शुक्रवार, 6 जून 2025

आज 06 जून ...क्या कहते हैं आपके सितारे...कैसा रहेगा आपका दिन...! जानिए अपना राशिफल

आज का राशिफल :: 06: 06 :: 2025, शुक्रवार

05 जून 2025 : आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा बजकर 40 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज निर्जला एकादशी व्रत है। उदया तिथि के अनुसार एकादशी व्रत 6 जून को मनाया जाएगा। निर्जला एकादशी साल में आने वाली सबसे महत्वपूर्ण एकादशी मानी जाती है। इस दिन कई श्रद्धालु व्रत रखते हैं और विधि विधान भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। आज का एकादशी तिथि धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। आज निर्जला एकादशी का व्रत किया जाएगा। निर्जला एकादशी पर श्रीहरि की पूजा का विशेष महत्व है। एकादशी का व्रत 100 गौ दान करने के सामन पुण्य देता है। एकादशी का व्रत जो मनुष्य करता है वो समस्त पापों से मुक्ति पाकर बैकुंठ धाम जाता है। निर्जला एकादशी पर जरुरतमंदों को जल, छाता, रसीले फल दान करें। इस दिन शाम को तुलसी में दीपक लगाएं और विष्णु मंत्र का जाप करें। इस तिथि को पूरी रात भगवान विष्णु के भजन गाने चाहिए, मंत्र या आरती करनी चाहिए, इससे व्रत सफल होता है। एकादशी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए, न ही बाल-नाखून काटें। ग्यारस वाले दिन तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए।

निर्जला एकादशी का विशेष महत्व : निर्जला एकादशी का व्रत समस्त 24 एकादशियों का फल प्रदान करती है, ऐसे में इस दिन बिना जल-अन्न के व्रत करना चाहिए।

क्या करें : निर्जला एकादशी के दिन पीपल और आंवले के पेड़ में जल अर्पित करें और जरुरतमंदों को यथाशक्ति दान देना चाहिए। सुहागिनें इस दिन पीपल पर 7 बार परिक्रमा कर कच्चा सूत लपेटें, ये वैवाहिक जीवन में सुख शांति लाता है.।

क्या न करें : निर्जला एकादशी पर गाय या किसी भी पशु को बासी खाना न खिलाएं। तुलसी में जल न चढ़ाएं. इससे दोष लगता है।



आज का पंचांग: 06 जून 2025, दिन : शुक्रवार

युगाब्द      : 5127     विक्रम संवत : 2082   

शक संवत : 1947     ऋतु :  ग्रीष्म

मास         :  ज्येष्ठ       पक्ष  :  शुक्ल पक्ष

सूर्योदय : 05: 22 AM, सूर्यास्त : 07: 16 PM

तिथि : एकादशी तिथि 04:49 AM तक उपरांत द्वादशी

नक्षत्र : हस्त 06:33 AM तक उपरांत चित्रा

राहुकाल :  09:54 AM से 11:35 PM  तक

चन्द्रमा  कन्या राशि पर 08:06 PM तक उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा

व्रत/त्यौहार : शुक्रवार व्रत, निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती



आज :: 06 :: 06 :: 2025 का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) : आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी नई शुरुआत की योजना बना सकते हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। निवेश को लेकर दिन आपका आज अच्छा रहने वाला है।आज आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। निवेश लाभ और समृद्धि लाएगा। आज आपको कार्यों में सफलता हासिल होगी। कार्यस्थल पर आज हर कोई आपकी बात ईमानदारी से सुनेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका जीवनसाथी आज शुरुआती दौर के प्यार और रोमांस को फिर से शुरू करेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है।


वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) : आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। जिन लोगों ने कर्ज लिया था उन्हें आज कर्ज चुकाने में परेशानी हो सकती है। करियर में बदलाव की प्लानिंग बना रहे हैं तो आज इसे कार्यरूप देने का अच्छा समय है। आपके सहकर्मी आपको सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी के बीच की अनबन खत्म हो सकती है। आर्थिक रूप से दिन ठीक ठाक रहेगा। व्यापारियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपके लिए व्यवसायिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी दे सकती है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मीठे से परहेज रखें। स्वादिष्ट भोजन का निमंत्रण आपको मिल सकता है।


मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) : आज रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। मेहनत करें, लाभ जरूर मिलेगा। भावनाओं पर काबू रखें, नहीं तो गलतफहमी हो सकती है। विरोध से बचने का प्रयास करें। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में उन्नति मिल सकती है। कार्यस्थल पर कुछ सहकर्मी कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों को संभालने के आपके तरीके को पसंद नहीं करेंगे आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे, जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आज आप अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन अपने जीवनसाथी के साथ बिताएंगे।


कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : कर्क राशि वालों को आज परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। बॉस से सहमति बनाकर रहें। मानसिक शांति के लिए ध्यान-प्राणायाम लाभदायक होगा। भगवान भोलेनाथ की पूजा-पाठ पर ध्यान दें। आज आपको अपनी सकारात्मक सोच का पूरा लाभ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने में सफल रहेंगे। आपकी लाइफस्टाइल में बदलाव हो सकता है। अगर आप छात्र हैं और विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज आर्थिक संकट आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन के संकेत हैं। आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।


सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) : आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। किसी प्रिय व्यक्ति का साथ मिलने से महत्वपूर्ण कार्यों को निपटा सकेंगे। लेकिन आज आपके खर्च करने का तरीका आपकी आर्थिक परेशानी बढ़ा सकता है। अब समय आ गया है कि परिवार पर अपना दबदबा बनाने वाला रवैया बदलें। जीवन के उतार-चढ़ाव को साझा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करें। कार्यस्थल पर लोगों का नेतृत्व करें। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। वरिष्ठों का मार्गदर्शन मिल सकता है। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। अहंकार से बचें, नहीं तो संबंधों में दरार आ सकती है। दोस्तों के साथ समय बिताने का प्रयास करें। 


कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) : आज आपको योजना बनाकर कार्य करने की जरूरत है, सफलता मिलेगी। पुराने लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। कोर्ट व कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। आज आपको कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक रूप से आप समृद्ध महसूस करेंगे। हालांकि ऑनलाइन पेमेंट करते समय आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपका पार्टनर सहयोगी और मददगार रहेगा। आज किसी करीबी व्यक्ति से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।


तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) : आज मन किसी कारणवश थोड़ा विचलित रह सकता है। लेकिन आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वित्तीय मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। पुराने अनुभव आज काम आ सकते हैं। अपने काम पर ध्यान दें। आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी कर सकते हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा और मानसिक तनाव का बड़ा कारण बनेगा। आपका लव अफेयर जादुई होता जा रहा है। आज आपका खाली समय अपने ऑफिस के काम को पूरा करने में भी व्यतीत होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।


वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) : आज आपकी बातों का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा। इसलिए अपनी वाणी पर ध्यान दें, कुछ भी बोलने से पहले सोचें। कार्य में नयापन लाने की सोचेंगे। परिवार में किसी का सहयोग मिल सकता है। गुड न्यूज की संभावना है। आज आपका उत्साह व आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। जिन लोगों को आप जानते हैं उनके माध्यम से आय के नए स्रोत उत्पन्न होंगे। किसी करीबी व्यक्ति की सलाह के चलते आप व्यक्तिगत मामलों को सुलझाने में सफल रहेंगे। आज कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी।


धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) : आज यात्रा का योग बन रहा है। यात्रा काफी सुखद होगी। पारिवारिक माहौल काफी खुशनुमा बना रहेगा। नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्यार बढ़ सकता है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आज खर्चों पर नजर रखने की जरूरत है कि आपका पैसा कहां खर्च हो रहा है, नहीं तो आने वाले समय में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपकी लव स्टोरी आज एक नया मोड़ ले सकती है, जिसमें आपका पार्टनर आपसे शादी को लेकर बातचीत कर सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है।


मकर🐊(भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) :  आज किसी करीबी दोस्त की मदद से कुछ व्यापारियों को धन लाभ होने की संभावना है। आज आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। करीबी के साथ एक शानदार शाम बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी पेशा में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आप सिंगल जातकों की लाइफ में कोई खास व्यक्ति आ सकता है।कार्यक्षेत्र में आपके स्थिरता बनी रह सकती है। निर्णय लेते समय व्यावहारिकता जरूरी है। नहीं तो लोग आपको इग्नोर कर सकते हैं। धन संबंधित मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। दिन का भरपूर लाभ उठाएं। आज आप धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे।


कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) : आज आपका ज्यादातर समय सोच-विचार में निकल सकता है। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। मित्रों से मदद मिलेगी। दिन को यादगार बनाने के लिए दोस्तों की मदद ले सकते हैं। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सेहत में पहले से सुधार होगा। कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। अपने जुनून पर काबू रखें, यह आपके लव अफेयर को खतरे में डाल सकता है। आपको वाहन सावधानी से चलाएं। आज किसी तीसरे व्यक्ति के कारण जीवनसाथी के अनबन हो सकती है। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहने वाली है।


मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) :  आज आपको एकांत में समय बिताना चाहिए, जिससे आपको मानसिक राहत मिल सके। आज आप भविष्य की जरूरतों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारियों को आज नई पार्टनरशिप के ऑफर आ सकते हैं। आज आप अपने जीवन का सबसे अच्छा समय अपने जीवनसाथी के साथ बिताएंगे।प्रेमी की बातों में आकर भावनाओं में बहने से बचें। रचनात्मक कामों में मन लगेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ दिन खुशनुमा बीत सकता है। किसी से बहस करने से बचें।

कृपया ध्यान दें👉

      यद्यपि शुद्ध राशिफल प्रसारण की पूरी कोशिश की गई है। प्रसारित राशिफलों में कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

        🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷