सोमवार, 18 नवंबर 2024

महिला हत्याकांड में शामिल दो हत्यारों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


लातेहार। लातेहार पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र में हुई एक महिला की निर्मम हत्या मामले का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने हत्याकांड की घटना को अंजाम देने वाले दोअपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अपराधियों में धनंजय शुक्ला और निशाल ठाकुर शामिल है। 


उक्त जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी लातेहार के रहने वाले हैं।



उन्होंने बताया कि अपराधियों ने पुलिसिया पूछताछ के दौरान अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि उन्होंने पहले महिला की हत्या की। फिर सबूत छुपाने की नियत से महिला के शव को बिस्तर में लपेटकर उसमे आग लगा दी थी। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों सारी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया है।

माधवी लता आज गिरिडीह में, करेंगी निर्भय शाहाबादी और मुनिया देवी के पक्ष में रोड शो

जमुआ में असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वा शरमा एवं पीरटांड़ में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन करेंगे चुनावी सभा


गिरिडीहभाजपा की फायर ब्रांड नेत्री माधवी लता आज को गिरिडीह पहुंचेगी। माधवी लता आज गिरिडीह और गांडेय में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो एवं नुक्कड़ सभा करेंगी।


झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आज भाजपा ने रोड शो करने का फैसला लिया है। भाजपा की ओर से हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओबेसी को लोकसभा चुनाव मे चुनौती देने वाली भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री माधवी लता और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी  आज गिरिडीह में भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शहाबादी के पक्ष में रोड शो एवं नुक्कड़ सभा करेंगी। वहीं भाजपा नेत्री माधवी लता आज गांडेय में गांडेय के भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी के लिए भी रोड शो करेगी। 


वहीं असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्वा शरमा भी आज जमुआ पहुंचेंगे और जमुआ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ मंजू कुमारी के लिए वोट मांगेगे। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज पीरटांड़ आयेंगे। पीरटांड़ के सोबरनपुर हटिया मैदान में चम्पई सोरेन भाजपा के गिरिडीह प्रत्याशी निर्भय कुमार शहाबादी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है आज शाम पांच बजे के बाद झारखण्ड में होने वाले विधानसभा के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के भोंपू का शोर थम जायेगा। उसके बाद प्रत्याशी घर घर जाकर ही लोगों से सम्पर्क स्थापित कर उनसे अपने पक्ष में मतदान करने और आशीर्वाद देने की मांग करेंगे। लेकिन चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चुनाव मैदान में खड़े सभी प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में जुटे हैं।