गुरुवार, 2 जुलाई 2020

कोल ब्लॉक निजीकरण के विरोध में आहूत हड़ताल का झामुमो ने किया समर्थन

कोल ब्लॉक  निजीकरण के विरोध में आहूत हड़ताल का झामुमो ने किया समर्थन
गिरिडीह : झामुमो जिला समिति द्वारा कॉल ब्लॉक को निजीकरण के विरोध में कबरीबाद माइंस में तीन दिवसीय हड़ताल का समर्थन किया गया।  

इस दौरान हड़ताल स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रधान मुर्मू एवं संचालन दिलीप रजक ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष संजय सिंह, अजित कुमार पप्पू, शहनवाज अंसारी, इरशाद अहमद वारिस, गौरव कुमार, उपस्थित हुए। 

मौके पर जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहां कि केंद्र सरकार द्वारा झारखण्ड के कॉल ब्लॉक की नीलामी और निजीकरण  झारखण्ड के हित में नही है। इससे जंहा बेरोजगारी बढ़ेगी वंही झारखंड के राजस्व का भी नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के इस नीति के विरुद्ध झारखंड की हेमंत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से न्याय की गुहार भी लगाई है। कहा कि जबतक  न्यायालय का फैसला नही आ जाता तबतक यह नीलामी न्यायसंगत नही है। 

कार्यक्रम में  अनवर, इबरार, महेंद्र पासवान, सफरुद्दीन, बुल्लू, जगदीश बर्मा, खूबलाल, बबलू दास, मुख्तार,  अभय कुमार सिंह, पवन सिंह, राकेश रंजन, मो० सोनू, शिवलाल सोरेन सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोल ब्लॉक की नीलामी के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल गिरिडीह में रहा काफी असरदार

कोल ब्लॉक की नीलामी के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल गिरिडीह में रहा काफी असरदार


गिरिडीह : कोल ब्लॉक की नीलामी के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल गिरिडीह में काफी असरदार रहा है। हड़ताल समर्थक गुरुवार की सुबह ही सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के माइंस और कार्यालय के समक्ष काफी संख्या में जुटे और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते दिखे। बाद में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और धरना पर बैठ गए। 


कोयला उद्योग का निजीकरण, कमर्शियल माइनिंग के विरोध में विभिन्न मजदूर यूनियन द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने पहुंचे यूनियन लीडरों ने इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इससे पहले माइंस पहुंचे कुछ कर्मियों को वापस भी भेजा गया। ऐसे में कोलियरी में पहली और सामान्य पाली में एक भी कर्मियों की हाजिरी नहीं लगी। यूनियन लीडरों ने इस दौरान कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार कोयला उद्योग और कोल इंडिया में निजीकरण करने पर उतारू है। इस प्रक्रिया में कमर्शियल माइनिंग की भी इजाजत दी जा रही है। इससे पूंजीपतियों को सीधा फायदा होगा, लेकिन श्रमिकों का शोषण भी होगा। 


कहा की सुनियोजित साजिश के तहत 44 श्रम कानूनों को खत्म करने की योजना है। यूनियन लीडरों ने कहा कि श्रमिकों के हक पर वार कर रही मोदी सरकार को एफडीआई का फैसला वापस लेना होगा। कहा कि यह हड़ताल तीन दिनों की है और तीनों दिन सफल रहेगा।
वंही संयुक्त यूनियनों के इस हड़ताल को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है। जवानों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की भी तैनाती की गयी है।


इस दौरान संयुक्त मोर्चा के एनपी सिंह बुल्लू, तेजलाल मंडल, राजेश यादव, राजेश सिन्हा, प्रमोद सिंह, हरगौरी साहू छक्कू, शिवाजी सिंह, बलराम यादव, देवशंकर मिश्र, दिलीप रजक, अमित यादव, अर्जुन मंडल, शोभा यादव, सीताराम हांसदा, चुड़का हांसदा, जानकी पांडेय, लखन रवानी, जीवलाल बेलदार, मो नूर, प्रदीप दराद, कन्हैया सिंह आदि मौजूद थे.

गांवा में जमीन विवाद में हुई हिंसक झड़प, दोनों पक्ष के सात लोग घायल

गांवा में जमीन विवाद में हुई हिंसक झड़प, दोनों पक्ष के सात लोग घायल
गिरिडीह : जिले के गावां थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट हिंसक झड़प में बदल गयी। इस घटना में दोनों पक्ष कर सात लोग घायल हो गये हैं।   

घायलों में एक पक्ष कारू साव के सिर पर गम्भीर चोट लगी है जबकि धीरज और 6 साल की बच्ची को भी चोटिल हुई हैं। वहीं दूसरे पक्ष की सविता देवी, मुनिया देवी, सुनील यादव और महेश यादव घायल हैं। घटना के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं।

इस मामले में एक पक्ष ने गांवा थाना की पुलिस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उनका आरोप है कि जब वे लोग जमीन विवाद की शिकायत लेकर थाना पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें मामले को खुद ही सुलझाने की बात कही।  स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी इस घटना को पुलिस की लापरवाही का परिणाम बताया है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि यदि पुलिस  इस मामले को गंभीरता से लेती तो शायद इस तरह की घटना नहीं घटती।

हालांकि गावां थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने कहा कि पूर्व में मामला आया था तो इसमें कार्रवाई की गयी थी। उन्होंने लापरवाही के आरोप को पूरी तरह से खारिज करते हुये निराधार बताया है।

बज्रपात से युवक की मौत, परिजन का रो रो कर बुरा हाल

बज्रपात से युवक की मौत, परिजन का रो रो कर बुरा हाल
गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के  लोधरातरी में  बज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। 

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार लोधरातरी गांव निवासी पीडीएस डीलर अर्जुन महतो का पुत्र संजीत गुरुवार को अपने खेतों पर काम कर रहा था। इसी दौरान तेज बारिश के साथ तेज आवाज के साथ बिजली कड़की और आकाशीय बिजली धरती पर गिरी जिसकी चपेट में संजीत आ गया और मौके पर मूर्छित हो गया। 

सूचना मिलते ही परिजन आनन फानन में उसे बेंगाबाद स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जंहा से उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया। वँहा से युवक को गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। जंहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

तीन महीने से मलेशिया से नहीं आया रामेश्वर का शव, सदमे में हैं परिवार के लोग

तीन महीने से मलेशिया से नहीं आया रामेश्वर का शव, सदमे में हैं परिवार के लोग


गिरिडीह : जिले के मधुवन थाना क्षेत्र के अतकी  पंचायत के धावाटांड मुंडरो ग्राम निवासी बद्री महतो के 32 वर्षीय पुत्र रामेश्वर महतो की  लगभग तीन महीने पूर्व मलेशिया में मौत हो गयी। पति का शव मलेशिया से मंगाने को लेकर पत्नी पूनम देवी गुहार लगा रही हैं। लेकिन अभी तक रामेश्वर का शव नहीं पहुंचा हैं।

पूनम देवी ने बताया कि परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए पति रामेश्वर महतो 16 अगस्त 2018 को काम करने के लिए मलेशिया गए थे। वहाँ लाइरिको ट्रांसमिशन कंपनी में में कार्यरत थे। बीते  6 अप्रैल  2020 को उनकी अचानक मौत की खबर मिली।

  कहा कि मौत को लगभग तीन महीने समय बीतने को हैं लेकिन अभी तक मलेशिया से उसके पति का शव यहाँ नहीं पहुँच सका है। इस संबंध में कंपनी के द्वारा कोई सार्थक जवाब न मिलने से परिवार के सदस्य परेशान हैं।
मृतक रामेश्वर के दो बच्चे हैं। जिसमे बेटी रीतिका कुमारी (9 वर्ष ) और बेटा रवि कुमार(7वर्ष) जिसके  लालन- पालन व पढाई लिखाई को लेकर मृतक की पत्नी काफी चिंतित हैं। उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरा परिवार सदमे में है।

प्रवासी मजदूरों के लिये कार्यरत समाजिक कार्यकर्ता सिकन्दर अली ने झारखण्ड सरकार से निवेदन किया है कि रामेश्वर महतो का शव मलेशिया से उचित मुआवजे के साथ जल्द भारत वापस लाया जाय। ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।

एसपी सुरेन्द्र झा का हुआ तबादला अमित रेणु बने गिरिडीह के नये एसपी

एसपी सुरेन्द्र झा का हुआ तबादला अमित रेणु बने गिरिडीह के नये एसपी


गिरिडीह : जिले के नए एसपी अब अमित रेणु होंगे। जिले के पुलिस कप्तान सुरेन्द्र कुमार झा का तबादला कर दिया गया। 

गुरुवार को गृह,कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना पत्र जारी कर दिया गया है। 


गिरिडीह के नये एसपी अमित रेणु इससे पहले  धनबाद में ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित थे। वहीं गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा को सीनियर एसपी रांची के पद पर पदस्थापित करते हुये उनका तबादला कर दिया गया है।

बिहार : मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 नक्सलियों को धर दबोचा

मुज़फ़्फ़रपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 नक्सलियों को धर दबोचा
 मुज़फ़्फ़रपुर :  मुज़फ़्फ़रपुर जिला पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के गंगटी चौक स्थित पासी खाना में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे 8 नक्सलियों में तीन को धर दबोचा।
 

गिरफ्तार हुए नक्सलियों के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, चार गोली, नक्सली पर्चा, 20000 नगद कैश और
5 मोबाइल बरामद किया है।

मामले में वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन के 8 से 9 सदस्य एक जगह इकट्ठा हुए है और किसी बड़ी अपराध की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। उक्त सूचना के आधार पर ASP पूर्वी और ASP अभियान के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया जिससे मीनापुर पुलिस भी शामिल थे।

गठित टीम ने मीनापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की और मौके से 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। जबकि 5 नक्सली मौके से फरार हो गए।। 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सीतामढ़ी जिले के बेलसंड निवासी राघो राय उर्फ रघु राय, सीतामढ़ी जिले के ही महिन्दवारा निवासी प्रमोद कुमार और मुजफ्फरपुर जिले के संजीव कुमार के रुप में हुई है।

इस छापेमारी दल में सहायक पुलिस अधीक्षक पूर्वी अमितेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक अभियान विजय शंकर सिंह, मीनापुर थानाध्यक्ष राजकुमार, रामशंकर चौधरी,  सिवाईपट्टी थाना अध्यक्ष कुमार संतोष रजक और स्थानीय थाना सस्त्र बल के जवान शामिल थे।

बुधवार, 1 जुलाई 2020

संदेहास्पद स्थिति में 90 वर्षीय वृद्ध की मौत

संदेहास्पद स्थिति में 90 वर्षीय वृद्ध की मौत
गिरिडीह :  नगर थाना क्षेत्र के मछली मुहल्ला में बुधवार को एक 90 वर्षीय अब्दुल रज्जाक की मौत संदेहास्पद स्थिति में जलने से हो गई।  अब्दुल रज्जाक दर्जी का काम करते थे।  बुधवार की सुबह  मृतक की नतिनी मरियम ने नाना अब्दुल रज्जाक के कमरे से धुंआ निकलते देखा। उसके हल्ला करने पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मुहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। 

सूचना मिलने पर नगर थाना के एसआई प्रदीप कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि दर्जी अब्दुल रज्जाक की मौत कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

गांवा में बज्रपात से 12 वर्षीय छात्र की मौत, एक घायल

गांवा में बज्रपात से 12 वर्षीय छात्र की मौत, एक घायल
गिरिडीह  :  जिले के गांवा थाना क्षेत्र के कालापत्थर गांव में बुधवार को हुई वज्रपात से 12 वर्षीय छात्र शाकिब की मौत मौके पर हो गई। वहीं मृतक छात्र का फूफेरा भाई सुल्तान गंभीर है। 

 जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर शाकिब अपने फुफेरे भाई के साथ एक पेड़ के नीचे खेल रहा था।  इसी दौरान तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और दोनों उसकी चपेट में आ गये। जिसमे शाकिब की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि सुल्तान घायल हो गया।

व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ ई सेवा केंद्र का उद्घाटन

व्यवहार न्यायालय परिसर में हुआ ई सेवा केंद्र का उद्घाटन


गिरिडीह :  बुधवार को व्यवहार न्यायालय परिसर गिरिडीह में ई सेवा केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।  


प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिडीह  दीपकनाथ तिवारी, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रंजना अस्थाना, अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी  मनोरंजन कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार  संदीप कुमार, न्यायधीश प्रभारी पवन कुमार एवं जिला अधिवक्ता संघ के सचिव चुनू कांत ने संयुक्त रूप से किया। 

बताया गया कि इस ई सेवा केंद्र का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं एवं आम जनों को अपने वाद से संबंधित सारी जानकारी न्यायालय परिसर में ई सेवा केंद्र के माध्यम से प्रदान किया जाना है। कोरोना वायरस रूपी इस वैश्विक महामारी में इसकी उपयोगिता बढ़ जाती है। इसमें पक्षकार अपने मामलों की जानकारी बिना व्यक्तिगत संपर्क किए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ले सकेंगे। 

लाइन्स क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन ने किया वृक्षारोपण

लाइन्स क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन ने किया वृक्षारोपण

गिरिडीह : लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह टाउन द्वारा बुधवार को सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के मद्दे नजर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने स्कूल परिसर में  25 फलदार व छायादार पौधे लगाए। 

मौके पर अमरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि लायंस क्लब गिरिडीह का प्रयास रहता है कि वृक्षारोपण ऐसी जगह की जाए जहां उसकी देखभाल हो सके।

मौके पर लायंस क्लब गिरिडीह के अमरजीत सिंह सलूजा, विवेक खेतान, रतन गुप्ता, ध्रुव संथालिया, परवीन बगड़िया, जोरावर सिंह सलूजा सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे।

तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीन साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


गिरिडीह : जिले की पुलिस तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। जिले के ताराटांड़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया हैं।

गिरफ्तार अपराधियों में मुकेश कुमार मंडल, लखन मंडल ताराटांड़ थाना क्षेत्र के कोरबांदा का तथा सूरज कुमार मंडल  बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चकवाडीह का निवासी है।

गिरफ्तार अपराधियों के विरुद्ध साइबर थाना में कांड संख्या 15/ 2020, धारा 414, 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि 166 बी 66सी 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस उनकी आपराधिक जानकारियां जुटाने में जुटी है।