रविवार, 4 मई 2025

आज 04 मई ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 04:: 05 :: 2025, रविवार

04 मई 2025 :  आज वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और रविवार दिन है। सप्तमी तिथि रविवार को सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। सप्तमी तिथि एक भद्रा तिथि है, जिसके स्वामी भगवान सूर्य हैं और इसका स्वभाव मित्रवत है। यह तिथि शुभ मुहूर्तों में स्वीकृत है। आज दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। आज दुर्गाष्टमी व्रत है। इसके अलावा आज रात 8 बजकर 52 मिनट पर प्लूटो मकर राशि में वक्री होंगे। आज रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है, जिन्हें नवग्रहों का स्वामी माना जाता है। इस दिन सूर्यदेव के साथ-साथ अन्य देवी-देवताओं और नवग्रहों की पूजा करने से विशेष लाभ और फल की प्राप्ति होती है। आज धार्मिक पुस्तकों का दान करना बहुत फलित होता है। किसी पवित्र नदी में स्नान करें। शालीग्राम भगवान का पूजन बहुत फ़लदायी होता है। मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। विहंगों को दाना-पानी दें। गाय को गुड़ खिलाएं। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा, पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु के मन्दिर जाएं व उनके विग्रह की चार परिक्रमा करें। मसूर व गुड़ का दान भी करते हैं। सुंदरकांड का पाठ करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें।




आज का पंचांग: 04 मई 2025, दिन : रविवार
युगाब्द      : 5127,  विक्रम संवत : 2082   
शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म
महीना       : बैशाख     पक्ष  :  शुक्ल पक्ष
सूर्योदय : 05: 44 AM, सूर्यास्त : 06: 55 PM
तिथि : सप्तमी 07:20 AM तक उपरांत अष्टमी
नक्षत्र : पुष्य 12:53 PM तक उपरांत आश्लेषा
राहुकाल : 05:14 PM से 06:51 PM तक
चन्द्रमा :   कर्क राशि पर संचार करेगा 
व्रत/त्यौहार : रविवार व्रत, दुर्गाष्टमी व्रत



आज :: 04 :: 05 :: 2025 का राशिफल


मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको जीतने और तरक्की करने की इच्छाओं के बीच तनाव महसूस हो सकता है। कोई जॉब आपको बहुत पसंद हो सकती, लेकिन यह भी मन में विचार आएगा कि यह अच्छे रिजल्ट देती है या सम्मान देती है। जिसकी आपको जरुरत हो। निवेशन के बारे में सोचें और प्रोफेशनल्स की सलाह लें। आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वे आज अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी.


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपको अपने सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरुरत है। धन का निवेश सोच-समझकर ही करें। एक्सरसाइज करें जिससे आपके मन और तन को अच्छा महसूस हो। लीवर के हेल्थ पर ध्यान दें। अनहेल्दी फूड अवॉइड करें। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। समाज हित में किये गये कामों की तारीफ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाए अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है, दोनों के बीच रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए योग की रूटीन अपनाएं, फायदा मिलेगा। धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। घर के बड़ो का सहयोग आपको मिलता रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा.


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
मिथुन राशि वाले इस बारे में विचार करेंगे कि कैसे लाइफ में व्यक्तिगत महत्वकांक्षाओं बड़े दृष्टिकोण में शामिल हो सकें। आप में अनुशासन, वर्क एथिक्स और विशेष बदलाव लाने की योग्यता है। यह आपके लिए दो बार सोचने और प्रैक्टिकल गोल्स और खुद से सवाल पूछने का समय है। विश्वास रखें कि किसी तरह से बदलाव लाने से आपके जीवन में सुधार आएगा। आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब भी होंगे। आज आप अपनी उर्जा को सही काम में लगाएं। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। आज आपको किसी परिजन की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। किसी काम के लिए भाई व बहनों से आपको सहयोग मिलता रहेगा।



कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज नौकरी तलाशने का बेस्ट टाइम है, जो आपके प्रोफेशनल और बौद्धिक जरुरतों से मैच खाएं। पर्सनल और टीम के रुचियों के बीच टकराव आ सकता है। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए किए गए प्रयासों से आप हर समस्या का समाधान निकाल लेंगे। पर्सनल और करियर दोनों तरफ तरक्की करेंगे। आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जाएगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।  किसी प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो सफलता दिलाने में मददगार साबित होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सृजनात्मक होंगे। छात्र कल अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया में व्यतीत करेंगे, जिससे पढ़ाई में कम मन लगेगा। परिवार के सभी लोग किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल-मिलाप होगा।



सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातक बदलावों की ओर फोकस करेंगे। प्रोफेशनल, सोशल और एकेडमिक लाइफ में कुछ अलग ट्राई कर सकते हैं। इस समय आपको संदेश हो सकता है, लेकिन यह नई चीजों को सीखने के लिए तैयार रहने का समय है। आपकी लव लाइफ बढ़िया रहेगी। आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे। आज अपने काम को सामान्य गति से पूरा करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं। आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग बनते दिख रहे हैं। आज आपके जीवनसाथी को सफलता मिल सकती है। अपनी आय और व्यय में संतुलन बना कर चलें। दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के सिंगल जातकों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर, आपको जितना संभव हो, उतना स्वतंत्र रहना चाहिए। किसी को जबरदस्ती रिलेशनशिप में नहीं आना चाहिए क्योंकि दूसरे ऐसा कर रहे हैं। खुद के लिए सच्चे रहें। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, यह समय रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की चाहत बढ़ा सकता है। आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आज परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आज आप मित्रों के साथ कोई निवेश संबंधी योजना बनाएंगे, जिसमें आपको बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा। आज आपको यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।
 


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातक चीजों का आंकलन करने और बड़े पिक्चर में चीजों को देखने की इच्छा के बीच असमंजस की स्थिति में होंगे। आज आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। इस समय धन का निवेश करना शुभ हो सकता है। आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना बन रही है। दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी। आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। आज घर के बड़े-बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें। जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा।



वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आर्थिक जीवन में ज्यादा कॉन्फिडेंस के कारण हड़बड़ी हो सकती है। आर्थिक फैसलों में जल्दबाजी न करें। प्रोफेशनल्स की सलाह लें। कम समय के फायदे के बजाए लॉन्ग टर्म फाइनेंसशियल गोल्स पर फोकस करें। भविष्य की अनिश्चतताओं से बचने के लिए इंश्योरेंस और बचत का होना जरूरी है। आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी, आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आमोद-प्रमोद में आपका ज्यादा मन लगेगा। अर्थराईटिस की परेशानी से जुड़े लोगों को आज राहत मिलेगी। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आज आपके मन में कोई स्टोरी लिखने का भी विचार आ सकता है।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
खुद पर भरोसा करें, लेकिन हर आने वाले मौकों को हासिल करने का प्रयास न करें। खासतौर से जो आपको अच्छी सैलरी वाली जॉब दे, लेकिन आपके मूल्यों से मैच न खाए। जो लोग कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, वह आपके भविष्य में साथ रहने को लेकर समस्याएं ला सकती हैं। कम्युनिकेशन की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसलिए दोनों साथ मिलकर समस्या का समाधान निकालें। आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकता है, इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में न करें। राजनीतिक से जुड़े लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा। आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनायेंगे। किसी दोस्त से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी।



मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातक काफी पारिवारिक होते हैं, लेकिन आज घर की जरुरतों और खुद की दिलचस्पी के बीच असमंजस की स्थिति बन सकती है। आपको अपनी फीलिंग्स को नहीं छुपाना चाहिए। परिवार और खुद की जरुरतों के लिए बीच का रास्ता निकालने की कोशिश करें। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी शिक्षा में आ रही परेशानी से आज छुटकारा मिलेगा, आपको ख़ुशी होगी। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) 
कुंभ राशि वालों को व्यक्तिगत जीवन और सामान्य परिस्थिति की चिंता के बीच टकराव का अनुभव हो सकता है। सूर्य और गुरु के बीच यह संयोग आपको अपनी वर्तमान रणनीति पर विचार करने के लिए मजबूर करें। सामांजस्य बनाए रखने की कोशिश करें। दूसरों की बात सुनने और नए विचारों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।  आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। निवेश संबंधी मामलों को आज गति मिलेगी।  किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें। विद्यार्थियों को किसी टॉपिक को समझने में आ रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। आप किसी काम को छोटा या बड़ा सोचकर ना करें। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।



मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सार्वजनिक व्यक्तित्व और स्वंय में टकराव की स्थिति उत्पन्न होगी। नौकरीपेशा वाले खुद की दिलचस्पी और ऑर्गनाइजेशन की दिलचस्पी के बीच संतुलन बैठाने में असमंजस महसूस करेंगे। तरक्की के नए मौकों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। आज आपका दिन आपके लिए परिवार के लिए खुशियां लाने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अध्यात्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी।  अपनी क्षमता पर विश्वास करने से आज आपके सभी काम बनेंगे।



कृपया ध्यान दें👉 

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।


        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷




शनिवार, 3 मई 2025

गिरिडीह के तीन परीक्षा केंद्रों में होगी NEET UG की परीक्षा, 1309 परीक्षार्थी होंगे शामिल : उपायुक्त

गिरिडीह (Giridih)।  उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि National Eligibility cum Entrance Test (NEET) UG- 2025 परीक्षा 4 मई को निर्धारित है। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय में कुल 03 परीक्षा केंद्र डिस्ट्रिक्ट सीएम एस.ओ.ई पचंबा, सर जे.सी बोस सीएम एस.ओ.ई गर्ल्स स्कूल एवं गिरिडीह प्लस टू उच्च विद्यालय में बनाए गए हैं। जिनमे कुल 1309 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया परीक्षा अपराह्न 02 से 05 बजे तक परीक्षा संचालित होगी।


उपायुक्त श्री लकड़ा ने शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेसवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), नई दिल्ली  द्वारा National Eligibility cum Entrance Test (NEET) UG- 2025 परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। कदाचार मुक्त, सुगमतापूर्वक एवं निष्पक्ष परीक्षा संचालन को लेकर जिला स्तर पर एवं राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी, NTA नई दिल्ली की टीम द्वारा परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग, रजिस्ट्रेशन, बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाने की व्यवस्था की गई है। 


परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक, दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनिधि कर दी गई है। वहीं सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक कक्ष एवं सभी कमरों में सीसीटीवी, जैमर तथा बायोमेट्रिक उपस्थिति यंत्र का अधिष्ठापन कराया गया है। 


उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु कुल 7 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 03 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, 03 वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही जिला स्तर पर 01 नोडल ऑफिसर तथा 01 सहायक नोडल ऑफिसर नामित किए गए हैं। कहा कि शांतिपूर्ण, नकल विहीन, पारदर्शिता से परीक्षा को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की स्थिति के साथ अभ्यर्थियों के बॉयोमेट्रिक उपस्थिति, पेयजल, सीसीटीवी व बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अंजना भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत सभी प्रिंट व इलेट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि शामिल थे। 


उपायुक्त ने किया ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

उपायुक्त ने दिया सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने का निर्देश

गिरिडीह(Giridih)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को सदर प्रखण्ड कार्यालय  स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।  साथ ही सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंच सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का भी जायजा लिया।


 इस मासिक निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र सहित कमरों के सीलिंग आदि का भी जायजा लिया गया। 


निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा हेतु तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 





ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने के लिए डाक विभाग प्रतिबद्ध : डाक अधीक्षक

पचम्बा उप डाकघर के नए भवन का हुआ उद्घाटन
गिरिडीह (Giridih)। आधुनिक सुविधाओं से लैस पचम्बा उप डाकघर के नए भवन का शनिवार को उद्घाटन किया गया।डाक अधिक्षक संजय कुमार संगम ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर गिरिडीह की अप नगरी पचम्बा में उप डाकघर पचम्बा के नये भवन का आज उद्घाटन कर उसे जनता को समर्पित किया।


वहीं उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए डाक अधीक्षक ने कहा कि डाकघर अपने ग्राहकों को बेहतर और सुविधाजनक सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी के तहत पहले से चल रहे डाकघर के भवन को बदलकर उसे नये भवन में शिफ्ट किया गया है। ताकि ग्राहकों को सहूलियत हो।


 डाकघर अधीक्षक संजय कुमार संगम ने कहा कि उप डाकघर में पहले के मुकाबले वर्तमान में सक्षम और काबिल डाककर्मी द्वारा सेवा दी जा रही है। ताकि पचम्बा उप डाकघर से जुड़े ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि डाक विभाग अपने सभी टेनेंट डाकघर को आधुनिक सुविधाओं से लेस कर उसे उत्क्रमित करने का काम कर रही है। ताकि डाक घर के ग्राहकों को कम समय में बेहतर सेवा और सुविधा प्रधान किया जा सके।


उद्घाटन कार्यक्रम में सहायक डाक अधीक्षक प्रीतेश बंसल, डाक निरीक्षक सुमन कुमार, पेमेंट बैंक के मैनेजर रणजीत सिंह, पचम्बा उप डाकघर उप डाकपाल परेश कुमार, सहायक जितेंद्र गुप्ता, अजय बरनवाल,  पोस्ट फोरम सदस्य सुधीर आनन्द, पूर्व डाकपाल राजेंद्र वर्मा समेत काफी संख्या में डाककर्मी उपस्थित थे।

नक्सलियों की साजिश नाकाम, पुलिस ने किया एक पुराने नक्सली डम्प का भांडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद

चाईबासा (Jharkhand)। पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के खिलाफ चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने चाईबासा जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र के अंतर्गत वनग्राम बामईबासा और गौबुरू के आसपास के जंगली और पहाड़ी इलाके में तलाशी के दौरान एक पुराने नक्सली डम्प का भंडाफोड़ किया है। जहां से टीम ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किए हैं।


मिली जानकारी के अनुसार भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अष्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत और रापा मुंडा अपने दस्तों के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों की योजना बना रहे हैं और लगातार भ्रमणशील हैं। इस इनपुट के आधार पर चाईबासा पुलिस, कोबरा बटालियन 203 व 209, झारखंड जगुआर तथा सीआरपीएफ की 26, 60, 134, 174, 193 और 197 बटालियनों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में व्यापक नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया है।


इसी कड़ी में पुलिस को यह सफलता मिली है। नक्सलियों के पुराने डम्प से जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर, फ्यूज, अर्ध तरल विस्फोटक, आयरन रॉड, पाइप, तार, बैटरियां और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद हुईं हैं। यह बरामदगी इस बात का प्रमाण है कि नक्सली अब भी क्षेत्र में सक्रिय हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। जिसे चाईबासा जिला पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की सतर्कता और दृढ़ संकल्प से एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया गया है। अभियान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।  क्षेत्र में अभी भी सघन तलाशी अभियान जारी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और शांति बनाए रखें।


बता दें कि वर्ष 2022 से ही गोईलकेरा और टोन्टो थाना क्षेत्रों के विभिन्न सीमावर्ती गांवों जैसे कुईडा, छोटा कुईडा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेडा, बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह, हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू और लुईया में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान की कड़ी में आज सुरक्षा बलों को टोन्टो थाना क्षेत्र के बामईबासा और गौबुरू के जंगल में एक पुराने नक्सली डम्प की जानकारी मिली। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने उक्त डम्प को नष्ट कर दिया और मौके पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को जब्त किया। बरामद किए गए विस्फोटकों को सुरक्षा की दृष्टि से बम निरोधक दस्ते की मदद से वहीं पर निष्क्रिय कर दिया गया।