लकी नंबर 5 है। आज आपको सोच-समझकर पैसे खर्च करने चाहिए। फूड इंडस्ट्री में काम करने वालों का दिन बहुत व्यस्त रहेगा। वर्कप्लेस पर कोई भी फैसला लेने से पहले दो बार सोच लें। कॉस्मेटिक्स सेक्टर से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। कोई सहकर्मी आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है।


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज आप अपने सभी काम अपनी समझदारी से संभालेंगे। आपका सख्त अनुशासन दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा सकती हैं। आज आप अपने जीवनसाथी से भविष्य में तीर्थ यात्रा का वादा कर सकते हैं। अगर आप सिंगल हैं, तो आपको रोमांस के मौके मिल सकते हैं। आज आपका लकी नंबर 6 है। आज ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। छोटा मुनाफा भी आपकी आर्थिक स्थिति को राहत देगा। आप कई लोगों से संपर्क बनाए रखेंगे, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपको कोई काम पूरा करने में अपने छोटे भाई-बहन से मदद मिलेगी। कोई सहकर्मी आपके साथ कोई अच्छी खबर शेयर कर सकता है।



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज नए लोगों से मिलने की संभावना है। आप आकर्षक, तेजस्वी हैं और सकारात्मक ऊर्जा से घिरे हुए हैं। जिस बात से आप सहमत नहीं हैं, उसका समर्थन न करें। आपका जीवनसाथी पैसे और घर के कामों को लेकर बहस कर सकता है। आप डिजिटल माध्यमों से अपने पार्टनर के संपर्क में रह सकते हैं। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है। आज आपका शुभ अंक 2 है। आज आपको अपने जीवनसाथी से पैसे मिलने की संभावना है। आप अपने पारिवारिक व्यवसाय का विस्तार करने की कोशिश कर सकते हैं। सॉफ्टवेयर सेक्टर के लोगों को नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। आपको काम पर अपने सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिल सकता है।



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज आपको खुद को प्रेरित करना चाहिए। आप अपनी बात साबित करने में सफल होंगे। शाम धार्मिक अनुष्ठानों में बीतेगी। आपका जीवनसाथी आपके व्यवहार से खुश रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का फैसला कर सकते हैं। आज आपका शुभ अंक 9 है।आज आप एक नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। रिश्तों से फायदा होने की संभावना है। आपको अपने व्यावसायिक व्यवस्थाओं में सुधार करने की आवश्यकता हो सकती है। आपकी आंतरिक शक्ति भी कार्यस्थल पर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। संगीत में रुचि रखने वालों को किसी शो में गाने का ऑफर मिल सकता है।


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे): भविष्य के लिए आज सामाजिक मेलजोल बहुत महत्वपूर्ण है। बच्चों से खुशी मिलने के मौके हैं। आप अपने विरोधियों को हराने में सफल होंगे। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ ऑफिस की बातें शेयर करेंगे। जो लोग अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करते हैं, उन्हें पूरे दिन प्यार भरे शब्द सुनने को मिलेंगे। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है। आज आपका शुभ अंक 1 है। आज आय के स्रोत होंगे, लेकिन खर्च भी बना रहेगा। बिक्री या खरीद के काम से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है; धोखाधड़ी के संकेत हैं। किसी बड़ी कंपनी के साथ पेशेवर रूप से जुड़ने की रणनीति सफल साबित हो सकती है। आज आपको काम पर किसी सहकर्मी से तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए।



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी): आज आपको भाग्य से भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। समान विचारधारा वाले लोगों से बातचीत करने से नई ऊर्जा मिलेगी। परिवार के किसी युवा सदस्य को नौकरी मिलने की संभावना है। अपने जीवनसाथी के साथ किसी भी विवाद से बचना आपके लिए शुभ होगा। अपने पार्टनर की सभी गलतियों को नज़रअंदाज़ करें। आज आपका शुभ अंक 3 है। आपकी वित्तीय स्थिति के मामले में यह दिन अच्छा रहने की संभावना है। अनाज और तिलहन व्यापारियों के लिए समय व्यस्त रहेगा। खेल से जुड़े लोग किसी नई गतिविधि में हिस्सा लेंगे। सरकारी कर्मचारियों को कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बाज़ार में खरीदारी करते समय अपने बटुए का ध्यान रखें; वह चोरी हो सकता है। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। अपने रोमांटिक रिश्तों के बारे में खुलकर बात करने से आप आकर्षक बनेंगे। शादीशुदा ज़िंदगी सामान्य रहेगी। आज आपका लकी नंबर 1 है। आज आपका कुछ पैसा शुभ कामों पर खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी की बिक्री से आपको उम्मीद के मुताबिक रिटर्न मिल सकता है; बेझिझक आगे बढ़ें। कुछ अच्छे और फायदेमंद समझौतों के मौके हैं। काम की जगह पर किसी भी समस्या से निपटने के लिए अपनी टीम की बात सुनें।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्ग मुश्किल समय में आपका साथ देंगे। छात्रों को समय की कीमत समझनी चाहिए; समय बहुत कीमती है। किसी छोटी सी बात पर जीवनसाथी से बहस होने की संभावना है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। आज आपका लकी नंबर 8 है। आज का दिन थोक व्यापारियों के लिए अच्छा है। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने और उन्हें पूरा करने के लिए यह अनुकूल समय है। अगर ऑफिस में काम का बोझ बढ़ रहा है, तो कॉमेडी फिल्म या संगीत से खुद का मनोरंजन करने से मानसिक थकान कम होगी।



कृपया ध्यान दें👉

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷