सोमवार, 3 मार्च 2025

मैथिली विकास मंच की नई कमिटी के हुआ गठन, डॉ पीएन झा बने अध्यक्ष व डॉ पीतांबर झा सचिव

मैथिली विकास मंच का होली मिलन समारोह 10 को

गिरिडीह (Giridih)। मैथिली विकास मंच की सालाना आम बैठक डॉ पीएन झा के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में जहां संगठन के उत्थान के लिये कई निर्णय लिए गये। वहीं भावी कार्ययोजना भी तैयार की गई। वहीं बैठक में आगामी सत्र के लिये नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से डॉक्टर पी एन झा को अध्यक्ष, अजय कुमार चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ पीतांबर झा को सचिव एवं दिनेश लाल दास को नई कार्यकारिणी का कोषाध्यक्ष चुना गया। 



इस वार्षिक बैठक में मंच से जुड़े सभी पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी व सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिन्होंने नयी कार्यकारिणी को तन, मन, धन से मंच के क्रियाकलापों में सहयोग करने का आश्वासन दिया। 


होली मिलन 10 मार्च को एवं विद्यापति समारोह 12 अप्रैल को

वहीं बैठक के दौरान समिति सदस्यों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मंच की ओर से आगामी 10 मार्च को स्थानीय होटल संगम गार्डन में होली मिलन समारोह आयोजित होगा। मंच से जुड़े सभी सदस्य व पदाधिकारी सपरिवार शामिल होंगे।

    वहीं बैठक में मंच का वार्षिक कार्यक्रम विद्यापति समारोह आगामी 12 अप्रैल को मनाने का निर्णय लिया गया। यह विद्यापति समारोह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अरगाघाट रोड स्थित श्रम कल्याण केंद्र परिसर में आयोजित होगा। उक्त समरोह में देश के विभिन्न हिस्सों के मैथिली भाषा के कलाकार शामिल होंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे।


बैठक में उपरोक्त नव चयनित पदाधिकारियों के अलावे रुद्र कांत लाल दास, भैरव झा, प्रभास कुमार दत्ता, प्रकाश दत्ता, कमल नाथ झा, शशि पाठक, निर्भय शंकर चौधरी, मुदित झा, पिंटू सिंह, संजीव कुमार समेत मंच से जुड़े 35 सदस्य उपस्थित थे। वहीं बैठक उपरांत उपस्थित सदस्यों के लिये डाक्टर पी एन झा एवं डाक्टर रेखा झा द्वारा लजीज व स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई थी। जिसका उपस्थित सदस्यों ने लुत्फ उठाया।

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में बाइक चालक युवक की मौत

गिरिडीह(Giridih)। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ने कहर बन कर एक युवक की जीवन लीला समाप्त कर दिया। मृतक युवक नागराज साव बिरनी थाना क्षेत्र के जितकुंडी गांव का निवासी था। 


मिली जानकारी के अनुसार नागराज अपनी बाइक पर सवार हो अपनी मां को सत्संग से लाने बगोदर जा रहा था। इस दौरान उसकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। बाइक की रफ्तार अत्यधिक तेज रहने के कारण अचानक एक मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित हो सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकरायी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गये। वहीं घटना में नागराज गम्भीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद राहगीरों एवं अगल बगल लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने आनन फानन में उसे इलाज हेतु बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मृतक युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और युवक का शव देख दहाड़ मार कर रोने लगे। 
घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। वहीं मृतक युवक की मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। 


घटना की सूचना पाकर बगोदर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। सोमवार को पुलिस ने मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप आगे की कार्रवाई में जुटी गयी है।

गिरिडीह भाजपा के नगर मंत्री विशाल मंडल ने दिया पार्टी व पद से इस्तीफा

गिरिडीह (Giridih)। गिरिडीह में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा अपनी स्थापना दिवस की तैयारी में जुटा है। 4 मार्च को झामुमो का स्थापना दिवस है। इसे लेकर पूरे गिरिडीह को काफी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। इसका मुख्य कारण यह है कि इस बार का 52 वां स्थापना दिवस काफी खास है। क्योंकि गिरिडीह जिले के गांडेय से सूबे के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की धर्मपत्नी ने अपना राजनीतिक सफर शुरू किया है। उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत के बाद गिरिडीह जिला झामुमो का पहला स्थापना दिवस है। इसलिये इस बार झामुमो जिला कमिटी पूरे जोश-ओ-खरोश से स्थापना दिवस मनाने में जुटा है। जिस कारण यहां का राजनीतिक तापमान काफी उफान पर है। 


ऐसे समय मे यहां की राजनीति ने एक नया करवट लिया है। भाजपा के युवा तुर्क कहे जाने वाले पार्टी  के नगर मंत्री विशाल मंडल ने पार्टी को टाटा,बाई-बाई कह दिया है। उन्होंने पार्टी और पद दोनों से ही इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। पार्टी से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने पचम्बा स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर इसका खुलासा भी कर दिया है। 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए भले ही उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से भाजपा से इस्तीफा देने की बातें कही। यह भी कहा कि अभी वह किस पार्टी में शामिल होंगे इसका उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है। यहां तक कहा कि हो सकता है वह राजनीति से सन्यास भी ले लें।

लेकिन इससे दिगर धरातल पर स्थिति काफी उलट था। उनके मन भीतर झामुमो का दामन थामने की प्रबल इच्छा जागृत हो चुकी है। तभी तो वो भाजपा से इस्तीफा देने के तुरंत बाद और प्रेस वार्ता करने के पूर्व झामुमो के एक कार्यक्रम में शामिल दिखे। झामुमो की उस रैली में झामुमो नेता इरशाद अहमद वारिश समेत अन्य के साथ वो भी स्थापना दिवस को सफल बनाने की लोगों से अपील करते दिखे। 


हालांकि उन्होंने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं किया है। समझा जाता है कि झामुमो स्थापना दिवस के मौके पर गिरिडीह के झंडा मैदान में जब सूबे के मुख्यमंत्री और गंडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन समेत सूबे के कई मंत्री व विधायक की मौजूदगी में विशाल मंडल अपने समर्थकों के साथ विधिवत रूप से झामुमो में शामिल होने की घोषणा करेंगे।

साइबर पुलिस ने दो साइबर शातिरों को साइबर अपराध करते धर दबोचा

गिरिडीह (Giridih)। साइबर थाना की पुलिस दो साइबर शातिरों को साइबर अपराध करते धर दबोचा है। दबोचे गये साइबर शातिरों में संतोष मण्डल एवं तुलसी मण्डल शामिल हैं। दोनों ही साइबर अपराधी गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया गांव के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों के पास से 06 मोबाइल फोन, 09 सिम कार्ड, 01 एटीएम कार्ड, 01आधार कार्ड, 01 पैन कार्ड, 01 ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है। उक्त जानकारी साइबर डीएसपी आबिद खान ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर दी। 




साइबर डीएसपी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की दो शातिर साइबर अपराधी कई दिनों से मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड स्थित एक घर में रह कर साइबर ठगी कर रहे है। सूचना के आलोक में एसपी ने साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पपरवाटांड स्थित प्रकाश मंडल के घर के पास़ से दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में संतोष मण्डल का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में जेल जा चुका है।


गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये साइबर ठगी करने हेतु BOI, Canara Bank, PM Kishan Saman Nidhi Yojana, Customer Support, Electricity Bill update इत्यादि का apk का फर्जी लिंक भेजा कर लोगों के साथ ठगी करते है। इस संदर्भ मे दोनों के विरुद्ध साइबर थाना कांड सं-15/2025 दिनांक-02.03.2025 में कांड दर्ज कर दोनों को जेल भेजा जा रहा है।