रविवार, 30 अगस्त 2020

सांसद साक्षी महाराज मामले का हुआ पटाक्षेप, मिली वापस जाने की अनुमति

सांसद साक्षी महाराज मामले का हुआ पटाक्षेप, मिली वापस जाने की अनुमति
गिरिडीह: भाजपा के उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह में कोरेंटाइन किए जाने के मामले का हुआ पटाक्षेप।  उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा से जिले के भाजपाइयों की हुई वार्ता के बाद इस मामले में पूर्णविराम लग गया और उन्हें वापस जाने की अनुमति मिल गयी है। 

गौरतलब है कि संसद साक्षी महाराज शनिवार को गिरिडीह एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम पश्चात आश्रम में बीमार माता जी से सहित अन्य भक्तों से मुलाकात कर वह वापस लौट रहे थे। उनके गिरिडीह आगमन की सूचना जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को पूर्व में ही मिल चुकी थी। इस बाबत एसपी के गोपनीय कार्यालय से एक आदेश पत्र भी निर्गत किया गया था। जिसमे स्पष्ट है कि कार्यक्रम की समाप्ति के बाद संसद साक्षी महाराज सड़क मार्ग से धनबाद जंक्शन के लिये प्रस्थान करेंगे।

उनके गिरिडीह से वापसी के क्रम में पीरटांड़ थाना के समीप बाकायदा बेरिगेटिंग लगा कर उनके वाहन को रोक दिया गया।  SDM प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में पुलिस ने सरकार के निर्देशों का हवाला देते हुये उन्हें वापस गिरिडीह ले आयी और शान्ति भवन आश्रम में 14 दिनों के लिये कोरेण्टाइन कर दिया।

इस घटना के बाद गिरिडीह का सियासी पारा परवान चढ़ गया। और राजनीतिक गलियारे में भूचाल आ गया। राजनीतिक गलियारे में जिले से लेकर प्रदेश तक यह मुद्दा सियासी तौर पर दिनभर चलता रहा।

 वंही गिरिडीह के भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने साक्षी महाराज के मामले को लेकर आज रविवार को स्थानीय झंडा मैदान में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय ले लिया लेकिन एसड़ीएम प्रेरणा दीक्षित ने सरकार के आदेशों का हवाला देते हुए उन्हें धरना प्रदर्शन की अनुमति नही दी।

जिले के भाजपाइयों को रोष पुनः परवान चढ़ गया। जिले के भाजपाइयों ने झारखण्ड सरकार पर कोविड19 के नियमो को लेकर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया। भाजपाई इसे द्वेष की राजनीति के तहत की गयी कार्रवाई बता रहे थे।

बाद में पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा समेत उच्च पदाधिकारियों से वार्ता की। जिला प्रशासन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए साक्षी महाराज को जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके पूर्व उनका कोरोना जांच किया गया, स्वाब लिया गया साथ ही ट्रुनेट जांच किया गया। जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आया है। सासंद को वापस जाने की अनुमति मिलने के बाद इस मामले में पूर्ण विराम लग गया।

शनिवार, 29 अगस्त 2020

पोबी में मनाई गई हॉकी के जादूगर मेज़र ध्यानचंद की जयंती

पोबी में मनाई गई हॉकी के जादूगर मेज़र ध्यानचंद की  जयंती   
जमुआ गिरीडीह : जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत पोबी में शनिवार को हॉकी के जादूगर मेज़र ध्यानचंद की जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी  श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 कार्यक्रम में समाजसेवी योगेश कुमार पाण्डेय ,वार्ड सदस्य  अनिल कुमार गोस्वामी, संजय पाण्डेय, श्यामदेव राम, विवेकानन्द प्रसाद धीरज, पवन कुमार सिन्हा, अनिल कुमार राय, प्रमोद यादव, राजा कुमार राम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

मुहर्रम त्यौहार के मद्देनजर जमुआ में पुलिस ने किया फ्लैगमार्च

मुहर्रम त्यौहार के मद्देनजर जमुआ में पुलिस ने किया फ्लैगमार्च
किया सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मुहर्रम मनाने की अपील

जमुआ/ गिरिडीह : मुहर्रम पर्व को लेकर जमुआ बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गाँव में शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। जमुआ अंचल निरीक्षक विनय कुमार राम एवं जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार के नेतृत्व में बाटी, बड़ाडीह, घोरंजो, पोड़ैया, केंदुआ, खरगडीहा, गाण्डों, चकमन्जो, लताकी आदि गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस दौरान जमुआ अंचल निरीक्षक विनय कुमार राम ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए  मुहर्रम पर अखाड़ा, जुलूस  एवं मेला का आयोजन नहीं होगा। लोग सामाजिक दूरी एवं मास्क का प्रयोग करे।

जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की सूचना वे पुलिस को दें। पुलिस क्षेत्र की जनता की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है। सोशल डिस्टेंसिंग के तहत शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम पर्व मनाने की अपील लोगों से की। इस दौरान थाना प्रभारी ने अपने टीम के साथियों से कहा कि त्यौहार में सौहार्द बनाएं रखने हेतु विशेष सतर्कता व चौकसी बरतने की आवश्यकता है।

फ्लैग मार्च में एसआई सुमंत कुमार, प्रशिक्षु एसआई में मनीष गुप्ता,अभिषेक कुमार रंजन,आशीष रंजन,मनोज कुमार पूर्ति,एवं पुलिस जवान मौजूद थे।

मुहर्रम पर ब्राह्मण परिवार के नेतृत्व में ग्रामीण उठाते है ताजिया

मुहर्रम पर ब्राह्मण परिवार के नेतृत्व में ग्रामीण उठाते है ताजिया 
जमुआ/ गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के ऐतिहासिक ग्राम पंचायत पोबी में पूरा विधि विधान से एक ब्राह्मण परिवार द्वारा पूरा नियम का अनुपालन करते हुए मुहर्रम का ताजिया उठाते हैं। दरगाह में मिट्टी धराई से कर्बला तक के लिए एक मोजाव्वर मो उस्मान अंसारी के माध्यम से सारा रस्म को पूरा किया जाता है। 


युवा समाजसेवी योगेश कुमार पाण्डेय ने इस बाबत जानकारी दिया कि पोबी में ब्रिटिश शासन में जमींदारी प्रथा से ही मुहर्रम पर ताजिया उठाया जाता रहा है परन्तु जमींदारी प्रथा के समाप्ति के कुछ वर्षों तक बंद हो गया था। परवर दिगार की प्रेरणा व ग्रामीणों के सहयोग से मेरे पिता जनार्दन पाण्डेय ने मुहर्रम पर ताज़िया उठाना शुरू किया जो अब तक जारी है। ताज़िया पूरा गाँव घुमाया जाता है अखाड़ा लगता है सभी समुदाय के लोग शामिल होते हैं। सभी ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिलता हैं। 

कौमी एकता का मिशाल है पोबी पंचायत। हिन्दू मुस्लिम दोनों कौम एक दूजे के पर्व त्यौहारो ,सुख दुःख की घड़ी में शामिल होकर चट्टानी कौमी एकता का परिचय देते हैं जो दूसरे पंचयत के मज़हबी कट्टरपंथीयो के लिए सिख है । कोविड 19 के मद्देनजर  इस वर्ष सादगी पूर्वक रस्म अदायगी किया जा रहा है। ताज़िया व अखाड़ा नही निकाला जायेगा। एक दूजे के धर्मों का सम्मान करना ही मानवता का मुख्य उद्देश्य है। विभिन्न धर्म एक  नदी के समान है  जिसका विलय खाड़ी,समुंदर में हो जाता है।

गिरिडीह के पालगंज निवासी वरिष्ठ पत्रकार शरद भक्त को पत्नी शोक

गिरिडीह के पालगंज निवासी वरिष्ठ पत्रकार शरद भक्त  को पत्नी शोक

गिरिडीह :  जिले के वरिष्ठ पत्रकार सह समाज सेवी पीरटांड़ प्रखण्ड के पालगंज निवासी शरद भक्त की धर्मपत्नी श्रीमती रेणु देवी का कल दोपहर लगभग दो बजे आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। गिरिडीह के कोविड सेंटर में उनका इलाज चल रहा था।

अत्यन्त सरल, मृदुभाषी स्वभाव की धनी दिवंगता श्रीमती रेणु देवी मूलतः रायपुरा, जमुई की थी। वे अपने पीछे दो पुत्र गौरव एवं विपुल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

श्रीमती रेणु देवी के असमय चले जाने से इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट(आईएफडब्लूजे) की गिरिडीह जिला इकाई के सदस्यों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। संघ के सदस्यों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुये मृतक आत्मा की शांति और परिवार को इस असहनीय दुःख को बर्दाश्त करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

दूसरी ओर रेनु देवी के निधन पर सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ ने भी गहरी संवेदना जताया है।
महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  दीपक उपाध्याय, संरक्षक प्रो. अशोक प्रियदर्शी,  ब्रजबिहारी पांडेय, आचार्य लक्ष्मीनारायण पांडेय, चंद्रशेखर मिश्र, ज्ञानवर्धन मिश्र, राजीव रंजन मिश्र,  प्रकाश कुमार मिश्र, स्वामी दिव्य ज्ञान मिश्र,  संजीव मिश्र, डॉ सुधांशु शेखर मिश्र, डॉ ब्रज बिहारी पाठक, सीताराम पाठक, डॉ प्रह्लाद मिश्र, मनोज कुमार मिश्र, पंडित मृत्युंजय पाठक,  गौतम वैद्य, अमरीष पाठक, जीतेश मिश्र के अलावे महासंघ के अन्य पदाधिकारियों ने गहरी संवेदना व्यक्त की हैं। 
और दिवंगता को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भगवान भास्कर से उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को दारुण दुःख सहने  की शक्ति प्रदान की  विनम्र प्रार्थना किया है।

गिरिडीह मेयर को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू

गिरिडीह मेयर को बर्खास्त करने की कार्रवाई शुरू
सरकार ने किया शो काउज मांगी 7 दिनों केअंदर जवाब


गिरिडीह : फर्जी जाति प्रमाण पत्र इस्तेमाल कर चुनाव जीतने के आरोप में गिरिडीह के मेयर सुनील कुमार पासवान को बरखास्त करने की तैयारी की जा रही है। नगर विकास विभाग ने सुनील कुमार पासवान को शो-कॉज जारी किया है। उन्हें सात दिनों के अंदर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है साथ ही कहा गया है कि अगर वे अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो सरकार एकतरफा कार्रवाई करेगी।

 बता दें कि राज्य सरकार ने पहली बार नगर निकाय के निर्वाचित प्रतिनिधि को अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू की है।

गौरतलब है कि अप्रैल 2018 में हुए नगर निगम चुनाव में सुनील कुमार पासवान ने अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर आरक्षण का लाभ लिया था। झामुमो कार्यकर्ता ने उनके जाति प्रमाण पत्र को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की थी। जांच के बाद जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। राज्य के आदिवासी कल्याण आयुक्त के निर्देश पर गिरिडीह के सीओ ने उनके जाति प्रमाणपत्र को रद्द कर मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में अदालत ने सुनील कुमार पासवान को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया था। उसके बाद से ही वह फरार बताये जाते हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने गिरिडीह के मेयर सुनील कुमार पासवान को पद से हटाने की अनुशंसा की थी। आयोग ने कहा था कि पासवान बिहार के रहनेवाले हैं। इसलिए उन्हें   झारखंड में आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकता है। उनका निर्वाचन रद्द कर देना चाहिए। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि गिरिडीह के मेयर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। आरक्षण का लाभ केवल राज्य के रहनेवाले अनुसूचित जाति के सदस्य को ही प्राप्त हो सकता है।

दूसरी ओर मेयर सुनील कुमार पासवान ने इस बाबत अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि मेरा जाति प्रमाण पत्र सही है। गलत तरीके से जांच कर हमारे जाति प्रमाण पत्र को रद्द किया गया है। कहा कि यह मामला अदालत में लंबित है। इस स्थिति में किसी प्रकार की कार्रवाई अदालत के तरफ से ही की जानी चाहिए, लेकिन दुर्भावना से ग्रसित होकर सरकार हम पर कार्रवाई कर रही है। सरकार की तरफ से शो काउज किया गया है। निश्चित रूप से 1 सप्ताह के अंदर हम जवाब दे देंगे।

सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह प्रशासन ने रोका, किया 14 दिनों के लिए कवारेंटाइन

सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह प्रशासन ने रोका, किया 14 दिनों के लिए कवारेंटाइन 
गिरिडीह। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के  सांसद साक्षी महाराज को क्वारेंटाइन में भेजा गया है। ज्ञात हो कि सांसद गिरिडीह के एक धार्मिक आश्रम आये थे। वहीं गिरिडीह से धनबाद जाने के क्रम में जिला प्रशासन ने वाहन को रोक कर राज्य का मुख्य सचिव का आदेश का हवाला देते हुए  उन्हें क्वारेंटाइन में रहने की बातें कही।  बाद में उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज को शहर के शांति भवन में लाकर प्रशासन ने शनिवार को क्वारेंटाइन कर दिया है।

 एसडीएम प्रेरणा दीक्षित और नगर थाना पुलिस के निर्देश पर साक्षी महाराज को अगले 14 दिनों तक शांति भवन आश्रम में क्वारेंटाइन किया गया।

गौरतलब जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश के सांसद साक्षी महाराज के वाहन को पीरटांड़ के पास रोका। बताया जाता है कि सांसद साक्षी महाराज गिरीडीह शहर में धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने शांति भवन आये थे और यहां पर भक्तों से मिलने के बाद धनबाद जा रहे थे। इस बीच उनके वाहन का ओवरटेक किया गया और पीरटांड़ थाना के पास बेरिकेट लगाकर उनके वाहन को रोक दिया गया।

 इस दौरान एसडीएम प्रेरणा दीक्षित ने सांसद को कहा कि उन्हें क्वारेंटाइन में रहना होगा। इसपर सांसद ने कहा कि वे सड़क मार्ग से आये हैं ऐसे में उन्हें क्वारेंटाइन में रहने की आवश्यकता नहीं है। इसपर एसडीएम ने साफ कहा कि राज्य के मुख्य सचिव का आदेश है और हर हाल में उन्हें क्वारेंटाइन में जाना होगा। इस दौरान साक्षी महाराज ने प्रशासन पर हेमंत सरकार पर बदले की बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया है।

सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई श्री गणिनाथ गोविन्द की 51वीं जयंती

सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई श्री गणिनाथ गोविन्द की 51वीं जयंती
 हुआ चुनाव जीतेन्द्र बने अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के अध्यक्ष और रिंकेश महामंत्री                  

 गिरिडीह। श्री गणिनाथ सेवा संस्थान द्वारा शनिवार को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कुल गुरु श्री गणिनाथ गोविंद जी की 51वीं जयंती बक्सीडीह रोड में संचालित आई टी आई प्रांगण में सादगी पूर्ण तरीके से मनाई गई।  पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर समाज के लोगों ने बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए जयंती समारोह में एक घर से एक व्यक्ति ही शामिल हुए। पूजन कार्य विकास गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी के द्वारा सम्पन्न कराया गया। वही ध्वजारोहण पूर्व संरक्षक रंजीत गुप्ता द्वारा किया गया।                               

 पूजन कार्यक्रम के बाद समाज के लोगों ने बैठक कर अखिल भारतीय मध्य देशीय वैश्य सभा के जिला कमिटी, युवा मंच और महिला समिति का गठन किया गया। सुजीत गुप्ता कि अध्यक्षता और महिला प्रदेश अध्यक्षा मनीषा साह कि उपस्थित में हुए बैठक में सर्वसम्मति से अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के जिला कमिटी के लिये सुजीत गुप्ता को संरक्षक मंनोनित किया गया। जबकि जीतेन्द्र गुप्ता को अध्यक्ष और रिंकेश कुमार को महामंत्री चुना गया। वंही जयदेव गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा निशांत गुप्ता को मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया। 

वंही युवा मंच हेतु उज्जवल गुप्ता को अध्यक्ष और रिशु गुप्ता को सचिव का दायित्व दिया गया। जबकि बीना गुप्ता को महिला समिति का अध्यक्ष मंनोनित किया गया और ललिता गुप्ता को सचिव का दायित्व दिया गया।  

  इस जयंती कार्यक्रम में सुनील गुप्ता, अंजनी गुप्ता, सुजीत गुप्ता, मनीषा साह, हरिनारायण साह, सहित काफ़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वंही कार्यक्रम को सफल बनाने में जीतेन्द्र गुप्ता, रिंकेश कुमार, पारस कुमार, आलोक गुप्ता, विशाल गुप्ता, निशांत गुप्ता, उज्वल गुप्ता, राजेश गुप्ता, बंटी गुप्ता, चन्दन गुप्ता, दिनेश कुमार साह, रिशु गुप्ता सहित अन्य का योगदान सराहनीय  रहा।

दो वर्ष बाद अपहृत दो मजदुर की हुई घर वापसी से परिजनों में खुशी

दो वर्ष बाद अपहृत दो मजदुर की हुई घर वापसी से परिजनों में खुशी
बगोदर / गिरिडीह :  बगोदर के दोअपहृत मजदूर की दो साल के बाद से हुई वापसी परिजनों के चेहरे में दिखी मुुस्कान।

 बता दें कि बगोदर प्रखंड अंतर्गत घाघरा के प्रसादी महतो प्रकाश महतो तथा महुरी के हुलास महतो अपने रोजी-रोटी को लेकर अफगानिस्तान में टावर लाइन में मजदूरी करते थे और अपने परिवार को भरण पोषण करते थे ।

 बीते  6 मई 2018 को अफगानिस्तान के बालगान प्रांत सेे टावर कम्पंनी कइसी में कार्य करने केे दौरान  इन मजदूरों को अज्ञात बंदूकधारियों के द्वारा अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद से मजदूरों के परिजनों में काफी चिंता बनी हुई थी।  इन मजदूरों के परिजनों ने तत्कालीन विधायक सांसद मुख्यमंत्री से लेकर विदेश मंत्री तक मुलाकात कर अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद तत्कालीन विधायक के प्रयास से मुख्यमंत्री राहत कोष के  इन मजदूरों के परिजनों को ₹1लाख रुपये की सहायता राशि दी गई।

 एक वर्ष पुर्व प्रकाश महतो की वतन वापसी हो चुकी पर घर नही आया हैं। इधर  कर्मा त्यौहार पर जब दो मजदूरों का वतन वापसी होकर घर आए तो घर में परिजनों को खुशी छा गई। मजदुरों के घर पहुँचने के बाद माले नेता संदीप जायसवाल, जिला परिषद सदस्या पुनम महतो, सरिता महतो, उप प्रमुख सरिता साव, पुरन महतो ने मुलाकात किया।

लायन्स क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने किया राज्यस्तरीय क्रिकेट खिलाडियों को सम्मानित

लायन्स क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने किया राज्यस्तरीय क्रिकेट खिलाडियों को सम्मानित
गिरिडीह :  लायंस क्लब आफ गिरिडीह एलीट के द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गिरिडीह के राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

 क्लब के सचिव लायनधर्म प्रकाश ने बताया कि आज का कार्यक्रम इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया था कि किस प्रकार गिरिडीह जिले में खेल को बढ़ावा दिया जाए तथा जिन का खेल जगत में अहम योगदान देने वाले खिलाड़ी को  सम्मानित किया जाए। 

उन्होंने कहा कि लायंस क्लब ऑफ गिरीडीह एलिट हमेशा समाज के संपूर्ण विकास पर काम करती है। कहा कि क्लब का प्रयास है कि आज हमारे बच्चे घर में बैठकर मोबाइल में व्यस्त रहते हैं उनका आउटडोर गेम के प्रति रुझान खतम हो चुका है। वैसे बच्चों को आउटडोर गेम के लिए प्रोत्साहित किया जाए तथा बच्चों को मैदान में जाने का वातावरण तैयार किया जाए ताकि बच्चों का शारीरिक और बौद्धिक विकास हो सके । 

इस कार्यक्रम में गिरिडीह जिले के क्रिकेट खिलाड़ी पपिंद्र सिंह, मोहम्मद इरशाद ,राजेश सिन्हा, मोहम्मद चांद और कैश राजा को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में क्लब के सचिव लायनधर्म प्रकाश ,क्लब के कोषाध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद, लायन संजय कुमार लायन, डॉ अरविंद कुमार ,लायन डॉ सुमन कुमार, लायन अमरनाथ मंडल, लायन सत्येंद्र सिंह, लायन विकास कुमार, सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

सड़क दुर्घटना में हुई एक युवक की मौत, एक महिला समेत तीन लोग घायल

सड़क दुर्घटना में हुई एक युवक की मौत, एक महिला समेत तीन लोग घायल
बगोदर/गिरिडीह : बगोदर थाना क्षेत्र के अटका-केशवारी मुख्य सड़क में बिहारो के समीप शनिवार की दोपहर हुये दो मोटरसाईकिलो के जोरदार भिड़ंन्त में मुंडरो-हेठनगर निवासी भीखन रविदास के पुत्र यमुना दास की मौत हो गयी। जबकि इस घटना में मुंडरो-पेसरा निवासी देवंती देवी, तेलिया सिंघा-परसिया के तारकेश्वर यादव और रघुनाथ यादव बुरी तरह से घायल हो गए।

 घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल इलाज हेतु बगोदर  अस्पताल में भर्ती कराया। वंही मृतक के शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्ट हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर बगोदर पश्चिमी के जिला परिषद सदस्य पूनम महतो,भाकपा माले नेता संदीप जायसवाल और पूरन कुमार महतो, भाजपा नेता राजू सिंह बगोदर अस्पताल पहुँचे और घायलों से मिले।  तीनो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया है। उधर घटना के बाद मृतक के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।

शुक्रवार, 28 अगस्त 2020

बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशान्त कुमार निलंबित, दीपक बने बेंगाबाद के नये थाना प्रभारी

बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशान्त कुमार निलंबित, दीपक बने बेंगाबाद के नये थाना प्रभारी

गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र में बढ़े आपराधिक घटनाओं, अवैध कारोबार में हुई वृद्धि, कोयले और पत्थरों के अवैध कारोबार में इजाफा के साथ राजद नेता कैलाश यादव की पीट पीट कर हुई निर्मम हत्या के बाद बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशान्त कुमार पर एसपी अमित रेनु ने कार्यवाई करते हुये उन्हें निलंबित कर दिया है. 
एसपी अमित रेणु ने बेंगाबद के थानेदार प्रशांत कुमार को निलंबित कर अहिल्यापुर के थाना प्रभारी दीपक कुमार को बेंगाबाद का नया थानेदार बनाया है. 

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में बेंगाबाद थाना इलाके में आपराधिक घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हुई थी. एक के बाद एक हत्या की घटना हो रही थी. मंगलवार की रात को राष्ट्रीय जनता दल के नेता कैलाश यादव की भी पीट पीट कर हत्या की गयी थी. इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था. विभिन्न राजनीतिक दलों ने घटना के बाद जिलामुख्यालय स्थित जेपी चौक पर सड़क जाम कर थाना प्रभारी प्रशान्त कुमार के विरुद्ध कार्यवाई की मांग की थी. वंही भाकपा माले ने गुरुवार को पूरे जिले में प्रतिवाद मार्च निकाल कर थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी थानेदार के खिलाफ आवाज बुलंद किया था। ऐसे में एसपी श्री रेनु ने मामले को काफी गम्भीरता से लेते हुये बेंगाबाद के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को निलंबित करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है. और उनके स्थान पर अहिल्यापुर के थानेदार रहे दीपक कुमार को बेंगाबाद का नया थाना प्रभारी बना दिया है। बताया जाता है कि प्रशांत कुमार को इसके पूर्व बिरनी थाना से भी लाइन हाजिर किया जा चुका है।

गुरुवार, 27 अगस्त 2020

फांसी के फंदे से झूल युवक ने दे दी जान, जांच में जुटी है पुलिस

फांसी के फंदे से झूल युवक ने दे दी जान
गिरिडीह : जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के पिन्डरसोत गांव में एक युवक ने फांसी के फंदे से झूल अपनी इहलीला समाप्त कर लिया। मृतक युवक सुखदेव बर्मा का 25 वर्षीय पुत्र कवि बर्मा था।  
घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना की पुलिस सदल-बल  घटनास्थल पर पहुंची और मृतक युवक के शव को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कवि वर्मा परिवारिक उलझन से तंग आकर गुरुवार की देर शाम लगभग 8 बजे  फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। 

बताया जाता है कि कवि वर्मा के पत्नी  कुछ दिनो पूर्व  ही मायके गयी थी।   पत्नी की अनुपस्थिति में कवि वर्मा ने ऐसा कदम उठा लिया।  मृतक कवि वर्मा अपने पीछे 1 वर्ष की बच्ची तथा पत्नी को छोड़कर गया है। घटना के बाद परिजनों का रों रों कर बुरा हाल है। बहरहाल पुलिस उसकी लाश को अपने कब्जे में ले लिया है और परिवारवालों से पूछताछ में जुटी है।

ससुराल में रह रहे युवक ने कुंए में कूद दे दी जान, मामला पचम्बा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर की

ससुराल में रह रहे युवक ने कुंए में कूद दे दी जान

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक ने कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी।  मृतक युवक गावां थाना क्षेत्र का जगदीशपुर गांव निवासी नन्दलाल गोस्वामी का 30 वर्षीय पुत्र पप्पू गोस्वामी था। जो पिंडाटांड़ पंचायत के प्रतापपुर गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहा था।

बताया गया कि गावां थाना क्षेत्र का जगदीशपुर गांव निवासी मृतक पप्पू गोस्वामी पिछले डेढ़ महीने से प्रतापपुर स्थित अपने ससुराल में था।  तीन बच्चों के पिता पप्पू की 8 दिन पूर्व उसकी पत्नी आरती देवी के साथ उसकी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था और मामला पचम्बा थाने पहुंचा गया था। जहां पुलिस ने उनके विवाद में हस्तक्षेप कर दोनों के बीच सुलहनामा कराया था।  गुरुवार को शाम करीब 4 बजे उसने घर के पास स्थित कुएं में कूद जान दे दी। 

मामले की सूचना पर पचम्बा थाना से एएसआई मिथुन रजक व एसआई सुधीर कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर थाने ले आयी है। अब युवक ने खुद से कूदकर जान दी है या उसकी हत्या की गई है इसको लेकर पूरे गांव में चर्चा का बाजार गरम है।

वहीं पचम्बा थाना की पुलिस का कहना है कि मृतक के परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिवार के द्वारा यदि लिखित शिकायत की जाती है तो पुलिस जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।

राष्ट्रीय जन जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौपा उपायुक्त को ज्ञापन

राष्ट्रीय जन जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सौपा उपायुक्त को ज्ञापन
किया रासायनिक यूरिया का कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग


जमुआ/ गिरिडीह : राष्ट्रीय जन जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को ज्ञापन सौंप कर रासायनिक यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाने की दिशा में अबिलम्ब पहल करने की मांग किया है।

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि एक पैकेट यूरिया का वजन 45 किलोग्राम व मूल्य 266.50 पैसा अंकित है। बावजूद खुले बाजार में 400 रुपये प्रति पैकेट बेचा जा रहा है। कालाबाजारी में थोक विक्रेता की अहम भूमिका है। एक तरफ सरकार किसानों की आमदनी दोगुना करना चाहती हैं। वही निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर मिलने से यूरिया खरीद पाना किसानों के लिए बेहद ही मुश्किल हो गया है। जबकि पूर्व से ही किसानों की आर्थिक स्थिति दयनीय है। इस कोरोना काल मे भी किसानों को लूटने में लगे हैं। किसान अन्नदाता होते हैं। उनकी हाड़तोड़ मेहनत के बदौलत ही देश मे हरियाली रहती हैं। उन्हें खुशहाल करने के बजाय कालाबाजारी करने वाले उन्हें और बदहाल कर रहे हैं।

भाकपा माले ने निकाला बेंगाबाद प्रखण्ड में प्रतिवाद मार्च

भाकपा माले ने निकाला बेंगाबाद प्रखण्ड में प्रतिवाद मार्च
किया कैलाश यादव के हत्यारों की गिरफ्तारी और बेंगाबाद के थाना प्रभारी की बर्खास्तगी की भी मांग

 जन मुद्दों पर विफलता को लेकर साधा हेमंत सरकार पर निशाना 

गिरिडीह : भाकपा माले द्वारा आज गुरुवार को बेंगाबाद प्रखंड में एक प्रतिवाद मार्च निकालकर जंहा एक ओर राशन, रोजगार, प्रवासी मजदूरों को राहत, सभी जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा समेत अन्य सभी योजनाओं में मची लूट और गिरती कानून व्यवस्था को लेकर झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार को निशाने पर लिया, वहीं दूसरी ओर राजद नेता कैलाश यादव के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने तथा बेंगाबाद थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य एवं गांडेय विधानसभा क्षेत्र के नेता राजेश कुमार यादव तथा गिरिडीह विस प्रभारी राजेश सिन्हा ने किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए माले नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नक्शे कदम पर झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार भी चल रही है। लॉकडाउन अवधि से लेकर अब तक राहत और रोजगार के सवाल पर दोनों ही सरकारें फिसड्डी साबित हुई हैं। सबों को राशन अभी भी एक सपना है। रोजगार के अभाव में बाहर से लौटे प्रवासी मजदूर फिर से वापस महानगरों का रुख कर रहे हैं। स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल पा रहा। भाजपा सरकार द्वारा लागू झारखंड विरोधी स्थानीयता नीति को संशोधित नहीं किया गया है। गरीबों की योजनाओं में भी लूट बदस्तूर जारी है और कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से राजद नेता कैलाश यादव की हत्या हुई  इसके पूर्व भी बेंगाबाद में  सिलसिलेवार ढंग से हत्याएं हुईं है जो यहाँ की कानून व्यवस्था की हकीकत को दर्शाता है। खुलेआम अपराधियों का तांडव चल रहा है, उनके बीच कानून का कोई भय नहीं है।

ऐसी स्थिति में भाकपा माले जनता के साथ खड़ी है किसी भी कीमत पर इस परिस्थिति को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जनता अपने हक की लड़ाई लड़ेगी और माले हर हाल में उसका नेतृत्व करेगी।

आज के कार्यक्रम में अन्य लोगों के अलावा राजेंद्र मंडल, शिवनंदन यादव, रामलाल मुर्मू, बड़का हेम्ब्रम, कमरुद्दीन अंसारी, सुखदेव गोस्वामी, रामलाल मंडल, गंगाधर सिंह, महादेव महतो, भागीरथ यादव, प्रदीप यादव, नकुल यादव, टुनटुन यादव, छोटू यादव समेत अन्य मौजूद थे।


लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार

लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार
गिरिडीह : बीते 24 अगस्त को पचम्बा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर में बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट रवि कुमार गुप्ता से हुई दिन दहाड़े लूट मामले का गिरिडीह पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिफ्तार किया है। 

  गुरुवार को एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पचम्बा थाना क्षेत्र के पिपराटांड़ से बंधन बैंक कर्मी रवि कुमार गुप्ता से हुई लूटकांड में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लूट की रकम के साथ एक मोटरसाइकिल एवं अन्य सामान बरामद किया गया है। 

उन्होंने बताया कि वादी द्वारा पचम्बा थाना में कांड संख्या 114/20 दर्ज कराये जाने के बाद डीएसपी 2 संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले का अनुसंधान शुरू किया गया। टीम ने छापेमारी कर वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में पिपराटांड़ निवासी जुम्मन अंसारी उर्फ मुस्तकीम, कोलडीहा निवासी मो लालू, पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पालगंज निवासी अमित तिवारी और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के योगीटांड निवासी इबरार अंसारी शामिल है।

 बताया गया कि सभी अपराधी बैंक कर्मी के क्षेत्र भ्रमण कर महिला ग्रुप से पैसा कलेक्शन की जानकारी गुप्त रूप से इकट्ठा करते हैं और सुनसान जगह पर कलेक्शन एजेंट के आने पर लूट की घटना को अंजाम देते हैं।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक मोटरसाइकिल, लूटे गए 12,600 में से 6,600 नगद, एक काला बैग, बंधन बैंक का कलेक्शन रजिस्टर, टैब कैलकुलेटर, मोबाइल चार्जर, बंधन बैंक लिखा मास्क आदि सामान बरामद की गई है।

कांड का उद्भेदन करने वाली  टीम में पचंबा थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह, परि पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक उमेश कुमार सिंह, सुधीर कुमार, राजीव कुमार सिंह, इस्माइल मरांडी, तकनीकी शाखा के जोधन महतो, हवलदार महेंद्र राम, राजू एक्का, चिंटू कुमार, रविंद्र कुमार शामिल थे। जबकि टीम का नेतृत्व डीएसपी टू संतोष कुमार मिश्रा कर रहे थे।

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की गिरिडीह यूनिट ने किया शहर में मास्क का वितरण

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की गिरिडीह यूनिट ने किया शहर में मास्क का वितरण 

गिरिडीह : शहर की ह्र्दयस्थली कही जाने वाली बड़ा चौक जो अब अग्रसेन चौक के नाम से जाना जाता है उक्त पर गुरुवार को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गिरिडीह द्वारा आम लोगों के बीच कोरोना से बचाव को लेकर मास्क का वितरण किया गया। साथ हो लोगों को कोरोना से बचाव के लिये जागरूक भी किया गया।

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव और उस पर लोगो की लापरवाही चिंता का विषय बनती जा रही है। हालांकि अधिकांश लोग मास्क का लगातार प्रयोग कर रहे है। बाबजूद इसके संक्रमण के दर में इजाफा देखने को मिल रहा है।

संस्था के लोगो ने मास्क का वितरण करते हुए लोगो से यह भी अपील किया कि हमेशा मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। बिना जरूरत के घर से बाहर न निकले और यदि निकले तो घर वापस पहुंच साबुन से अपने हाथों व चेहरे को जरूर धोएं।  

मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन मदन लाल विश्वकर्मा,वाइस चेयरमैन डॉ तारकनाथ देव, सचिव राकेश मोदी, परमजीत सींग छाबड़ा, दिनेश खेतान, विश्वनाथ स्वर्णकार, सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, जगदीश दास, महावीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

एसीबी ने किया 14 हज़ार घुस लेते विधुत अधीक्षण अभियंता कार्यालय के कर्मी को गिरफ्तार

एसीबी ने किया 14 हज़ार घुस लेते विधुत अधीक्षण अभियंता कार्यालय के कर्मी को गिरफ्तार
गिरिडीह : एसीबी धनबाद की टीम ने गिरिडीह के डाडीडीह स्थित विद्युत अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में गुरुवार को छापेमारी की है। टीम ने कार्यालय के सहायक विक्रम कुमार को 14 हजार रुपये बतौर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वंही कार्यवाही के दौरान एसीबी की टीम ने अधीक्षण अभियंता विभास चंद्र पाल को भी हिरासत में ले लिया है। बताया गया कि ठेकेदार मो. सब्बीर अंसारी की शिकायत पर टीम ने उक्त कार्रवाई की है।

बताया जाता है कि भंडारीडीह निवासी  बिजली विभाग के ठेकेदार मो. साबिर अंसारी ने विभाग में कई काम का ठेका लिया था। काम का बिल कुल 2 लाख 13 हजार हुआ था। इसे पास करने के एवज में 15 हजार रिश्वत की मांग की गई थी। साबिर ने इसकी शिकायत एसीबी की एसपी से की। जिसके बाद दंडाधिकारी बंधु कच्छप, डीएसपी समीर तिर्की, पुलिस इंस्पेक्टर केएन सिंह समेत अन्य अधिकारियों की एक टीम ने गुरुवार को कार्यवाई की। जैसे ही साबिर ने अधीक्षण अभियंता के सहायक विक्रम को रिश्वत का 14 हजार रुपया दिया वैसे ही उसे टीम ने गिरफ्तार कर लिया। विक्रम से टीम ने पूछताछ की तो उसने इस रकम की उगाही अधीक्षण अभियंता विभाष चंद्र पाल के कहने पर करने की बात बताया। इसके बाद एसीबी ने अधीक्षण अभियंता (एसई) को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम एसई विभाष को लेकर उनके बरगंडा स्थित आवास पहुंची जहां कागजातों को खंगाला। टीम ने उनके आवास से नगद 18 लाख बरामद बरामद किया। इतनी मोटी रकम कहां से मिली इसकी जानकारी एसई विभाष नहीं दे पाए।
जानकारी के मुताबिक विभाग से एसई विभाष का अन्यत्र स्थानांतरण हो चुका है। दो दिन पहले ही इसका नोटिफिकेशन निकल चुका है। बाबजूद वह गिरिडीह में जमे थे। कहा जा रहा है कि रिश्वत की राशि लेने ही एसई विभाष गिरिडीह में रुके हुए थे।

कुशवाहा संघ ने किया मोतीलेदा हत्यकांड की निंदा, बैठक कर लिया चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय

कुशवाहा संघ ने किया मोतीलेदा हत्यकांड की निंदा, बैठक कर लिया चरणबद्ध आंदोलन का  निर्णय

गिरिडीह : कुशवाहा छात्रावास में गुरुवार को कुशवाहा संघ के जिलाध्यक्ष पुरन महतो की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक के दौरान कुशवाहा संघ  ने मोतिलेदा में हुई  समाज सेवी कैलाश यादव की निर्मम हत्या एवं इन्द्रलाल वर्मा पर जानलेवा हमला की घटना की घोर निंदा किया।  

कुशवाहा संघ ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि अविलंब उक्त घटना की उच्च स्तरीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाय अन्यथा  कुशवाहा संघ  चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा।

वंही बैठक के दौरान मोतिलेदा प्रकरण को लेकर कुशवाहा समाज ने पीड़ित अन्य समाज के साथ संयुक्त बैठक कर गिरिडीह को आतंक मुक्त कराने हेतु संघर्ष मोर्चा का गठन करने का निर्णय लिया। जिसकी घोषणा आगामी 30 अगस्त दिन रविवार को सुबह 11 बजे मोतिलेदा स्थित कालीमंडा प्रांगण से करने का निर्णय लिया गया। उसी दिन जनाक्रोश जनसभा की तिथि की भी घोषणा की जाएगी। 

बैठक में मुख्य रूप से संघ के महामंत्री  ओमप्रकाश महतो, कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद वर्मा, नगर अध्यक्ष  बसंत कुमार वर्मा, महेन्द्र प्रसाद वर्मा, जितेंद्र प्रसाद वर्मा, रवि कुशवाहा, मनोज मौर्या एवं यादव महासभा की ओर से विशेष आमंत्रित अतिथि सुनील यादव के अलावे दर्जनाधिक लोग उपस्थित थे।

इरगा नदी पुल से अनियंत्रित होकर ट्रक पुल के नीचे गिरा

 इरगा नदी पुल से अनियंत्रित होकर ट्रक पुल के नीचे गिरा
     चालक और खलासी का नही चल पाया है पता

गिरिडीह : जिले के बिरनी प्रखंड के कोवाड-बरमसिया मुख्य मार्ग में खुरजियो स्थित इरगा नदी पर बने पुल से एक ट्रक पुल पास करने के दौरान असंतुलित होकर नदी में जा गिरा। 

घटना देर रात की बताई जा रही है। ट्रक में छड़ लदा हुआ है और यह गिरिडीह से भरकट्टा के रास्ते कंही जा रहा था। 

सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो मूसलाधार बारिश के बीच घटना स्थल पर लोगों का हुजूम  उमड़ पड़ा। बताते चलें पुराने पुल के समीप  ही एक नये पुल का निर्माण हो रहा है पर निर्माणाधीन होने के कारण उस पर आवागमन जारी नहीं हुआ है। पुराने पुल पर भारी बारिश के समय नदी का पानी चढ़ जाता है तब लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

रविवार, 23 अगस्त 2020

डेढ़ माह से मजदूरी भुगतान नहीं, मनरेगा मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न

डेढ़ माह से मजदूरी भुगतान नहीं, मनरेगा मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न
भाकपा माले ने की शीघ्र मजदूरी भुगतान की मांग

गिरिडीह : जिले के गांडेय प्रखंड के दुलहडीह गांव के मनरेगा मजदूरों को काम करने के डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उन मनरेगा मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

पीड़ित मजदूरों ने रविवार को अपनी अपनी समस्याओं से भाकपा माले के नेताओं को अवगत कराते हुए उनसे मजदूरी भुगतान कराने में मदद की गुहार लगाई।

भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार यादव तथा गांडेय प्रखंड प्रभारी महताब अली मिर्जा ने मजदूरों की बातों को सुनने के बाद कहा कि गांडेय प्रखंड में इस तरह की समस्याएं आम है। यंहा मजदूरों से काम करवा कर उन्हें महीनों तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता। 

नेता द्वय ने कहा कि अभी लॉकडाउन का दौर चल रहा है। इस विकट समय मे  मजदूरों के समक्ष कोई रोजगार नहीं है।  वह घरों में बैठे हर तरह का संकट झेल रहे हैं। ऐसे समय मे इन मजदूरों की गाढ़ी कमाई की मजदूरी उन्हें मिल जाये तो उनकी आर्थिक स्थिति में कुछ हद तक सुधार हो सकती है। माले नेताओं ने प्रशासन से दुलहडीह समेत गांडेय प्रखंड के सभी मनरेगा मजदूरों के बकाया मजदूरी का तत्काल भुगतान करने की मांग की है।

बकाया मजदूरी भुगतान की मांग करने वालों में मजदूरों में खीरु दास, नुनुराम किस्कु, श्यामलाल मोहली, रिंकू साव, डिलो दास, खोसो दास, धुसन दास, लालू दास, लोधन दास, मनोज दास, खेमन दास, जंतु दास, लाल देव दास, भोला दास, होरिल दास, द्वारिका दास, बोलबम दास, राजकुमार दास, कुलदीप दास, कार्तिक दास, बिशु दास आदि शामिल थे।

गिरिडीह के पत्रकार विलियम जैकब को भ्रातृ शोक

गिरिडीह के पत्रकार विलियम जैकब को भ्रातृ शोक
 हृदय गति रुकने से हुई बड़े भाई अविनाश वालकर का निधन
        मृतक अविनाश वालकर का फाइल फोटो

गिरिडीह : इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जॉर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) के जिला कोषाध्यक्ष पत्रकार विलियम जैकब के बड़े भाई अविनाश वालकर का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वह 52 वर्षीय के थे। वह रांची के रिम्स अस्पताल में इलाजरत थे। मृतक अविनाश वालकर अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री समेत अन्य निकट सम्बन्धी छोड़ गये हैं। का थे।

 बताया गया कि 2 दिन पूर्व अविनाश वालकर को हृदय में दर्द का आभास हुआ। आनन-फानन में उन्हें लेकर रांची रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा 22 अगस्त की सुबह 4:50 बजे उनकी स्थिति बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा। अस्पताल की सारी प्रक्रिया को पूरी कर उनके शव को गिरिडीह स्थित उनके निवास स्थान पर लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को रविवार को ब्राइट चर्च पचम्बा के कब्रिस्तान में ब्राइट चर्च के पास्टर अशोक पीटर के निर्देशानुसार दफन किया गया।

बताते चलें कि अपने जीवन काल में स्व अविनाश समाज सेवा के प्रति हमेशा सजग रहें इन्होंने अपने जीवन काल में ना सिर्फ चर्च का उत्थान के लिए कार्य किया। बल्कि चर्च में हो रहे गड़बड़ी को सुधारने के लिए इन्होंने मार्टिन लूथर की भूमिका अदा करते हुए प्रोटेस्ट भी किया। हालांकि इनके प्रोटेस्ट का परिणाम यह निकला कि इन्हें अंतिम समय में सीएनआई चर्च के पादरी द्वारा अस्वीकार किया गया। जिसका विरोध समाज के लोगों ने किया और लोगों ने खुले मुंह से कहा कि सीएनआई चर्च में इंसाफ की जगह ना इंसाफ घर बना रहा है।

इधर मौके पर मौजूद ब्राइट चर्च के पास्टर अशोक पीटर ने कहा कि हम सब मसीह की संतान हैं और हमारा सबसे परम कर्तव्य बनता है कि हम एक दूसरे के प्रति प्रेम को दर्शाए। यदि हमारे अंदर प्रेम का अभाव होगा तो निश्चित रूप से शैतान हमारे अंदर वास करेगा। और हमारा मसीह कहलाना व्यर्थ है। उन्होंने ईसा मसीह के वित्त आगमन को लेकर भी चर्चाएं की। इस बीच सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया।

अंतिम संस्कार का कार्यक्रम में ब्राइट चर्च के  पास्टर अशोक पीटर, जेम्स चर्च के पास्टर, गोस्पेल चर्च के पास्टर का योगदान महत्वपूर्ण रहा। मौके पर उनकी पत्नी मीनाक्षी सिलविया जेकब, पुत्र मार्क जैकब, बेटी अंकिता कोमल जैकब, बहन झरना दीपाली, भाई विलियम जेकब, रंजना जेकब, ससुर जॉन बेली, सास ममता बेली, सरहज रीना, अरविंद भेंगराज, रेखा मसीह, मामा पास्टर माइकल दास के परिवार वाले, क्रिस्टो प्रकाश मरांडी, मनोज रेजिनल्ड दास, मनोज लाल, अजय रूबेन जैकब, हारून शेख, अल्फी धान, प्रेमा बोदरा, आईएफडब्ल्यूजे के जिला महासचिव कानन किस्कू, अजय चौरसिया, हेंडरसन अलोन, समय सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

परिजनों ने बताया कि अविनाश वालकर के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा (कंडोलेंस मीटिंग) आगामी 24 अगस्त को संध्या 4:00 बजे उनके निवास स्थान पर होगी।

गजराजों ने एक युवक को कुचला गम्भीर, मकई व धान के फसल को भी किया नष्ट

गजराजों ने एक युवक को कुचला गम्भीर, मकई व धान के फसल को भी किया नष्ट
गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में हाथियों का उत्पात तीसरे दिन भी जारी रहा। हाथियों ने अब तक एक एकड़ से अधिक में लगे फसल को बर्बाद कर दिया है। इस दौरान गजराज के साथ फोटो खिंचवाने और वीडियो बनाने की होड़ लगी रही। जिससे गजराज को गुस्सा आ गया और गुस्साये गजराज ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया गया कि औंरा इलाके से जंगली हाथियों को वन विभाग ने जब ग्रामीणों के सहयोग से शनिवार रात्रि में खदेड़ा तब हाथियों का झुंड अलगडीहा पंचायत की ओर चला गया, जहां हाथियों ने धान और मकई की फसलों को बर्बाद कर दिया। हाथियों का झुंड नदी के किनारे जमावड़ा लगाए हुये है, जिससे ग्रामीणों के बीच डर का माहौल है। ग्रामीण वन विभाग से लगातार हाथियों को भगाने की मांग कर रहे हैं.

अलगडीहा के पंचायत समिति सदस्य गंगाधाम मंडल ने बताया कि हाथियों के झुंड में 20 से 25 की संख्या में छोटे- बड़े हाथी शामिल हैं। शनिवार की रात्रि में हाथियों ने तिरला पंचायत के डोरियो में फसलों को रौंद डाला उसके बाद अलगडीहा गांव में तबाही शुरू की। 

 सूचना मिलने के बाद बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने मोबाइल के माध्यम से हजारीबाग पूर्वी वन प्रमंडल के डीएफओ सहित वन विभाग के अन्य अधिकारियों से हाथियों को भगाने की मांग की।

गौरतलब है कि गजराजों का झुंड अलगडीहा गांव से थोड़ी दूरी पर डेरा जमाए हुए हैं, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।  इस दौरान गजराजों का फोटो लेने के और वीडियो बनाने की भी होड़ लगी है। वीडियो बनाने के दौरान एक गजराज को गुस्सा आ गया और वह वीडियो बना रहे लोगों पर हमला बोल दिया और सिकंदर अंसारी नामक युवक को कूचल दिया, जिससे वो वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि बगोदर इलाके में गजराजों ने बीते तीन दिनों से लगातार तांडव मचा रखा है। अब तक हाथियों ने काफी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीण बताते हैं कि अब तक गांव के बाहर ही हाथियों का तांडव जारी है।

अगर गांव में घूसकर हाथियों ने तांडव मचाया, तब कोई अनहोनी हो सकती है। इसके पूर्व हाथियों ने शुक्रवार को पत्थलडीहा के मोहन महतो की चारदीवारी को भी तोड़ दिया. वंही कई एकड़ लगे मकई, धान के अलावा कई फसलों को बर्बाद कर दिया।

झामुमो नेता मो.ज़ाहिद के नेतृत्व में 60 लोगों ने किया पार्टी की सदस्यता ग्रहण

झामुमो नेता मो.ज़ाहिद के नेतृत्व में 60 लोगों ने किया पार्टी की सदस्यता ग्रहण 
जमुआ/गिरीडीह :  झामुमो के युवा नेता मो.जाहिद के नेतृत्व में रविवार को जमुआ में 60 लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण किया। सदस्यता ग्रहण करने वाले लोग जमुआ प्रखंड के प्रतापपुर पंचायत के बरदबटिया ग्राम के निवासी है। झामुमो युवा नेता मो.जाहिद ने सभी 60 लोगों को फूल माला पहना कर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाया और उनका स्वागत किया।

मौके पर जाहिद में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है और इसके नेतृत्व में ही राज्य के लोगों का भला होना है। कहा कि जमुआ प्रखंड में पार्टी को मजबूती दिलाने हेतु मेरे द्वारा युवाओं को आगे लाने का पहला किया जा रहा है। बहुत जल्द जमुआ में झामुमो का एक विशाल जनसभा कर हज़ारों लोगों को पार्टी की सदयस्ता दिलाने हेतु लोगों को मोटिवेट किया जा रहा है। कहा कि जमुआ में झामुमो एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरने वाली हैं। सबों ने झामुमो से जुड़ने का मन बना लिया हैं।

झामुमो का सदस्यता ग्रहण करने वालों में मो. इरफान, मोहम्मद शफीक आलम, मोहम्मद, साहेब, मोहम्मद सद्दाम हुसैन, मोहम्मद मेराज, मोहम्मद ऐनुल, आरिफ, तौफीक ,वसीम अकरम, इस्तेखार, नासिर, सद्दाम हुसैन, शाहिद अफरीदी, असलम ,शोएब, कौशर, निसार अहमद, इकबाल ,मेराज, सरफराज, रिजवान ,रफीक ,शाहिद, आयुब आदि मुख्य थे।

एक्सीडेंट कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने धर दबौचा

एक्सीडेंट कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने धर दबौचा
 गांवां/ गिरीडीह : गांवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरने पंचायत के आलमपुर गांव में रविवार की दोपहर एक मोटरसाइकिल के चपेट में आने से एक छोटा बच्चा गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक घटना स्थल से फरार हो गया जिसे ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा।

बताया जाता है कि बिहार निवासी आनंद कुमार अपनी मोटरसाईकल से देवरी जा रहा था। ज्योंहि वह आलमपुर गांव से गुजर रहा था तभी एक बच्चा मोटरसाइकिल के चपेट में आ गया। घटना के बाद आनंद कुमार ने अपनी गाड़ी नहीं रोकी बल्कि वह तीव्र गति से वहाँ से भाग निकला। 

घटना के प्रत्यक्षदर्शी कुछ युवक ने उस मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया और अंततः भाग रहे युवक को मंझने में पकड़ लिया। पकड़ने के बाद उसे घटना स्थल पर लाया गया। ग्रामीणों के प्रयास से घायल बच्चे को इलाज करवाने में लगे खर्च को लेकर युवक को छोड़ दिया गया।

कोरोना संक्रमित मृतक के अंतिम संस्कार हेतु चिन्हित किया गया दो श्मशान घाट

कोरोना संक्रमित  मृतक के अंतिम संस्कार हेतु चिन्हित किया गया दो श्मशान घाट
गिरिडीह जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नही ले रहा। आये दिन इसमे इजाफा ही होता जा रहा है। वंही इस रोग से संक्रमित मरोजों की मौत भी हो रही है। कोरोना संक्रमित के मौत होने पर उनके शव का अंतिम संस्कार श्मसान घाट में नही करने देने को लेकर ग्रामीण विरोध भी कर रहे हैं। 

बीते दिनों जिला मुख्यालय में ऐसी घटना घटित हो चुकी है। जिस मामले में बाद में प्रशासनिक और पुलिसिया हस्तक्षेप के बाद कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार श्मसान घाट पर पुलिस की निगरानी में कराया गया था। वंही सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में भी ऐसा ही वाकया घटित होने की सूचना है।

इसी के मद्दे नजर और कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए  जिले के बेंगाबाद थाना के स्वागत कक्ष में बीडीओ मो. क्यूम व थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने मुखिया एवं विभिन्न राजनीतिक संगठनों के लोगों के साथ बैठक की।

 बैठक के दौरान कोरोना का फैलाव रोकने की दिशा में आसपास के लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया। वंही संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए लोगों को प्रेरित करने को कहा गया। 
बैठक के दौरान यह भी निर्धारित किया गया कि यदि प्रखण्ड क्षेत्र में कोरोना से किसी की मौत होती है और ग्रामीण स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार करने का विरोध करते हैं तो उस स्थिति में पेसराटांड़ नदी घाट और कजरो घाट में शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

  पेसराटांड़ नदी घाट और कजरो घाट को कोरोना संक्रमितों के अंतिम संस्कार हेतु बैठक में चिह्नित किया गया। चिह्नित घाटों का बीडीओ एवं थाना प्रभारी ने निरीक्षण भी किया। 

इस बैठक में उप प्रमुख उपेंद्र कुमार, मुखिया महेंद्र प्रसाद वर्मा, उमेश तिवारी, मो. शमीम, मुन्ना सिंह, संजय यादव, हसनैन आलम उर्फ टिकू, अंजुमन अंसारी आदि उपस्थित थे।

बिना किसी तामझाम के सामान्य रूप से सम्पन्न हुआ गिरिडीह में भगवान गणेश का पूजनोत्सव

बिना किसी तामझाम के सामान्य रूप से सम्पन्न हुआ गिरिडीह में भगवान गणेश का पूजनोत्सव
गिरिडीह। श्री गणेश महोत्सव केंद्रीय पूजा समिति  द्वारा कोरोना संक्रमण को देखते हुए गिरिडीह के जेपी चौक स्थित शिव महावीर मंदिर परिसर में सामान्य रूप से गणेश पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। पूजा के दौरान जंहा सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया वंही पुजनोत्सव में शामिल सभी श्रधालु भक्तजन मास्क का भी प्रयोग करते दिखे।

पुजनोत्सव के दूसरे दिन रविवार को हवन पूजन का आयोजन किया गया। हवन में नित्यानंद प्रसाद, डॉ तारकनाथ देव के अलावे रिंकेश कुमार, शिवपूजन कुमार, नागेंद्र कुमार, अजित भदानी, ज्योति शर्मा, करण राज सिंह शामिल हुए और पुरे विधि विधान के साथ हवन में पूर्णाहुति दी।

पूजा को सफल बनाने में समिति के संरक्षक नित्यानंद प्रसाद, अध्यक्ष डॉ तारकनाथ देव के अलावे रिंकेश कुमार, शिवपूजन कुमार, नागेंद्र कुमार, अधिवक्ता चन्दन सिन्हा, अजित भदानी, ज्योति शर्मा, करण राज सिंह, पिंटू बरनवाल, सुरेश रजक,  रविंदर, कुंदन केशरी सहित कई लोगो का सराहनीय योगदान रहा। समिति द्वारा बताया गया कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया जायेगा।

झारखण्ड के कई जिलों में हो सकता है जोरदार बारिश , वज्रपात की भी है आशंका

झारखण्ड के कई जिलों में हो सकता है जोरदार बारिश , वज्रपात की भी है आशंका
रांची : मौसम विभाग ने रविवार की दोपहर को जारी किया बुलेटिन में यह चेतावनी जारी करते हुये बताया है कि अगले दो से तीन घंटों में झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वज्रपात होने की आशंका भी है।

मौसम विभाग के अनुसार  गिरिडीह, देवघर, कोडरमा, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम के अलावे गोड्डा, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा जिले के कुछ भागों में इसका असर देखने को मिलेगा। कई इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क और सावधान रहने की चेतावनी दिया है।

वज्रपात की आशंका के मद्देनजर मौसम विभाग ने लोगों से कहा है कि वे सुरक्षित स्‍थानों पर शरण लें। पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहे। बिजली के खंभों से दूर रहे। ऊंची इमारत वाले क्षेत्र में खड़े नहीं हो। किसी पक्के मकान में खड़े हो। 
सफर में हों तो सफर के दौरान अपने वाहन में ही रहे। किसान अपने खेतों में नहीं जाएं। मौसम सामान्‍य होने का इंतजार करें।

विभाग ने अपील किया है कि वज्रपात का झटका लगने पर जरूरत के अनुसार व्यक्ति को मुंह से कृत्रिम सांस दें। तत्काल प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने की व्यवस्था करें। वज्रपात से प्रभावित व्यक्ति की सूचना अपने सीओ, जिला प्रबंधन पदाधिकारी या डीसी को दें।

शनिवार, 22 अगस्त 2020

प्रेम प्रसंग में हुई अभिभावकों की सहमति से प्रेमी युगल की झारखण्डधाम मन्दिर में शादी

प्रेम प्रसंग में हुई अभिभावकों की सहमति से प्रेमी युगल की झारखण्डधाम मन्दिर में शादी
 जमुआ/ गिरिडीह : प्रेमी प्रेमिका के घर मिलने शनिवार को आया था  संदेह होने पर हो हल्ला हुआ।  ग्रामीणों ने प्रेमी को  प्रेमिका के संग धर दबोचा।  एक वर्ष से दोनों के बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था। लड़का के पिता को सूचना दिया गया। 

सूचना मिलते ही अपने परिजनों व ग्रामीणों के साथ सिंगारडीह आये। लड़का लड़की के माता पिता व परिजन ग्रामीणों के साथ बैठकर आपसी सहमति से शादी करवाने को तैयार हुए। झारखण्डधाम मन्दिर में हिन्दू रीति रिवाज से दोनों के अभिभावकों की उपस्थिति में शादी सम्पन्न हुआ। 

  प्रेमिका 19 वर्षीय किरण कुमारी पिता अशोक दास ग्राम सिंगारडीह परसन ओपी राजधनवार प्रखंड की निवासी है जबकि प्रेमी 21 वर्षीय सुनील कुमार दास पिता राजकुमार दास ग्राम  कोरियाडीह डोरंडा थाना राजधनवार के निवासी है। दिन भर चले चर्चा को शादी से पूर्णविराम दे दिया गया। शादी के बाद आनंदपूर्वक जीवन ब्यतीत करने का आशीर्वाद दिया गया। 
लव मैरिज को अरेंज मैरिज में तब्दील करवाने में दोनों के परिजन,स्वजाति व अन्य बुद्धिजीवीयो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पचम्बा में संचालित अवैध आरा मिल पर वन विभाग ने की छापेमारी, मशीन व लकड़ी जब्त

पचम्बा में संचालित अवैध आरा मिल पर वन विभाग ने की छापेमारी, मशीन व लकड़ी जब्त 
गिरिडीह:  गिरिडीह की उपनगरी पचम्बा में अवैध रूप से संचालित आरा मिल में शनिवार को वन विभाग में छापेमारी कर आरा मिल की मशीन के साथ बड़े पैमाने पर अवैध लकड़ियाँ जब्त किया है।

बताया जाता है कि वन विभाग के डीएफओ को सोशल मीडिया (ट्वीटर) के माध्यम से पचम्बा में अवैध आरा मिल संचालित रहने की सूचना मिली थी। उक्त सूचना के आलोक में ही उक्त कार्रवाई की गई और काफी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की गई।

इस बीच पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब डीएफओ को सोशल मीडिया के जरिये अवैध आरा की सूचना मिली तो उन्होंने इसकी सूचना पचम्बा थाने को दिया। फिर पचम्बा थाना के सहयोग से उक्त अवैध आरा मिल में छापेमारी की गई। आरा मिल में छापेमारी अभियान में वन विभाग के पदाधिकारी के साथ पचम्बा थाना के अधिकारी व पुलिस बल के जवान शामिल थे।

झामुमो ने मनाया शहीद किशुन मरांडी की 25 वीं शहादत दिवस

झामुमो ने मनाया शहीद किशुन मरांडी की 25 वीं शहादत दिवस
गिरिडीह :  शहीद किशुन मरांडी की 25 वीं शहादत दिवसपर शनिवार को ताराटांड स्थित उनके शहादत स्थल पर पारंपरिक तरीके से मनाया गया।  झामुमो जिला समिति और गांडेय प्रखंड झामुमो समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम के दिवंगत किशुन मरांडी की धर्मपत्नी बबली मरांडी ने शहीद बेदी पर श्रधांजलि अर्पित की। बाद में कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों ने भी श्रधांजलि अर्पित किया। मौके पर दमनकारी ताकतों के खिलाफ शहीद किसुन मरांडी के संघर्ष को याद किया गया । 

शहादत दिवस कार्यक्रम में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सचिव महालाल सोरेन, इरशाद अहमद वारिस, प्रमिला मेहरा, संतन तिवारी, ध्रुबदेव पंडित, नुनुराम किस्कु, तेजलाल मंडल, भैरो वर्मा, दिलीप मंडल, आनंद मिश्रा, मनोज पासवान, गोपाल शर्मा, अभय सिंह, राकेश रंजन, बबलू यादव, प्रधान मुर्मू, दिलीप रजक, कौलेश्वर सोरेन, मो सोनू, अली, दीपक पांडेय, डब्लू, सईद अख्तर, उदय सिंह,  अरुण पाठक, नारायण दास, राजेश सिंह, चांदमल मरांडी तथा ग्रामीणों के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।

सड़क किनारे खड़े जर्जर बिजली के खम्भे दे रहे हादसे को निमंत्रण

सड़क किनारे खड़े जर्जर बिजली के खम्भे दे रहे हादसे को निमंत्रण
जमुआ/ गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के जमुआ गिरीडीह भाया द्वारपहरी रोड में जमुआ चौक से थाना मोड़ तक तथा मुख्य मार्गों के विभिन्न गली-मोहल्लों में खड़े जर्जर पोल हादसे को आमंत्रण दे रहे हैं। 

विधुत विभाग की ओर से विद्युत तंत्र के सुधार के नाम पर हर वर्ष लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। डेढ़-दो वर्ष से बाजार में बिजली पोल जर्जर हालत में खड़े हैं, लेकिन विधुत विभाग  की ओर से कोई  पोल नहीं बदला जा रहा हैं। ग्रामीणों ने इसे बदलने  के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन आज तक पोल नहीं हटाया गया है। 

इसी तरह विभिन्न स्थानों पर जर्जर पोल लगे हुए हैं। बिजली के तार भी जर्जर स्थिति में है। विभागीय अधिकारियों की सूचना के बाद हरला गांव में जर्जर तार नही बदला गया है। जर्जर तार अक्सर टूट कर गिरने से बिजली सप्लाई घंटों बाधित हो जाती है। साथ ही जान माल की भी हानि होती है।

रोजगार सेवक बहाली में दिव्यांग कॉलम का न होना दुर्भाग्य: मो इस्तियाक

रोजगार सेवक बहाली में दिव्यांग कॉलम का न होना दुर्भाग्य: मो इस्तियाक
गांवा/गिरिडीह : सरकार की नजरों में अब दिव्यांगों का कोई महत्व नही है। उक्त बातें शनिवार को गांवां में राष्ट्रीय विकलांघ पार्टी के जिला सचिव मो इस्तियाक आलम ने नाराजगी जताते हुए कहा।

 उन्होंने कहा कि जिला ग्रामीण विकास की ओर से रोजगार सेवक पदों पर बहाली के लिए आवेदन लिया गया था। उसके बाद बहाली को लेकर पिछली माह जुलाई में मेधा सूची जारी की गई जिसमें झारखंड शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो अनियमितता का हवाला दे कर बहाली पर रोक लगा दिए। उसके बाद दोबारा गिरिडीह के वेबसाइट पर दिनांक 18/08/2020 को नियुक्ति मेधा सूची जारी किया गया लेकिन इस सूची में दिबयांग(PH) कॉलम गायब है। इसमे दिव्यांग कोटि का उल्लेख भी नही है। 

ज्ञात हो कि दिव्यांग अधिकार अधिनियम RDP Act 2016 के तहत सरकारी सेवाओं की नियुक्ति में 4% एवं शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन ने 5% के आरक्षण का दिशा निर्देश निर्गत है। लेकिन मेधा सूची देख ऐसा लगता है कि इस अधिनियम को ताख पर रख कर ये बहाली किया जा रहा है जो हम असहाय दिव्यांगों के लिए दुर्भाग्य की बात है। साथ ही इससे विभाग की मनमानी साफ तौर से दिखाई दे रहा है। उन्होंने विभाग से मांग किया है कि इसकी जांच करवाया जाए और दिव्यांगों की भागीदारी सुनिश्चित कराई जाए।

खेदुआ नदी में अचानक आयी बाढ़ एक महिला और एक युवती बही, दोनों की हुई मौत

खेदुआ नदी में अचानक आयी बाढ़ एक महिला और एक युवती बही, दोनों की हुई मौत
काफी मशक्कत के बाद महिला का शव बरामद हुआ लेकिन युवती की लाश अब तक नही मिल पाया है। ग्रामीण जुटे हैं युवती की लाश ढूंढने में।

गिरिडीह : जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अच्छूयाटांड़ सर्वोदय आश्रम के समीप खेदुवा नदी में बकरी चरा रही एक महिला और एक युवती अचानक तेज बहाव के साथ नदी में में बाढ़ आ गयी। घटना में 38 वर्षीया बुधनी देवी और 15 वर्षीया ननकी कुमारी पानी के तेज प्रवाह में बह गयी। जिससे दोनों की मौत हो गई।

जानकारी मिलते ही नदी किनारे खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। इसी दौरान कुछ तैराकों ने नदी में छलांग लगा कर बुधनी देवी के शव को काफी मशक्कत के बाद पानी के भीतर से खोजा निकाला। लेकिन ननकी कुमारी का शव अभी तक नही मिल पाया है।

 घटना की सूचना मिलते ही बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह नदी किनारे स्थित घटना स्थल पर पहुँचे और घटना की जानकारी ली। बाद में गाँव जाकर परिजनों से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त किया।  विधायक ने परिजनों को हरसम्भव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने आपदा राहत कोष से मृतका के परिजन को 4 लाख रुपये दिलवाने की बातें भी कहा

मौके पर सरिया के बीडीओ पुष्कर मुंडा, सरिया के थाना प्रभारी चन्द्र मण्डल, भाकपा माले नेता भोला मण्डल, कुश कु० कुशवाहा, अमन पांडेय समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।