सोमवार, 27 अप्रैल 2020

भाजपा नेता ने अशोक उपाध्याय ने वितरण किया गरीबो के बीच राशन

भाजपा नेता ने अशोक उपाध्याय ने वितरण किया गरीबो के बीच राशन
जमुआ/ गिरीडीह :  भाजपा नेता अशोक उपाध्याय ने सोमवार को पतारडीह के शांति कुटीर में दो दर्जन गरीबो के बीच राशन वितरण किया। उन्होंने चमटाडीह में भी दर्जनाधिक गरीबों के बीच राशन वितरण किया। राशन के रूप में चावल,आटा, आलू,नमक,बिस्कुट  दाल एवं तेल थे। वितरण में सोशल डिस्टनसिंग का पालन किया गया। इसके लिए एक एक गज पर जमीन में गोल गोल घेरा बनाया गया।

वितरण कार्य मे अशोक उपाध्याय के अलावे भाजपा नेता सह अधिवक्ता सुभाष सिन्हा, प्रसादी महतो,भोला नाथ द्विवेदी, उदय द्विवेदी, कर्मणि मण्डल,जागो मण्डल, भगीरथ राम, रामानन्द सिंह, पंसस अनूप गुप्ता सहित कई लोग थे।

वितरण कार्य के बाद श्री उपाध्याय ने कहा कि देश की मौजूदा हालात को देखते हुए हर समर्थ व सक्षम ब्यक्ति को गरीबों की सेवा के लिए आगे आने की जरूरत है।कहा कि पूरे देश को एकजुट होकर इस महामारी और इससे होने वाले संकट से निबटने की जरूरत है।कहा कि महाराष्ट्र में सन्तों की हत्या कायरों का कृत्य है।कहा कि पूरे देश के सभी लोगों को देश के साथ खड़े रहने की जरूरत है।

गिरिडीह सदर अस्पताल में नवनिर्मित आईसीयू वार्ड का हुआ विधिवत उद्घाटन

गिरिडीह सदर अस्पताल में नवनिर्मित आईसीयू वार्ड का हुआ विधिवत उद्घाटन
गिरिडीह वासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग हुआ साकार


गिरिडीह : गिरिडीह वासियों की सदर अस्पताल में वेंटिलेटर व आइसीयू वार्ड का सपना सोमवार को साकार हो गया। अस्पताल में 4 बेड के नवनिर्मित वार्ड का विधिवत उद्घाटन विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिन्हा, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर उद्योगपति गुणवंत सिंह, संजय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

मौके पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि लंबे समय से आइसीयू की मांग गिरिडीह की जनता की थी। जो कि आज पूरा हुआ। कहा कि बेहतरीन सुविधा का बेहतरीन तरीके से संचालन होकर जनता को सुविधा मिले यही कामना है। 

वंही उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि यह जिलेवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा है। उपायुक्त ने विधायक, चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स, सिविल सर्जन व दानवीरों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। कहा कि सुविधा का बेहतरीन तरीके से संचालन हो इसका ख्याल रखा जाए। 

जबकि सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी के सहयोग से आज आईसीयू की कमी पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर व्यवस्था शुरू हो गई है। उम्मीद करता हूँ कि कोविड-19 के मरीज को यहां आने की आवश्यकता न पड़े। बिना यहां आए ही मरीज ठीक हो जाए। कहा कि महामारी के बाद जनरल मरीजों को सुविधा मिलने लगेगी।

आईसीयू निर्माण में इनका रहा सहयोग: 

गिरिडीह सदर अस्पताल में बगैर कोई सरकारी मदद के लॉक डाउन पीरियड में बन कर तैयार हुये चार बेड के आइसीयू वार्ड के निर्माण में गिरिडीह के संवेदक निरंजन राय, उधोगपति अरविंद रजगढ़िया, गुणवंत सिंह, अमरजीत सिंह सलूजा, मोहन साव, संदीप सरावगी, संजय कुमार सिंह, अभिषेक कानोडिया, माइका एक्सपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी, चंदन कुमार बगेड़िया, निर्मल झुनझुनवाला, प्रमोद कुमार, अनिल अग्रवाल आदि का सराहनीय सहयोग रहा। जिन्होंने आर्थिक सहयोग देकर जनता की वर्षों की मांग को पूरा किया।

पुलिस ने किया अवैध महुआ शराब की मिनी फेक्ट्री का भंडाफोड़

पुलिस ने किया अवैध महुआ शराब की मिनी फेक्ट्री का भंडाफोड़ 
250 लीटर शराब व 8 ड्राम जावा महुआ समेत अन्य सामान जब्त


गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना की पुलिस ने सोमवार को अटका के पुनिया जंगल में एक निर्माणाधीन मकान में छापेमारी कर अवैध रुप से बन रहे महुआ शराब की मिनी फेक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।  

इस दौरान पुलिस ने 250 लीटर तैयार महुआ शराब, आठ ड्राम जावा महुआ समेत शराब बनाने वाले उपकरणों को भी जब्त किया है। हालाकि पुलिस के पहुंचने के पूर्व ही शराब के अवैध कारोबारी फरार होने में सफल रहे। 

छापेमारी का नेतृत्व बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बगोदर थाना क्षेत्र के अटका के लक्षीबगी अन्तर्गत पुनिया जंगल में दो निर्माणधिन मकान मे अवैध रूप महुआ शराब की चुलाई किया जा रहा है। 

जिसके आलोक में छापेमारी की गयी। इस छापेमारी में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के आलवे बगोदर सीओ एके ओझा, सीआई, एसआई राज किशोर शर्मा, एसआई वेद प्रकाश पांडेय समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे ।

फंदे से झूलती मिली छात्र की लाश, जांच में जुटी पुलिस

फंदे से झूलती मिली छात्र की लाश, जांच में जुटी पुलिस
बेंगाबाद /गिरिडीह  : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दिघरियाकला में संचालित खंडोली इंस्टीट्यूट ऑफ में टेक्नोलॉजी में सोमवार को एक छात्र का शव फंदे से झूलता मिला। जिसकी खबर पूरे इलाके में जंगल की आग तरह फैल गयी।  मामले की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे और शव को अपनी अभिरक्षा में ले मामले की जांच पड़ताल जुट गए।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र आशीष कुमार गुप्ता मैकेनिकल द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह गिरिडीह जिले के ही जमुआ थाना क्षेत्र के चुंगलो का निवासी था। जो कॉलेज संचालक अरविंद मण्डल का रिश्ते में फुफेरा भाई बताया जाता है। अंतिम समाचार मिलने तक मौत के कारणों का पता नही चल पाया है।  फिलहाल पुलिस मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों ही दृष्टिकोण से करने में जुटी है।

कुशवाहा समाज ने एक सौ परिवारों के बीच किया खाद्यान्न वितरण

कुशवाहा समाज ने एक सौ परिवारों के बीच किया खाद्यान्न वितरण
सरिया/ गिरिडीह  :  सोमवार को कुशवाहा संघ सरिया के बैनर तले सरिया प्रखंड के खेशकरी, बकराडीह व मोकामो मे सरिया के एसडीपीओ विनोद कुमार महतो व जिला परिषद सदस्य अर्जुन प्रसाद आर्य की उपस्थित में गरीबों के बीच अनाज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ की ओर से 100 गरीबों असहायों परिवारों को चावल ,दाल ,हल्दी, नमक, मसाला, आलू ,आटा ,साबुन का एक थैला दिया गया l 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सरिया एसडीपीओ विनोद कुमार महतो ,डॉ कुलदीप नारायण, भोला प्रसाद, प्रो अरुण कुमार ,डॉ उमेश कुमार उर्मिला देवी, सुरेश कुमार कुशवाहा ,मुन्ना कुमार कुशवाहा दिनेश वर्मा, बसंत कुमार वर्मा, अरविंद कुशवाहा, मनोज कुमार वर्मा, सुरेश विद्यार्थी, रीतलाल प्रसाद , विनोद प्रसाद वर्मा, रोशन कुमार, संजय कुमार, गुरु गोविंद समेत कई अन्य लोग का सराहनीय सहयोग रहा।

मौके पर एसडीपीओ विनोद कुमार महतो ने कहा कि कुशवाहा समाज ने गरीबों के बीच खाद्यान्न का वितरण कर सराहनीय काम किया है। जबकि जिला परिषद सदस्य अर्जुन आर्य ने कहा कि कुशवाहा समाज सामाजिक कुरीतियों से हमेशा लड़ता रहा है। आज जब पूरा भारत समेत विश्व कोरोना संकट से जूझ रहा है। वैसी परिस्थिति में गरीबों को अनाज मुहैया कराना तथा अपना सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना गौरव की बात है। वही संघ के अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि करोना वायरस की वजह से लोग घरों में कैद है। ऐसी परिस्थिति में गरीबों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

जरूरतमंद लोगों के बीच पूर्व सांसद ने किया अनाज वितरण

जरूरतमंद लोगों के बीच पूर्व सांसद ने किया अनाज वितरण 
पीरटांड़/गिरिडीह : पीरटांड़ प्रखंड के चिरकी, पालगंज, कुम्हरलाल,नावाडीह, बिशनपुर, मंडरो पंचायतों के  विभिन्न गांव में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व लोकसभा के सांसद रविंद्र कुमार पांडे ने जरूरतमंद लोगों के बीच अनाज का वितरण किया। 
 इस अवसर पर उन्होंने अपने लोगों को क्षेत्र में भेजकर वैश्विक महामारी कोरोना से बचने के उपाय पर लोगों को जागरूक भी करवाया। लोगों को बताया गया कि बिना जरूरत का घर से बाहर नहीं निकले सामाजिक दूरी बनाकर रखें समय-समय पर लोग साबुन से हाथों को धोएं और  सैनिटाइजर का प्रयोग करें। 

इस अवसर पर लाँकडाऊन के बाद उससे प्रभावित लोगों के बीच गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद  रवीन्द्र कुमार पाण्डेय के नीजि संसाधनों द्बारा गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड़ प्रखंड में जरूरतमंदों के बीच बाँटे जाने वाले मोदी आहार जरूरतमंदो के बीच बितरण किया गया। 

अनाज वितरण कार्यक्रम में  भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम प्रसाद , भाजपा अध्यक्ष अरविन्द चन्द्र राय ,फलेन्द्र सिंह ,मुन्नालाल उपाध्याय ,बब्लू साव बालेश्वर यादव अशोक बर्णवाल ,पंचम सिंह ,तारणी मंडल सहित कई लोग शामिल थे ।

मुखिया ने की 45 लाभुकों के बीच चावल वितरण

मुखिया ने की 45 लाभुकों के बीच चावल वितरण
जमुआ/गिरीडीह :  खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन किये गए अनुमोदित सूची में से 45 लाभुकों के बीच मुखिया प्रमिला वर्मा ने सोमवार को पंचायत सचिवालय जगन्नाथडीह में पंचायत सतर्कता समिति के निगरानी में  चावल का वितरण किया।

उक्त अवसर पर उप मुखिया केदार राय, उप मुखिया किशन कुमार साहा, मुखिया प्रतीनिधि रवि रंजन कुमार,डॉ शेखर सुमन, वार्ड सदस्य लखन राणा,राजेश कुमार पासवान,मंजू देवी,सुमित्रा देवी ,रविन्द्र कुमार सिंह व बुद्धिजीवी आदि मौजूद थे।

प्रधानमंत्री की तस्वीर पर अपत्तिजनक कमेंट करने वाले युवक के विरुद्ध प्राथमिकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर अपत्तिजनक कमेंट करने वाले युवक के विरुद्ध प्राथमिकी
गिरिडीह : सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अभद्र तस्वीर लगा गलत कमेंट्स करने के खिलाफ जिले के बगोदर थाना में थाना कांड संख्या 57/20 में आइटी एक्ट के तहत बगोदर के माहुरी गांव निवासी मो बरकत के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आरोपी बरकत को गिरफ्तार करने की कार्रवाई में जुट गयी है।

 आरोपी बरकत के खिलाफ बगोदर निवासी सह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोल्डेन जायसवाल ने रविवार की देर शाम थाना में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। आरोपी बरकत द्वारा सोशल मीडिया में पीएम मोदी के अभद्र तस्वीर के साथ गलत कमेंट्स की शिकायत भाजपा नेता जायसवाल ने झारखंड पुलिस के ट्विटर हैंडल पर भी की थी।

 जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हजारीबाग रेंज के डीआइजी पंकज कंबोज ने गिरिडीह पुलिस को मामले में जांच का निर्देश दिया।

 डीआइजी के निर्देश के आलोक में एसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने बगोदर थाना प्रभारी को केस दर्ज करने और आरोपी बरकत को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।
एसपी से निर्देश के उपरांत रविवार देर शाम बगोदर थाना प्रभारी नवीन सिंह ने आरोपी बरकत के विरुद्ध केस दर्ज किया और उसकी गिरफ्तारी में जुटे है।

सरिया में जंगली हिंसक पशुओं का हिंसक तांडव

सरिया में जंगली हिंसक पशुओं का हिंसक तांडव 
  मवेशियों को बना रहा है शिकार, दहशत में है लोग

सरिया/गिरिडीह :  लॉक डाउन ने जहां मनुष्य  तथा अर्थव्यवस्था को स्थिर कर दिया है वहीं पशु पक्षियों के लिए विचरण करने की पूरी आजादी मिल गई है। इन दिनों चंद्रमारनी ,बागोडीह एवं पावापुर के जंगलों में कई ऐसे पशु पक्षियों जंगलों में देखने को मिल रहा है। 

जो वर्षों से लोगों को देखने का नसीब नहीं होता था। इन दिनों इस जंगल में नीलगाय ,लकड़बग्घा, जंगली सूअर, हाथी का दर्शन आसानी से जंगलों में हो जा रहा है। इस जंगल में पूर्व से ही सियार, लोमड़ी, मोर, जंगली मुर्गा आदि की बहुलता से पाया जाता है। लेकिन लॉक डाउन में लगभग 10 छोटी बड़ी नीलगाय की झुंड देखा जा चुका है । 

वही पावापुर और गडैया के जंगलों में लकड़बग्घा होने की पुष्टि हो चुकी है। लकड़बग्घा ने कई जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। ऐसी परिस्थिति में लोग जंगल जाने से भयभीत हो रहे हैं ।वही लगभग 10- 15 दिनों से लगभग 20 की संख्या में हाथियों के झुंड ने चंद्रमारनी की जंगल में शरण लिया हुआ है। जिससे भी आने जाने वाले राहगीरों में भय का माहौल है।

 इस संबंध में प्रत्यक्ष दर्शी अरुण कुमार ने कहा कि चंद्रमारनी के जंगलों में 10 नीलगाय की झुंड को देखे हैं। बताते चलें कि लोग डॉन की वजह से जंगलों में लोगों का आने जाने मे कमी हुई है। जिसके कारण यह सारे जानवर स्वच्छंद रूप से विचरण करते हुए नजर आ रहे हैं। हिंसक जानवरों द्वारा गाय बैल पर हमला किए जाने से  ग्रामीण भी दहशत में है।

जिला साउंड एसोसिएशन लगातार नोवें दिन जरूरतमन्दों को दी राहत सामग्री

जिला साउंड एसोसिएशन लगातार नोवें दिन जरूरतमन्दों को दी राहत सामग्री
गिरिडीह :  जिला साउंड एसोसिएशन  लगातार नोवें दिन भी जरुरतमंदों के बीच आवश्यक सामग्री वितरण का कार्य सफलता पूर्वक चलाया। 

इसी कड़ी में  सोमवार को संघ के पदाधिकारियों ने  जमुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार को 100 पीस  मास्क, 60 पैकेट 5 किलोग्राम का आटा और 50 पैकेट नामक सौंपा। ताकि जरूरतमन्दों को यह राहत सामग्री उपलब्ध हो सके।

विदित हो कि यूनियन द्वारा लगातार गिरिडीह के सुदूर क्षेत्रों मे अनाज वितरण किया जा रहा है। यूनियन के संगठन मंत्री ने बताया कि अब तक 1200 परिवारों को घर-घर जाकर अनाज वितरण किया गया है।बताया कि यह राहत कार्य अगामी  3 मई तक जारी रहेगा। राहत सामग्री सौंपने वालों में अध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव, प्रखण्ड अध्यक्ष बिनोद दास, संगठन मंत्री नरेश राय, रवि राम उपस्थित थे।

हीरोडीह पुलिस ने एक सौ गरीबों के बीच किया राहत पैकेट का वितरण

हीरोडीह पुलिस ने एक सौ गरीबों के बीच किया राहत पैकेट का वितरण
जमुआ/ गिरिडीह : पुलिस का मानवीय चेहरा कभी कभी आम आवाम के हर्ट को टच करता है। ऐसा ही एक नजारा सोमवार को रेम्बा पंचायत सचिवालय के समक्ष देखने को मिला। 

हीरोडीह पुलिस रेम्बा एवं आसपास के बिल्कुल ही असहाय व निहायत मजबूर एक सौ लोगों के बीच राहत पैकेट वितरण करती दिखी तो पुलिस के इस अवतार को देख आसपास खड़े ग्रामीणों के नेत्र पुलिस के प्रति श्रद्धा से सजल हो गए। 

राहत पेकेट वितरण में हीरोडीह थाना प्रभारी आर एस पांडेय,ए एस आई गौरव भगत,हसनैन अंसारी,श्रीकांत सिंह ,ओमप्रकाश सिंह सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।ये खुद अपने हांथों से राहत पैकेट लोगों को थमा रहे थे। 

मौके पर पंचायत प्रतिनिधि एवं कई गण मान्य लोग भी थे। सोसल डिस्टनसिंग मेंटेन करने के लिए चॉक से गोल गोल घेरे एक एक गज की दूरी पर बनाये गए थे। उसी में लोगों को खड़े करके राहत पैकेट दिए गए। पैकेट में चावल ,दाल,नमक,बिस्कुट इत्यादि मौजूद थे।

रविवार, 26 अप्रैल 2020

नवपदस्थापित एसडीएम ने लिया शहर का जायजा

नवपदस्थापित एसडीएम ने लिया शहर का जायजा
किया लोगों से लॉक डाउन के अनुपालन की अपील

गिरिडीह : सदर अनुमंडल में नवपदस्थापित एसडीएम प्रेरणा दीक्षित अपने पदभार ग्रहण करने के तीसरे दिन रविवार को शहर भ्रमण पर निकली।

 इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंस को लेकर लोगों से अपील की साथ ही कहीं ज्यादा भीड़भाड़ न हो इसको लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

भ्रमण के दौरान एसडीएम विभिन्न मस्जिदों में भी गई और इमामों से मिलकर नमाजियों के बाबत जानकारी ली। एसडीएम ने मस्जिद के इमामों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बताया कि मस्जिद में 5 से ज्यादा नमाजी न हो इसका ध्यान रखें। साथ ही मस्जिद के बाहर इसको लेकर बोर्ड भी लगा दें ताकि लोग न आए। वहीं लाउडस्पीकर के जरिये भी लोगों को जागरूक करने का निर्देश एसडीएम के द्वारा दिया गया।

भ्रमण के दरम्यान एसडीएम प्रेरणा दीक्षित पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह पंचायत भवन में बने क्वारेंटाइन सेंटर पहुंची। यहां उन्होंने बाहर से ही सेंटर को देखा साथ ही व्यवस्था को लेकर मुखिया पति सब्बीर अंसारी से जानकारी ली।