रविवार, 8 दिसंबर 2024

श्रद्धापूर्वक मनायी गयी सिक्खों के 9 वें गुरू गुरू तेग बहादुर जी का 349 वां शहीदी दिवस

शामिल हुए मंत्री सुदिव्य सोनू, टेका मत्था, लिया आशीर्वाद


गिरिडीह। सिक्खों के 9 वें गुरू धन धन श्री गुरू तेग बहादुर जी का 349 वां शहीदी दिवस स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरूद्वारा गुरु सिंघ सभा में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान गुरूद्वारा के मुख्य ग्रंथी भाई हरप्रीत सिंह द्वारा शबद-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। वहीं शहीदी दिवस को लेकर बीते 1 दिसंबर से गुरुद्वारा में चल रहे सहज पाठ का समापन हो गया।

इस कार्यक्रम में सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री  सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य रूप से शामिल हुए। जिन्हें गुरुद्वारा प्रबंधन कमिटी की ओर से गुरुद्वारा के प्रधान सेवक डॉ गुणवंत सिंह मोंगिया द्वारा सम्मानित किया गया। 


मौके पर मोंगिया ने सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग बहादुर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि- वो एक ऐसे विलक्षण प्रतिभा के धनी थे, जिन्होंने हिंदू धर्म के सम्मान को बरकरार रखने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं की थी। धर्म की रक्षा के लिए गुरु तेग बहादुर ने हंसते हंसते बलिदान दे दिया था। लेकिन हिंदू धर्म को झुकने नहीं दिया। वे भारत और भारतीयता अर्थात हिंदुत्व की रक्षा के लिए सदैव स्मरण किए जाएंगे।

इस दौरान गुरुद्वारे में मनमोहन सिंह सलूजा एवं उनके पुत्र गुरमीत सिंह सलूजा की ओर से लंगर की सेवा की गई थी। मौके पर सिख समाज के पूर्व प्रधान अमरजीत सिंह सलूजा, कुंवरजीत सिंह, चरणजीत सिंह सलुजा, सरबजीत सिंह, सतविंदर सिंह सलुजा, तरणजीत सिंह सलुजा, भूपेंद्र सिंह दुआ, अमनदीप सिंह, ऋषि चावला, गुरदीप सिंह बग्गा, त्रिलोचन सिंह सलूजा, बलजीत सिंह सलूजा, हरमिंदर सिंह आदि मौजूद थे।


जिला स्तरीय पांचवां राइफल एव पिस्टल चैंपियनशिप प्रतियोगिता सम्पन्न

बेस्ट शूटर के खिताब से नवाजे गये मधु कुमारी और मो बिट्टू 

गिरिडीह।  जिला राइफल एसोसिएशन ने पांचवां जिला राइफल एव पिस्टल चैंपियनशिप का आयोजन रविवार को सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रांगण में हुआ। इस राइफल चैंपियनशिप में शामिल अभ्यर्थी खेल कूद के क्षेत्र में मेहनत कर भारतीय फौज, पुलिस सेवा और ओलिंपिक में जाने की तैयारी कर रहे हैं। यह प्रतियोगिता सिर्फ एयर राइफल और एयर पिस्टल से खेला गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक विजय सिंह, रुद्रा फाउंडेशन के सचिव सैयद साहिब अशरफ, गिरिडीह रायफल एसोसिएशन के सचिव रवि कुमार, उपाध्यक्ष खुर्शीद अनवर हादी एवं सह सचिव विवेक कुमार ने संयुक्त रूप से किया।


प्रतियोगिता के आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में  मधु कुमारी और मो बिट्टू को बेस्ट शूटर के खिताब से नवाजा गया। मौके पर रायफल एसोसिएशन के संरक्षक सैयद साहिब अशरफ़ ने सभी प्रतिभागियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासों को जारी रखने हेतु प्रेरित किया।  कहा कि हर विद्यार्थी को प्रतियोगिताओं में अवश्य भाग लेना चाहिए। वहीं विजय सिंह ने इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को बधाई दी तथा उनके प्रयासों की सराहना की। कहा कि विपरीत परिणाम से किसी को निराश नही होना चाहिए। उन्हें दुगना प्रयास कर विजय प्राप्ति के लिए अग्रसर होना चाहिए। मोक़े पर सामाजिक कार्यकर्ता नसीम अंसारी, राजविंदर सिंह, संतोष मिश्रा, संत जेवियर स्कूल सरिया के प्रिंसिपल सर सितांसू कुमार, खुर्शीद अनवर सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में एसोसिएशन के सह सचिव मो. बिट्टू, विकास कुमार, उपाध्यक्ष विवेक कुमार साव, मधु कुमारी, बंदना कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।

बेंगाबाद में संपन्न हुआ अग्रगामी किसान सभा का अधिवेशन, 15 सदस्यीय राज्य कमिटी गठित

15- 17 दिसंबर तक पटना में होगा 10 वाँ राष्ट्रीय सम्मेलन

गिरिडीह। जिले के बेंगाबाद बेसिक स्कूल में 'ऑल इंडिया अग्रगामी किसान सभा' का एक दिवसीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में गिरिडीह के अलावे धनबाद, बोकारो, जामताड़ा, देवघर, दुमका आदि जिलों के किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अधिवेशन की शुरुआत दिवंगत एवं शहीद साथियों को श्रद्धांजलि देकर की गई। 

अधिवेशन में प्रस्तुत दस्तावेज पर अपने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए वक्ताओंने ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की खेती पूरी तरह से कंपनी और पूंजी की गुलाम हो गई है। खेत, खेती और किसान सभी बर्बादी की कगार पर खड़े हैं। इसके खिलाफ मजबूत किसान आंदोलन करने की जरूरत है।

अधिवेशन की अध्यक्षता राजेश यादव, निवारण दिग़ार एवं युनुस अंसारी ने संयुक्त रूप से की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में 'टीयूसीसी' के प्रदेश महामंत्री सह फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रदेश अध्यक्ष मोफिज शाहील एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में फॉरवर्ड ब्लॉक के प्रदेश महामंत्री अरुण मंडल उपस्थित थे। इस दौरान किसानों के ज्वलंत सवालों सहित मौजूदा सरकारों की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन का निर्णय लिया गया। साथ ही, आगामी 15 से 17 दिसंबर 2024 तक पटना में आयोजित किसान सभा का 10 वां राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।


15 सदस्यीय राज्य कमिटी घटित, राजेश यादव बने अध्यक्ष : 

अधिवेशन में ऑल इंडिया अग्रगामी किसान सभा की 15 सदस्यीय राज्य कमिटी गठित की गई। जिसमें राजेश यादव को अध्यक्ष, निवारण दिग़ार को उपाध्यक्ष अरुण मंडल को महामंत्री, रंजीत महतो को सचिव एवं  शंभू ठाकुर को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष बनाया गया। 

अवधिवेशन में कामेश्वर तुरी, अरुण दास, निवारण दिग़ार, भीम मंडल, मो युनुस, उर्मिला देवी, मुनिया देवी, रेनू देवी सहित राजेंद्र मंडल, शिवनंदन यादव, रामलाल मंडल, शंभू ठाकुर, शंभू तुरी, मनोज यादव, राजू पासवान, रोहित यादव, महेश वर्मा, मुरारी यादव, सुखदेव गोस्वामी, प्रदीप यादव, महादेव महतो सहित कई लोग मौजूद थे।


तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का उपायुक्त ने किया उद्धघाटन

◆उपायुक्त ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं बच्चों को पोलियो की खुराक पिला किया अभियान का शुभारम्भ

गिरिडीह। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने रविवार को  चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु अस्पताल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का दीप प्रज्ज्वलित कर एवं बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिला कर विधिवत उद्घाटन किया। 

मौके पर उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के दौरान 0 से लेकर 5 वर्ष तक के 4 लाख 91 हजार 299 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है। कहा कि अभियान के पहले दिन 2370 बूथों पर खुराक दी जाएगी। वहीं 9 और 10 दिसंबर को घर-घर जाकर बच्चों को खुराक दी जाएगी। कहा कि अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने हेतु 4 हजार 740 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा। 469 सुपरवाइजरों की तैनाती की जायेगी। साथ ही 41 ट्रांसिट प्वाइंट बनाया गया है। 


वहीं इस दौरान उपायुक्त ने पल्स पोलियों अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने  संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए माइक्रोप्लान बनाकर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। 

मौके पर  उत्तरी छोटानापुर प्रमंडल के RDD डॉ सिद्धार्थ सन्याल, सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्र, डीपीआरओ डॉ आर पी दास, जिला आर सी एच पदाधिकारी डॉ कमलेश्वर प्रसाद, जिला कुष्ट निवारण पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार,  प्रभारी उपाधीक्षक डॉ अमित कुमार तिवारी, डीपीएम प्रतीमा कुमारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंधीर कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

नवजात शिशुओं को पोलियो की दवा पिला विधायक ने किया पोलियो मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

गिरिडीह। जिले के बगोदर स्वास्थ्य केंद्र में आज से शुरू हुए तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का विधायक नागेंद्र महतो ने नवजात शिशुओं को दवा पिलाकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर विधायक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस अभियान का शत प्रतिशत लाभ क्षेत्र के लोगों को मिले।


उन्होंने कहा कि 0 से 5 वर्ष उम्र तक का एक भी बच्चा इस अभियान में न छूटे इस दिशा में विशेष तकित रखी जाये। वहीं उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, पदाधिकारी, कर्मी, सहिया, आंगनबाड़ी सेविकाओं को बेहतर समन्वय स्थापित कर इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाने का निर्देश दिया। मौके पर विधायक श्री महतो ने क्षेत्र वासियों से भी इस अभियान के प्रति जागरूक होकर इसे सफल बनाने की अपील किया।


कार्यक्रम  प्रमुख आशा राज, बीडीओ निशा कुमारी, जिप सदस्य दुर्गेश साहू, प्रभारी विनय कुमार, राजू सिंह, सुदीप जायसवाल, सोनू,सिंह, मंटू गुप्ता, गोल्डन जायसवाल,  रूपेश जायसवाल के अलावे काफी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका आदि मौजूद थे।

गिरिडीह पुलिस ने एक बार फिर तीन साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

बिजली विभाग के अधिकारी बन बिजली उपभोक्ताओं को लगाते थे चुना

गिरिडीह। साइबर थाना की पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में पंकज मंडल और कैलाश मंडल अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पंदनिया गांव निवासी हैं। जबकि दीपक मंडल घोसको गांव का निवासी हैं। जिनके पास से पुलिस ने 3 सीम कार्ड, तीन स्मार्ट मोबाइल और एक स्कॉर्पियो बरामद किया गया है। 



उक्त जानकारी एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि तीनो अपराधी बिजली विभाग के अधिकारी बनकर लोगों से बात करते थे और बिजली बिल बकाया होने के कारण लाइन काटने की बात कहकर बिजली उपभोक्ता का झांसे में लेते थे। कई उपभोक्ताओं को अपने झांसे में फांसकर हज़ारों रुपए उड़ा चुके थे। रविवार की सुबह भी तीनों अपराधी गांडेय थाना क्षेत्र के डाक बंगला रोड में सड़क किनारे साइबर अपराध की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनो को दबोच लिया गया। छापेमारी टीम में साइबर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक गुंजन कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजय मुखियार, पुलिस अवर निरीक्षक सह गांडेय थाना प्रभारी आन्नद प्रकाश सिंह एवं अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


एसपी ने बताया कि साइबर अपराधी पंकज मंडल ने दूसरे के अकाउंट से रूपये उड़कर काफी संपति अर्जित किया है। साथ ही हाल में उसने एक नया स्कार्पियो भी खरीदा है। प्रेस वार्ता एसपी के साथ साइबर डीएसपी आबिद खान ने भी मुख्य रूप से मौजूद थे। 

आज का राशिफल, जाने क्या कहता है आपकी राशि


आज 08 दिसम्बर 2024 दिन रविवार का राशिफल, जाने क्या कहता है आपकी राशिका राशिफल

💐मेष राशि
मानसिक और शारीरिक दोनों उत्तेजना पर पूरा नियंत्रण कीजिए अपने पुरुषार्थ और अपने कार्य कुशलता का विश्वास कीजिए आज आप अपने प्रयास के हर क्षेत्र में सफल होने जा रहे हैं दिन भर मानसिक तनाव बना रहेगा सूरदास के बाद तनाव धीरे-धीरे काम होगा और आमदनी के स्रोत भी रात में बढ़ेंगे कुछ नए प्रोजेक्ट कुछ नए आर्डर आ सकते हैं कुछ नई संभावनाएं आप रात में भी आ सकते हैं आज इसलिए दिनभर बड़े शालीनता और शांति से रहिए अपने प्रयास में कोई कमी नहीं कीजिए आपकी आमदनी में आज कोई कमी नहीं होगी आपके व्यापार के वृद्धि में कोई कमी नहीं होगी


👏 वृष राशि
आज का दिन आपके व्यावसायिक सफलता के लिए बहुत सुंदर है जहां तक संभव हो आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कीजिए इधर-उधर ध्यान नहीं दीजिए। अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज आप एकाग्र होकर कम कीजिए शिक्षा राजनीतिक प्रशासन और व्यवसाय खेल खोज हर क्षेत्र में आज आपके लिए सुनहरा अवसर है अपने स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें


💐 मिथुन राशि —
सफलता के दृष्टिकोण से आज दिन का आरंभ कुछ मध्यम रहेगा किंतु जैसे-जैसे दिन चढ़ता जाएगा आपकी सफलता बढ़ती जाएगी और आपकी आमदनी भी बढ़ती जाएगी अपने उग्र क्रोध पर नियंत्रण कीजिए आपके भाग्य में आज सब कुछ अच्छा लिखा हुआ है तो लापरवाही और उत्तेजना में आकर जानबूझकर हानि में मत जाइए। आपके कार्य से आज लोग पूरा पसंद रहेंगे और आपको सफलता में सहायता देंगे।


👏 कर्क राशि
जमीन मकान और सवारी और भौतिक सुख इन सभी क्षेत्रों में आज आपका दिन बहुत सुंदर है आपके अमल को दूर करने वाला योग आज बन रहा है आपकी बढ़ाएं दूर होंगे आपके विकास के मार्ग जो अवरोध थे आज विकास का द्वारा खुलेगा आप स्वयं अपने भावुकता पर अपने जिद पर और अपने क्रोध पर नियंत्रण कीजिए और यह नियंत्रण लगातार कुछ दिनों के लिए करते रहिए चुके आपकी सफलता के अपार संभावनाएं आज आरंभ होने जा रहे हैं। अपना दांपत्य जीवन बढ़िया रखें स्वार्थी और दुष्ट प्रकृति के लोगों से अपने घर में विभाग में व्यवसाय में बुद्धिमान से दूरी बनाएं।


 💐सिंह राशि
भारी-भारी काम आज आसान होंगे जिससे समस्या का हल नहीं हो पा रहा था जिस विकट परिस्थिति का अब सामना करते आ रहे थे उसके समाधान का दिन है आज आपकी आमदनी में जो गिरावट थे आज आमदनी में वृद्धि होगी आपका व्यवसाय जहां-जहां रुका हुआ था सफलता की ओर बढ़ेंगे आपका दिन हर प्रकार से अच्छा है बस आप नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें और अपने आवेश पर नियंत्रण कीजिए किसी की सेवा किसी का विश्वास किसी का उपकार हद से ज्यादा मत कीजिए अपना दांपत्य जीवन मधुर बनाइए घर में प्रेम से रहिए।


👏कन्या राशि
सफलता के दृष्टिकोण से बिल्कुल जीवंत दिन है आज आपका चारों ओर से सफलता की सूचनाओं मिलेंगे अच्छे-अच्छे ऑफर आएंगे काम करने के नए अवसर मिलेंगे किंतु आपको अपने आवेश और अपने क्रोध पर नियंत्रण करना होगा आप 1 मिनट में भूल जाते हैं और फिर वही दिन चढ़ जाए आरंभ करते हैं जिस घर में प्लेस बढ़ता है कलह होता है। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए कफ को बढ़ाने वाला भोजन कम कीजिए।




💐तुला राशि —
आलोचनाओं से तंग आकर अपना काम बंद मत कीजिए। छुपे हुए शत्रु आपको परेशान करेंगे किंतु आज आपका पुरुषार्थ और आपका व्यक्तित्व खुलकर आपका साथ देगा आज किसी भी परिस्थिति में आभार नहीं मानेंगे और अपने जीवन में सफलता प्राप्त करके रहे यह जीवन स्वभाव अभी कुछ दिनों तक बनाए रखिए सूरज उगने से पहले से ही आज आपका दिन अच्छा होगा कम कीजिए ईश्वर का नाम लिए सुनी सुनाई बातों पर कहीं भी झगड़ा विवाद नहीं कीजिए अपने व्यवसाय को आगे बधाई व्यवसाय का गुण आपके पास भगवान की कृपा से है इसलिए दूसरे के बहकावे में आकर अपना दान पत्र या पारिवारिक जीवन कमजोर मत कीजिएगा अपने व्यवसाय को लेकर चलिए सफलता के सारे सीमा पार करेंगे आज आप।


💐वृश्चिक राशि
छोटी मोटी बातों को लेकर उलझने से अच्छा है छोटे-मोटे सफलताओं को लेकर आगे बढ़ना। लोग क्या बोलते हैं लोग क्या कहना चाहते हैं आज उसे पर कम ध्यान दीजिए आप क्या करना चाहते हैं आप किस लिए इतने दिनों से प्रयास करते आ रहे हैं इस पर ध्यान दीजिए हर बात में दूसरे का हस्तक्षेप आज स्वीकार मत कीजिए स्वतंत्र होकर के आज आप कम कीजिए बस लापरवाही पर और अनावश्यक दयालु स्वभाव पर नियंत्रण कीजिएगा आमदनी और व्यापार नौकरी हर क्षेत्र में आपको सफलता है अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिए आप जिस क्षेत्र में है आज आपको महान सम्मान घन संपर्क सब कुछ की प्राप्ति होगी आपके साथ भी आपकी सरलता आपकी महानता से लोग बहुत प्रभावित होंगे और लोग आपको सम्मान देंगे


 🌺धनु राशि
किसी भी परिस्थिति में आज पीछे मुड़कर नहीं देखना है आपको बाहर भी जाना पड़ सकता है अचानक दुष्ट और नकारात्मक लोगों का सामना करना पड़ सकता है इसके लिए आप मानसिक रूप से दक्ष रहिए अपने स्वास्थ्य और व्यवसाय पूरा ध्यान दीजिए और आज किसी भी प्रकार के समस्या का डटकर मुकाबला कीजिए बुद्धिमानी से सामना कीजिए दिन के 11:00 के बाद जो सफलता आने लगेगी देर रात तक सफलता मिलती रहेगी और यह सफलता अभी कई दिनों तक चलेगी धर्म अध्यात्म से भी प्रेम रखिए आपका प्रभाव आपका व्यक्तित्व आपका पराक्रम सब कुछ आज बढ़ेगा नौकरी में और घर में जो नकारात्मक लोग हैं उन लोगों से बुद्धिमानी से सामना कीजिए झगड़ा मत कीजिए वह आपको फ़साना चाहेंगे आपका समय आपके धन संपत्ति नष्ट करना चाहिए उनके जाल से बुद्धिमानी से मुक्त होना होगा आपको और साधारण सफलता की पूरी संभावना है आज।


 👏मकर राशि
हर चीज में एक अधिकार नहीं होता है हर चीज की एक सीमा होती है आपके संघर्ष की जो एक गाथा है असफलता में मिलने जा रही है। अपने उत्तेजनाओं पर पूरा नियंत्रण कीजिए अतिरिक्त अलसी और अत्यधिक परिश्रम दोनों से बस कर रही है थोड़ा आराम भी कीजिए और काम भी कीजिए आज सफलता के लिए शानदार दिन है आर्थिक आमदनी के लिए बहुत सुंदर दिन है तो जानबूझकर झगड़ा करने वाले लोगों के सामना करने का भी संजोग है आप अपने आत्मविश्वास से कम कीजिए अपने चेतन को जगाइए अपने सोए हुए पुरुषार्थ को सामने लाइए सुबह से लेकर देर रात तक भारी सफलता मिलेगी


💐 कुम्भ राशि —
कहानी-कहानी चाह कर भी काम अधूरा रह जाता था लगातार कई महीनो से असफलता ही असफलता आ रहे थे किसी प्रकार से समय कट रहा था आज इन सारे बातों का अंत होगा आपकी सफलता की गाड़ी सफलता के पटरी पर चलने लगेंगे दिनभर अच्छे-अच्छे अवसर मिलेंगे अच्छे-अच्छे लोगों से सामना होगा सबका लाभ लीजिए ईश्वर की कृपा से और गुरु के आशीर्वाद से आज आपका दिन बहुत अच्छा होगा आपके अमला ने चारों ओर से पड़ेगी आपकी सफलता चारों ओर से पड़ेगी। अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दीजिएगा


🚩मीन राशि
आज अचानक आपको बाहर जाना पड़ सकता है आयात निर्यात का काम करते हैं तो कस्टम अधिकारी से कुछ सामना करना पड़ सकता है होगा कुछ नहीं सब कुछ ठीक रहेगा। अपने अंदर काम करने वाले लोगों पर सूक्ष्म दृष्टि रखिएगा अपने ऑफिस में अपने बॉस से झगड़ा मत कीजिएगा दिन में ढाई बजे के बाद आपको सफलता मिलने लगेगी दूसरों के लिए इतना ही कम कीजिए आपका अपना काम बर्बाद ना हो धन संपत्ति मान सम्मान हर दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत सुंदर है।