शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2025

आज का राशिफल, कैसा रहेगा आज का दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::21 :: 02 :: 2025 शुक्रवार

21 फरवरी 2025 : आज पवित्र फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी उपरांत नवमी तिथि, और दिन शुक्रवार है। भगवान विष्णु व लक्ष्मी जी के निमित्त व्रत रखें। माता दुर्गा जी की उपासना करें। आज रखे जाने वाला वैभव लक्ष्मी व्रत बहुत ही पुण्यदायी होता है। आज तिथि के हिसाब से आप शुक्रवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करें। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है। वहीं आज जानकी जयंती का व्रत भी रखा जाएगा। जो माता सीता को समर्पित है। 



आज का पंचांग: 21 फरवरी 2025, दिन : शुक्रवार, विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, ऋतु : बसंत, मास : फाल्गुन, पक्ष : कृष्ण पक्ष, तिथि : अष्टमी 11:58 AM तक उपरांत नवमी, नक्षत्र :  अनुराधा 03:53 PM तक उपरांत ज्येष्ठा, सूर्योदय : 06: 45 AM, सूर्यास्त : 06: 05 PM, राहुकाल : 11:14 AM से 12:40 PM तक, चन्द्रमा :  वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत


आज :: 21:: 02 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको जीवनसाथी का भरपूर सुख मिलेगा। बिगड़े हुए काम में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की के साथ आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। आपसी रिश्ते मजबूत होंगे और परिणय सूत्र में बंधने के लिए शुभ योग निर्मित होंगे। आपके मुश्किल कार्य में परिवार का पूरा साथ रहेगा। कुछ मानसिक चिंताएं उत्पन्न होंगी। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाये रखना होगा। भाग्यशाली संख्याः 1, भाग्यशाली रंगः लाल रंग


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका दिन यात्रा में बितेगा। आप ऑफिस के किसी जरूरी काम से शहर से बाहर जा सकते हैं। आपको कोई सहयोगी भी साथ में जा सकता है। किसी रिश्तेदार से मिलने के योग भी बन रहे हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको किसी सोशल वर्क के लिये इनवाइट किया जा सकता है। स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी कॉम्पटिटिव एग्जाम के लिये फॉर्म भर सकते हैं।भाग्यशाली संख्या: 5,भाग्यशाली रंगः हल्का लाल


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपके लिए आज का दिन अचानक से धन प्राप्ति करा सकता है। कार्यों में कठिन मेहनत के बाद अल्प सफलता मिलेगी, इसलिए थोड़ा धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयासों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका मनोबल थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आपके कुछ काम जरूर हो जाएंगे। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है। जो तनाव की स्थिति चली आ रही थी, उससे आज मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। भाग्यशाली संख्या: 6, भाग्यशाली रंगः हल्का हरा


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको व्यापार, नौकरी और उद्योग के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। निजी सम्बंधो में मधुरता आएगी तथा वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दुगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिले तो कोई आश्चर्य नहीं है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं। भगवान शंकर को जल अर्पित करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा। भाग्यशाली संख्या: 4,भाग्यशाली रंगः बैंगनी रंग


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आप करियर के मामले में कुछ खास बदलाव कर सकते है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी आप कुछ समय निकाल सकते हैं। किसी काउंसलर से भी सलाह ले सकते हैं। आज दोस्तों के साथ बात करना आप अवॉयड कर सकते हैं। जिससे कोई दोस्त आपसे नाराज हो सकता है। आपको अपनी पारिवारिक और सामाजिक जिंदगी में तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। खान-पान को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। घर के बड़ों की राय मानना आपके हित में होगा। भाग्यशाली संख्याः 1,भाग्यशाली रंगः नारंगी 


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके प्रेम जीवन की परीक्षा लेगा और आपका प्रिय आपसे कोई ऐसी बात कह सकता है जो आपको बुरी लग सकती है,लेकिन धैर्य से काम लें और एकदम से उन पर ना बिगड़ें, बल्कि उनसे बैठकर बातचीत करें और उनके व्यवहार का कारण जानें। जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें आज बेहतर नतीजे मिलेंगे और जीवन साथी आपके परिवार के प्रति काफी सहानुभूति रखेगा। आपके परिवार का वातावरण बेहतर बनेगा और समस्याएं जो चली आ रही थीं, उनसे मुक्ति मिलेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। यात्राओं से बचने
का प्रयास करें।भाग्यशाली संख्याः 2,भाग्यशाली रंगः सफ़ेद रंग




तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आप अपने परिवार के साथ बेहतर तालमेल से युक्त रहेंगे। आप उनकी बातों को न केवल सुनेंगे बल्कि मांगलिक व समाजिक कामों में उन्हें निजी तौर पूरा सहयोग देने के लिए तत्पर रहेंगे। संतान पक्ष से सहयोग में कमी होगी। पैतृक संपत्ति में विवाद होगा। शेयर बाजार में निवेश पहले कई बार सोच विचार करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
भाग्यशाली संख्याः 9, भाग्यशाली रंगः लाल रंग


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आने वाले कुछ दिनों में बड़े काम की योजना बना सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर सारी चीजें अच्छे से फाइनल करेंगे। साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। आपको किसी काम के लिये सोचने-विचारने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। आप अपनी एनर्जी का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इस राशि के छात्रों से निगेटिविटी दूर होगी और आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साइंस केस्टूडेंट्स किसी एग्जीबिशन के लिये तैयारी कर सकते हैं। आपकी तैयारियां सफल रहेंगी। मंदिर में घंटी बजाएं, सब कुछ अच्छा रहेगा।भाग्यशाली संख्याः 8,भाग्यशाली रंगः गहरा नीला
 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपकी राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला असर देगा। खर्चों में बढ़ोतरी होने के साथ धन प्राप्ति के भी योग बनेंगे, जिससे आपको अधिक असुविधा नहीं होगी और आप आज के दिन को बेहतर तरीके से जियेंगे। अपने दांपत्य जीवन में आपको काफी अच्छे अनुभव होंगे और आपका जीवनसाथी कुछ ऐसी बातें करेगा, जो आपको काफी सांत्नावना देंगी और आप यह भी समझेंगे कि वह आपको काफी महत्व देते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आप अपने किसी मित्र के लिए प्यार का भाव महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आज आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। भाग्यशाली संख्या: 4,भाग्यशाली रंगः ग्रे रंग



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपके लिए आज का दिन अच्छे और बुरे दोनों तरह के अनुभव दे सकता है। मानसिक रूप से आप किसी प्रकार के दबाव में रहेंगे, जिसकी वजह से आप स्वयं को निर्णय लेने की स्थिति में नहीं पाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है, जो आपको परेशानी देगा। धार्मिक कामों पर अच्छे खासे धन की आवश्यकता पड़ेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है और दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज काफी संतुष्टि का दिन रहेगा। पुराने चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी और आज आप परिवार के विषय में कुछ बड़ा निर्णय लेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन अनुकूल रहेगा।भाग्यशाली संख्या: 7,भाग्यशाली रंगः भूरा रंग


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज दूर यात्रा को टालना ही बेहतर होगा। लेकिन फिर भी अगर बाहर धूमने जाएं अपने माता-पिता से इजाजत जरूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ायें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। आपके हँसने-हँसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। भाग्यशाली संख्याः 3 भाग्यशाली रंगः हल्का पीला


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके रूके हुए काम पूरे होंगे। आपको अपने किसी मित्र की मदद भी मिल सकती है। नजरिया बदल सकती है। दूसरे लोग आपकी बात समझने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने बच्चों की नजरों में ऊपर उठे रहेंगे। कारोबार से जुड़े किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। अपने खान-पान पर उचित ध्यान बनाये रखने से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। भाग्यशाली संख्या: 6,भाग्यशाली रंगः बैंगनी 


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷



 

गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025

दो सूत्रों मांगों को लेकर एलआईसी कर्मियों ने किया 1 घंटे का हड़ताल, मुख्य गेट पर दिया धरना

गिरिडीह (Giridih)। अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ को मान्यता देने और तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की अविलम्ब बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को एलआईसी गिरिडीह शाखा सभी कर्मचारी गेट पर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारी अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी किया। हड़ताल व धरना का अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष संजय शर्मा एवं मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने किया।


मौके पर मंडलीय संयुक्त सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि दो प्रमुख मांगों जिसमें वर्ग तीन एंव चार में कर्मचारियों की अविलंब बहाली प्रारंभ करने तथा अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ को मान्यता देने को लेकर आज का 1 घंटे का हड़ताल रखा गया। कहा कि विगत दस वर्षों में भारतीय जीवन बीमा निगम में कर्मचारियों तथा अधिकारियों की संख्या में कमी आई है तथा दूसरी ओर प्रत्येक वर्ष निगम प्रगति कर रहा है। ऐसे में बीमा धारकों को अच्छी सेवा देने के लिए कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या होना अनिवार्य है। इसलिए तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की बहाली अविलंब होनी चाहिए। एलआईसी में 80% कर्मचारी अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ का सदस्य है। इसलिए श्रम कानून के तहत बहुमत के आधार पर अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ को मान्यता मिलनी चाहिए। इन्हीं दो मांगों को लेकर आज का हड़ताल रखा गया है। संघ ने एलआईसी प्रबंधन से दोनों जायज मांगों को मानने का आग्रह किया।


कार्यक्रम में अनुराग मुर्मू, विजय कुमार, विनय कुमार, राजेश कुमार उपाध्याय, रोशन कुमार, श्वेता, राजेश कुमार, बिरसा मुंडा, प्रवीण हांसदा, प्रीतम मेहता, गौरव सिंह, नीतिश गुप्ता, कुलजीत कुमार रवि, श्वेता कुमारी, अंशु सिंघानिया, विजय कुमार, सबा परवीन, माहेश्वरी वर्मा, प्रभात शर्मा, नीरज सिंह, अनिल वर्मा संजय कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, प्रदीप प्रसाद, सुनील कुमार वर्मा, अभय कुमार, घनश्याम साव, पंकज कुमार आदि कर्मचारियों शामिल थे।

रफ्तार का कहर : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया गिरिडीह-धनबाद मुख्य पथ जाम

गिरिडीह (Giridih)। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वनांचल कॉलेज के समीप गुरुवार अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुई। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के बिशनपुर बोडो निवासी अनीस अहमद एवं झगरी पंडित मुहल्ला निवासी शंकर साव है। वहीं इस हादसे में एक युवक गम्भीर रूप से घायल है। उसका पैर टूट गया है और वह इलाजरत है। वहीं इस मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने गिरिडीह- धनबाद मुख्य सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। वहीं मुख्य सड़क के जाम हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी। सूचना पाकर जाम स्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी के अलावे सूबे के मंत्री सुदिव्य सोनू समेत विभिन्न पार्टी के नेता पहुंचे और सबों ने लोगों को समझा बुझा कर लगभग दो घण्टे बाद जाम हंटवाने में सफलता पायी।


जानकारी के अनुसार अनीस अहमद अपने एक सहयोगी शंकर साव के साथ गुरुवार सुबह अपनी बाइक से बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री मे फ़र्स्ट शिफ्ट की ड्यूटी करने काफी तेज रफ्तार से जा रहा था। इसी दौरान उदनाबाद निवासी प्रकाश वर्मा भी अपनी बाइक से किसी काम से गिरिडीह आ रहा था। ज्योंहि दोनों की बाइक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डांडीडीह (बुढियाडीह) स्थित वनांचल कॉलेज के समीप पहुंची।  दोनों बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गयी।   बाइक की रफ्तार तेज रहने के कारण दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग बाइक समेत सड़क पर गिर गये।  सड़क पर ज्योंहि अनीस अहमद की बाइक गिरा तभी गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार टेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टेलर ने उसकी बाइक समेत नैयर को घसीट कर कई फर्लांग दूर तक ले गया। जिससे घटना स्थल पर ही अनीस की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं बाइक सवार शंकर साव गम्भीर रूप से घायल हो गया। 


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में एक टोटो पर बैठा दोनों घायलों को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल ले गये। लेकिन अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही शंकर ने भी दम तोड़ दिया। जिसे अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


इधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक अनीस अहमद के परिजन घटनास्थल पहुंचे और मृतक के शव को बीच सड़क पर रख कर मुख्य पथ को जाम कर दिया। बाद में शंकर के शव को भी घटनास्थल पर ही लाकर आक्रोशित लोगों ने दोनो शवों को मुख्य सड़क पर रख कर सड़क को जाम कर दिया।


सड़क जाम की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस सदल बल घटना स्थल पर पहुंची और लोगों को समझा बुझा कर जाम हंटवाने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस की बात नहीं माना। इस दौरान जाम के कारण गिरिडीह- धनबाद मुख्य पथ पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।


घटना की सूचना पाकर अंचलाधिकारी असलम अंसारी और बीडीओ गणेश रजक भी घटनास्थल पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में सूचना पाकर मंत्री सुदिव्य सोनू, भाजपा नेता दिनेश यादव, माले नेता राजेश सिन्हा, एसडीपीओ जितवाहन उरांव जाम स्थल पहुंचे और लोगों तथा परिजनों को समझा बुझा और उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा देने के बाद सुबह 7 बजे से लगी सड़क जाम लगभग 9 बजे घण्टों हंटवाने में सफ़लता पाया। सड़क जाम समाप्त होने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

अभाविप ने फूंका पेपर लीक मामले में जैक अध्यक्ष का पुतला

गिरिडीह (Giridih)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की गिरिडीह शाखा द्वारा दसवीं हिंदी और विज्ञान के परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र वायरल होने की जांच की मांग को लेकर गुरुवार को जहां जिला शिक्षा पदाधिकारी को जैक अध्यक्ष और सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं स्थानीय जेपी चौक में जैक अध्यक्ष का पुतला दहन किया। 


 इस दौरान अभाविप के जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड दसवीं की परीक्षा में हिंदी और विज्ञान के पेपर लीक होने की घटना की निष्पक्ष व विस्तृत जांच की मांग करती है। राज्य में लगातार हो रही पेपर लीक की घटना राज्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए अत्यंत ही चिंताजनक है। विद्यार्थी इस प्रकार की घटनाओं से मानसिक रूप से तनावग्रस्त होते हैं, जिनका असर उनकी परीक्षा परिणाम पर भी पड़ता है। 


अभाविप झारखंड के प्रदेश मंत्री मनोज सोरेन ने कहा कि झारखंड अधिविध परिषद परीक्षाओं की सुचिता बरकरार रखने में असमर्थ है। एक तरफ झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन राज्य में शिक्षा की स्थिति को सुधारने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके द्वारा नियुक्त जैक के अध्यक्ष अपनी पहली ही परीक्षा को सुचितापूर्ण तरीके से आयोजित कराने में असफल रहे। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की बढ़ती घटनाएं राज्य की शैक्षणिक वातावरण के लिए चिंताजनक है। सरकार को विद्यार्थियों के लिए न्याय सुनिश्चित करना होगा। अभाविप इस पूरी घटना की सीबीआई जांच की मांग करती है।


कॉलेज मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि इस तरह की कुसंगतियां जैक की क्षमता को उजागर करती है। अभाविप झारखंड मांग करती है कि भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं को रोकने के लिए जैक अपनी कार्य प्रणाली को दुरुस्त करें। इस तरह की विसंगतियां झारखंड के परीक्षार्थियों की उम्मीद के साथ विश्वासघात है। अभाविप इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

 
मौके पर जनजातीय सह प्रमुख मंटू मुर्मू, नगर मंत्री बबलू यादव, अनीश रॉय, रोहन तिवारी अमन कुमार, अरविंद राज, रणवीर प्रजापति, दीपक कुमार, रीतलाल पंडित, अभिजीत सिंहा, लक्ष्मण पंडित, आरिफ अंसारी, सोहित तिवारी, गोपाल, सुजल, अंशु, सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

पंच तत्व में विलीन हुए पूर्व वार्ड पार्षद सह भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबुल प्रसाद गुप्ता

गिरिडीह (Giridih)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह पूर्व वार्ड पार्षद बाबुल गुप्ता पंच तत्व में विलीन हो गये। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को गिरिडीह के मारवाड़ी श्मसान घाट में किया गया। उनके छोटे पुत्र संदीप गुप्ता ने उन्हें मुखाग्नि दी। 


80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बता दें कि बुधवार की शाम लगभग 6: 15 बजे बाबुल गुप्ता ने 80 वर्ष की उम्र में अपने बरवाडीह स्थित निवास स्थान पर अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे। बाबुल गुप्ता जनसंघ काल से ही पार्टी से जुड़े हुए थे। वह गिरिडीह में भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उनके निधन न केवल भाजपा के लिये बल्कि गिरिडीह वासियों के लिये भी अपूरणीय क्षति है।




वर्ष 1990 में गिरिडीह से लड़े थे चुनाव

ज़ब गिरिडीह में भाजपा का संगठन शैशव काल मे था  तब से उन्होंने भाजपा का झंडा उठाया और काफी चर्चित नेता रहे। पार्टी ने वर्ष 1990 में उन्हें गिरिडीह विधानसभा से अपना उम्मीदवार भी बनाया था। लेकिन वह चुनाव हार गये थे। उस वक्त उन्होंने काफी मजबूती से चुनाव लड़ा था। लेकिन वह 13,178 वोट प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे थे।  उस चनाव कांग्रेस के ज्योतिंद्र ने 24,391 वोट लाकर बाजी मारी थी। जबकि दूसरे स्थान पर तत्कालीन निवर्तमान विधायक ओमिलाल आजाद ने 20, 344 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।   

 
राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

बाबुल गुप्ता के निधन की खबर फैलते ही गिरिडीह के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ भाजपा के नेताओं ने उनके घर पहुंच उनका अंतिम दर्शन किया। 
 
                        

पार्टी का झंडा ओढ़ा दी गयी अंतिम विदाई

वहीं गुरुवार को उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे नेताओं में पूर्व मंत्री चन्द्र मोहन प्रसाद, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, भाजपा के गिरिडीह प्रभारी शशि भूषण भगत, प्रदेश के नेता बबन गुप्ता, निर्वतमान उप महापौर प्रकाश सेठ, हरमिंदर सिंह बग्गा, दिनेश यादव, संजीत सिंह पप्पू, संत कुमार लल्लू, विनय सिंह आदि ने उन्हें पार्टी का झंडा ओढ़ा उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनके पार्थिव शरीर के समक्ष ही दो मिनट का मौन रख ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया।


अंतिम दर्शन करने पहुंचे सूबे के मंत्री सुदिव्य सोनू

भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबुल गुप्ता के निधन की खबर सुन गुरुवार को सूबे के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू उनके आवास पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके साथ झामुमो नेता प्रणव वर्मा भी मौजूद थे।



अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

गुरुवार को बाबुल गुप्ता का शव यात्रा बरवाडीह स्थित उनके निवास से मारवाड़ी श्मसान घाट के लिये निकला गया। उनके अंतिम यात्रा में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के अलावे काफी संख्या में राजेन्द्रनगर और बरवाडीह वासी के अलावे राष्ट्रीय कायस्थवृन्द और मध्यदेशीय वैश्य समाज से जुड़े लोगों समेत उनके नाते रिश्तेदार हित कुटुंब शामिल हुए। जिनमे राष्ट्रीय कायस्थवृन्द के जिलाध्यक्ष एमके वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश कुमार, मध्यदेशीय वैश्य समाज के प्रदेश मंत्री रिंकेश कुमार, जितेंद्र गुप्ता, आलोक गुप्ता, पारस गुप्ता, विकास गुप्ता, अधिवक्ता नित्यानंद प्रसाद, भाजपा नेता विभाकर पांडेय, कन्हैया ओझा,भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा, विश्वनाथ स्वर्णकार, लालन खटीक, नंद किशोर सिंह उर्फ नंदा, बजरंगी राम आदि शामिल थे।

वनांचल कॉलेज के समीप हुई सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दो गम्भीर

गिरिडीह (Giridih)। गुरुवार अहले सुबह गिरिडीह के वनांचल कॉलेज के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुई। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गये। मृतक युवक की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के बोडो मोहनपुर निवासी नैयर अहमद के रुप में हुई है। वह बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री का कर्मी था। जबकि घायल युवकों की पहचान बोडो निवासी अकरम और उदनाबाद निवासी वर्मा के रूप में हुई है। 


मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नैयर अपने एक सहयोगी अकरम के साथ अपनी बाइक से गुरुवार सुबह बालमुकुंद स्पंज फैक्ट्री काम कर वापस अपने घर बोडो जा रहा था। इसी दौरान उदनाबाद निवासी वर्मा भी अपनी बाइक से उदनाबाद स्थित अपने घर से गिरिडीह जा रहा था। ज्योंहि दोनों की बाइक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डांडीडीह (बुढियाडीह) स्थित वनांचल कॉलेज के समीप पहुंची। दोनों बाइक असंतुलित हो आपस मे टकरा गई। हादसे में नैयर सड़क पर गिर गया। तभी गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रही एक तेज रफ्तार टेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही नैयर की दर्दनाक मौत हो गयी। 


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन फानन में दोनों घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक के पॉकेट से प्राप्त मोबाइल से उनके परिवार जनों को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर मृतक के परिवार के लोग घटनास्थल पहुंच चुके है। 


बताया गया कि घटना को अंजाम देकर भाग रहे टेलर को ग्रामीणों ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चतरो के समीप पकड़ लिया है। इस बीच परिजनों ने मुफ्फसिल थाने को भी घटना की सूचना दे दी है।