मंगलवार, 4 मार्च 2025

आज 04 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहता है आपकी राशिफल, जानिए

आज का राशिफल ::04 :: 03 :: 2025 सोमवार

04 मार्च 2025 : आज पवित्र फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। वहीं आज मंगलवार का दिन है। आज तिथि के हिसाब से आप मंगलवार का व्रत रख सकते हैं। इस दिन हनुमान जी की पूजा विधिवत रूप से करें। वहीं आज पंचमी तिथि और षष्ठी तिथि के दिन स्कंद षष्ठी का व्रत भी रखा जा रहा है। यह व्रत भगवान कार्तिकेय को समर्पित है।
हिंदू धर्म में सप्ताह के प्रत्येक दिन का विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व होता है। मंगलवार को भगवान हनुमान और मंगल ग्रह से जोड़ा जाता है। इस दिन को शक्ति, ऊर्जा और साहस का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से, मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा करने से भक्तों को भय, नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करने से जातक को फल की प्राप्ति होती है।
 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार का संबंध मंगल ग्रह से है, जिसे युद्ध, साहस और पराक्रम का कारक माना जाता है। कुंडली में यदि मंगल अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को क्रोध और पारिवारिक कलह जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस नाते इस दिन मंगल ग्रह को शांत करने के लिए व्रत रखना, लाल वस्त्र धारण करना और मसूर की दाल, गुड़ व लाल फूल का दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक शक्ति मिलती है, साथ ही संकटों से रक्षा होती है। 




आज का पंचांग: 04 मार्च 2025, मंगलवार, विक्रम सम्वत : 2081, शाका : 1946, ऋतु : बसंत, मास : फाल्गुन, पक्ष : शुक्ल पक्ष, तिथि : पंचमी 03:16 PM तक उपरांत षष्ठी, नक्षत्र : भरणी 02:37 AM तक उपरांत कृत्तिका, सूर्योदय : 06: 43 AM, सूर्यास्त : 06: 23 PM, राहुकाल : 03:33 PM से 05:00 PM तक, चन्द्रमा : मेष राशि पर संचार करेगा। 
व्रत/त्यौहार : मंगलवार व्रत, हनुमान पूजन दिवस



आज :: 04:: 03 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। आपका आकर्षक स्वभाव और ख़ुशमिज़ाज व्यक्तित्व नए दोस्त बनाने में आपकी मदद करेगा और आपके सम्पर्क में इज़ाफ़ा करेगा। अपने प्रिय के साथ ख़रीदारी करने जाते समय ज़्यादा आक्रामक व्यवहार न करें। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। भाग्यशाली संख्या: 9,भाग्यशाली रंगः भूरा 


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आप अपने जीवनसाथी संग स्नेह से बिताएंगे। इससे मूड बेहतरीन बनान रहेगा। आपका काम करने का नया अंदाज आज उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप के कामों पर नजदीकी नजर रखते हैं। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा, क्योकि आज बिजनेस की डील आपके पक्ष में आएगी। आज अचानक कोई करीबी दोस्त आपके घर आ सकता हैं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, बिगड़ते काम बन जाएंगे। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा।भाग्यशाली संख्या: 4, भाग्यशाली रंगः हरा 


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नयी योजना लागू करेंगे। जरूरत से ज़्यादा खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली संख्या: 2,भाग्यशाली रंगः नीला 


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आपके माता-पिता की सेहत पर ज़्यादा ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है। यात्रा के चलते रुमानी संबंध को बढ़ावा मिलेगा। आपको बढ़िया परिणामों को पाने के लिए अपनी तरफ़ से बेहतरीन प्रयास करने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी। भाग्यशाली संख्या: 5,भाग्यशाली रंगः सफ़ेद 


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पहले से बेहतर रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं वो आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहाँ आपकी बातों पर सबका ध्यान केंद्रित होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बढ़िया रहेगा। क्लास एक्जाम में पेपर शानदार होने से उत्साहित महसूस करेंगे। इस राशि के कपड़ा व्यापारी के लिए आज का दिन मुनाफे का रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को आज प्रमोशन हो सकता है। हनुमान जी को लाल सिंदूर चढ़ाएं, परेशानियां खत्म होंगी। भाग्यशाली संख्याः 8,भाग्यशाली रंगः सफ़ेद 


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप कार्यस्थल पर तनाव का अनुभव करेंगे।नए संपर्क कार्य क्षेत्र में सफलता दिलवाएंगे। आप किसी बात से मन ही मन डर रहे हैं। वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। रुके कार्य पूरे होंगे। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। शारीरिक, मानसिक अस्वस्थता रहेगी। भाग्यशाली संख्या: 6, भाग्यशाली रंगः गुलाबी 



तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। पैसे कमाने के नए मौक़े मुनाफ़ा देंगे। आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के लम्हे तलाशने की ज़रूरत है। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। दिन भर आप थोड़े सुस्त और अनमने रह सकते हैं, जिससे आपके काम की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा। यात्रा के मौक़ों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। भाग्यशाली संख्या: 2,भाग्यशाली रंगः लाल 


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
 आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। अगर आपका बच्चा परीक्षा में बहुत अच्छा न कर सके तो उसे फटकारें नहीं, बल्कि अगली बार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करें। आज दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ टाइम स्पेंड करने की संभावना बन रही हैं। आज आराम के लिए बहुत कम समय है, क्योंकि पेंडिंग काम को पूरा करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी । आज आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाग्यशाली संख्या: 3, भाग्यशाली रंगः पीला 


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करेंगे, जिसके परिणामस्वरुप आप लगन के साथ काम कर पाएंगे। आज आप आर्थिक योजना बना सकेगें और परिवार की जरूरतें भी पूरी करेंगे। आप में से कुछ लोग आज रिश्तेदारों या दोस्तों के साथ अच्छा दिन बिताएंगे। प्यार के मोर्चे पर कुछ प्रयास करने से भाग्य का भी साथ मिलने की संभावना है। स्वास्थ को नजरअंदाज करना मंहगा पड़ सकता है। महत्वपूर्ण काम करने से आपको थकान महसूस होगी। भाग्यशाली संख्याः 1, भाग्यशाली रंगः गुलाबी 



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए ज़रूरी चीजें ख़रीदना आसान होगा। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। आप जिस प्रतियोगिता में भी क़दम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा। भाग्यशाली संख्याः 4, भाग्यशाली रंगः बैंगनी 


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
आज का दिन धार्मिक कार्यों में बीतेगा। आज आप भजन-कीर्तन में शामिल होने की योजना बनाऐंगे। इस राशि के लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज़रूरत है। आज लवमेट का दिन रोमांस से भरपूर होने की संभावना है। आज दफ़्तर में मशीनों की ख़राबी परेशानी का सबब बन सकती है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे, तो वह आपका पीछा नहीं छोड़ेगी, बेहतर हैं उसको उसी टाइम सॉल्व करें। घर से बाहर निकलते समय दही और शक्कर खाकर निकलने से आपके सारे काम होंगे। भाग्यशाली संख्याः 9,भाग्यशाली रंगः नारंगी 


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सिर्फ एकाग्रता के दम पर आज आप बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं। लगातार यही ध्यान रखें कि आपका लक्ष्य क्या है और उसे कैसे पूरा किया जा सकता है। बातचीत, यात्रा और शिक्षा के मामले आपके लिए खास रहेंगे। किसी करीबी व्यक्ति के साथ रिश्ते सुधर जाएंगे। भविष्य को लेकर जो आशंका है, उस पर अपने दोस्तों से बात करें। कोई समाधान मिल जाएगा। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता भी मिलेगी। अपने मन की शांति ऐसे ही बनाए रखें जिससे आपके परिवार में आनंदमय वातावरण बना रहेगा। आराम करने की जरूरत है।
भाग्यशाली संख्याः 1,भाग्यशाली रंगः हल्का लाल


 
कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷


सोमवार, 3 मार्च 2025

सीमा क्षेत्र में लगे अफीम की फसल को बिहार झारखण्ड की संयुक्त पुलिस टीम ने किया नष्ट, हड़कम्प

गिरिडीह(Giridih)। बिहार झारखण्ड के सीमा क्षेत्र पर स्थित झरनवा गांव में लोगों द्वारा कई एकड़ भूमि पर लगाई गई अफीम की फसल को कौवाकोल थाना की पुलिस ने नष्ट कर दिया। गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड और बिहार के कौवाकोल थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर लगे अफीम की फसल को तिसरी के थानसिंहडीह ओपी पुलिस के सहयोग से कौवाकोल थाना प्रभारी प्रकाश मान दीपक के नेतृत्व में नष्ट किया गया।


मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के तथाकथित अफीम कारोबारी द्वारा गिरिडीह जिले के तिसरी और बिहार के कौवाकोल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में स्थित गांव झरनवा, दनिया और रानीगद्दर में स्थानीय कुछ लोगों के सहयोग से उनकी हजारों एकड़ जमीन अफीम की खेती कराया गया था। जिसकी सूचना बिहार के कौवाकोल थाना की पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर ही कौवाकोल थाना की पुलिस ने तिसरी प्रखण्ड के थानसिंहडीह थाना की पुलिस के साथ झरनवा गांव पहुंची और अफिम की खेती को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। 


बता दें कि झरनवा गांव में कई एकड़ भूमि पर अफीम की फसल लगी थी। हजारों एकड़ भूमि पर फसल लहलहा रहा थे। फसल लगभग तैयार भी हो गये थी। कुछ ही दिनों में कारोबारी फसल में लगे फर से अफीम निकाल उसे महानगरों में ले जाकर लाखों में बेचते, लेकिन इसके पूर्व ही कौवाकोल पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध अफीम कारोबारियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस की टीम में लहलहा रही अफीम की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अफीम कारोबारियों में हड़कंप मंच गया है।



सड़क दुर्घटना में गांडेय के दो पत्रकार घायल, एक गम्भीर, रांची रेफर

गिरिडीह(Giridih)। गिरिडीह धनबाद मुख्य मार्ग पर ताराटांड के पंडरी के समीप एक तेज रफ्तार बलेनो कार ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में बाइक सवार गांडेय के दो पत्रकार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल पत्रकारों में गांडेय बाजार निवासी व अहिल्यापुर क्षेत्र से एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता प्रमोद पंडित एवं मरगोडीह निवासी एक न्यूज चैनल के संवाददाता राजू मंडल शामिल हैं। 


घटना की सूचना मिलते ही ताराटांड़ पुलिस घटनास्थल पहुंची दोनों घायलो को आनन फानन में उठाकर इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। वही पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर थाना ले गयी।


घटना के सम्बंध में इलाजरत घायल पत्रकार प्रमोद पंडित ने बताया कि वह और राजू मंडल एक बाइक पर सवार हो किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच एक चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर उन्हें पीछे से टक्कर मार दिया। 

          घायल प्रमोद पंडित

टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी बाइक अनियंत्रित हो सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के पोल से टकरा गई और वे दोनों गिर कर घायल हो गए।


      गम्भीर रूप से घायल राजू मंडल


दोनों को इलाज हेतु गिरिडीह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्रमोद पंडित का इलाज जारी है। लेकिन राजू मंडल की गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज हेतु रांची रेफर कर दिया है। 

सीएम के आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव,भारी वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित

गिरिडीह (Giridih)। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 04 मार्च को गिरिडीह पहुंचेंगे। स्थानीय झंडा मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने गिरिडीह की ट्रैफिक व्यवस्था में काफी बदलाव किया है। प्रशासन ने चार मार्च सुबह 9 बजे से 5 मार्च अहले सुबह 3 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया है। इस बाबत सदर अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी ने एक सूचना जारी किया है। जिसमे सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 


वाहनों पड़ाव की विशेष व्यवस्था :

सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने जारी सूचना में कहा है कि कार्यक्रम में शामिल होने वालों को निर्धारित पड़ाव में ही वाहन खड़ा करने की अनिवार्यता होगी। सूचनानुसार खोरीमहुआ अनुमंडल से आने वाली बसों का पड़ाव बाजार समिति मैदान पचंबा, मिशन ग्राउंड, कार्मेल स्कूल ग्राउंड अलकापुरी में होगा। वहीं डुमरी अनुमंडल से आने वाली बसें पुराना बस डिपो, कोलडीहा में रुकेंगी। जबकि धनबाद टुंडी की ओर से आने वाली बसों का ठहराव अंटा बंगला मैदान, हुट्टी बाजार मैदान और पुराना पुलिस लाइन  मैदान में होगा। इसी प्रकार बेंगाबाद और गांडेय क्षेत्र से आने वाली बसों का पड़ाव आम बगान, सिहोडीह में निर्धारित किया गया है।


जारी सूचना में बताया गया है कि कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले छोटी निजी वाहनों के लिए सर्कस मैदान में ठहराव की व्यवस्था की गई है। एसडीओ ने इस बाबत एक रूट मैप भी जारी कीर जनता से  यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करने की अपील की है। ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।