सोमवार, 5 मई 2025

पहचान से पहले पुलिस ने किया शव का अंतिम संस्कार, परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

जमशेदपुर (Jharkhand)। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी स्थित एक खाली क्वार्टर से पुलिस ने बीते 24 अप्रैल को एक सड़ी गली लाश बरामद की थी। लाश की पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने बीते 29 अप्रैल को हिन्दू रीति-रिवाज से शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अब युवक की पहचान जुगसलाई निवासी 26 वर्षीय सैफ अली के रूप में हुई है। वह एक मुस्लिम युवक था। सैफ अली की मौत ने अब नया मोड़ ले लिया है। परिजन इसे हत्या बताते हुए पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। 


जानकारी के अनुसार जुगसलाई के गोलघर स्कूल निवासी सैफ अली किसी महिला से शादी करना चाहता था। जिसका परिवार ने विरोध किया। इसके बाद से सैफ बीते 11 अप्रैल 2025 को घर से निकला और लापता हो गया। परिजन कई बार जुगसलाई थाना गए, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इधर, 24 अप्रैल को बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी स्थित एक खाली क्वार्टर (T/105/1/12) से एक सड़ा-गला शव बरामद हुआ। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने अखबारों में सूचना दी और फिर 29 अप्रैल को पार्वती बर्निंग घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 3 मई को सैफ की बहन शब्बो को मामले की जानकारी मिली। उन्होंने थाना जाकर तस्वीर दिखाई, जिससे पुष्टि हुई कि शव उनके भाई का था। 


परिवार ने आरोप लगाया कि शव का धर्म जाने बिना अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि सैफ मुस्लिम थे और उन्हें दफनाया जाना चाहिए था। परिजनों का कहना है कि सैफ की मौत करंट लगने से नहीं, बल्कि हत्या की साजिश है। परिजन अब हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने कहा कि शव की हालत खराब थी। परिजन जो शिकायत देंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने मांग में सिंदूर भर बनाया दुल्हन, लिया आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प

कोलकाता (West Bengal)। केंसर से जूझ रही प्रेमिका की मौत के बाद उसके प्रेमी ने उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बनाया। फिर उसकी अर्थी को उसके मायके से अपने घर लाया है। ठीक उसी तरह जैसे किसी नई नवेली दुल्हन को शादी के बाद विदाई कर उसका पति उसे उसके ससुराल लाता है। अपनी प्रेमिका को अर्थी को अपने घर लाकर प्रेमी ने पूरे पारम्परिक तरीके जैसे एक सुहागन की मौत के बाद विदाई होती है, ठीक उसी तरह अपने घर से विदा कर उसकी अर्थी को श्मशान घाट पहुंचाया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। ...... यह कोई फ़िल्म की कहानी नहीं है। बल्कि वास्तविक घटना है। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के हावड़ा इलाके की है। इस घटना ने लोगों के दिलों को गहराई से छू लिया है।



23 वर्षीय मीली मंडल और सागर बारिक कई वर्षों से प्रेम संबंध में थे और जल्द ही शादी करने वाले थे। लेकिन दुर्भाग्यवश, मीली की बीमारी ने उनकी खुशियों को रोक दिया। कैंसर से जूझ रही मीली की हालत अचानक बिगड़ गई और उसने अंतिम सांस ली।


मीली की असमय मौत के बाद भी सागर का प्यार कम नहीं हुआ। उसने अपनी मृत प्रेमिका की अंतिम यात्रा से पहले उसकी मांग में सिंदूर भरकर उसे अपनी पत्नी बना लिया। इसके साथ ही उसने जीवन भर अविवाहित रहने का संकल्प लिया, ताकि उनकी प्रेम कहानी अमर रह सके। शादी के बाद मीली को उसके पिता के घर से सागर के घर ले जाया गया, ठीक वैसे ही जैसे एक नवविवाहिता को ले जाया जाता है, और फिर उसे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।


सागर ने बताया कि वह मीली की सभी इच्छाओं को पूरा करना चाहता था। मीली ने पहले उसे अपने कैंसर के बारे में बताया था और दोनों अस्पताल भी साथ गए थे। वह कालीघाट मंदिर में पूजा करना चाहती थी, लेकिन बीमारी के कारण ऐसा नहीं हो पाया। सागर ने उसकी अंतिम यात्रा पूर्व उससे शादी कर उसकी अंतिम इच्छा पूरी की।



मीली के भाई अनिमेष मंडल ने कहा कि उनकी बहन बहुत भाग्यशाली थी कि उसके जीवन में सागर जैसा समर्पित व्यक्ति था। कहा कि सागर और उसका परिवार मिली के कठिन समय में उनके साथ थे। कहा कि सागर और मिली का प्यार सच्चा था। उनकी प्रेम कहानी ने मृत्यु को भी परास्त कर एक सच्ची प्रेम की मिसाल पेश की है।


नकाबपोश अपराधी ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक को मारी गोली, मौत

साहिबगंज (Jharkhand)।  साहिबगंज में अपराधियों मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वे सरेआम लोगों को गोली मारने से गुरेज नहीं करते। इतना ही नहीं घटना को अंजाम से पूरे शान से घटनास्थल से निकल भी जाते है। 


 साहिबगंज नगर थाना क्षेत्र में रविवार की रात करीब 8 बजे इसी ही घटना घटित हुआ। अपराधी ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक की छाती में बन्दूक सटाकर उस वक्त गोली मार दी, जब वह अपने दुकान में बैठकर कस्टमर्स को डील कर रहा था। इसी दौरान एक नकाबपोश उसके दुकान में दाखिल हुआ और दुकान के गल्ले पर बैठा दुकानदार संजीव साह को छाती में बंदूक़ सटाकर गोली मार दी। 


घटना में घायल इलेक्ट्रॉनिक दुकान के संचालक संजीव साह को अस्पताल ले जाने की तैयारी चल ही रही थी, उसके पूर्व संजीव की मौत हो गई। सूचना मिलते ही साहिबगंज नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुकान में लगी सीसीटीवी को खंगाला। जिसमे स्पष्ट दिख रहा है कि अपराधी ने दुकानदार की छाती में बन्दूक सटा कर गोली मारा है। बहरहाल पुलिस मामले की छनबीन करने में जुटी है।

झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को लेकर आपस मे भीड़ी है केंद्र व राज्य सरकार

रांची (Giridih)। राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में संभवतः पहली बार डीजीपी जैसे पद को लेकर ऐसी अजीबोगरीब स्थिति पैदा हुई है। जिसमे केंद्र और राज्य सरकार डीजीपी जैसे पद को लेकर आपस मे भीड़ गए है। बता दें कि झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच तकरार छिड़ गई है। केंद्र सरकार ने इस पद पर कार्यरत 1990 बैच के आईपीएस अनुराग गुप्ता को रिटायर घोषित कर दिया है, जबकि झारखंड सरकार ने राज्य में पिछले साल लाई गई डीजीपी नियुक्ति नियमावली का हवाला देते हुए उन्हें इस पद पर बरकरार रखा है। 



केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को नौ दिनों में दूसरी बार पत्र लिखकर आईपीएस अनुराग गुप्ता की रिटायरमेंट की सूचना दी है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अखिल भारतीय सेवा की नियमावली के अनुसार 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर वह 30 अप्रैल, 2025 को स्वतः सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस तिथि के बाद उन्हें इस पद पर बनाए रखना अवैध, अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के नियम 16(1) के विपरीत और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी संजीव कुमार के हस्ताक्षर से 22 अप्रैल को झारखंड के मुख्य सचिव को भेजे गए पहले पत्र में आईपीएस अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल की तिथि से रिटायर करने का निर्देश दिया गया था।

                 डीजीपी अनुराग गुप्ता


इसके जवाब में झारखंड सरकार ने 30 अप्रैल को केंद्र को मेल भेजकर बताया कि राज्य में 'पुलिस महानिदेशक का चयन और नियुक्ति नियमावली-2025' गठित और अधिसूचित की गई है। इसी नियमावली के तहत अनुराग गुप्ता को 2 फरवरी, 2025 को दो वर्षों के लिए पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। झारखंड सरकार ने अपने पत्र में सर्वोच्च न्यायालय के उस निर्णय का हवाला दिया, जिसमें डीजीपी के पद पर न्यूनतम दो वर्षों के लिए नियुक्ति होनी है। इसके बाद केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को दूसरी बार पत्र भेजा है। इसमें अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर बनाए रखने के झारखंड सरकार के निर्णय और दलीलों को खारिज कर दिया है। केंद्र ने कहा है कि अपनी जिस नियमावली का हवाला देकर झारखंड सरकार ने अनुराग गुप्ता को डीजीपी के रूप में नियुक्त किया है और उन्हें 30 अप्रैल के बाद भी इस पद पर बनाए रखा है, वह अवैध है।


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने 8 जनवरी को 'पुलिस महानिदेशक का चयन और नियुक्ति नियमावली-2025' को मंजूरी दी थी। इसके तहत डीजीपी की नियुक्ति के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई और उसकी अनुशंसा पर अनुराग गुप्ता को 2 फरवरी, 2025 की तारीख से स्थायी डीजीपी के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की गई थी। इस अधिसूचना में कहा गया था कि गुप्ता का कार्यकाल नई नियमावली के अनुसार होगा। इस नियमावली में डीजीपी का कार्यकाल दो वर्ष निर्धारित किया गया है।

गिरिडीह में फेंकी मिली मरीजों को दी जाने वाली लाखों रूपये की दवाइयां, स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप

गिरिडीह (Giridih)। जिले में मरीजों को वितरित की जाने वाली लाखों रुपये की जीवनरक्षक दवाएं सड़क किनारे फेंकी मिली है। मामला जिले के राजधनवार प्रखंड के धनवार-सरिया मार्ग पर बिरनी और धनवार की सीमा के पास की है। स्थानीय लोगों ने जब यह दृश्य देखा, तो उन्होंने तुरंत प्रशासन को सूचित किया, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार रविवार को जब श्रीरामडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और पंचायत समिति सदस्य ने बिना एक्सपायरी के वैक्सीन, इंजेक्शन, टेबलेट, कैप्सूल सहित लाखों रूपये कई दवाइयां सड़क फेंका देखा, तो उन्होंने स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी।


सूचना मिलते ही परसन ओपी के सीआई रामलखन मिस्त्री सदल बल घटनास्थल पहुंचे। वहीं सूचना पाकर अस्पताल कर्मी भी एम्बुलेंस लेकर घटनास्थल पहुंचे। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि लगभग दस बोरा से भी अधिक दवा फेंकी गई थी। जिन्हें अस्पताल कर्मी एम्बुलेंस में लाद कर धनवार ले गए। 


इस बाबत धनवार के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ इंदुशेखर से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि यह धनवार ब्लॉक की दवा नहीं है। उन्होंने इस तरह दवाइयों के फेंके जाने को गलत बताया है। साथ ही उन्होंने कहा सिविल सर्जन को इसकी बारीकी से जांच करनी चाहिए।


आज 05 मई ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 05:: 05 :: 2025, सोमवार

05 मई 2025 :  आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और सोमवार दिन है। अष्टमी तिथि सोमवार सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 20 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज  जानकी जयंती मनाई जाएगी। आज सोमवार को महादेव की पूजा करना न भूलें। आज बगलामुखी जयंती और दुर्गाष्टमी व्रत रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार सूर्य मेष राशि में रहेगा। वहीं चंद्रमा दोपहर 02:01 तक कर्क राशि उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा।  
आज सीता नवमी और मां बगलामुखी जयंती है। इसके अलावा दुर्गाअष्टमी भी है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। वैशाख महीना चल रहा है और इस माह जल, फल व धार्मिक पुस्तकों का दान करना बहुत फलित होता है। ऐसे में इन चीजों का दान जरूर करें। इस पवित्र माह में किसी पवित्र नदी में स्नान करें। पार्थिव शिवलिंग का पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। विहंगों को दाना -पानी दें। गाय को गुड़ रोटी खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। सोमवार व्रत नियम पूर्वक रहकर प्रदोष काल में शिव मंदिर जाएं व वहां दीपक जलाएं।



आज का पंचांग: 05 मई 2025, दिन :सोमवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म
महीना       : बैशाख     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 05: 37 AM, सूर्यास्त : 06: 58 PM
तिथि : अष्टमी 07:36 AM तक उपरांत नवमी
नक्षत्र : आश्लेषा 02:01 PM तक उपरांत मघा
राहुकाल : 06:40 AM से 08:18 AM तक
चन्द्रमा :   कर्क राशि पर 02:01 PM तक उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : सोमवार व्रत, बगलामुखी जयंती, दुर्गाष्टमी व्रत, जानकी जयंती 

 
आज :: 05 :: 05 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार में विस्तार होगा। प्रॉपर्टी को बेचने से धन लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए खुशखबरी से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपके पास सफल होने का मौका है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पर नियंत्रण रखें। बेकार की चीजों पर पैसे खर्च न करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने में देरी हो सकती है। आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। विरोधियों से सावधान रहें, आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। बिजनेस में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कारणों से भी आप चिंतित रहेंगे। पिता से किसी बात पर मदभेद हो सकता है।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
कार्यस्थल पर व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखें। परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। रियल एस्टेट में निवेश करने से धन लाभ होगा। आप कुछ निजी समस्याओं से परेशान रहेंगे। परिवार में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। किसी खास मित्र के आने से अच्छा समय बिताएंगे। इस समय व्यापार में गिरावट देखने को मिल सकती है  कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। स्ट्रॉक मार्केट में निवेश करने होगा लेकिन से धन लाभ होगा, लेकिन बिना सोचे-समुझे निवेश न करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। कोई इच्छा पूरी होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में प्रियजनों से सहयोग प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आर्थिक स्थिरता आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। तनाव से बचें। प्रोफेशनल लाइफ में कामयाबी हासिल करने के लिए सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बनेंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। किसी नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है  किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। पत्नी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।मित्रों से आर्थिक लाभ मिलेगा। वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बच्चों का ख्याल रखें। परिजनों के साथ रिश्ते मजबूत बनाने की कोशिश करें। कार्यस्थल पर तरक्की के नए मौके मिलते रहेंगे। आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपकी सेहत खराब हो सकती है। न्यायिक कार्यों में हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। बिजनेस से जुड़ा कोई भी फैसला कल न लें।परिवार में वाद-विवाद होगा। पत्नी के साथ संबंधों को सुलझाने का प्रयास करें। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

 


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा के योग बनेंगे। घर में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऑफिस में कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। मेडिटेशन से मन शांत रहेगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। लंबी यात्रा का योग है। आज आपको किसी खास काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है  कोई इच्छा पूरी होगी। कोई नया व्यवसाय शुरू करने से आपको लाभ मिलेगा। निवेश के लिए यह समय अच्छा है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
भाई-बहन संग रिश्ते मधुर होंगे। रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। रिस्की बिजनेस की शुरुआत न करें। किसी शांतिपूर्ण जगह पर घूमने जा सकते हैं। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर धन लाभ हो सकता है। आज आप किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आप बड़े काम शुरू कर सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम बनाए रखें। आज आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में में मधुरता म आएगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यों में देरी करने से बचें। रोजाना योग व एक्सरसाइज करें। आज का दिन आपके लिए खूबसूरत रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति के आने से आपका दिन बन जाएगा। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो यह दिन काफी अच्छा है। परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने का प्रयास करें।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यापार में मुनाफा होगा। कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। धन-संपदा में वृद्धि के योग बनेंगे। स्वास्थ्य पृच्छा रहेगा। ऊर्जावान बने रहेंगे। आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र काफी मेहनत करनी पड़ सकती है  व्यवसाय में सहकर्मियों की मदद मिलेगी। परिवार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी। किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आर्थिक लाभ से धन-दौलत में वृद्धि होगी। आध्यात्मिक कायों में रुचि बढ़ेगी। रिश्तों में प्रेम और लगाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। हेल्दी लाइफस्टाइल मेंटेन मेंटेन करें। करें। आज का दिन आपके लिए बेहद सकारात्मक रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती है  आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू हो जाएगा। परिवार में किसी प्रकार के मांगलिक कार्य हो सकते हैं।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। आऑफिस में शानदार परफॉर्मेस रहेगी। पुरानी प्रॉपर्टी बेचने का निर्णय ले सकते हैं। इससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। आज आप जो काम करना चाह रहे हैं, वह बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। अपने सहकर्मियों से सलाह लेना लाभकारी साबित होगा। कारोबार में गिरावट महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा  परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं।



कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷