गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025

कल झारखंड में रहेगी सरकारी छुट्टी, अधिसूचना जारी

रांची (Ranchi)। शब-ए-बारात त्यौहार के अवसर पर दिनांक 14  फरवरी को झारखण्ड प्रदेश सरकारी छुट्टी रहेगी।इस बाबत कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया है।

कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची की अधिसूचना संख्या – 6776 दिनांक 14.10.2024 द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न पर्व / अवसरों पर झारखण्ड राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालय के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

उक्त अधिसूचना संख्या 10 / सा० अव०-03-02 / 2024 का०-780 में आंशिक संशोधन करते हुए शब-ए-बारात के अवसर पर दिनांक 14.02.2025 (शुक्रवार) को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित किया जाता है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची की अधिसूचना संख्या-6776 दिनांक 14.10.2024 को इस हद तक संशोधित समझा जाय।

1 टिप्पणी:

  1. स्कूल कॉलेज में छुट्टी होगी या नहीं, ये क्लीयर नहीं है l

    जवाब देंहटाएं