गिरिडीह के पत्रकार विलियम जैकब को भ्रातृ शोक
हृदय गति रुकने से हुई बड़े भाई अविनाश वालकर का निधन
मृतक अविनाश वालकर का फाइल फोटो
गिरिडीह : इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जॉर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) के जिला कोषाध्यक्ष पत्रकार विलियम जैकब के बड़े भाई अविनाश वालकर का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वह 52 वर्षीय के थे। वह रांची के रिम्स अस्पताल में इलाजरत थे। मृतक अविनाश वालकर अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री समेत अन्य निकट सम्बन्धी छोड़ गये हैं। का थे।
बताया गया कि 2 दिन पूर्व अविनाश वालकर को हृदय में दर्द का आभास हुआ। आनन-फानन में उन्हें लेकर रांची रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा 22 अगस्त की सुबह 4:50 बजे उनकी स्थिति बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल रहा। अस्पताल की सारी प्रक्रिया को पूरी कर उनके शव को गिरिडीह स्थित उनके निवास स्थान पर लाया गया। उनके पार्थिव शरीर को रविवार को ब्राइट चर्च पचम्बा के कब्रिस्तान में ब्राइट चर्च के पास्टर अशोक पीटर के निर्देशानुसार दफन किया गया।
बताते चलें कि अपने जीवन काल में स्व अविनाश समाज सेवा के प्रति हमेशा सजग रहें इन्होंने अपने जीवन काल में ना सिर्फ चर्च का उत्थान के लिए कार्य किया। बल्कि चर्च में हो रहे गड़बड़ी को सुधारने के लिए इन्होंने मार्टिन लूथर की भूमिका अदा करते हुए प्रोटेस्ट भी किया। हालांकि इनके प्रोटेस्ट का परिणाम यह निकला कि इन्हें अंतिम समय में सीएनआई चर्च के पादरी द्वारा अस्वीकार किया गया। जिसका विरोध समाज के लोगों ने किया और लोगों ने खुले मुंह से कहा कि सीएनआई चर्च में इंसाफ की जगह ना इंसाफ घर बना रहा है।
इधर मौके पर मौजूद ब्राइट चर्च के पास्टर अशोक पीटर ने कहा कि हम सब मसीह की संतान हैं और हमारा सबसे परम कर्तव्य बनता है कि हम एक दूसरे के प्रति प्रेम को दर्शाए। यदि हमारे अंदर प्रेम का अभाव होगा तो निश्चित रूप से शैतान हमारे अंदर वास करेगा। और हमारा मसीह कहलाना व्यर्थ है। उन्होंने ईसा मसीह के वित्त आगमन को लेकर भी चर्चाएं की। इस बीच सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया।
अंतिम संस्कार का कार्यक्रम में ब्राइट चर्च के पास्टर अशोक पीटर, जेम्स चर्च के पास्टर, गोस्पेल चर्च के पास्टर का योगदान महत्वपूर्ण रहा। मौके पर उनकी पत्नी मीनाक्षी सिलविया जेकब, पुत्र मार्क जैकब, बेटी अंकिता कोमल जैकब, बहन झरना दीपाली, भाई विलियम जेकब, रंजना जेकब, ससुर जॉन बेली, सास ममता बेली, सरहज रीना, अरविंद भेंगराज, रेखा मसीह, मामा पास्टर माइकल दास के परिवार वाले, क्रिस्टो प्रकाश मरांडी, मनोज रेजिनल्ड दास, मनोज लाल, अजय रूबेन जैकब, हारून शेख, अल्फी धान, प्रेमा बोदरा, आईएफडब्ल्यूजे के जिला महासचिव कानन किस्कू, अजय चौरसिया, हेंडरसन अलोन, समय सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
परिजनों ने बताया कि अविनाश वालकर के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा (कंडोलेंस मीटिंग) आगामी 24 अगस्त को संध्या 4:00 बजे उनके निवास स्थान पर होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें