मंगलवार, 26 मई 2026

आज 26 मई ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 26 :: 05 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

26 मई 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार दिन है। एकादशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर बुधवार सुबह 6 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आज ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल भी है, जिसे बुढ़वा मंगल भी कहते हैं।इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-पाठ, हनुमान जी की आराधना और दान-पुण्य करने से जीवन में सुख, शांति और शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।


आज मंगलवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं, जो हनुमान जी को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और लाल फूल चढ़ाएं। इसके अलावा, मंगल ग्रह के मंत्र "ऊं अं अंगारकाय नमः" का जाप करने से भी शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। गुड़, तांबे के बर्तन, लाल वस्त्र आदि दान करने और मूंगे की अंगूठी पहनने से भी मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। भोजन में मसूर की दाल शामिल करने से भी लाभ मिलता है। इन उपायों को करने से मंगल ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है और शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें। भगवान हनुमान और भगवान शिव का ध्यान करें।मंगलवार को हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है। मंदिर जाकर दीपक जलाएं और पूजा करें। जरूरतमंदों को लाल वस्त्र, गुड़ या मसूर दाल का दान करें। दिनभर संयम और सकारात्मक विचार रखें। आज उत्तर दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज उत्तर दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि उत्तर दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व गुड़, केले अथवा काञ्जीबड़ा का सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।


नौतपा जारी

नौतपा हिंदू पंचांग के अनुसार साल के वे 9 सबसे गर्म दिन होते हैं, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ती हैं। जिससे भीषण गर्मी पड़ती है और लू (हीटवेव) चलती है। मान्यता है कि नौतपा में जितनी अच्छी गर्मी पड़ती है, मानसून में उतनी ही अच्छी बारिश होती है। 

यह अवधि मुख्य रूप से 25 मई से शुरू हुई है जो आगामी 2 जून तक जारी रहेगी। इन नौ दिनों में तापमान 45 डिग्री से लेकर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन 9 दिनों में विवाह, सगाई और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस दौरान जल, अनाज, और छाते आदि का दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। इस दौरान दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और मौसमी फलों का सेवन करें।



आज का पंचांग : 26 मई 2026,दिन: मंगलवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948       ऋतु    :  ग्रीष्म                 मास        :  ज्येष्ठ       पक्षशुक्ल पक्ष              सूर्योदय  : 05:25 AM, सूर्यास्त : 07:11 PM    तिथि : एकादशी                                                  नक्षत्र : हस्त                                                        राहुकाल : 03 : 45 PM से 05 :28 PM तक          चन्द्रमा  : कन्या राशि पर संचार करेगा                    व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, हनुमान पूजन दिवस, नौतपा जारी



आज :: 26 :: 05 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन परिवार के साथ सुखद समय बिताने वाला रहेगा. घर में सकारात्मक माहौल बना रहेगा और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा. स्नेही मित्रों या रिश्तेदारों के साथ किसी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. परिवार के साथ बातचीत आपके मन को प्रसन्न रखेगी. करियर और व्यापार: दिन की शुरुआत नए उत्साह और ऊर्जा के साथ होगी. नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल माना जा सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन आर्थिक मामलों में लेन-देन करते समय सावधानी बरतना जरूरी होगा. किसी भी बड़े निवेश से पहले सोच-विचार अवश्य करें. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज संतुष्टि और मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. रिश्तों में समझ और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. अविवाहित लोगों को भी किसी खास व्यक्ति से बातचीत का अवसर मिल सकता है. स्वास्थ्य: दिन के शुरुआती समय में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है. बाहर का खाना खाने से बचें और खानपान का विशेष ध्यान रखें. पर्याप्त आराम और पानी का सेवन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें. सावधानी: आज नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें. धन संबंधी मामलों में जल्दबाजी से बचें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. अपनी दिनचर्या में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा. उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. साथ ही “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें. इससे मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी और कार्यों में सफलता मिलेगी. शुभ रंग: पीला   शुभ अंक: 5



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज चंद्रमा आपके राशि के पांचवे भाव में संचरण करेंगे, आज परिवार के मामलों में थोड़ी उलझन और मानसिक असंतोष महसूस हो सकता है. घर के किसी सदस्य के साथ विचारों का मेल न होने से मन परेशान रह सकता है, लेकिन दोपहर बाद स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होने लगेगी. रिश्तेदारों और मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे मन हल्का महसूस करेगा. परिवार में धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों पर खर्च हो सकता है. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर आज काम का दबाव अधिक महसूस हो सकता है. अधूरे कार्यों के कारण तनाव बना रहेगा और मन पूरी तरह संतुष्ट नहीं रहेगा. हालांकि दोपहर के बाद परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आती दिखेंगी और रुके हुए कामों में गति मिलेगी. व्यापारियों को आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन आज किसी बड़े निवेश या नई योजना में धन लगाने से बचना बेहतर रहेगा. सहकर्मियों के साथ संयमित व्यवहार रखें. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. पार्टनर के साथ छोटी बातों को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए बातचीत में धैर्य रखें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और शाम का समय साथ बिताने का अवसर मिल सकता है. रिश्तों में विश्वास बनाए रखना आवश्यक होगा. स्वास्थ्य: आज सर्दी, खांसी, कफ या हल्के बुखार जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.मौसमके बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, इसलिए खानपान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें. बाहर का भोजन और ठंडी चीजों से दूरी बनाए रखें. पर्याप्त आराम लेने से राहत मिलेगी. सावधानी: आज किसी भी महत्वपूर्ण निवेश, बहस या जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. अनावश्यक भीड़ और बाहर अधिक घूमने से दूरी रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा. उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति और कार्यों में सकारात्मकता मिलेगी. शुभ रंग: हल्का पीला    शुभ अंक: 7



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे,पारिवारिक दृष्टि से सुखद और संतुलित रहने वाला है. घर के सदस्यों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी और आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. परिवार में किसी नए कार्य या योजना को लेकर उत्साह बना रहेगा. रिश्तेदारों या मित्रों से मुलाकात होने के योग हैं, जिससे वातावरण आनंदमय रहेगा. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से मान-सम्मान भी बढ़ सकता है. परिवार के साथ बाहर घूमने या किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर दिन व्यस्त लेकिन लाभदायक रहेगा. नए काम या जिम्मेदारी मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है. दोपहर के बाद आपके टारगेट पूरे होने से राहत और खुशी महसूस होगी. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. निवेश से संबंधित योजना बन सकती है, लेकिन सोच-समझकर निर्णय लेना बेहतर रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. आपसी बातचीत रिश्तों को और मजबूत बनाएगी. अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति से जुड़ने का अवसर मिल सकता है. किसी बात को लेकर असमंजस है तो पार्टनर के साथ डिसकस जरूर करें. स्वास्थ्य: काम का दबाव अधिक रहने से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. मानसिक तनाव से बचने के लिए समय पर आराम करें. खानपान संतुलित रखें और पर्याप्त पानी पिएं. शाम तक स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा. सावधानी: जल्दबाजी में किसी आर्थिक निर्णय या निवेश से बचें. जरूरत से ज्यादा काम अपने ऊपर न लें. उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें. इससे ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. शुभ रंग: लाल शुभ अंक: 9



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार के साथ आपका व्यवहार संतुलित और मधुर रहेगा. घर के लोगों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. किसी पुराने विवाद को बातचीत से सुलझाने का अवसर मिल सकता है. परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपके लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे, इसलिए उनकी सलाह को महत्व दें. बच्चों की पढ़ाई या भविष्य से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर मन को प्रसन्न कर सकती है. हालांकि सुबह के समय स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहने से छोटी-छोटी बातों पर बहस की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा. किसी मीटिंग, प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी में व्यस्तता बढ़ सकती है. शुरुआत में आपको लग सकता है कि मेहनत का सही परिणाम नहीं मिल रहा, लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी. वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. व्यापार करने वालों को नए काम की प्रेरणा मिलेगी और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रह सकती है. साझेदारी में काम कर रहे लोगों को पारदर्शिता बनाए रखने की जरूरत है. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. गुस्से या गलतफहमी के कारण साथी से दूरी महसूस हो सकती है. बातचीत में संयम रखें और साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें. विवाहित लोगों के लिए शाम का समय बेहतर रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. थकान, सिरदर्द या शरीर में कमजोरी महसूस हो सकती है. बाहर का भोजन और अधिक यात्रा करने से बचें. दोपहर के बाद ऊर्जा में सुधार आएगा और मन प्रसन्न रहेगा. पर्याप्त आराम और पानी का सेवन आपके लिए जरूरी रहेगा. सावधानी: क्रोध और जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचें. किसी भी कार्य में अनुभवी लोगों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा. उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सुबह गुड़ व चने का दान करें. शुभ रंग: हरा  शुभ अंक: 8



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार के साथ दूसरे व्यवहार संतुलित और मधुर आज का दिन शुरुआत में थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है, जिससे घर के वातावरण पर भी असर पड़ सकता है. किसी छोटी बात को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी और स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. ऐसे में परिवार के सदस्यों के साथ धैर्य और समझदारी से व्यवहार करें. दोपहर बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी और घर में खुशी तथा सामंजस्य का माहौल बनेगा. परिजनों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. उच्च अधिकारियों के साथ किसी जरूरी कार्य या योजना को लेकर चर्चा संभव है. अपनी बात सोच-समझकर रखें और कार्यस्थल पर किसी भी विवाद से दूर रहें, क्योंकि छोटी बहस बड़ा रूप ले सकती है. व्यापारियों के लिए दिन नई योजनाओं और बड़े निर्णयों का संकेत दे रहा है. भविष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई रणनीति आगे चलकर लाभ दे सकती है. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. गुस्से या गलतफहमी के कारण साथी के साथ दूरी बढ़ सकती है, इसलिए बातचीत में मधुरता बनाए रखें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन हल्का महसूस होगा. शाम का समय रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा. स्वास्थ्य: आज मानसिक तनाव और चिंता के कारण थकान, सिरदर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है. बाहर का भोजन और अनियमित दिनचर्या से बचें. पर्याप्त आराम और सकारात्मक सोच आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी. सावधानी: मित्रों के साथ अनावश्यक बाहर घूमने या बहस करने से बचें. क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें. उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ेगा. शुभ रंग: पर्पल  शुभ अंक: 3



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार के साथ आपका व्यवहार संतुलित और मधुर आज का दिन परिवार के साथ शांत और संयमित व्यवहार रखने का संकेत दे रहा है. घर के किसी सदस्य की बात आपको परेशान कर सकती है, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी. धार्मिक या आध्यात्मिक वातावरण घर में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेगा. किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी. परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी रहेगा. करियर और व्यापार: आज नए कार्यों की शुरुआत या यात्रा से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा. कार्यस्थल पर गुस्से और जल्दबाजी के कारण काम प्रभावित हो सकते हैं. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें. व्यापार में पार्टनर के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें. निवेश या बड़े फैसले फिलहाल टालना हितकारी रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा, मेहनत के अनुसार परिणाम पाने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक होंगे. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज साथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है. केवल अपनी बात मनवाने की कोशिश रिश्ते में तनाव बढ़ा सकती है. विवाहित लोगों को जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें और संवाद बनाए रखें, इससे संबंध मजबूत होंगे. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. शरीर में आलस्य और थकान महसूस होगी. मानसिक तनाव और क्रोध का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. ध्यान, योग और प्राणायाम से मन शांत रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी. खानपान में लापरवाही न करें. सावधानी: आज क्रोध और वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें. किसी भी विवाद या बहस में पड़ने से बचें. यात्रा और नए कार्यों को टालना लाभकारी रहेगा. उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सुबह पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं. ध्यान और मेडिटेशन करने से मानसिक शांति प्राप्त होगी. शुभ रंग: सुनहरा  शुभ अंक: 9



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार के साथ आपका व्यवहार संतुलित और मधुर परिवार के लिए सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा. सुबह से ही घर का वातावरण आनंदमय रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. किसी पुराने मतभेद को सुलझाने की कोशिश सफल हो सकती है. घर के बड़े सदस्यों का सहयोग और आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. हालांकि मन में किसी बात को लेकर हल्की चिंता बनी रह सकती है, इसलिए अनावश्यक तनाव को परिवार पर हावी न होने दें. करियर और व्यापार: करियर के क्षेत्र में आज नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. आप किसी नए काम को शुरू करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे. नौकरीपेशा लोगों को किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या चर्चा में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. व्यापारियों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. बिजनेस बढ़ाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है और यह यात्रा भविष्य में लाभदायक साबित होगी. हालांकि निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल न करें. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी. हालांकि दोपहर बाद वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी-सी बात विवाद का रूप ले सकती है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और चिंता के कारण थकान महसूस हो सकती है. ज्यादा सोच-विचार करने से बचें और पर्याप्त आराम लें. खानपान संतुलित रखें और पानी अधिक पिएं. सावधानी: दोपहर बाद बोलचाल में संयम रखें. गुप्त शत्रुओं या विरोधियों से सतर्क रहें. किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें और आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें. उपाय: आज हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जाप करना लाभदायक रहेगा. शुभ रंग: लाल   शुभ अंक: 9



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार के साथ आपका दिन सुखद और संतुलित रहेगा. घर के सदस्यों के साथ बातचीत में मधुरता बनी रहेगी और पुराने मतभेद भी धीरे-धीरे समाप्त हो सकते हैं. किसी करीबी रिश्तेदार या मित्र से मिलने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. दोपहर के बाद परिवार या दोस्तों के साथ बाहर घूमने या छोटे कार्यक्रम की योजना बन सकती है. बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं. करियर और व्यापार: आज का दिन बौद्धिक कार्यों और योजनाओं को पूरा करने के लिए अनुकूल रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने विचारों और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित होंगे. व्यापारियों के लिए आर्थिक लाभ के योग बने हुए हैं. नए निवेश या व्यापारिक समझौते भविष्य में लाभ दे सकते हैं. धन से जुड़े मामलों में समय शुभ रहेगा, लेकिन किसी भी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज मधुरता बनी रहेगी. साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी समझ बेहतर होगी. विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा. यदि किसी बात को लेकर मन में नाराज़गी है, तो शांतिपूर्वक बातचीत करने से समस्या दूर हो सकती है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. बाहर का भोजन या असंतुलित खानपान पेट संबंधी परेशानी दे सकता है. थकान और तनाव से बचने के लिए पर्याप्त आराम करें. नियमित दिनचर्या और हल्का व्यायाम लाभदायक रहेगा. सावधानी: आज क्रोध और आवेश में कोई निर्णय लेने से बचें. किसी की बात को गलत समझने से विवाद हो सकता है. खानपान में विशेष सावधानी रखें. उपाय: आज भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. इससे मानसिक शांति और कार्यों में सफलता मिलेगी. शुभ रंग: पीला   शुभ अंक: 5



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी. सुबह के समय मन थोड़ा चिड़चिड़ा रह सकता है, जिससे छोटी-छोटी बातों पर मतभेद होने की संभावना है. हालांकि दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में होती दिखाई देंगी और घर का माहौल सुखद बनेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. घर की सजावट, इंटीरियर या किसी नई वस्तु की खरीदारी पर धन खर्च हो सकता है. बुजुर्गों का सहयोग और सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर आज मेहनत अधिक और परिणाम अपेक्षाकृत कम मिल सकते हैं. इससे मन में निराशा आ सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें क्योंकि शाम तक स्थितियां बेहतर होंगी. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के साथ व्यवहार में संयम रखना होगा. व्यापारियों के लिए दिन मिश्रित रहेगा, लेकिन किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ मीटिंग भविष्य में लाभ दिला सकती है. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज समझदारी से काम लेने की जरूरत है. साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, नहीं तो गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. विवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन शाम के समय जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए संवाद जरूरी रहेगा. स्वास्थ्य: आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. अधिक भागदौड़ और काम का दबाव थकान बढ़ा सकता है. सिरदर्द, तनाव या कमजोरी महसूस हो सकती है. दोपहर के बाद शरीर में ऊर्जा और ताजगी का अनुभव होगा. सावधानी: आज अनावश्यक यात्रा करने से बचें. किसी भी कार्य में जल्दबाजी या गुस्से में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है. मानसिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें. उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सुबह भगवान सूर्य को जल अर्पित करें. इससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी. शुभ रंग: हल्का नीला   शुभ अंक: 2



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार से जुड़े मामलों में धैर्य और समझदारी बनाए रखना आवश्यक होगा. संतान को लेकर मन में चिंता रह सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. घर के किसी सदस्य के साथ विचारों का मतभेद भी संभव है, इसलिए अपनी बात शांतिपूर्वक रखने का प्रयास करें. पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन थोड़ा बोझिल रह सकता है, लेकिन शाम तक स्थिति सामान्य होती दिखाई देगी. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है. सरकारी कार्य, कोर्ट-कचहरी या जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल न करें. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों के साथ बातचीत में सफलता मिल सकती है और आपके काम की सराहना भी होगी. व्यापारियों को नए फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए. किसी पुराने काम को लेकर चिंता बनी रह सकती है, लेकिन संयम से काम लेने पर लाभ मिलेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से रिश्तों में दूरी आ सकती है. अपने साथी की बातों को समझने का प्रयास करें और अनावश्यक बहस से बचें. विवाहित लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत करना रिश्तों को मजबूत बनाएगा. स्वास्थ्य: पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी दोबारा उभर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें. मानसिक तनाव और चिंता के कारण सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है. खानपान संतुलित रखें और पर्याप्त आराम करें. योग और ध्यान मानसिक शांति देने में मदद करेंगे. सावधानी: आज जिद्दी व्यवहार और जल्दबाजी से बचें. यात्रा को टालना आपके लिए बेहतर रहेगा. जमीन-जायदाद और कानूनी मामलों में विशेष सतर्कता रखें. उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें. “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें.  शुभ रंग: फिरोजी हरा   शुभ अंक: 9



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे, परिवार के मामलों में मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. घर के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, लेकिन किसी छोटी बात को लेकर मन में उलझन बनी रह सकती है. किसी करीबी व्यक्ति की बात या व्यवहार आपको भावनात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है, इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले धैर्य रखें. माता-पिता के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक चर्चा मन को शांति दे सकती है. परिवार में पुराने मतभेद सुलझाने के लिए यह दिन अनुकूल है. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आज नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी, लेकिन बड़े फैसले लेने से बचना बेहतर रहेगा. ऑफिस में लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में अधिक समय व्यतीत होगा. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. साहित्य, लेखन, शिक्षा, कला और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है. व्यापार में दोपहर के बाद परिस्थितियों में बदलाव आएगा, इसलिए जल्दबाजी में निवेश या साझेदारी से बचें. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. साथी के साथ बातचीत में स्पष्टता रखें, क्योंकि गलतफहमी बढ़ सकती है. विवाहित लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत होगी. शाम के समय रिश्तों में मधुरता लौट सकती है. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से मध्यम रहेगा. मानसिक तनाव और अधिक सोचने की आदत थकान बढ़ा सकती है. सिरदर्द, बेचैनी या नींद की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. योग, ध्यान और प्रार्थना से मानसिक शांति मिलेगी. सावधानी: आज किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को भावनाओं में बहकर न लें और दूसरों की बातों को दिल पर लगाने से बचें. उपाय: हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. शुभ रंग: नारंगी  शुभ अंक: 2



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार के भीतर किसी छोटी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है. आपकी किसी बात का गलत अर्थ निकाला जा सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखना बेहद जरूरी होगा. घर के बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है. परिवार के सदस्यों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें और अनावश्यक बहस से बचें. संतान पक्ष से कोई चिंता दूर हो सकती है. शाम के समय परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा. करियर और व्यापार: आज खर्चों में अचानक वृद्धि होने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा. व्यापारियों को विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कोई आपकी योजनाओं को प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है. हालांकि नए आय स्रोत खोजने के प्रयास सफल दिशा में बढ़ सकते हैं. धैर्य और समझदारी से काम लेने पर स्थिति धीरे-धीरे बेहतर होगी. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. साथी के साथ किसी बात पर मनमुटाव होने की संभावना है. अपनी बात को शांतिपूर्वक रखें और अहंकार से दूर रहें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए संवाद जरूरी होगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. पेट संबंधी परेशानी, सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है. समय पर भोजन करें और अधिक तनाव लेने से बचें. पर्याप्त नींद और पानी का सेवन आपके लिए लाभकारी रहेगा. सावधानी: आज किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न लें. वाणी पर नियंत्रण रखें और दूसरों की बातों में आकर प्रतिक्रिया देने से बचें. उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा “ॐ हनुमते नमः” मंत्र का 11 बार जाप करें. शुभ रंग: हरा  शुभ अंक: गुलाबी



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

  

सोमवार, 25 मई 2026

आज 25 मई ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 25 :: 05 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

25 मई 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार दिन है। दशमी तिथि आज पुरा दिन पूरी रात पार कर 26 मई अहले सुबह 5:10 AM तक रहेगा उसके उपरांत एकादशी तिथि प्रारम्भ होगी। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण माना जाता है। सोमवार होने के कारण इस दिन भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व होता है और शिव पूजा को अत्यंत फलदायी माना गया है। इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक की गई पूजा-पाठ, शिव आराधना और दान-पुण्य विशेष फल देने वाला तथा जीवन में सुख, शांति और शुभ फल की प्राप्ति देने वाला माना जाता है।आज पूरे दिन और पूरी रात सभी कार्यो में सफलता दिलाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 8 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इस तिथि पर देशभर में गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। इस तिथि पर उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र और वज्र योग का संयोग रहेगा। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा, सूर्यदेव इस राशि के स्वामी होते हैं।


आज सोमवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से कई लाभ मिल सकते हैं। इस दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल चढ़ाएं। साथ ही बेलपत्र, धतूरा अर्पित करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से रोग और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। शिव मंदिर में रुद्राक्ष दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने और व्रत रखने से मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा रहती है। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए सोमवार की रात शिव मंदिर में घी का दीपक जलाएं और नौकरी में सफलता पाने के लिए शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं। इन उपायों से जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता मिल सकती है।

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान शिव और भगवान विष्णु का ध्यान करें। सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें। मंदिर जाकर दीपक जलाएं और पूजा करें। जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान करें। दिनभर संयम और सकारात्मक विचार रखें। आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।


गंगा दशहरा आज

गंगा दशहरा का पर्व हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। गंगा दशहरा का पर्व मां गंगा के स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर अवतरण के रूप में मनाया जाने वाला एक त्योहार होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मां गंगा ने राजा भगीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर स्वर्ग लोक से भगवान शिव की जटाओं से होती हुई पृथ्वी पर आई थीं।  पृथ्वी पर मां गंगा के अवतरण से पूर्वजों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति और मानव जीवन के कल्याण के लिए हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता है और इससे व्यक्तियों के दस तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। गंगा दशहरा पर देशभर की पवित्र नदियों के घाटों पर भारी भीड़ एकत्रित होती है और विशेष रूप से मां गंगा की पूजा, गंगा स्तोत्र , मंत्र, जाप और आरती होती है।

आज ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि अर्थात गंगा दशहरा है। गंगा दशमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान कर जरुरतमंदों को दान देने की परंपरा है। मान्यता है इससे जीवन के तमाम कष्ट, पाप, दोष दूर हो जाते हैं। नौतपा भी इस दिन से शुरू हो रहा है। अगले 9 दिन सूर्य की तपीश तेज रहेगी। सूर्य देव को जल चढ़ाना, पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना नौतपा में शुभ फल प्रदान करता है।

गंगा दशहरा के दिन गंगा जी ने राजा सगर के भस्म हुए पुत्रों को अपन जल से स्पर्श कराकर मोक्ष प्रदान किया था। अधिकमास में गंगा दशहरा का महत्व दोगुना हो जाता है। वहीं नौतपा में सूर्य देव की आराधना करना श्रेष्ठ माना जाता है। इससे राजसुख पाने के रास्ते सुलभ होते हैं।


नौतपा आज से शुरू

नौतपा हिंदू पंचांग के अनुसार साल के वे 9 सबसे गर्म दिन होते हैं, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधी पृथ्वी पर पड़ती हैं। जिससे भीषण गर्मी पड़ती है और लू (हीटवेव) चलती है। मान्यता है कि नौतपा में जितनी अच्छी गर्मी पड़ती है, मानसून में उतनी ही अच्छी बारिश होती है। 

यह अवधि मुख्य रूप से 25 मई से 2 जून तक रहती है। इन नौ दिनों में तापमान 45 डिग्री से लेकर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इन 9 दिनों में विवाह, सगाई और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस दौरान जल, अनाज, और छाते आदि का दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। इस दौरान दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नींबू पानी, छाछ, नारियल पानी और मौसमी फलों का सेवन करें।



आज का पंचांग : 25 मई 2026,दिन: सोमवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948       ऋतु    :  ग्रीष्म                मास        :  ज्येष्ठ       पक्षशुक्ल पक्ष            सूर्योदय  : 05:26 AM, सूर्यास्त : 07:11 PM    तिथि : दशमी 05:10 AM तक उपरांत एकादशी      नक्षत्र : उत्तर फाल्गुनी 04:08 AM तक उपरांत हस्त  राहुकाल : 07 : 09 AM से 08 :52 AM तक        चन्द्रमा  : सिंह राशि पर 09:07 AM तक उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा                                    व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, भगवान शिव पूजन दिवस, गंगा दशहरा, नौतपा शुरू



आज :: 25 :: 05 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए थोड़ा धीमी गति और धैर्य की परीक्षा लेने वाला रह सकता है. आज आलस्य और सुस्ती के कारण कार्यों में मन कम लगेगा, जिससे महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे करने में कठिनाई आ सकती है. पेट से जुड़ी समस्या या अपच जैसी परेशानी आपको असहज कर सकती है, इसलिए खानपान में विशेष सावधानी रखें। विरोधी या प्रतिस्पर्धी आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन संयम और समझदारी से स्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी. आध्यात्मिक गतिविधियों और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा. पारिवारिक जीवन: घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है. आज अधिक बोलने से बचें और शांत रहकर रिश्तों को संभालें. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से अनावश्यक बहस या नजदीकी से बचना बेहतर रहेगा. व्यापार में मेहनत का परिणाम मिलने में थोड़ा समय लग सकता है. लव लाइफ: जीवनसाथी या प्रेमी के साथ भावनात्मक तालमेल बनाए रखने के लिए धैर्य जरूरी रहेगा. स्वास्थ्य: पेट दर्द, गैस या थकान जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. बाहर का भोजन टालें. सावधानी: क्रोध और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: हल्का हरा   शुभ अंक: 5



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आज मन कई प्रकार की चिंताओं और उलझनों से घिरा रहेगा, जिससे आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है. कार्यों में मन कम लगेगा और शुरू किए गए कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं. अधिक मेहनत करने के बावजूद अपेक्षित सफलता मिलने में देरी हो सकती है. खर्चों में अचानक वृद्धि होने से बजट प्रभावित हो सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचना आवश्यक रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में विशेष सावधानी रखें, खासकर आंखों से जुड़ी परेशानी आपको परेशान कर सकती है. पारिवारिक जीवन: घर का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए शांत रहकर विवाद टालने का प्रयास करें. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम उम्मीद से कम मिल सकते हैं. व्यापार में किसी नए जोखिम से बचना बेहतर रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. साथी के साथ संयमित व्यवहार बनाए रखें.स्वास्थ्य: आंखों में जलन, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. पर्याप्त आराम लें. सावधानी: क्रोध और नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें. उपाय: हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें. शुभ रंग: सफेद    शुभ अंक: 3



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए सुखद और लाभकारी परिणाम लेकर आने वाला है. आज भाग्य का अच्छा सहयोग मिलने से कई रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा और धन प्राप्ति के नए अवसर सामने आ सकते हैं. यदि आप किसी नए कार्य, व्यवसाय या प्रोजेक्ट की शुरुआत करना चाहते हैं, तो समय आपके पक्ष में रहेगा. मित्रों और करीबी लोगों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी तथा उनसे लाभ मिलने की भी संभावना है. स्वादिष्ट भोजन और सुख-सुविधाओं का आनंद प्राप्त होगा. अविवाहित लोगों के लिए योग्य जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का वातावरण बनेगा. पारिवारिक जीवन: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी और संतान का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. करियर और व्यापार: नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ के संकेत हैं. नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल रहेगा. आय में वृद्धि हो सकती है. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी. सावधानी: बिना जानकारी के किसी निवेश में जल्दबाजी न करें. उपाय: माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और श्रीसूक्त का पाठ करें. शुभ रंग: गुलाबी   शुभ अंक: 6



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे, का दिन आपके लिए अनुकूल और सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. आज आपके अधिकांश कार्य बिना किसी बड़ी रुकावट के आसानी से पूरे होंगे, जिससे आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी और नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा करने का अवसर मिल सकता है. किसी नई जिम्मेदारी या नए कार्य की शुरुआत के संकेत भी मिल रहे हैं. व्यापार करने वालों को लाभ और विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे. सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. घर और परिवार से जुड़ी योजनाओं पर खुलकर चर्चा होगी तथा घर की सजावट या सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है. पारिवारिक जीवन: घर का वातावरण सुखद रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और घरेलू मामलों में सामंजस्य बना रहेगा. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार में लाभ और प्रगति के संकेत हैं. सरकारी कार्य पूरे होने की संभावना है. लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. प्रेम संबंधों में विश्वास और समझ बढ़ेगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. योग और ध्यान से मानसिक शांति और ऊर्जा प्राप्त होगी. सावधानी: अत्यधिक आत्मविश्वास में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें. उपाय: भगवान सूर्य को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. शुभ रंग: पीला   शुभ अंक: 1



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा. आज आपको जीवन में खट्टे-मीठे अनुभवों का सामना करना पड़ सकता है. निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने का प्रयास करेंगे. आपका व्यवहार संतुलित और व्यावहारिक रहेगा, जिससे कई परिस्थितियों को समझदारी से संभाल पाएंगे. विदेश में रहने वाले मित्रों या रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. किसी मंदिर या पवित्र स्थल की यात्रा का योग भी बन सकता है. संतान से जुड़ी चिंता मानसिक तनाव का कारण बन सकती है. धैर्य से काम लेने पर स्थिति संभल जाएगी. पारिवारिक जीवन: परिवार में सामान्य वातावरण बना रहेगा. संतान की चिंता मन को परेशान कर सकती है, लेकिन परिवार का सहयोग मिलता रहेगा. धार्मिक और मांगलिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. व्यापार में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी जरूरी रहेगी. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. साथी से शांतिपूर्वक बातचीत करें. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है. ध्यान और प्रार्थना से राहत मिलेगी. सावधानी: क्रोध और आवेश में कोई निर्णय लेने से बचें. उपाय: भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें और “महामृत्युंजय मंत्र” का जाप करें. शुभ रंग: केसरिया   शुभ अंक: 9



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे, का दिन आपके लिए संयम और धैर्य बनाए रखने का संकेत दे रहा है. आज विशेष रूप से अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है. परिवार और करीबी लोगों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है, इसलिए सोच-समझकर बोलें. विरोधी या प्रतिस्पर्धी आपके कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं. नए कार्यों की शुरुआत या किसी बड़े निर्णय के लिए समय फिलहाल अनुकूल नहीं है. पारिवारिक जीवन: घर का वातावरण सामान्य रहेगा, लेकिन गुस्से के कारण रिश्तों में तनाव आ सकता है. धैर्य और शांत व्यवहार से स्थिति संभल जाएगी. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें. व्यापार में नए काम की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा. खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है, इसलिए अनावश्यक खर्चों से बचें. लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे. प्रेम संबंधों में भावनात्मक समझ बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन में निकटता और समझ बनी रहेगी, जिससे मन को राहत मिलेगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. सिरदर्द, तनाव या थकान महसूस हो सकती है. सावधानी: क्रोध और कटु वाणी से दूरी बनाए रखें. उपाय: हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें तथा बजरंग बाण का पाठ करें. शुभ रंग: नारंगी   शुभ अंक: 8



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए आनंद और राहत से भरा रहने वाला है. आज दैनिक कामकाज की भागदौड़ से थोड़ा समय निकालकर आप मनोरंजन और आराम की ओर ध्यान देंगे. संगीत सुनना, फिल्म देखना या परिवार के साथ समय बिताना आपको मानसिक शांति देगा. बाहर घूमने या खरीदारी के लिए जाने का अवसर मिल सकता है. अपनों के लिए खर्च करना आपको खुशी और संतोष प्रदान करेगा. मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे पुराने संबंध और मजबूत होंगे. किसी प्रिय व्यक्ति के साथ निकटता बढ़ेगी और भावनात्मक सुख की अनुभूति होगी. सामाजिक स्तर पर सम्मान और प्रशंसा मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. पारिवारिक जीवन: परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. घर में खुशी और आपसी प्रेम का वातावरण बना रहेगा. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में सामान्य स्थिति बनी रहेगी. व्यापार में छोटे लाभ मिलने के संकेत हैं. नई योजनाओं पर विचार कर सकते हैं. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ निकटता और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. मानसिक तनाव कम होगा और ऊर्जा महसूस होगी. सावधानी: अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. उपाय: भगवान कृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं और “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: बैंगनी  शुभ अंक: 2



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए सुखद और सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है. आज पारिवारिक सुख-शांति के कारण मानसिक और शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. मन में संतोष और आत्मविश्वास बना रहेगा, जिससे आप अपने निर्धारित कार्य समय पर पूरे कर पाएंगे. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा और आपके विरोधी चाहकर भी आपका नुकसान नहीं कर पाएंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी तथा आय के नए स्रोत मिलने की संभावना बनेगी. किसी पुराने प्रयास का लाभ भी आज प्राप्त हो सकता है. ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. आवश्यक और उपयोगी चीजों पर धन खर्च होगा, जिससे भविष्य में लाभ मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा. हालांकि खानपान में लापरवाही करना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए बाहर का भोजन करने से बचना बेहतर रहेगा. पारिवारिक जीवन: घर में सुख-शांति और आपसी प्रेम बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. करियर और व्यापार: ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में आर्थिक लाभ और नई योजनाओं से फायदा हो सकता है. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग और भावनात्मक समर्थन मिलेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन खानपान में सावधानी जरूरी है. सावधानी: बाहर का भोजन और अनियमित दिनचर्या से बचें. उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: हरा     शुभ अंक: 4



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे आज का दिन आपके लिए सामान्य से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आज संतान की पढ़ाई और स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा. घरेलू जिम्मेदारियों के कारण मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. कार्यों में अपेक्षित सफलता न मिलने से निराशा उत्पन्न हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा. गुस्से में लिया गया निर्णय आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है. खानपान में लापरवाही पेट संबंधी दिक्कतें बढ़ा सकती है, इसलिए संतुलित आहार लेना जरूरी रहेगा. पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता होगी. जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और परिजनों के साथ समय बिताने का प्रयास करें. संतान पक्ष से जुड़ी चिंता बनी रह सकती है. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में पुराने विवाद या मतभेद दोबारा सामने आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को संयम और समझदारी से काम लेना होगा. व्यापार में किसी बड़े निर्णय से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभकारी रहेगा. लव लाइफ: प्रिय व्यक्ति से मुलाकात मन को उत्साहित करेगी. प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, लेकिन छोटी बातों पर बहस से बचना होगा. स्वास्थ्य: पेट दर्द, गैस या अपच जैसी समस्या परेशान कर सकती है. नियमित दिनचर्या और हल्का भोजन लाभ देगा. सावधानी: क्रोध और कटु वाणी पर नियंत्रण रखें. उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: गुलाबी   शुभ अंक: 5



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे,का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. आज परिस्थितियां आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं रहेंगी, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना आवश्यक होगा. पारिवारिक समस्याओं का असर मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है और उनके प्रति जिम्मेदारियां बढ़ेंगी. समाज में मान-सम्मान को लेकर मन में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो सकती है, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आत्मविश्वास कमजोर न होने दें. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा. कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी या अधिकारी से विवाद होने की संभावना है, इसलिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा. पारिवारिक जीवन: घर का वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. परिवार के सदस्यों के साथ शांतिपूर्वक व्यवहार करें और माता की सेहत का विशेष ध्यान रखें. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर विवाद या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है. व्यापार में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक सहयोग मिलेगा, लेकिन छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है. स्वास्थ्य: थकान, तनाव और कमजोरी महसूस हो सकती पर्याप्त नींद और आराम लें. सावधानी: दोस्तों या परिचितों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें. उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और “हनुमान चालीसा” का पाठ करें. शुभ रंग: पीला     शुभ अंक: 9



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति लेकर आने वाला रहेगा. पिछले कुछ समय से चली आ रही चिंताओं में कमी आने से मन हल्का महसूस करेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. आज आप अपने कार्यों को उत्साह और नई ऊर्जा के साथ पूरा करने का प्रयास करेंगे. भाग्य का अच्छा सहयोग मिलने से कई रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं. सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लोगों के साथ संबंध बेहतर बनेंगे. पारिवारिक जीवन: घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे और परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा. किसी शुभ समाचार से घर में प्रसन्नता बढ़ सकती है. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना रहेगी. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी. स्वास्थ्य: मानसिक शांति मिलने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी. सावधानी: अत्यधिक आत्मविश्वास में किसी को छोटा समझने की गलती न करें. उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: हरा     शुभ अंक: 3



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे का दिन आपके लिए संयम और सावधानी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. आज अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक होगा, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने की आशंका है. आर्थिक मामलों और लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है. मन में नकारात्मक विचार आने से आत्मविश्वास कमजोर महसूस हो सकता है, लेकिन धैर्य और सकारात्मक सोच से परिस्थितियों को बेहतर बनाया जा सकता है. पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद उभर सकते हैं. घर के वातावरण को शांत बनाए रखने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लें. किसी भी बात को बढ़ाने से बचें. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है. व्यापार में धन संबंधी मामलों में लापरवाही नुकसान दे सकती है. महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. साथी की बातों को समझने का प्रयास करें और कटु शब्दों से बचें. स्वास्थ्य: खानपान में लापरवाही से पेट संबंधी समस्या या कमजोरी महसूस हो सकती है. नियमित दिनचर्या अपनाएं. सावधानी: गुस्से और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें. उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें और “ॐ दुं दुर्गायै नमः” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: सफेद      शुभ अंक: 4



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

  

रविवार, 24 मई 2026

आज 24 मई ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 24 :: 05 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

24 मई 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार दिन है। नवमी तिथि आज पुरा दिन पूरी रात पार कर 25 मई अहले सुबह 4:30 AM तक रहेगा उसके उपरांत दशमी तिथि प्रारम्भ होगी। इस तिथि पर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और हरषाना योग का संयोग रहेगा। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा और सूर्यदेव इस राशि के स्वामी हैं।ज्येष्ठ मास की शुक्ल नवमी तिथि जिसे पंचांग में धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है। यह दिन रविवार को पड़ रहा है, इसलिए सूर्य देव की आराधना का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन श्रद्धा और नियम के साथ पूजा-पाठ और दान करने से जीवन में सुख, शांति और शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।


पुरुषोत्तम मास का नौवां दिन आज

पुरुषोत्तम मास को भगवान विष्णु का अत्यंत प्रिय मास माना जाता है। इसे अधिक मास, मल मास और लोंद मास के नाम से भी जाना जाता है। यह मास लगभग हर तीन वर्ष में आता है। ज्येष्ठ शुक्ल की नवमी तिथि इस मास का नौवां दिन है। इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। अभिजीत मुहूर्त के साथ विजय मुहूर्त का शुभ संयोग है, जो धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और नया काम शुरू करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।पुरुषोत्तम मास में भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की विशेष पूजा का विधान है। व्रत-उपवास रखने और श्री हरि का भजन-कीर्तन करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।


आज रविवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान सूर्यदेव को समर्पित होता है।रविवार के दिन सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। आप सूर्य देव को अर्घ्य देते हुए 'ऊं सूर्याय नमः ऊं वासुदेवाय नमः, ऊं आदित्य नमः' मंत्र का उच्चारण करें। लाल चंदन का तिलक लगाकर और लाल रंग का वस्त्र पहनकर घर से बाहर निकलने से कार्यों में सफलता मिलती है। घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दिया जलाने से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। साथ ही घर में धन संपत्ति बढ़ती है। सूर्य देवता को गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करने से सभी काम सफल होते हैं। इसके अलावा, बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में बहाने से मनोकामना पूरी होती है। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाने से जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है।

आज पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए आज पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पश्चिम दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व शुद्ध घी अथवा शिखरन या खीर खाकर, जल से भरे कलश का शगुन लेकर यात्रा प्रारंभ करें।



आज का पंचांग : 24 मई 2026,दिन: रविवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948       ऋतु    :  ग्रीष्म                मास        :  ज्येष्ठ       पक्षशुक्ल पक्ष            सूर्योदय  : 05:26 AM, सूर्यास्त : 07:10 PM  तिथि : नवमी 04: 30 AM तक उपरांत दशमी      नक्षत्र : पूर्व फाल्गुनी 02:50 AM तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी                                                              राहुकाल : 05 : 27 PM से 07 :10 PM तक          चन्द्रमा  : सिंह राशि पर संचार करेगा                    व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, भगवान सूर्य पूजन दिवस



आज :: 24 :: 05 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. आज कम समय में अधिक लाभ कमाने की सोच आपको गलत दिशा में ले जा सकती है, इसलिए किसी भी नियम-विरुद्ध कार्य से दूरी बनाकर रखें. धन संबंधी मामलों में विशेष सावधानी जरूरी रहेगी.जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है. स्थायी संपत्ति या निवेश से जुड़े बड़े फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. मानसिक रूप से एकाग्रता की कमी महसूस होगी, जिससे कार्यों में मन कम लगेगा. पारिवारिक जीवन: घर का वातावरण सामान्य रहेगा. परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी. धार्मिक गतिविधियों में परिवार का सहयोग मिलेगा. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों को आज धैर्य से काम लेना होगा. व्यापार में जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें. नए काम की शुरुआत या बड़ा निवेश टालना हितकर रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. साथी के साथ संवाद बनाए रखें, तभी रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है. थकान, तनाव या छोटी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी. वाहन सावधानी से चलाएं. सावधानी: किसी भी प्रकार के लालच या शॉर्टकट से बचें. उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: आसमानी     शुभ अंक: 7


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए सकारात्मक और मिश्रित अनुभव लेकर आ सकता है. आज घर और संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. नए लोगों से संपर्क भी बढ़ेगा, जो आगे चलकर लाभदायक साबित हो सकता है. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन में धन खर्च हो सकता है. पारिवारिक जीवन: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. संतान पक्ष से खुशी मिलेगी और घर का माहौल आनंदमय रहेगा. पुराने मित्रों और बचपन के साथियों से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे दिन यादगार बन सकता है. करियर और व्यापार: व्यापार में आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं. व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन निवेश संबंधी मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम और संतुलित आहार लें. सावधानी: दस्तावेजों और पूंजी निवेश से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें. निवेश करने से पहले सावधानी बरतनी जरूरी है. उपाय: भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं और पीले वस्त्र धारण करें. शुभ रंग: हल्का हरा    शुभ अंक: 3


मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए शुभ और लाभदायक संकेत लेकर आया है. आज आपके कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहेगी. किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और पढ़ाई में मन लगेगा. आकस्मिक धन लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक जीवन: घर का वातावरण सुखद रहेगा. पिता एवं परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग और आशीर्वाद आपको मानसिक शांति देगा. दोपहर के बाद मित्रों और परिचितों से लाभदायक संपर्क बन सकते हैं. करियर और व्यापार: नौकरी में प्रशंसा मिल सकती है. व्यापारियों को लाभ और नए अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार में आय के नए स्रोत बनने के योग हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. हालांकि किसी भी कार्य में अति आत्मविश्वास से बचना जरूरी रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति समर्पण का अच्छा परिणाम मिलेगा और अधिकारी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अनियमित खानपान से बचें. सावधानी: अति उत्साह में कोई बड़ा आर्थिक निर्णय न लें. उपाय: भगवान सूर्यदेव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. शुभ रंग: सुनहरा    शुभ अंक: 5


कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है. दिन की शुरुआत में मानसिक चिंता और कार्यों में रुकावट का अनुभव होगा. अधिकारियों या वरिष्ठ लोगों के साथ बातचीत करते समय विशेष संयम रखने की आवश्यकता रहेगी. आपकी किसी छोटी बात को गलत समझा जा सकता है, इसलिए संभंलकर बात करें. व्यापार में शुरुआती समय में बाधाएं आ सकती हैं. पारिवारिक जीवन: परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा. घर के सदस्यों के साथ समय बिताने से मानसिक तनाव कम होगा. जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों को आज धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. अधिकारियों को प्रभावित करने का अवसर मिलेगा. व्यापारियों के लिए दोपहर बाद लाभ की स्थिति बन सकती है. आर्थिक मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं. पुराने अटके हुए कार्य पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक समझ बढ़ेगी. साथी के साथ खुलकर बातचीत करने से रिश्तों में मधुरता आएगी. स्वास्थ्य: थकान, सिरदर्द या मानसिक तनाव की समस्या रह सकती है. खानपान और आराम का विशेष ध्यान रखें. सावधानी: क्रोध और कटु वाणी से बचें, अन्यथा संबंध खराब हो सकते हैं. उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. शुभ रंग: हरा    शुभ अंक: 5


सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन आपके लिए संयम और सतर्कता बनाए रखने का संकेत दे रहा है. आज क्रोध और आवेश में लिया गया कोई भी निर्णय आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, इसलिए हर परिस्थिति में धैर्य से काम लें. मानसिक रूप से बेचैनी और व्यग्रता बनी रह सकती है, जिससे मन किसी भी कार्य में पूरी तरह नहीं लगेगा. नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें और सकारात्मक लोगों के साथ समय बिताने का प्रयास करें. पारिवारिक जीवन: परिजनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें और घर के बड़े सदस्यों की सलाह को महत्व दें. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में अधिकारियों के साथ बहस से बचें. व्यापार में किसी भी जोखिम भरे निर्णय को टालना बेहतर रहेगा. लव लाइफ: साथी के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए शांत व्यवहार जरूरी रहेगा. स्वास्थ्य: तनाव, सिरदर्द और थकान की समस्या परेशान कर सकती है. खानपान और दिनचर्या का ध्यान रखें. सावधानी: क्रोध और नकारात्मक सोच से दूरी बनाकर रखें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें, क्योंकि छोटी-मोटी दुर्घटना या चोट लगने की आशंका बनी रहेगी. उपाय: जरूरतमंदों को सफेद वस्तुओं का दान करें और भगवान शिव का जलाभिषेक करें. शुभ रंग: सफेद   शुभ अंक: 2


कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहने वाला है. आज परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों जगह आपको संतुलन और सफलता का अनुभव होगा. घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा और अपनों के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से परिवार में उत्साह बढ़ सकता है. वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी समझ मजबूत होगी, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. घर में किसी शुभ कार्य या धार्मिक चर्चा का माहौल बन सकता है. बड़े-бुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान और प्रशंसा मिलने के योग हैं. आपके कार्यों की सराहना होगी और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारियों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. साझेदारी में किए गए कार्य सफलता दिला सकते हैं और विरोधी भी निष्क्रिय रहेंगे. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी. साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. मानसिक रूप से उत्साह और आत्मविश्वास महसूस करेंगे. सावधानी: अनावश्यक खर्च और दिखावे से दूरी बनाए रखें. उपाय: भगवान विष्णु को हल्दी मिश्रित जल अर्पित करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. शुभ रंग: गुलाबी   शुभ अंक: 7



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए प्रगति और संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है. आज आप अपने व्यवसाय और आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिए नए प्रयास करेंगे, जिनमें सफलता मिलने की अच्छी संभावना है. व्यापार में निवेश संबंधी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर महसूस होगी. विदेश या दूरस्थ स्थानों से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. पारिवारिक जीवन: परिवार में किसी बात को लेकर बहस या मतभेद की स्थिति बन सकती है. धैर्य और मधुर व्यवहार से रिश्तों में संतुलन बनाए रखें. करियर और व्यापार: व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं. निवेश से पहले पूरी जानकारी अवश्य लें. हालांकि अचानक होने वाले खर्च आपके बजट को थोड़ा प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए धन का उपयोग सोच-समझकर करें. लव लाइफ: वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बना रहेगा. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. कुछ आंतरिक मतभेद सामने आ सकते हैं. स्वास्थ्य: भागदौड़ के कारण थकान और तनाव महसूस हो सकता है. खानपान और आराम का ध्यान रखें. सावधानी: गुस्से और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. उपाय: भगवान विष्णु को केसर मिश्रित दूध अर्पित करें और “ॐ विष्णवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. शुभ रंग: पीला    शुभ अंक: 5


वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए रचनात्मकता, सम्मान और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आने वाला है. आज आपका मन साहित्य, कला और ज्ञानवर्धक कार्यों की ओर आकर्षित रहेगा. कहानी, कविता या किसी नई रचनात्मक योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता और सराहना मिलने के संकेत हैं. सामाजिक और राजनीतिक चर्चाओं में आपकी बातों को महत्व मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा व्यापार में परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. पारिवारिक जीवन: परिवार में खुशियों और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा. घर के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न हो सकता है. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों के कार्यों की प्रशंसा होगी और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आर्थिक लाभ से आत्मविश्वास बढ़ेगा. आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा और धन प्राप्ति के योग बनेंगे. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से उत्साह और ऊर्जा महसूस करेंगे. सावधानी: किसी भी चर्चा में कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें. उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: हरा  शुभ अंक: 3


धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए सावधानी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. नकारात्मक विचारों के कारण कार्यों में एकाग्रता की कमी महसूस होगी. रचनात्मक और कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने के संकेत हैं. पारिवारिक जीवन: परिवार का वातावरण सामान्य रहेगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है, दिन की शुरुआत थोड़ी चिंताजनक रह सकती लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मानसिक राहत देगा. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर धैर्य बनाए रखें. व्यापार में जल्दबाजी से बचें और नए निवेश फिलहाल टाल दें. विद्यार्थियों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं. आर्थिक मामलों में शुरुआत में धन हानि होने की संभावना है, इसलिए लेन-देन में सतर्कता रखें. हालांकि दोपहर के बाद परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में आने लगेंगी. लव लाइफ: जीवनसाथी और प्रेमी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. आपसी समझ रिश्तों को मजबूत बनाएगी. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है. माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. सावधानी: भावनाओं में आकर कोई आर्थिक निर्णय न लें. उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. शुभ रंग: नीला शुभ अंक: 4


मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहने वाला है. आज आपके व्यवहार में प्रेम और अपनापन बना रहेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता आएगी. मित्रों के साथ घूमने-फिरने या मनोरंजन का कार्यक्रम बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. भाइयों के साथ संबंध मजबूत होंगे और परिवार में सहयोग की भावना बनी रहेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा तथा विरोधियों पर विजय मिलने से आत्मविश्वास मजबूत होगा. हालांकि माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी होगा. पारिवारिक जीवन: परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. माता-पिता की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए उनकी देखभाल में लापरवाही न करें. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल रहेंगे. व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में सावधानी रखें और किसी भी दस्तावेज को बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें. लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और साथी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य: थकान, तनाव या छोटी दुर्घटना की संभावना बन सकती है. वाहन सावधानी से चलाएं. सावधानी: संपत्ति और साझेदारी के मामलों में जल्दबाजी से बचें. दोपहर के बाद अचानक किसी छोटी दुर्घटना या अप्रिय समाचार के कारण मानसिक चिंता बढ़ सकती है. उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 3


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए संयम और धैर्य से काम लेने का संकेत दे रहा है. आज खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि अनावश्यक खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं. दिन के शुरुआती समय में मन में नकारात्मक विचार हावी रह सकते हैं, जिससे आत्मविश्वास कमजोर महसूस होगा. हालांकि दोपहर के बाद परिस्थितियों में सुधार दिखाई देगा और आपके विचारों में स्थिरता आएगी. रचनात्मक कार्यों, कला या नई योजनाओं की ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है. किसी पुराने अधूरे काम को पूरा करने का अवसर भी मिलेगा. पारिवारिक जीवन: घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग मानसिक तनाव कम करेगा और आपसी संबंध मधुर बने रहेंगे. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी. व्यापार में अधिक लाभ के लालच से बचना लाभकारी रहेगा. लव लाइफ: साथी के साथ भावनात्मक तालमेल अच्छा रहेगा. छोटी बातों को लेकर बहस से बचें और रिश्तों में विश्वास बनाए रखें. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है. पर्याप्त आराम और सकारात्मक सोच जरूरी होगी. सावधानी: नकारात्मक लोगों और गलत सलाह से दूरी बनाए रखें. बातचीत में संतुलन बनाए रखें. उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें. शुभ रंग: हल्का हरा शुभ अंक: 5


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे, आज का दिन आपके लिए शुभ और उत्साह से भरा रहने वाला है. आज आपके भीतर नई ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा, जिससे आप अपने कार्यों को पूरे मनोयोग से पूरा करने की कोशिश करेंगे. नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल रहेगा और लंबे समय से रुकी योजनाओं में भी गति आ सकती है. छोटी बातों पर विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है. पारिवारिक जीवन: घर में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और आपसी संबंध मजबूत होंगे. परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा तथा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. किसी यात्रा, पर्यटन या धार्मिक स्थल पर जाने का योग भी बन रहा है. करियर और व्यापार: नए कार्यों की शुरुआत लाभकारी साबित हो सकती है. व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी, लेकिन पैसों के मामलों में सतर्क रहें. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में थोड़ी असंतुष्टि महसूस हो सकती है. साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अधिक भागदौड़ से थकान हो सकती है. सावधानी: गुस्से और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. उपाय: भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: गुलाबी   शुभ अंक: 3



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

  

शनिवार, 23 मई 2026

आज 23 मई ! क्या कहते हैं सितारे..कैसा रहेगा दिन.! जानिए अपना राशिफल और आज का पञ्चाङ्ग

आज 23:: 05 :: 2026 का पञ्चाङ्ग व राशिफल

23 मई 2026 : आज ज्येष्ठ माह (अधिमास) के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार दिन है। अष्टमी तिथि आज पुरा दिन पूरी रात पार कर 24 मई अहले सुबह 4:27 AM तक रहेगा उसके उपरांत नवमी तिथि प्रारम्भ होगी। इस तिथि पर मघा नक्षत्र और ध्रुव योग का संयोग रहेगा। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा। इस राशि के स्वामी सूर्य देव हैं।ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के कारण धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण है। शनिवार का संयोग इस दिन के महत्व को और बढ़ाता है। इस दिन श्रद्धा के साथ पूजा-पाठ और दान करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक फल की प्राप्ति हो सकती है। अष्टमी तिथि का अपना धार्मिक महत्व होता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान शिव और माता दुर्गा की पूजा करना शुभ माना जाता है। साथ ही शनिवार होने के कारण शनि देव की पूजा और दान का भी विशेष महत्व होता है।


आज शनिवार दिन है। वार के हिसाब से आज आप शनिवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शनिदेव को समर्पित होता है।सरसों के तेल का दीपक शनिदेव और पितरों को प्रसन्न करता है। शनिवार को शनिदेव की कृपा पाने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर पीपल के पेड़ पर अर्घ्य देना चाहिए। तीन परिक्रमा और उठक-बैठक करना लाभदायक होता है। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए दान-पुण्य करना भी जरूरी है। जिसमें चमड़े के जूते, काले तिल, उड़द की दाल और छाता जैसी वस्तुएं शामिल हैं। अच्छे कर्म करने वालों को शनिदेव पुरस्कृत करते हैं और बुरे कर्मों की सजा देते हैं।

आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा। इसलिए आज पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि पूर्व दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व दूध पीकर या दही व गुड़ का सेवन कर, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।



आज का पंचांग : 23 मई 2026,दिन: शनिवार  युगाब्द      : 5127       विक्रम संवत : 2083        शक संवत : 1948       ऋतु    :  ग्रीष्म                 मास        :  ज्येष्ठ       पक्षशुक्ल पक्ष              सूर्योदय  : 05:26 AM, सूर्यास्त : 07:10 PM  तिथि : अष्टमी 04:27 AM तक उपरांत नवमी          नक्षत्र : मघा 02:09 AM तक उपरांत पूर्व फाल्गुनी    राहुकाल : 10 : 35AM से 12 :18 PM तक        चन्द्रमा  : सिंह राशि पर संचार करेगा                    व्रत/त्यौहार : शनिवार व्रत, शनि देव पूजन दिवस, दुर्गाष्टमी व्रत



आज :: 23 :: 05 :: 2026  का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज चंद्रमा आपके राशि के पंचम भाव में संचरण करेंगे, आज परिवार में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना रहेगा. किसी पूजा-पाठ या धार्मिक कार्य में परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है. हालांकि, किसी बात को लेकर मन में असमंजस रहने से आप सही निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे. जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है, इसलिए बातचीत में धैर्य और समझदारी बनाए रखें. विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से कोई समाचार मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा. समय पर कार्य पूरा न होने से तनाव बढ़ सकता है. व्यापार में आज किसी बड़े निवेश या पैसों के लेन-देन से बचना बेहतर रहेगा. निर्णय लेने में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. धार्मिक या सामाजिक कार्यों में धन खर्च होने के योग बन रहे हैं. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है. साथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है, इसलिए रिश्ते में मधुरता बनाए रखने का प्रयास करें. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और चिंता का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है. सिरदर्द, थकान या अनिद्रा जैसी परेशानी महसूस हो सकती है. योग और ध्यान लाभदायक रहेगा. सावधानी: आज किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें और डर या भ्रम में आकर कोई निर्णय न लें. उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल अर्पित करें. शुभ रंग: पीला   शुभ अंक: 3



वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज चंद्रमा आपके राशि के चौथे भाव में संचरण करेंगे,आज परिवार में सुख-शांति और सामंजस्य बना रहेगा. भाइयों और घर के बुजुर्गों से सहयोग एवं लाभ मिलने की संभावना है. मित्रों और प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. किसी छोटी यात्रा या प्रवास का भी योग बन सकता है. घर का वातावरण सकारात्मक और उत्साहपूर्ण रहेगा. करियर और व्यापार: व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में आज प्रगति के संकेत मिल रहे हैं. व्यापारियों की आय में वृद्धि हो सकती है और नए संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित होंगे. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य आसानी से पूरे होंगे. हालांकि आर्थिक मामलों में जरूरत से ज्यादा उत्साह दिखाना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें. लव लाइफ: जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का सम्मान करना आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा. प्रेम जीवन में रोमांस और अपनापन बना रहेगा. स्वास्थ्य: आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सकारात्मक सोच और उत्साह के कारण ऊर्जा बनी रहेगी. यात्रा के दौरान खानपान का ध्यान रखें. सावधानी: आर्थिक मामलों में जल्दबाजी या अति उत्साह में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: हरा  शुभ अंक: 5



मिथुन👫(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज चंद्रमा आपके राशि के तीसरे भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन परिवार के लिए सुख और आनंद लेकर आने वाला है. घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा और परिजनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. मित्रों से मुलाकात भी लाभदायक और आनंददायक साबित होगी. करियर और व्यापार: नौकरी और व्यापार दोनों क्षेत्रों में लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन प्राप्ति के नए अवसर सामने आ सकते हैं. व्यापारियों को नए सौदे या संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के कार्यों की सराहना हो सकती है. निवेश या नई योजनाओं पर काम करने के लिए समय अनुकूल रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. अविवाहित लोगों के लिए योग्य जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं. विवाहित जीवन में प्रेम और आपसी समझ बढ़ेगी. साथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों को और मजबूत बनाएगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा. मन प्रसन्न रहने से मानसिक शांति का अनुभव होगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन खानपान में संतुलन बनाए रखें. सावधानी: अत्यधिक उत्साह में आकर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें और खर्चों पर नियंत्रण रखें. उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें और जरूरतमंदों को सफेद मिठाई का दान करें. शुभ रंग: सफेद    शुभ अंक: 6



कर्क🦀(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : आज चंद्रमा आपके राशि के दूसरे भाव में संचरण करेंगे,आज का दिन परिवार में खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा. मित्रों और परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा. किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार या विदेश में बसे परिचित से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. धार्मिक यात्रा या किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन को शांति और प्रसन्नता मिलेगी. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे. करियर और व्यापार: व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में आज लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है. व्यापारियों को नए अवसर मिलेंगे और आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं. विदेश से जुड़े कार्यों या विदेश जाने के प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा और कार्यक्षेत्र में सराहना मिल सकती है. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. रिश्तों में विश्वास और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा. अविवाहित लोगों के लिए कोई शुभ प्रस्ताव आ सकता है. स्वास्थ्य: आज शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यात्रा के दौरान भी ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. ध्यान और पूजा-पाठ से मानसिक शांति मिलेगी. सावधानी: अत्यधिक आत्मविश्वास में आकर किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें. उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: पीला।  शुभ अंक: 9



सिंह🦁(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज परिवार के साथ व्यवहार करते समय धैर्य और संयम बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा.आज चंद्रमा आपके राशि के पहले भाव में संचरण करेंगे आपकी तीखी वाणी किसी अपने को दुख पहुंचा सकती है, इसलिए सोच-समझकर बोलें. घर का वातावरण शांत रखने की कोशिश करें. धार्मिक गतिविधियों में परिवार के साथ शामिल होने से मानसिक सुकून मिलेगा. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में आज जल्दबाजी और गुस्से से नुकसान हो सकता है. व्यापार में किसी भी गलत या जोखिम भरे काम से दूर रहें. धन का खर्च अचानक बढ़ सकता है, खासकर स्वास्थ्य संबंधी कारणों से. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों के साथ विवाद से बचना चाहिए. सोच-समझकर निर्णय लेने से स्थिति आपके पक्ष में बनी रहेगी. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. छोटी-छोटी बातों पर बहस होने की संभावना है. साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें और अपने स्वभाव में नरमी रखें. स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है.मौसम और खानपान में लापरवाही परेशानी बढ़ा सकती है. मानसिक तनाव और नकारात्मक विचार भी आपको परेशान कर सकते हैं. योग, ध्यान और पर्याप्त आराम लाभदायक रहेगा. सावधानी: गलत संगति और विवादित मामलों से दूरी बनाकर रखें. क्रोध और नकारात्मक सोच पर नियंत्रण रखें. उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: सफेद शुभ अंक: 7



कन्या👩(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज का दिन परिवार के लिए सुखद रहने वाला है. आज चंद्रमा आपके राशि के द्वादश भाव में संचरण करेंगे,घर का माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे. संतान की ओर से खुशी मिल सकती है. पति-पत्नी के बीच आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. करियर और व्यापार: नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सम्मान और लाभ मिलने के संकेत हैं. आपके काम की सराहना हो सकती है. व्यापारियों के लिए दिन आर्थिक दृष्टि से लाभदायक रहेगा. भागीदारी में चल रहे कार्यों में सफलता मिलेगी और विरोधी भी आपके सामने कमजोर पड़ सकते हैं. नए संपर्क भविष्य में लाभ दिला सकते हैं. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज सकारात्मकता बनी रहेगी. जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी और मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से भी आप उत्साहित और आत्मविश्वास महसूस करेंगे. सावधानी: आज दिखावे या जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी ना करें. उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल अर्पित करें. इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. शुभ रंग: पीला    शुभ अंक: 6



तुला⚖️(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज घर-परिवार में सुख-शांति और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा. आज चंद्रमा आपके राशि के एकादश भाव में संचरण करेंगे,परिवार के सदस्यों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा. माता-पिता की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से अधिकारियों और समाज में आपकी प्रशंसा हो सकती है. व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा और निवेश से अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा और पढ़ाई में मन लगेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव या रिश्ता पक्का होने के संकेत हैं. रिश्तों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रूप से अच्छा रहेगा. मानसिक शांति और सकारात्मक सोच के कारण ऊर्जा बनी रहेगी. फिर भी खानपान में संतुलन बनाए रखें. सावधानी: आज किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें और अपनी योजनाओं को हर किसी के साथ साझा करने से बचें. उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल अर्पित करें. शुभ रंग: ऑरेंज   शुभ अंक: 3



वृश्चिक🦂(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज चंद्रमा आपके राशि के दशम भाव में संचरण करेंगे, आज परिवार में किसी छोटी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है. ऐसे में धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगा. घर के बड़े सदस्यों की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने से घर का माहौल भी सकारात्मक रहेगा. करियर और व्यापार: आज का दिन मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है. कार्यस्थल पर समय पर काम पूरा करने की कोशिश करें, क्योंकि लापरवाही से पेंडिंग कार्य बढ़ सकते हैं. नए काम की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. व्यापारियों के लिए आर्थिक योजना बनाने का समय अनुकूल है, लेकिन शेयर बाजार या जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाए रखें. परिश्रम का उचित फल मिलने की संभावना है. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. साथी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए बातचीत में मधुरता बनाए रखें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और अधिक काम का दबाव थकान बढ़ा सकता है. पर्याप्त आराम और संतुलित आहार लेना लाभदायक रहेगा. सावधानी: आज यात्रा टालना बेहतर रहेगा और किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें. उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: हरा     शुभ अंक: 5



धनु🏹(ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा,भे) : आज परिवार का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है. आज चंद्रमा आपके राशि के नवम भाव में संचरण करेंगे,घर के किसी सदस्य, विशेषकर पिता या भाई के साथ मतभेद होने की संभावना है. छोटी-छोटी बातों को लेकर मन अशांत रह सकता है. माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी, इसलिए उनके खानपान और आराम का ध्यान रखें. परिवार में धैर्य और समझदारी से व्यवहार करना आपके लिए लाभदायक रहेगा. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर आज ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है. काम में मन कम लगेगा और कई जरूरी कार्य अधूरे रह सकते हैं. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा. व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि धन हानि की आशंका बनी हुई है. किसी भी नए निवेश या बड़े फैसले को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. साथी के साथ बातचीत में संयम रखें, नहीं तो गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए धैर्य और विश्वास जरूरी होगा. स्वास्थ्य: थकान, तनाव और अनिद्रा की समस्या परेशान कर सकती है. मानसिक दबाव अधिक रहने से सिरदर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है. योग, ध्यान और पर्याप्त आराम आपके लिए फायदेमंद रहेगा. सावधानी: गुस्से और जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. उपाय: सुबह भगवान शिव का जलाभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें. शुभ रंग: सफेद     शुभ अंक: 7



मकर🐊(भो,जा,जी,खी,खू,खा, खो,गा,गी) : आज परिवार में किसी छोटी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है.आज चंद्रमा आपके राशि के अष्टम भाव में संचरण करेंगे घर का माहौल थोड़ा अशांत रहने से मन उदास रहेगा. रिश्तेदारों या करीबी लोगों से मतभेद होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में धैर्य बनाए रखें. वाणी की कठोरता संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है. करियर और व्यापार: कार्यक्षेत्र में मन पूरी तरह काम में नहीं लग पाएगा. मानसिक चिंता और थकावट के कारण कार्यों की गति धीमी रह सकती है. व्यापारियों को किसी भी नए निर्णय में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. सहकर्मियों और साझेदारों के साथ संयमित व्यवहार करना लाभदायक रहेगा. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है. किसी बात को लेकर गलतफहमी बढ़ सकती है, इसलिए साथी की बातों को शांत मन से समझने की कोशिश करें. विवाहित लोगों को जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. छाती में दर्द, बेचैनी या अनिद्रा जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. शरीर में स्फूर्ति की कमी महसूस होगी. खानपान और आराम पर विशेष ध्यान दें. सावधानी: गुस्से और कटु वाणी से बचें. किसी भी विवाद में पड़ने से आपकी छवि प्रभावित हो सकती है. उपाय: सुबह भगवान शिव को जल अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें. शुभ रंग: सफेद   शुभ अंक: 2



कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज का दिन आपके लिए मिश्रित लेकिन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. आज चंद्रमा आपके राशि के सप्तम भाव में संचरण करेंगे सुबह के समय मानसिक तनाव और चिंता आपको कमजोर महसूस करा सकती है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी. परिवार में भाई-बहनों के साथ तालमेल बेहतर रहेगा और किसी नए कार्य की योजना बन सकती है. घर का वातावरण खुशहाल रहेगा, जिससे मन को सुकून मिलेगा. मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होने के योग हैं. करियर और व्यापार: कार्यस्थल पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है. व्यापारियों को नए संपर्कों से लाभ मिल सकता है. छोटे स्तर की यात्रा या मीटिंग भविष्य में लाभदायक साबित होगी. विरोधियों पर आपकी पकड़ मजबूत रहेगी और प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है. रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और अधिक सोच-विचार से बचें. सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम और सकारात्मक सोच आपको बेहतर महसूस कराएगी. सावधानी: किसी भी निर्णय में जल्दबाजी न करें और नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें. उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल अर्पित करें. शुभ रंग: ग्रे     शुभ अंक: 5



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) : आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा.आज चंद्रमा आपके राशि के छठे भाव में संचरण करेंगे परिवार में सुख-शांति और प्रेम का वातावरण बना रहेगा. कुटुंब के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और स्वादिष्ट भोजन का आनंद भी ले सकते हैं. जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. किसी धार्मिक यात्रा या पारिवारिक कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है. करियर और व्यापार: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है और मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जबकि व्यापारियों के लिए नए संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं. हालांकि किसी बड़े निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें और सोच-समझकर ही कदम उठाएं. लव लाइफ: प्रेम संबंधों में आज निकटता और विश्वास बढ़ेगा. पार्टनर के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. विवाहित लोगों के दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी बनी रहेगी. स्वास्थ्य: शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. मन में सकारात्मकता बनी रहेगी, जिससे कार्यों में उत्साह दिखाई देगा. फिर भी यात्रा के दौरान खानपान का ध्यान रखें. सावधानी: यदि किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर मन में दुविधा हो, तो उसे फिलहाल टाल देना बेहतर रहेगा. उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले फूल अर्पित करें. शुभ रंग: पर्पल    शुभ अंक: 9



कृपया ध्यान दें👉 Disclaimer: 👇

           यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। News Update Jharkhand प्रसारित राशिफलों की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

           🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷